बुधवार, 25 मई 2022

गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक समारोह

                                                         *और धन्य हो गया परिवार

चखनी.पश्चिम चंपारण में है बगहा प्रखंड-1 .इस बगहा प्रखंड में है चखनी रजवटिया पंचायत.इस चखनी रजवटिया पंचायत में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय रहते हैं.आज बुधवार को यहां जश्न का माहौल था. मुकेश रफायल और पूनम क्लारेंस के पुत्र गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक समारोह हुआ.इस अवसर पर होली फैमिली कैथोलिक चर्च में समारोही मिस्सा हुआ.रायपुर महाप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर आए थे.महाधर्माध्यक्ष का जन्म चखनी में ही हुआ है.

इस पुरोहिताभिषेक समारोह में एक महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर आए थे. तीन धर्माध्यक्ष बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोवियस,रायगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फूलजेंस अलोसियुस तिग्गा और मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस ओस्ता आए थे.बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर फिन्टन साह के अलावे  फादर चैबर्लिन, फादर हर्मन, फादर क्रिस्टोफर, फादर अमीर, फादर देवासी, फादर अनूप, फादर राजेश, फादर लुकास, फादर रंजीत, फादर तेलेस्फोर , फादर नॉरबर्ट, फादर संजय, फादर संदीप, फादर किशोर, फादर पिपिन, फादर महकुर, फादर दीपक, फादर अमित, फादर टोबियास, फादर बर्टी पौल, फादर रॉबर्ट, फादर अल्फोंस, फादर मूसा, फादर हेनरी क्लाउड, फादर जॉनराज, फादर साजी, फादर शेखर अन्य फादरों ने मिलकर फादर गुंजन रफायल को आशीर्वाद दिये.

अभिषेक्त महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर को और पुरोहिताभिषेक समारोह में शामिल होने वाले धर्माध्यक्षों और पुरोहितों को धन्यवाद फादर गुंजन रफायल के साथ उनके पिताश्री मुकेश रफायल, माताजी पूनम क्लारेंस,दादी जी माग्रेट रफायल , भाई विंसेंट और भाभी पल्लवी विंसेंट , भाई गुंजेश आदि ने धन्यवाद दिया है.


आलोक कुमार 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post