🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

अनुग्रह अनुदान योजना के तहत आश्रित पिता को प्रदान की गयी राशि

  

* अनुग्रह अनुदान योजना के तहत आश्रित पिता को प्रदान की गयी राशि

* अग्निकांड में सफीना खातून की हो गयी थी मृत्यु

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने आज अग्निकांड में मृत हुयी बच्ची के पिता को अनुग्रह अनुदान के तहत 04 लाख रूपये का चेक प्रदान किया.ज्ञातव्य हो कि 06 अप्रैल 2023 को मैनाटांड़ अंचल अंतर्गत गौरीपुर के पुरूषोत्तमपुर निवासी तौहिद मियां की पुत्री सफीना खातुन की मृत्यु घर में अचानक आग लगने से हो गयी थी.

       उक्त परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित पिता श्री तौहीद मियां को 04 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान की राशि सौंपी गयी.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री विपिन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Bihar : सुरक्षित परिवहन लड़कियों की शिक्षा जारी रखने में कितना महत्वपूर्ण है?

  क्या केवल इसलिए किसी लड़की की पढ़ाई छूट जानी चाहिए, क्योंकि उसके गांव से स्कूल या कॉलेज तक जाने का सुरक्षित साधन उपलब्ध नहीं है? ग्रामीण क...