शनिवार, 16 दिसंबर 2023

फादर एलेक्स जोसेफ के नाम से फेक आई.डी.बनाकर 20 हजार देने की मांग

 

फादर एलेक्स जोसेफ के नाम से फेक आई.डी.बनाकर 20 हजार देने की मांग

पटना.सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाना और पैसों की मांग करना कोई नई बात नहीं है.लेकिन जब कोई हैकर किसी ईसाई धर्म के पुरोहित का ही फेक अकाउंट बनाए तो फिर बात कुछ अजीब लगती है. आज फेसबुक पर मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर एलेक्स जोसेफ का एक फेक अकाउंट हैकर ने बनाया.इतना ही नहीं उसने मैसेंजर के जरिए मैसेज कर लोगों से 20 हजार रुपये तक मांग डाले. हैकर ने एक फेसबुक यूजर को मैसेज कर लिखा कि मेरे अकाउंट में इस समय प्रॉब्लम चल रही है और मुझे 20 हजार रुपये की जरूरत है.इस राशि को कल सुबह लौटा देंगे.इसलिए आपके अकाउंट में मंगवा रहा हूं.

  फादर एलेक्स जोसेफ के नाम से फेक अकाउंट बनाने वाले हैकर ने पत्रकार आलोक कुमार को मैसेजर पर लिखा कि आप कैसे हैं.आप कहां है! पत्रकार ने फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर के बारे में जानकारी चाहा कि वे पटना चले गए हैं.वह जवाब नहीं दिया.उसने कहा कि मुझे सहायता की जरूरत है.आपके पास गुगल पे है! जवाब में नहीं कहा गया था.उसके बाद फोन पेटीएम के बारे में कहा कि आपके पास है.जवाब में नहीं कहा गया.पत्रकार ने जानना चाहा कि आप विकर जनरल है1 उसका जवाब नहीं दिया.पत्रकार ने कहा कि कितना पैसा चाहिए!उसने कहा कि 20 हजार रू.चाहिए.कल सुबह लौटा देंगे.शायद यूजर समझ चुका था कि यह हैकर नहीं जानता जिसने उसका फेक फेसबुक अकाउंट बनाया है वह मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर एलेक्स जोसेफ हैं.

  तब पत्रकार ने फादर साजी थेंगुमपालिलको फेक अकाउंट बनाने वाले के बारे में बताया.तो फादर साजी ने मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर एलेक्स जोसेफ को संपूर्ण जानकारी देकर सावधान रहने को कह दिया है.



आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...