🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन और जांच कार्यक्रम का आयोजन




चकिया. पूर्वी चंपारण जिले में है चकिया अनुमंडल.इस अनुमंडल अंतर्गत सभी दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के दृष्टिकोण से एलिम्को कानपुर द्वारा दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन और जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन माननीय विधायक पिपरा श्री श्याम बाबू यादव, चकिया अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख द्वारा  किया गया.

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी लाभ से वंचित दिव्यांगों को योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी दिव्यांगों   के लिए शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में जांचोपरांत दिव्यांगों की सूची बनाकर एलिम्को के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा.वही उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ट्राईसाइकिल, मोटर वाहन,श्रवण यंत्र,छड़ी आदि दिव्यांगों  को देने के दृष्टिकोण से दिव्यांगों के शिविर का आयोजन किया गया है.जिसमें उनका जांच कर 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को सर्टिफिकेट और उपरोक्त यंत्र दिया जाएगा. कार्यक्रम में सैकड़ों दिव्यांगों की जांच कर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया.

उक्त कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक धीरज कुमार, नवीन कुमार नवीन जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र , पूर्वी चंपारण,अनुमंडल पदाधिकारी चकिया ,बीडीओ चकिया और बुनियाद केंद्र चकिया के सभी कर्मी उपस्थित थे.


 

आलोक कुमार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Bihar : सुरक्षित परिवहन लड़कियों की शिक्षा जारी रखने में कितना महत्वपूर्ण है?

  क्या केवल इसलिए किसी लड़की की पढ़ाई छूट जानी चाहिए, क्योंकि उसके गांव से स्कूल या कॉलेज तक जाने का सुरक्षित साधन उपलब्ध नहीं है? ग्रामीण क...