जॉर्ज फर्नांडीस जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह

 



    * पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का जन्‍म 3 जून 1930 को

                      92 साल


पटना. पटना. जॉर्ज फर्नांडीस का जन्म 3 जून 1930 को मैंगलोर के कैथोलिक परिवार में हुआ था. इनकी पढ़ाई लिखाई मैंगलौर के स्‍कूल और सेंट अल्‍योसिस कॉलेज से हुई. 1949 में जॉर्ज काम की तलाश में मुंबई आ गए. मुंबई में उनका जीवन कठिनाइयों भरा रहा. मामूली नौकरी करते थे, चौपाटी स्टैंड की बेंच पर सोते थे, फुटपाथ पर रहते थे. ये उनके संघर्ष के दिन थे लेकिन इन्हीं संघर्षों ने जॉर्ज फर्नांडिस के व्यक्तित्व का निर्माण किया था. इसके बाद वो सोशलिस्ट लीडर डॉ राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आए और सोशलिस्ट ट्रेड यूनियन के आंदोलन में शामिल हो गए. इस आंदोलन में उन्होंने मजदूरों के हक की आवाज उठाई.

आज समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय श्री जॉर्ज फर्नांडीस जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में माननीय सीएम  @NitishKumar   जी एवं शिक्षा मंत्री श्री / @VijayKChy   के साथ शामिल होकर दिवंगत पुण्यात्मा के तेल चित्र पर पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.


आलोक कुमार 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व

Tamil Nadu: सीधे ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के उद्धरणों के साथ सदन में

India: सोना-चांदी के दाम: 4 मई 2026 का ताजा भाव