सोमवार, 14 नवंबर 2022

मूर्ति पर माल्यार्पण करके मनाई गई जयंती

  



’ देश में एकता, अखंडता और सम्प्रभुता का आधार पंडित नेहरू ने रखाः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा




पटना. आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करके मनाई गई. जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की.

      जयंती कार्यक्रम में माल्यार्पण के पश्चात बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश को प्रगति पथ पर अग्रसर होने की आधारभूत संरचना के अर्जन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. पंडित नेहरू ने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को मजबूती और स्थिरता प्रदान की. उन्होंने देश में समता और संवैधानिक प्रतिबद्धता का सृजन किया.

       सदाकत आश्रम में आयोजित पंडित नेहरू के जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंदन वागची, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 अशोक कुमार, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, अमिता भूषण, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, आनन्द माधव,प्रवीण सिंह कुशवाहा, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, कमलदेव नारायण शुक्ल, शशिकांत तिवारी,अरविन्द लाल रजक, उमाकांत सिंह, शशि रंजन,मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सुधा मिश्रा,मंजीत आनन्द साहू, अशोक गगन, चुन्नू सिंहए रिपु दहन शर्मा,सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार चौधरी, उदय शंकर पटेल,प्रदुम्न कुमार, मृणाल अनामय, रीता सिंह,सत्येन्द्र कुमार सिंह,सिद्धार्थ क्षत्रिय, गुरूदयाल सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार राम, निधि पाण्डेय, मिहिर कुमार झा,ताहिर अनीस खान, एम.एम.अली बलखी, संजय कुमार श्रीवास्तव,निरंजन कुमार, विमलेश तिवारी मो0 शाहनवाज, हेमन्त कुमार झा, सैयद फिरोज हसन,ओम प्रकाश गर्ग, अविनाश रंजन झा,प्रतिमा कुमारी, किशोर कुमार, मो0 अब्दुल बाकी, बीरेन्द्र शर्मा, अविनाश रंजन झा, डा0 जवाहर लाल चौधरी, बद्री नारायण राय, रजनीश कुमार सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post