🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

पूर्णिया में चुनावी मैदान सज गया है

 पूर्णिया.

पूर्णिया में चुनावी मैदान सज गया है.पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में जदयू से संतोष कुशवाहा, राजद महागठबंधन से बीमा भारती और कांग्रेस निर्दलीय पप्पू यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. सात योद्धाओं के बीच घमासान होने वाला है.पांच दलीय प्रत्याशियों के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं. पूर्णिया लोकसभा सीट से संतोष कुशवाहा (जदयू), बीमा भारती (राजद), पप्पू यादव (निर्दलीय) के अलावा अरुण दास (बसपा), किशोर कुमार यादव (फॉरवर्ड ब्लाक), नौमान आलम और सत्येंद्र यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में डटे हैं. नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है. जदयू के संतोष कुशवाहा, राजद की बीमा भारती और निर्दलीय पप्पू यादव के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है. मुसलमान बहुल इस सीट पर इस बार मैदान में सिर्फ एक अल्पसंख्यक प्रत्याशी हैं.राजद ने महिला प्रत्याशी को उतारा है.ओवैसी की पार्टी ने पूर्णिया और लोकसभा सीट से एक भी प्रत्याशी को नहीं उतारा है.

   पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 18.90 लाख वोटर इन सात कैंडिडेट के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे.यहां 55 फीसदी हिन्दू जबकि 45 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं. हिन्दू मतदाताओं में करीब पांच लाख एससी-एसटी, बीसी और ओबीसी मतदाता हैं. यादव डेढ़ लाख, ब्राह्मण सवा लाख और राजपूत सवा लाख से अधिक हैं.एक लाख अन्य जातियों के मतदाता भी हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 5 लाख है। कसबा, कोढ़ा और बनमनखी में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है. बनमनखी में वैसे यादव मतदाता सबसे ज्यादा हैं.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...