बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डा.जेम्स शेखर के नेतृत्व में राजा ख्रीस्त का पर्व संपन्न

बक्सर.बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डा.जेम्स शेखर के नेतृत्व में राजा ख्रीस्त का पर्व संपन्न हो गया.खास बात यह है कि यहां पर तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया.इसमें धर्मप्रांत के भक्त शामिल हुए.झारखंड में स्थित दिव्य केंद्र, हज़ारीबाग़ से फादर सेबेस्टियन, वीसीए फादर डेवेसी वीसी और सिस्टर रेश्मी आये थे.इस टीम से भक्तगण को काफी लाभ मिला.

   पहले दिन 24 नवंबर को पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने पवित्र यूचरिस्ट अर्पित किया. 25 नवंबर को दूसरे दिन पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप एमेरिटस विलियम डिसूजा एसजे पवित्र मिस्सा अर्पित किये.अंतिम दिन 26 नवंबर को बक्सर धर्मप्रांत के बिशप जेम्स शेखर का दिन रहा.

   भक्तों को आशीष दिये और पवित्र मिस्सा अर्पित किये.काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर ख्रीस्त को ही राजाओं का राजा माना.इसके साथ ही तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन समाप्त हो गया.

  आलोक कुमार

  






 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...