बुधवार, 25 जनवरी 2023

कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम का किया जाएगा जीर्णोद्धार

 

* समाधान यात्रा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में कतरी सराय प्रखंड के कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम का किया जाएगा जीर्णोद्धार

* जिलाधिकारी ने आज स्थल निरीक्षण कर स्टेडियम का लिया जायजा


 * इसके समतलीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को त्वरित प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश


नालंदा. इस जिला में समाधान यात्रा के क्रम में आयोजित बैठक में कतरी सराय प्रखंड के कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम के जीर्णोद्धार का मामला संज्ञान में लाया गया था.

     माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसके जीर्णोद्धार के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.उक्त आलोक में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज स्थल भ्रमण कर स्टेडियम के वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया.

    स्टेडियम के समतलीकरण एवं संरचना के जीर्णोद्धार के लिए त्वरित प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया गया. प्राक्कलन के अनुरूप आगे की प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा.निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कतरी सराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...