रविवार, 31 मार्च 2024

मोदी सरकार एवं आयकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी


 केन्द्र की ‘कर आतंकवाद’ के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन


पटना। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश में हो रही प्रजातंत्र की हत्या एवं ‘कर आतंकवाद’ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आज पहला दिन था। 

    इसके तहत प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार एवं आयकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही दृश्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में देखने को मिला।

    गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी का खाता पिछले महीने सील कर दी थी एवं दो रोज पहले एक नया नोटिस थमा कर करीब 1823 करोड़ रूपया अलग से जमा करने का आदेश दिया है। इसके खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से दो दिवसीय देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया था। 

      इसी के तहत शनिवार को बिहार प्रदेश मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आचार संहिता लागू होने के कारण विशाल जन-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई और इसीलिए विरोध प्रदर्शन को पार्टी मुख्यालय तक सीमित रखने का निर्देश दिया गया था। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस तरह की कार्रवाई को कांग्रेस पार्टी देश में भाजपा द्वारा प्रजातांत्रिक मूल्यों की हत्या एवं विरोध के स्वर को कुचलने की नापाक कोशिश मानती है।

     इस विरोध प्रदर्शन में शामिल सैकड़ो कांग्रेसियों में ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, अम्बुज किशोर झा, संजय यादव, शशि रंजन, मोहन शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, राज छविराज, मिथिलेश शर्मा मधुकर, रमाशंकर पाण्डेय, मृणाल अनामय, विमलेश तिवारी, रवि गोल्डेन, सुदय शर्मा, अनुप कुमार, अशोक कुमार चौधरी इत्यादि प्रमुख हैं। 


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...