बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न


योग्य किसानों को ही मिले योजनाओं का लाभ, इसे हर हाल में कराए सुनिश्चितः जिलाधिकारी

कृषि यांत्रिकरण मेला का बेहतर तरीके से आयोजन कराने का निर्देश


बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई।
          बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कृषि यांत्रिकरण 2023-24 अंतर्गत डीएलईसी की समीक्षा की गई एवं जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि यांत्रिकरण मेला का आयोजन बेहतर तरीके से किया जाय। ज्यादा से ज्यादा किसान इस मेले में भाग लें, इसे सुनिश्चित किया जाय। लक्ष्य के अनुरूप किसानों को लाभान्वित किया जाय।
जिलाधिकारी द्वारा गरमा बीज अंतर्गत आवंटित होने के पश्चात नियमानुसार बीज वितरण कराने का निर्देश दिया गया। कृषि क्लिनिक के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। आत्मा अंतर्गत एटीएम, बीटीएम के चयन सूची पर विचार किया गया। पीएम किसान योजना अंतर्गत अयोग्य लाभुकों से राशि वापसी के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। स्वयं पंजीकृत किसान आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पर संबंधित प्रखंड को निर्देश दिया गया ताकि प्रखण्ड, अंचल स्तर पर लंबित कार्यों का ससमय निष्पादन हो सके।
    जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाय। वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा किया जाय। योजनाओं का लाभ योग्य किसानों को ही मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।
       इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, श्री प्रवीण कुमार राय, परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता, श्रीमती नगमा तबस्सुम, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आलोक कुमारC

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...