शुक्रवार, 1 मार्च 2024

पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित एक मिलन समारोह

 भाजपा के बहुत सारे लोग कांग्रेस में आना चाहते हैं : डा0 अखिलेश


पटना। कभी-कभी शिकारी खुद शिकार बन जाता है। तोड़फोड़ की जो सियासत भाजपा ने शुरू की उसका शिकार खुद भाजपा बन रही है। बहुत लोग मेरे सम्पर्क में हैं जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आना चाहते हैं। लेकिन मैंने यह शर्त रख दिया है कि कांग्रेस में वगैर शर्त ही प्रवेश संभव होगा। भाजपा ने प्रजातंत्र को मंडी समझती है इसका खामियाजा उसको भुगतना होगा। उक्त बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित एक मिलन समारोह में कही।

   मिलन समारोह में भाजपा नेता मंटू शर्मा ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों  के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अचला सिंह ने भी हाथ के साथ चलने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मंटू शर्मा बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और पूर्व में कांग्रेस के पटना ग्रामीण जिला के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि इन दोनों के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। अधिवक्ता अचला सिंह ने कहा कि कांग्रेस न्याय की बात करती है। और राहुल जी के यात्रा का नाम भी न्याय यात्रा है इसलिए केवल कांग्रेस ही हमारे लिये उपयुक्त जगह थी। दोनों को तीन मार्च की महारैली में अपना दमखम दिखाने का निर्देश दिया गया।

   इस अवसर पर भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे उनमें प्रमुख हैं-पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, डा0 अशोक कुमार, अवधेश कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, डा0 विनोद शर्मा, आईपी गुप्ता, वीके रवि, मिन्नत रहमानी, नागेन्द्र कुमार विकल, संजय यादव, ज्ञान रंजन, कमलदेव नारायण शुक्ला, दुर्गा प्रसाद, सुमन मल्लिक, सुधा मिश्रा, मिरनाल अनामय, निधि पाण्डेय,अरुणा सिंह, सुदय शर्मा,  रामाशंकर पाण्डेय।


आलोक कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...