आलोक कुमार
विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष
मुजफ्फरपुर.विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष के दबाव में 4-5 साल पूर्व नीतीश सरकार ने नदी विशेषज्ञों को लेकर रिव्यू कमिटी का निर्माण किया था.लेकिन रिव्यू कमिटी को संसाधन मुहैया कराने व अधिकार संपन्न बनाने पर सरकार ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है और तटबंध निर्माण के काम को आगे बढ़ाने के लिए फिर से करोड़ों की राशि आवंटित कर दिया है. इसके विरोध में चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा की ओर से आज 8 मई को मुजफ्फरपुर के बेनीबाद-गायघाट में जनसभा का आयोजन किया गया.सभा को माले विधायक का.सुदामा प्रसाद सहित अन्य नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.सभा में बड़ी संख्या में बागमती क्षेत्र के किसानों, मजदूरों व आमलोगों ने भाग लिया.सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी हुई.संचालन मोर्चा के संयोजक व चर्चित किसान व माले नेता का.जितेंद्र यादव ने किया.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस
बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...
-
संवैधानिक अध्यक्षीय आसन से सीधे ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के उद्धरणों के साथ सदन की कार्यवाही की शुरुआत की दक्षिण भारत की राजनीति में एक ऐतिहास...
-
निवेशकों के रुझान के चलते कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है सोना और चांदी भारतीय बाजार में हमेशा से निवेश और प...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/