गुरुवार, 5 जनवरी 2023

राज्य कर्मी ए.एन.एम. को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं

  पटना.बिहार सरकार की उदासीनता के कारण राज्य कर्मी ए.एन.एम. को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है.आज गुरूवार को कड़ाके की सर्दी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया. इस सर्द वातावरण में परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो गई.

   


 परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता एएनएम का वेतन भुगतान विगत 5 महीनों से नहीं हो रहा है.जबकि सभी सरकारी सेवक गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी विभाग के सभी निर्देशों का पालन करते हुए 24 x 7 सेवा प्रदान कर रहे हैं.बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा पटना प्रमंडल, पटना के बैनर तले दिनांक 5 जनवरी 2023 अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार पटना के समक्ष अपनी मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय धरना गर्दनीबाग, पटना में दिया गया. धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, पटना प्रमंडल के प्रमंडल अध्यक्ष लाल बाबूराम ने की.   

    सभा को पटना प्रमंडल के प्रमंडल मंत्री विनोद यादव,बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मानद सचिव विश्वनाथ सिंह, जिला मंत्री नालंदा सह राज्याध्यक्ष संजय कुमार,जिला मंत्री भोजपुर सह महामंत्री सुवेश सिंह, जिला मंत्री पटना सह सहायक महामंत्री अमित कुमार मिश्रा, जिला मंत्री बक्सर सह राज्य संयुक्त मंत्री आनंद सिंह, सहायक महामंत्री दिनेश कुमार आदि  नेताओं ने संबोधित किया.   सभा को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने कहा कि


आवंटन के अभाव में शीर्ष 2211 के महिला कर्मियों का वेतन विगत कई माह से अवरुद्ध है अभिलंब पर्याप्त आवंटन उपलब्ध कराकर वेतन,मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाए.   संघीय पत्रांक -764 दिनांक 24.9.2022 के द्वारा डॉक्टर जितेंद्र नाथ, सिविल सर्जन,बक्सर के प्रशासनिक अराजकता, लूट-खसोट, सरकारी आदेशों के विपरीत कनीय चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी घोषित करने के प्रमाण दिए गए, पत्र के आलोक में कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए.डॉ विभा कुमारी सिंह, तत्कालीन असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पटना के द्वारा किए गए  अनियमित स्थानांतरण के विरोध में संघ के द्वारा समर्थित परिवाद पत्र के आलोक में निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं बिहार,पटना के द्वारा गठित जांच कमिटी के  निष्कर्ष के आलोक में स्थानांतरण को रद्द किया जाए.डॉ विभा कुमारी सिंह, क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, पटना प्रमंडल, पटना के द्वारा फर्जी आवेदन पत्र डलवा कर संघ के चुनिंदा पदाधिकारियों को किए जा रहे तंग तबाह  एवं दमनात्मक कार्रवाई  से सुरक्षा प्रदान किया जाए.तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, विहियां, भोजपुर, डॉक्टर नंदकिशोर प्रसाद के द्वारा फरार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य

कर्मियों को वेतन का भुगतान करने, आवासों का आवंटन सहित अन्य वित्तीय अनियमितताओं को जांच के दौरान आरोप प्रमाणित होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, विहियां, भोजपुर के पद पर से उन्हें मुक्त किया जाए.1 सितंबर 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मियों को पुराना पेंशन दिया जाए. ठेके,संविदा,आउटसोर्सिंग,स्कीम वर्कस की सेवा अभिलंब नियमित किया जाए आदि मांगों की पूर्ति अभिलंब नहीं किया गया तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जवाबदेही सरकार की होगी.


 बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार /विभागीय पदाधिकारियों एवं महासंघ के साथ हुए समझौते और निर्णय के बावजूद राज्य की राजधानी में काम करने वाले परिवार कल्याण  क्षेत्रीय कार्यकर्ता एएनएम का वेतन भुगतान  विगत 5 महीनों से नहीं हो रहा है.जबकि सभी सरकारी सेवक गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी विभाग के सभी निर्देशों का पालन करते हुए 24 X 7 सेवा प्रदान कर रहे हैं.आप भी अवगत है कि सरकारी आवास मुहैया नहीं कराए जाने के कारण सभी कर्मी को किराए के मकान में रहकर कार्य करना पड़ता है.वेतन /मानदेय का भुगतान महीनों लंबित रहने के कारण बच्चों के स्कूल से नाम काट दिया गया है. राशन दुकानदार द्वारा बकाया नहीं दिए जाने के कारण  नहीं दी जा रही है, इतना ही नहीं अगर तन वेतन पर्ची के अभाव में बैंकों द्वारा ऋण भी नहीं दी जा रही है.कर्मियों के इलाज एवं दवा भी काफी योगदान है पूर्व से लिए गए बैंक ऋण की वसूली नहीं हो पाने के कारण बैंकों द्वारा तरह-तरह की यातनाएं भी दी जा रही है. ऐसी स्थिति में कलियों में भुखमरी के साथ रोग का भी प्रभाव बढ़ रहा है जिससे कर्मचारियों में काफी क्षोभ है. यदि दिनांक 10 जनवरी 2023 तक परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता एएनएम का सभी लंबित भुगतान सुनिश्चित करें अथवा बाद से होकर दिनांक 11. 1.23 से सभी संबंधित कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी राज्य सरकार की होगी.


आलोक कुमार


बुधवार, 4 जनवरी 2023

वाल्मीकिनगर आईबी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे

 बगहा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो दिवसीय प्रवास यात्रा पर बुधवार की शाम पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को दरुआबारी से समाधान यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं. लिहाजा पूरा प्रशासनिक अमला चुस्त दुरुस्त है. वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर सीएम नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ  भेंट कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा उनका अभिनंदन किया गया. उसके बाद सीएम कारकेट काफिले के साथ इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर आईबी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. 

   

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.  मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के मुआयना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत की. मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जगहों पर जाकर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति को देखेंगे. लोगों की बातों को भी सुनेंगे. इसके पहले हमने समाज सुधार अभियान के दौरान कई जगहों पर जाकर लोगों से बातचीत की थी और विकास कार्यों का जायजा लिया था. पर शराबबंदी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. शराबबंदी के प्रति अधिक से अधिक लोगों को निरंतर जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है. इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने गंडक बराज नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में गंडक नदी के डिस्चार्ज एवं जलस्तर के संबंध में जानकारी ली. गंडक नदी के मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य वर्षाे की तुलना में इस वर्ष गंडक नदी का जलस्तर काफी अच्छा है और पानी भी स्वच्छ है. मुख्यमंत्री ने नियंत्रण कक्ष में लगी महापुरुषों की तस्वीरों का मुआयना भी किया. मुख्यमंत्री ने बाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष का भी भ्रमण किया. निरीक्षण के दौरान वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा,विधान पार्षद भीष्म साहनी, विधान पार्षद श्री सौरभ कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजेश राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार,सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग देवेश सेहरा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल के पंकज कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक चंपारण रेंज श्री प्रणव कुमार प्रवीण, पश्चिम चंपारण के प्रभारी जिलाधिकारी उप विकास आयुक्त अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण उपेंद्र नाथ वर्मा पुलिस अधीक्षक बगहा श्री किरण कुमार गोरख जाधव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

 बता दें साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बने थे.बिहार के सीएम 3 मार्च 2000 को नीतीश कुमार ने पहली बार एनडीए की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से सात दिन में ही कुर्सी चली गई.मई 2000 से मई 2004 तक नीतीश कुमार केंद्र में पहले रेल और फिर कृषि मंत्री रहे. 2004 में नालंदा से लोकसभा चुनाव जीता और लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता बने.2005 में दूसरी बार बने मुख्यमंत्री रू नीतीश कुमार ने साल 2005 में हुए मध्यावधि चुनाव में आरजेडी को हराकर पहली बार बहुमत हासिल किया और पूरे 5 साल तक पद पर बने रहे. 2010 में फिर मिली जीत रू नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए ने साल 2010 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की और वे फिर से मुख्यमंत्री बने.2013 में छक्। का साथ छोड़ा रू नीतीश कुमार ने 2013 में नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद एनडीए का साथ छोड़ दिया. 2014 के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद नीतीश कुमार ने सीएम का पद छोड़कर अपने ही दल के जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया. 2015 में मांझी से अनबन के कारण नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार की कमान अपने हाथ में ले ली. इसके लिए उन्होंने फरवरी 2015 में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की. नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2015 को महागठबंधन के नेता के तौर पर पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.2017 में महागठबंधन से अलग हुए रू नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सीएम पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद फौरन बाद उन्होंने बीजेपी के समर्थन से छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 2020 में सातवीं बार मुख्यमंत्री बने रू नीतीश कुमार ने 2020 में बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उनकी पार्टी को सिर्फ 43 सीटें मिलीं. लेकिन बीजेपी ने बड़ा दल होने के बावजूद नीतीश कुमार को ही सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई. 9 अगस्त 2022 को छक्। से अलग हुए रू नीतीश कुमार ने बीजेपी पर अपनी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया और एनडीए से रिश्ता तोड़ते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. 10 अगस्त 2022 को 8वीं बार बने मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के अगले ही दिन नीतीश कुमार ने आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के समर्थन से एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

अपने आठवीं मुख्यमंत्रित्व काल में नीतीश कुमार कई बार यात्रा की है.सबसे पहले 

* 12 जून 2005 में, कुमार ने पहली बार न्याय यात्रा का आयोजन किया.

* करीब चार साल बाद 9 जनवरी 2009 से नीतीश कुमार ने विकास यात्रा की शुरुआत की.

* इसके बाद 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा.

* 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा की शुरुआत की.

* 28 अप्रैल 2010 से विश्वास यात्रा के बाद हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी सफलता मिली.

* सेवा यात्रा की शुरुआत 9 नवंबर 2011 से की.

* 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा पर निकले.

* 2013 में, उन्होंने बिहार की विशेष स्थिति के लिए दबाव बनाने के लिए अधिकार यात्रा की.

* 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा की शुरुआत की.

*  13 नवंबर 2014 से वे संपर्क यात्रा पर निकले.

* निश्चय यात्रा की शुरुआत उन्होंने 9 नवंबर 2016 से की.

* समीक्षा यात्रा की शुरुआत 12 दिसंबर 2017 की.

* जल-जीवन-हरियाली यात्रा 3 दिसंबर 2019 से शुरू की.


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बांका में तैयारी पूरी

 कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बांका में तैयारी पूरी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया कैम्प

बांका से शुरू हो रहे भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड्गे, तैयारी हुई पूरी

पटना. बिहार के बांका के मंदार पर्वत से शुरू हो रही ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है. 5 जनवरी से शुरू हो रही इस यात्रा में शामिल होने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्वाह्न पटना पहुंच रहे हैं. यहां से वें बांका हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे जहां जनसभा को सम्बोधित करने के बाद पदयात्रा में शामिल होंगे. यह पदयात्रा पहले दिन 7.4 किमी चलेगी जिसमें पूरे प्रदेश के सभी जिलों से आये कांग्रेसजन जुटेंगे.


बांका के मंदार पर्वत से शुरू हो रही इस पदयात्रा के सफलता के लिए कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह एक हफ्ते से लगातार बांका और आसपास के जिलों में कैम्प कर रहे हैं. साथ ही बिहार कांग्रेस के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता व संचालन समिति के सदस्य प्रणव झा और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बिहार के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी पिछले दो दिनों से बांका में कैम्प कर रहे हैं. 

      उनके अलावे बिहार कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा और विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा भी लगातार बांका में तैयारियों की समीक्षा करने में मशगूल हैं. इसके साथ ही पार्टी के सांसद, सभी विधायक व विधान पार्षद, पूर्व सांसद व विधायक, पूर्व प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष भी अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार जनसभा की सफलता के लिए कार्यरत हैं.

    बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह स्वयं एक-एक तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने जिले से लेकर प्रमंडलों तक में वरिष्ठ नेताओं की टीम बनाकर जनसभा को वृहद बनाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं. इस जनसभा में लाखों की भीड़ जुटने के साथ ही राज्य के प्रत्येक जिले से 6 पदयात्री लगातार इस पदयात्रा में बने रहेंगे. यह पदयात्रा राज्य के 20 जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें 1200 किमी की दूरी तय करेगी.


मोबिलाईजेशन कमिटी का गठन किया

  पटना. कल दिनांक 5 जनवरी,2023 को भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा किया जायेगा. 

   


इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी श्री राजेश सिन्हा सन्नी के निर्देशानुसार निम्नलिखित रूप से मोबिलाईजेशन कमिटी का गठन किया गया है,जो इस प्रकार है-युवा कांग्रेस के राजकमल यादव, अभिषेक आनन्द, रोहित मणि भूषण, राजीव रंजन, परशुराम कुमार, विशाल कुमार, अनमोल मिश्रा, सन्नी कुमार, पवन पासवान, मो.होदा, रवि कुमार, प्रशांत बनर्जी, शेख सलीम अंसारी, राजीव कुमार, निर्भय मिश्रा, रूपेश कुमार पटेल. 

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यालय सचिव रमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अनूप कुमार उर्फ मृणाल कामेश को पदयात्रियों से समन्वय स्थापित करने के लिए संयोजक मनोनीत किया गया है. जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी इस कमिटी के सदस्य होंगे. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव राहुल कुमार झा को इस कमिटी का सह-समन्वयक बनाया गया है जो इन सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे. 

उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश गरीब दास आज युवा कांग्रेस जत्था के साथ बांका के लिए प्रस्थान कर गये. 


आलोक कुमार


विशेष कैंप लगाकर भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया

  नालंदा. जिला में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के तहत किये जा रहे भू-अर्जन कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की.मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप लगाकर भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया.

 
जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने मंगलवार संध्या में समीक्षा बैठक की.विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं- हिलसा बाईपास (पूर्वी), इस्लामपुर बाईपास, नूरसराय बाईपास, नूरसराय-सिलाव पथ, तेलमर नरसंडा सालेपुर पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (बख्तियारपुर- रजौली खंड) के फोरलेन निर्माण, भारतमाला परियोजना के तहत एनएच-119 डी (आमस-रामनगर) पथ,दरियापुर वीयर आदि परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्य की एक-एक कर समीक्षा की गई.
     हिलसा पूर्वी बाईपास के लिए 6 मौजे के 548 अवार्डी से लगभग 47 एकड़ भूमि अर्जित की गई है.इनमें से 376 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त की गई है.शेष लोगों से भी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मुआवजे का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
    इसलामपुर बाईपास के लिए 5 मौजे के 479 अवार्डी से लगभग 55 एकड़ भूमि अर्जित की गई है. इनमें से 212 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त  की गई है.शेष अवार्डी को भुगतान में तेजी लाने के लिए विशेष शिविर लगाकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने को कहा गया.
    नूरसराय बाईपास के लिए 4 मौजे के 152 अवार्डी से लगभग 23 एकड़ भूमि तथा नूरसराय-सिलाव पथ के लिए 16 मौजे के 1195 अवॉर्डी से लगभग 124 एकड़ भूमि अर्जित की गई है.
    अन्य सभी परियोजनाओं के लिए भी भू-अर्जन से संबंधित लंबित मुआवजे के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. इसके लिए नियमित रूप से विशेष शिविर लगाकर भू धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा जरूरतमंद को एलपीसी निर्गत करने को कहा गया.
    बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार


कुछ घरों में नल-जल से संबंधित समस्या के बारे में बताया गया

 नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लिया.उनके द्वारा स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया.

       


क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सबसे पहले रहुई प्रखंड के पतासंग पंचायत स्थित शाहपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित/निर्माणाधीन  आवासों का अवलोकन किया. कुछ घरों में नल-जल से संबंधित समस्या के बारे में बताया गया. जिसे अविलंब दूर करने का निर्देश  जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया.

      सुपासंग पंचायत के उफरौल में भी मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित/निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया गया. ग्रामीणों से भी संवाद कर समस्याओं से अवगत हुए. नल जल योजना के तहत पूर्व निर्मित जल मीनार पर पानी टंकी लगाने तथा कुछ गलियों में नाली के निर्माण की आवश्यकता लोगों द्वारा बताई गई।जिलाधिकारी ने इसके लिए कार्रवाई का निर्देश दिया.

   उनके द्वारा सरमेरा प्रखंड के मीरनगर पंचायत स्थित तोड़ा गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) का भी अवलोकन किया गया.

  मोरा तालाब स्थित लेदर क्लस्टर सेंटर का भी निरीक्षण किया गया. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को क्लस्टर भवन की ऊपरी  मंजिल पर कर्मकारों को बैठकर काम करने की सुविधा का प्रबंध करने को कहा गया.

इस अवसर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र,डीपीएम जीविका सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

5 जनवरी को धरना स्थल गर्दनीबाग,पटना में

  पटना. बिहार में केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजना संचालित है. केंद्र सरकार के केंद्रांश और बिहार सरकार का राज्यांश मिलाकर स्वास्थ्य विभाग के ए.एन.एम.का वेतनादि मिलता है.पटना प्रमंडल के स्वास्थ्यकर्मियों का चार माह से वेतन बंदी है.विभिन्न मांगों को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, प्रमंडल शाखा-पटना प्रमंडल,पटना के आह्वान पर 5 जनवरी को धरना स्थल गर्दनीबाग,पटना में वेतन बंदी,लूट,झूठ एवं दमन और शोषण के खिलाफ अपर मुख्य सचिव,स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार,पटना के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निश्चय किया गया है.


जिला मंत्री,पटना अमित कुमार मिश्र, जिला मंत्री,रोहतास मो.हसनैन, जिला मंत्री,बक्सर आनंद सिंह,जिला मंत्री,भोजपुर सुवेश सिंह और जिला मंत्री,नालंदा संजय कुमार ने सयुंक्त बयान जारी कर कहा है कि बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ स्वास्थ्य कर्मियों,संविदा पर कार्यरत कर्मिंयों,आउटसोर्सिंग कर्मी एवं स्कीम वर्कर की समस्याओं के लिए अनवरत संघर्षशील रहा है.संघर्ष के परिणामस्वरूप संविदा पर कार्यरत सर्वाधिक कर्मियों की सेवा स्वास्थ्य विभाग में ही नियमित हो पायी है.पुराना पेंशन नहीं मिलने के कारण नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों का भविष्य अंधकारमय हैत्र साथ ही साथ अनुकंपा के आधार पर  नवनियुक्त निम्नवर्गीय लिपिकों के ग्रेड पे एवं वेतनमान के संबंध में एल.पी.ए. एवं विभिन्न समादेश याचिकाओं में पारित आदेशों के सादृश्य मामले में सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कर विभाग एवं न्यायालय में मुकदमों का बोझ बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है.अवैध एवं अनियमित स्थानांतरण,जाली आभिश्रवों के माध्यम से लूट-खसोट,वित्तीय अनियमिता करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ जनहित एवं स्वास्थ्यहित में मामले को संज्ञान में लाने पर संघ के पदधारकों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है एवं दमनात्मक कार्रवाई के लिए विभिन्न तरह के षडयंत्र किये जा रहे हैं. इस कार्रवाई का संचालन क्षेत्रीय अपर निदेशक,स्वास्थ्य सेवायें,पटना प्रमंडल,पटना के द्वारा मुख्यतः किया जा रहा है.सिविल सर्जन,बक्सर के द्वारा किये गये लूट-खसोट,प्रतिनियुक्ति के आधार पर कनीय चिकित्सा पदाधिकारी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी घोषित करने सहित अन्य वित्तीय अनियमितताओं के सप्रमाण पत्राचार करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है.इसी प्रकार तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,विहियां,भोजपुर,डॉ.नंद किशोर प्रसाद के द्वारा फरार कर्मी एवं चिकित्साकों के वेतन भुगतान सहित अन्य मामले जांच के बाद प्रमाणिात होने पर प्रपत्र-क गठित कर भेजे जाने के बावजू भी विभाग मौत है तो दूसरी तरफ क्षेत्रीय अपर निदेशक,स्वास्थ्य सेवाये,पटना प्रमंडल,पटना के द्वारा उक्त चिकित्सक को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,विहियां,भोजपुर बनाने के लिए सिविल सर्जन, भोजपुर को आदेशित किया जा रहा है.क्षेत्रीय अपर निदेशक,स्वास्थ्य सेवायें,पटना प्रमंडल,पटना के द्वारा लगातार विद्वेषपूर्ण भावना से बदले की कार्रवाई के तहत संघ के पदधारकों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है. कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट््िरक से दर्ज कराने के बावजूद आवंटन के अभाव में विगत कई माह से वेतन बंद है. पूरे पटना प्रमंडल के अंतर्गत वेतन बंदी,लूट,झूठ एवं शोषण,दोहन का राज चल रहा है.


आलोक कुमार

सोमवार, 2 जनवरी 2023

संत पिता फ्रांसिस ने बड़ौदा के भक्तों को सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास को बिशप के रूप में तोहफा दिया

  बड़ौदा . गुजरात में है गांधीनगर महाधर्मप्रांत. इस गांधीनगर महाधर्मप्रांत के  महाधर्माध्यक्ष थोमस इग्नासियुस मैकवान हैं.उक्त महाधर्मप्रांत में बड़ौदा  धर्मप्रांत है.नव वर्ष 2023 की पूर्व संध्या पर वेटिकन सिटी में रहने वाले संत पिता फ्रांसिस ने बड़ौदा के भक्तों को सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास को बिशप के रूप में तोहफा दिया.

       


संत पापा फ्रांसिस ने शनिवार को माननीय फादर सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एस.एफ.एक्स को बड़ौदा का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया. इसकी घोषणा संत पापा ने शनिवार 31 दिसम्बर को की. फादर  सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एसएफएक्स. इस समय संत फ्रांसिस जेवियर के मिशनरी धर्म समाज (पिलार) गोवा, के सुपीरियर जनरल के रूप में सेवारत हैं.

    नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एसएफएक्स का जन्म 29 जुलाई 1959 को गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के कॅमुरलिम सालसेत में हुआ था. उनका पुरोहिताभिषेक 6 मई 1984 को संत फ्रांसिस जेवियर के मिशनरी धर्म समाज (सोसाइटी ऑफ पिलार) में हुआ था.पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं-1984-1988 - वेलांकनी की माता मरियम पल्ली में सहायक पुरोहित एवं गुजरात के वापी स्थित माता या आशा स्कूल के प्रधानाध्यापक.1988-1990- सालवासा स्थिति भक्ति की माता मरियम पल्ली के सहायक पुरोहित एवं ब्रा. अगनेल हाई स्कूल सालवासा के प्रिंसिपल.1990-1992- नगर हवेली, शेल्टी के चौपलिन.1992-1994- जर्मनी में लाईसेंसियेट की पढ़ाई.1994-1996- नगर हवेली में  दुधनी में चौपलिन और संत फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल, पिलार गोवा में मिशन सेमिनरी के प्रोफेसर. 1996-2000 -जर्मनी में डॉक्ट्रेट की पढ़ाई.2000-2009-गोवा के पिलार ईशशास्त्र कॉलेज में प्रोफेसर और रेक्टर.2009-2012- मुम्बई में प्रोविंशल सुपीरियर.2013-2017- दमन में मिशन सुपीरियर.2017-2022- भारत में गोवा स्थित संत फ्राँसिस जेवियर के मिशनरी सोसाईटी (पिलार) के सुपीरियर जनरल.अंग्रेजी के अलावा, वह हिंदी, गुजराती और स्पेनिश.वह मिशनरी कार्यों का समर्थन करने और मसीह को गरीबों और हाशिए पर लाने में गहरी दिलचस्पी रखते हैं.

   

मालूम हो कि परम पावन पोप फ्रांसिस ने 18 दिसंबर, 2021 से गुजरात के बड़ौदा के धर्मप्रांत के देहाती प्रशासन से मोस्ट रेव गॉडफ्रे डी रोजारियो, एसजे, (75) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था.आर्चबिशप एमेरिटस स्टैनिस्लास फर्नांडीस, एसजे, का जन्म 8 अक्टूबर, 1939 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था. 28 वर्ष की आयु में, उन्हें 23 मार्च, 1968 को एक कैथोलिक पुरोहित नियुक्त किया गया था और उन्होंने 15 अगस्त, 1973 को सोसाइटी ऑफ जीसस में प्रवेश किया.उन्हें 21 मई, 1990 को अहमदाबाद का बिशप नियुक्त किया गया और 24 अगस्त, 1990 को अभिषेक किया गया. कार्डिनल साइमन इग्नाटियस पिमेंटा प्रधान अभिषेककर्ता थे. उन्हें 11 नवंबर, 2002 को गांधीनगर का आर्चबिशप नियुक्त किया गया और सितंबर 2015 में सेवानिवृत्त हुए.

विभिन्न यात्रा वाले जिलों में प्रवक्ताओं एवं पैनलिस्टों को प्रभारी बनाया जाय

पटना. भारत जोड़ो यात्रा, बिहार के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की एक आवश्यक बैठक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह,सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

     इस बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न यात्रा वाले जिलों में प्रवक्ताओं एवं पैनलिस्टों को प्रभारी बनाया जाय, जो वहां मीडिया से समन्वय स्थापित कर सकें. इसके लिए निम्न लोगों को अलग-अलग जिलों की  जिम्मेदारी दी गयी है जो निम्नलिखित है-

     भागलपुर- आनन्द माधव, खगडिया एवं बेगूसराय-कुंतल कृष्ण, समस्तीपुर-डा0 राजीव रंजन, दरभंगा-डा0 हसनैन कैसर, मधुबनी-भावना झा, सीतामढ़ी-रूपम यादव, शिवहर-राजेश राठौड़, पूर्वी चम्पारण-असित नाथ तिवारी, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली-प्रतिमा कुमारी दास, आरा-संजीव कर्मवीर, बक्सर एवं भभुआ-स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय,सासाराम-असफर अहमद, औरंगाबाद-आनन्द शंकर, गया-पंकज यादव.

      बांका जहां से यात्रा प्रारंभ हो रही है वहां वरीय प्रवक्ताओं को सामूहिक रूप से जिम्मेवारी दी गयी है. पूरे यात्रा के समय में मीडिया का एक कंट्रोल रूम बनेगा जो पटना से संचालित होगा.

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिस-जिस जिले से यात्रा गुजरेगी वहां यात्रा के दौरान एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जायेगा.

   मीडिया विभाग के दो पैनलिस्ट पंकज यादव एवं ई0 कमल कमलेश भारत यात्री के रूप में पूरी यात्रा में शामिल होंगे  तथा स्थानीय मीडिया को सूचना देने में सहयोग करेंगे.

      बैठक में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, प्रवक्ता प्रतिमा कुमारी दास विधायक, भावना झा, आनन्द माधव, कुंतल कुष्ण, असितनाथ तिवारी, सौरभ सिन्हा, संजीव कुमार कर्मवीर, चुन्नू सिंह, डा0 मो0 हसनैन कैसर, डा0 राजीव रंजन प्रसाद, रूपम यादव,पंकज यादव, असफर अहमद, ई0 कमल कमलेश शामिल थे.

आलोक कुमार

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा बिहार में शामिल होने का दिया निमंत्रण

 



पटना. आज सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह जी की एक औपचारिक मुलाक़ात उनके आवास पर हुई. माननीय अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद जी ने सबों से भारत जोड़ो यात्रा बिहार में शामिल होने का निमंत्रण दिया. प्रतिनिधियों में राइट टू फ़ूड बिहार झारखंड के संयोजक श्री रूपेश, बिहार दलित अधिकार मंच के अध्यक्ष श्री कपिलेश्वर राम, राइट टू एजुकेशन, सह संयोजक श्री राजीव रंजन, बिहार सर्वाेदय मंडल के अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण जी, एक्शन ऐड इंडिया के सौरभ कुमार, लोक समिति के मनीष प्रकाश, टीईटी शिक्षक संघ बिहार के संयोजक अमित विक्रम शामिल थे.

     इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव कर रहे थे.इस मुलाक़ात में बिहार कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन सौरभ सिन्हा भी शामिल थे.


आलोक कुमार


जिला अध्यक्ष डा0 आशुतोष शर्मा ने सभी नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा

  पटना. पटना जिला ग्रामीण-1 कांग्रेस की बैठक नेशनल हाल कदमकुंआ में आयोजित की गयी जिसमें जिला अध्यक्ष डा0 आशुतोष शर्मा ने सभी नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा. 


इसमें नौबतपुर प्रखंड के शंकर शर्मा विक्रम प्रख्ंड के अखिलेश कुमार गुड्डू मसौढ़ी प्रखंड के राजेश रजक बिहटा प्रखंड के सुबोध यादव, पालीगंज प्रखंड के विमल सिंह, दुल्हिन बाजार प्रखंड के देव कुमार सिंह, सम्पतचक प्रखंड के पिन्टुस पासवान, पुनपुन प्रखंड के विशाल गौरव, फुलवारीशरीफ प्रखंड के मो0 शहाबुद्दीन,दानापुर ग्रामीण प्रखंड के उमेश कुमार उर्फ पप्पू राय, पटना ग्रामीण के सुजीत यादव, धनरूआ प्रखंड के मृत्यंजय पाण्डे, मनेर प्रखंड के अरूण आर्य एवं फुलवारीशरीफ नगर परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मो0 अलाउद्दीन को जिला अध्यक्ष डा0 आशुतोष शर्मा ने सभी को सम्मानित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष का पत्र सौंपते हुए कांग्रेस की विचारधारा एवं राहुल गांधी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ दिलायी.

   इस बैठक में आयोजित बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी के रूप में अश्विनी कुमार सिंह एवं सत्येन्द्र सिंह मौजूद रहे जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में सभी से विचार विमर्श किया.पटना जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की ओर से इस यात्रा में 500 लोग आगामी 5 जनवरी,23 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में सम्मिलित होते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पदयात्रा करेंगे.

    बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डा0 आशुतोष कुमार शर्मा, अश्विनी कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सहदेव यादव, जिला महासचिव चंदन सिंह, उपेन्द्र शर्मा, श्याम बाबू सिंह, गोवर्धन प्रसाद, नीतीश कुमार आदि सम्मिलित रहे.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...