बुधवार, 31 मई 2023

3 जून को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सभागार में मीटिंग

 


पटना .बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा देश की मौजूदा राजनीतिक हालात पर विचार विमर्श करने के लिए तथा प्रदेश में कांग्रेस को एक शक्तिशाली राजनीतिक शक्ति के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यभर के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की मीटिंग बुलाई है.

   मीटिंग आगामी 3 जून को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सभागार में सुबह 11.30 बजे आरम्भ होगी. डॉ. सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चंद रोज पहले ही राज्य के 40 में से 39 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नये सिरे से की गई है. इस तरह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ जिला अध्यक्षों की यह पहली बैठक होगी. बैठक में कांग्रेस को जीवंत करने के लिए जरुरी हर पहलू पर विचार किया जाएगा एवं आगे की रणनीति तय की जायेगी. इस बैठक के बाद कांग्रेस का एक नया तेवर बिहार की जनता को देखने को मिलेगा.


आलोक कुमार 

मंगलवार, 30 मई 2023

संविधान की मर्यादा का पालन भी नहीं

  पटना . राजधानी पटना में है गैर सरकारी संस्था दलित विकास समिति.यहां पर दो दिवसीय विमर्श नेशनल एकेडमी फोर सोशल मूवमेंट की ओर संवैधानिक मूल्य और वंचित समुदाय विषय पर विचार विमर्श किया गया.मंच पर पूर्व न्याय मूर्ति किशोर मंडलऔर मदन जी दिखाई दे रहें हैं.

      विचार विमर्श के प्रथम दिन पूर्व न्याय मूर्ति किशोर मंडल जी सवालो के जबाव देते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र की सरकार जिस तरह लोकतान्त्रिक प्रक्रियाओं की उपेक्षा कर रही है , संविधान की मर्यादा का पालन भी नहीं हो रहा है.28 मई को नए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति के उपस्थिति में ही होना चाहिए था. 

  उन्होंने कहा कि संसद का सर्वोच्च राष्ट्रपति होता है.संसद में जो भी धार्मिक अनुष्ठान हुआ वह भी संविधान सम्मत नहीं है.राष्ट्र का धर्मनिरपेक्षता कहता है कि राष्ट्र का अपना कोई धर्म नहीं होगा तो सिर्फ हिन्दू रीति रिवाज से अनुष्ठान कराने का संविधान इजाजत नहीं देता है.सभी लोगों की इस बात पर सहमति थी की लोकतंत्र और संविधान को समाप्त कर भाजपा हिन्दू राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढ़ा चुकी है.

       अल्पसंख्यक समुदाय अपने को दोयम दर्जे का नागरिक जैसा महसूस कर रहा है.इस सरकार को सत्ता से उखाङ फेकने के लिए जनता को जागरूक करने के एकमात्र एजेंडे पर काम करना होगा. इसकी रणनीतिऔर कार्ययोजना बनाना होगा.आज चाय के बाद सत्र को आज छः बजे स्थगित कर दिया गया कल पुनः 31मई को नौ बजे आरम्भ होगी.


आलोक कुमार

हरदेव भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

  


नालंदा. प्रभारी जिलाधिकारी उप विकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई.

     सड़क दुर्घटना के हिट एंड रन मामले में मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये के अनुदान राशि के भुगतान का प्रावधान किया गया है. यह भुगतान बीमा कंपनी द्वारा सीधे मृतकों के आश्रितों घायलों के बैंक खाते में किया जाता है.

   इस प्रक्रिया के तहत संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी दावा जांचकर्ता पदाधिकारी के रूप में नामित हैं. आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष्य के आधार पर उनके द्वारा जिलाधिकारी को अनुशंसा की जाएगी. जिलाधिकारी दावा स्वीकृति पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत हैं. अभिलेखों की जांच के उपरांत सही दावे के मामले में जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति आदेश निर्गत किया जाएगा.जिसके आधार पर बीमा कंपनी द्वारा सीधा लागू के खाते में मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाएगा.

    इन मामलों से संबंधित सभी आवेदनों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.दुर्घटना के दृष्टिकोण से चिन्हित ब्लैक स्पॉट वाले स्थलों के पास सुगोचर स्थान पर यातायात सुरक्षा से संबंधित आवश्यक संकेत चिन्ह  लगाने का निर्देश सभी महत्वपूर्ण सड़क से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया.

   सड़क दुर्घटना की स्थिति में निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अन्य अस्पताल द्वारा तत्काल एवं त्वरित प्राथमिक उपचार करने के उपरांत ही आवश्यकतानुसार घायल व्यक्ति को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया जाएगा.किसी भी परिस्थिति में बगैर प्राथमिक उपचार के उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर नहीं किया जाएगा. सिविल सर्जन को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.

    विभिन्न सड़कों के लिए निर्धारित अधिकतम गति सीमा से संबंधित संकेत चिन्ह सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रदर्शित करने को कहा गया.मुख्य सड़कों में जहां भी ग्रामीण सड़कें जुड़ती हैं, वहां ग्रामीण सड़कों के अंतिम छोर पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण निर्धारित प्रावधान के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया.

    बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न विभागों के अभियंतागण आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार


सोमवार, 29 मई 2023

जांच के लिए जिला में 26 जांच दलों का किया गया था गठन

* जिलाधिकारी द्वारा जिला में संचालित  अल्ट्रासाउंड   केंद्रों के जाँच की समीक्षा

* जांच के लिए जिला में 26 जांच दलों का किया गया था गठन


नालंदा. भ्रूण लिंग परीक्षण एवं भ्रूण हत्या को रोकने के लिए देश एवं राज्य में पीसी और पीएनडीटी  ( प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल  डायग्नोस्टिक टेस्टिंग) अधिनियम लागू है. इस अधिनियम के तहत भ्रूण का लिंग परीक्षण प्रतिबंधित है.

     कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों द्वारा इस अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी उद्देश्य से  जिला के सभी प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कराई गई.

   जांच के लिए 26 अलग अलग जांच दलों का गठन किया गया था। प्रत्येक जाँच दल में पाँच सदस्य थे। इनमें से तीन प्रशासनिक पदाधिकारी/कर्मी, एक चिकित्सा पदाधिकारी एवं एक पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. जांच से पूर्व 26 मई को सभी जांच दल सदस्यों की ब्रीफिंग प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा की गई थी. ब्रीफिंग में जांच का उद्देश्य एवं पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी.

       विभिन्न जांच दल द्वारा  अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई. कुछ केंद्र जाँच के क्रम में बंद पाए गए थे. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के 10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को जाँच दल द्वारा सील भी किया गया. इनमें बिहारशरीफ का एक, अस्थावां का एक, बिंद का एक, गिरियक के 2,एकंगरसराय का एक तथा चंडी के 4 अल्ट्रासाउंड केंद्र शामिल हैं.

       प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त ने आज स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा जांच दल के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया.

    सभी पदाधिकारियों से जाँच के बारे में फ़ीडबैक लिया गया. जाँच के क्रम में बंद पाए गए केंद्रों के संचालकों को नोटिस निर्गत करने को कहा गया. ऐसे सभी केंद्र संचालकों को अपने अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच सुनिश्चित कराना होगा, अन्यथा अधिनियम के प्रावधान के तहत उनका निबंधन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.

    बैठक में सिविल सर्जन, अन्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे.


आलोक कुमार


आडलीन को एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड से सम्मानित

 पटना.महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा चाणक्या होटल पटना में एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड का आयोजित किया गया. जिसमें जिले के राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग, चनपटिया की शिक्षिका -सह- माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की नोडल सुश्री मेरी आडलीन को एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया.

             सुश्री आडलीन ने बताया कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित अवार्ड समारोह में राज्य के सभी जिले में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित शिक्षिका, शिक्षक, जीविका कर्मी, बाल विकास परियोजना कर्मी को सम्मानित किया गया.


               सुश्री मेरी आडलीन को मुख्य अतिथि श्री विवेक कुमार, विकास आयुक्त, बिहार, विशिष्ट अतिथि श्री प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार, श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, श्री विनय कुमार, अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, बिहार एवं श्रीमती हरजौत कौर बम्हरा, अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.


आलोक कुमार

धृतराष्ट्र बन कर सीएम बोल रहे ताबूत वालों की भाषा


* नीतीश कुमार को नहीं दिखते केंद्र सरकार के बड़े-बड़े काम

*  बरौनी कारखाना चालू होना, नया कोइलवर पुल, दरभंगा एयर पोर्ट क्या कोई काम नहीं?

*  75 वें साल में देश को नया संसद भवन मिलना कोई छोटी उपलब्धि नहीं

*  बिहार में सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों के तेज विकास से हजारों लोगों को मिला रोजगार

*  धृतराष्ट्र बन कर सीएम बोल रहे ताबूत वालों की भाषा


पटना.पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की आँखों  पर अहंकार का इतना मोटा परदा पड़ा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बड़े-बड़े काम भी नहीं दिखते.

    श्री मोदी ने कहा कि आजादी के 75वें साल में देश को भव्य संसद भवन मिलना कोई काम नहीं है क्या?श्री मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार को बिहार में 54000 करोड़ की लागत से 6 लेन सड़कों का निर्माण कार्य भी कोई काम नहीं लगता है ?उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2000 करोड़ रुपये खर्च कर पटना के गाँधी सेतु को अपग्रेड कराया और नियमित महाजाम से मुक्ति दिलायी। क्या यह कोई काम नहीं है?


श्री मोदी ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट चालू करवाना कोई क्या कोई काम नहीं है?  आज उत्तर बिहार के लोग बंगलौर, मुम्बई, दिल्ली से सीधे दरभंगा पहुँच रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि 150 साल पुराने कोईलवर पुल के समानांतर नया पुल बनवाना कोई काम है या नहीं?

   श्री मोदी ने कहा कि 8,500 करोड़ रुपये की लागत से बरौनी खाद कारखाने का आधुनिकीकरण कर उसे चालू करवा देना भी अगर कोई काम नहीं है, तो दोष मुख्यमंत्री की आँखों में है.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लुक-ईस्ट पालिसी के तहत बिहार में सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों के तेज विकास के लिए जो बड़े-बड़े काम कर रही है, उनसे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है, लेकिन नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन कर ताबूत वालों की भाषा बोल रहे हैं.

   आलोक कुमार ने ट्वीट कर कहा कि पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा मोदी सरकार के आने से सीतामढ़ी को नुकसान हुआ लगातार दो बार सांसदों को रिकॉर्ड मतो से जीता कर भेजा गया परंतु सीतामढ़ी को आज तक लंबी दूरी की ट्रेन नसीब नहीं हुआ मुजफ्फरपुर में खड़ी ट्रेनों का विस्तार नहीं हुआ आखिर क्या फायदा हुआ वोट देकर @BJP4Bihar को?


आलोक कुमार

दिल्ली में महिला आंदोलनकारियों पर आज हुए पुलिस दमन का विरोध किया

 * महिला पहलवानों के समर्थन में पटना में ऐपवा ने लगाई महिला पंचायत

* दिल्ली में महिला आंदोलनकारियों पर आज हुए पुलिस दमन का विरोध किया

पटना.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने पटना में महिला सम्मान पंचायत का आयोजन किया महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर आंदोलनरत महिला खिलाड़ियों के समर्थन में यह कार्यक्रम  आयोजित किया गया था. 

ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने दिल्ली में आज महिला पहलवानों के आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की.पटना में आयोजित कार्यक्रम को ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी, राष्ट्रीय सचिव शशि यादव, राज्य सचिव अनीता सिन्हा, आइसा की प्रीति कुमारी, कुमार दिव्यम, एआइसीएफ के कमलेश शर्मा,अभय कुमार पांडेय, आरवाइए के पुनीत कुमार, जसम के अनिल अंशुमन, अनुराधा देवी, रीता देवी,पूनम कुमारी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया.

 आलोक कुमार

रविवार, 28 मई 2023

महिला व आदिवासी उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध

  * डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य सभागार में केक काटकर मनाया गया. इस बीच पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक बंटी चौधरी और रीता सिंह के द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों से जन्मदिन में आएं सैंकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण प्रदेश अध्यक्ष के हाथों किया गया.साथ ही बच्चों को केक और मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने जन्मदिन के पूर्व संध्या पर महिला और आदिवासी समाज के सम्मान की प्रतिज्ञा लेकर कहा कि देश के वर्तमान माहौल में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता महिला व आदिवासी उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है.

      जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, कौकब कादरी,  विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, डॉ. समीर कुमार सिंह, विधायक अजय कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, बंटी चौधरी,  निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, आलोक हर्ष, राज कुमार राजन, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, कपिल देव प्रसाद यादव, डॉ अजय कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार विकल, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सेवादल के  डॉ. संजय यादव, शशि कान्त तिवारी, कमल देव नारायण शुक्ला, चन्द्र प्रकाश सिंह  अजय कुमार चौधरी, सौरभ सिन्हा, अनुराग चन्दन, केसर कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक, स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, गुंजन पटेल, राजकिशोर सिंह, संजय पाण्डेय, सुधा मिश्रा, असफर अहमद, गरीब दास, उदय शंकर पटेल, मिथिलेश शर्मा मधुकर, संतोष श्रीवास्तव, वसी अख्तर, पुरुषोत्तम मिश्र, शशि रंजन, आशुतोष शर्मा मोह. रीता सिंह, रेणु सिंह, शाहनवाज, सत्येन्द्र कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, अखिलेश्वर सिंह, अश्विनी कुमार, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, परवेज़ अहमद, विमलेश तिवारी, रूपम यादव, बैद्यनाथ शर्मा, निधि पाण्डेय, इंदु सिन्हा, मिर्नाल अनामय, ललन यादव, सुनील कुमार सिंह, अविनाश शर्मा,  राजनन्दन कुमार, नवनीत जयपुरयार, नीतू सिंह निषाद, राजेंद्र चौधरी, प्रदुमन यादव, उमेश कुमार राम, मुकुल यादव, ज्ञान रंजन, गुरुदयाल सिंह, कुंदन गुप्ता, आई.पी. गुप्ता, दिलीप कुमार सिंह, राजीव मेहता, दुर्गा प्रसाद, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अजात शत्रु, यश्लोक कुमार विद्यार्थी, धर्मवीर शुक्ला, राजन यादव, शारीफ रंगरेज, अजित शुक्ला, मनोज शुक्ला, सतीश कुमार मंटन, रुमा सिंह, पंकज यादव, आदिम अख्तर अंसारी, इशा यादव, पूनम यादव, मुकुल यादव, प्रियंका सिंह, राहुल पासवान, रमाशंकर पाण्डेय  समेत सैंकड़ों की संख्या में बच्चें और कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

शनिवार, 27 मई 2023

पटना में महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शशि रंजन जी के सम्मान में एक स्वागत समारोह


पटना.आज पटना महानगर जिला कांग्रेस कार्यालय नेशनल हॉल कदमकुंआ पटना में महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शशि रंजन जी के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.इस अवसर पर महानगर के वरिष्ठ कांग्रेस जन जिला कांग्रेश के अधिकारीगण एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

  स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए महानगर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता परवेज अहमद ने कहा कि शशि जी का पुनः अध्यक्ष बना जाना इस बात का संकेत है कि जो लोग भी पार्टी के कार्यक्रमों को और  जनता की  समस्याओं को समाधान के लिए आवाज बुलंद करता है , निश्चित रूप से पार्टी उन्हें सम्मान देती है.

मनोज मेहता पार्षद में समस्त कार्यकर्ताओं को यह आह्वान किया कि हम सब एकजुट होकर शशि जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को महानगर में मजबूत करेंगे.

    महानगर अध्यक्ष श्री शशि रंजन ने समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने मेरे साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर  चले और पार्टी के कार्यक्रमों में बढ चढ़कर अपनी भागीदारी हमेशा निभाई हमें आशा ही नहीं कुल विश्वास है आगे भी आप सब इसी तरह सक्रिय रहे। सभा को प्रखंड अध्यक्ष गोपाल जी, अभय जायसवाल, समीम अख्तर आदि ने संबोधित किया  धन्यवाद ज्ञापन महानगर प्रवक्ता ने दिया.


आलोक कुमार

नफरत और बर्बादी का दूसरा नाम मोदी सरकार : राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा



पटना.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ वर्षों के शासन काल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने देशभर में संवाददाता सम्मेलन करके उनकी सरकार से नौ सवालों को रखा. इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया.

   संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि  देश के लिए महत्वपूर्ण तीन नीतियों समाज नीति, अर्थ नीति और विदेश नीति को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल भाषण और मन की बात के अलावे उनकी सरकार ने नौ वर्षों में कुछ नहीं दिया.

   पेट्रोल, डीजल, आटा, दाल महंगे हो गए, दो करोड़ रोजगार देने के बजाए हर साल उतने ही बेरोजगारी को बढ़ावा दिया. डिफेंस में अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को परेशान किया और विरोध करने पर उनपर मुकदमे लाद दिए उनसे कब छुटकारा देंगे उन प्रतियोगी छात्रों को, यूपीएससी में जाने का रास्ता कठिन कर दिया.

   नोटबन्दी पर जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2016 में बताया कि यह संगठित लूट है तो इसे झुठलाया गया लेकिन  सवा साल लगे आंकड़े आने में जब गुजरात और उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद आंकड़ों के हेरफेर से सफेद और काला धन में अंतर नहीं बता पाएं। वहीं तत्कालीन आंकड़े से दुगुने नोट चलन में आ गए. 

    हजारों करोड़ के जेट में बैठकर घूमने वाले प्रधानमंत्री खस्ताहाल अर्थव्यवस्था पर एक संवाददाता सम्मेलन नहीं करते हैं. देश भुखमरी, गरीबी, मीडिया या स्वास्थ्य सूचकांक में नीचे गिरता जा रहा है इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता को जवाब देना होगा.

 जीडीपी वृद्धि दर में गिरावट हो रही है और इधर सरकार ने जीएसटी पर जरूरी चीजों पर भी थोप दिया. केवल और केवल पूंजीपति मित्रों के जेब भरने का काम इस सरकार ने किया है.

   कृषि के संदर्भ में बोलते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि तीन काले कानून जब लागू हुए तो वें मास्टरस्ट्रोक था या जब उसे वापस लिए वो मास्टरस्ट्रोक था ये आम जनता को बताना होगा. किसान सम्मान निधि के नाम पर इवेंट करने वाली यह सरकार 6000 हजार रुपये देकर 20000 का टैक्स थोप देती है. किसानों की आय दुगुनी करने की बात तो छोड़िए उनके अनुदान की राशि को खत्म किया और आत्महत्या को बढ़ावा दिया.

   भ्रष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश का पैसा 2014 के बाद से जा कहां जा रहा है ये जांच का विषय है. पेगासस जैसे खुफिया सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके सुप्रीम कोर्ट के जजों और नेताओं पर नजर रखने वाली यह सरकार अपने पूंजीपति मित्र को बचाने के लिए संसद को गिरवी रख दिया और संयुक्त जांच समिति तक का गठन नहीं किया. टूजी से लेकर कोलगेट तक के भ्रष्टाचार पर 2014 से पहले लंबी बातें बोलने वाले सरकार ने उस मामले में सभी कांग्रेस नेताओं को क्लीन चिट दे दिया और तो और रॉबर्ट वाड्रा को भाजपा की ही हरियाणा सरकार ने जमीन के मामले में क्लीन चिट दे दिया. भाजपा में भ्रष्टाचारियों के लिए वाशिंग मशीन सुविधा रखी है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मकथा लिखने वालों को जेड प्लस सुरक्षा देकर कश्मीर घुमाते हैं.

   केंद्र सरकार ने हेट स्पीच को बढ़ावा दिया और आम लोगों में घृणा को बढ़ावा देने वाले सारे कुकृत्य किये। कांग्रेस ने देश को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा लाया ताकि लोगों में आपके फैलाये विष को कम किया जाये.

  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि वें पुलवामा मामले में झूठ बोल रहे हैं तो उन्हें जेल में डाले या सच बोल रहे हैं तो प्रधानमंत्री पर जांच होनी चाहिए.

   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वें पाकिस्तान और चीन की भाषा बोलते हैं, चुनावों से पहले वें आंखें लाल करके बात करने की कला कहाँ गयी! उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी चीन के भाषा में कहते हैं कि देश में घुसपैठ नहीं हुआ है और यही बात चीन भी कहता है.प्रधानमंत्री बनते ही लुक ईस्ट की नीति लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तह योजना पूरी तरह फेल है क्योंकि मणिपुर में लाखों लोग रोजाना पलायन कर रहे हैं और पूरी तरीके से अशांति उस क्षेत्र में फैली हुई है.

   महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि देश की महिला पहलवान आपके एक सांसद के खिलाफ दिल्ली में लड़ रही हैं लेकिन उनकी एक एफआईआर तक नहीं दर्ज की जाती है, देश की राष्ट्रपति को केवल आदिवासी वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जाता है और जब उनसे नई संसद भवन का उद्घाटन का बात आता है तो आप इससे नकार देते हैं. सामाजिक सुरक्षा में दलितों और महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़े हैं लेकिन केंद्र सरकार के सर्वाेच्च नेता नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं.

  सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के अलावे मंच पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष द्वय कौकब कादरी, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, आनन्द माधव,  पूर्व विधायक बंटी चौधरी, असित नाथ तिवारी, लाल बाबू लाल, अजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें.


आलोक कुमार

कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

 पटना.देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई.

  इस अवसर पर पंडित नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जब भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में 1947 में आया, उस समय देश में एक सूई का भी निर्माण नहीं होता था, लेकिन नेहरू जी ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेवारी उठाया एवं देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े कल कारखाने, विद्युत उत्पादन, पावर स्टेशन, सड़क, स्कूल, कॉलेज,विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थाओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया.

         डा0 सिंह ने कहा कि देश के जनमानस में पंडित नेहरू की छवि एक उत्कृष्ट राजनेता, सफलतम प्रशासक एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित राजनेता की रही है. आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करती है.इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

          इस अवसर पर डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे डा0 समीर कुमार सिंह, कौकब कादरी, प्रेम चन्द्र मिश्र, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राज कुमार राजन, बंटी चौधरी, अमित कुमार टुन्ना लाल बाबू लाल, मुन्ना शाही, आनंद माधव, असित नाथ तिवारी, सौरभ सिन्हा, नागेन्द्र कुमार विकल, राजेश कुमार सिन्हा, डॉ. अजय कुमार सिंह,ललन कुमार, अजय कुमार चौधरी, सरबत जहाँ फातमा, आइ० पी० गुप्ता, शशि कान्त तिवारी, अजय कुमार, प्रदुमन यादव, मधुरेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार शर्मा, शशि रंजन, मिथिलेश शर्मा मधुकर, अनुराग चन्दन पुरषोत्तम मिश्र,  अरविन्द लाल रजक, उम्र सैफुल्ला खान, अखिलेश्वर सिंह, रीता सिंह,  शारीफ रंगरेज, प्रियंका सिंह, सुधा मिश्र,  राजनन्दन कुमार, पंकज मिश्र, राजेंद्र चौधरी, राजन यादव, राकेश कुमार सिन्हा, नवनीत जयपुरयार, अश्विनी कुमार, मनोज मेहता, मोह. शाहनवाज, अफसर अहमद, अनीता सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, उदय शंकर पटेल, उमेश कुमार राम, मृणाल अनामय, कुंदन गुप्ता, निधि पांडेय, विमिलेश तिवारी, नलिनी रंजन झा, सुनील कुमार सिंह, वशी अख्तर, नीतू सिंह निषाद, सिद्धार्थ क्षत्रिय, गुरुजित सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रुमा सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, हसीब खान, धर्मवीर शुक्ला, सत्येंद्र पासवान,पंकज यादव एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...