सोमवार, 25 सितंबर 2023

गांधीवादी समाजसेवी स्व.डॉ.एस.एन.सुब्बाराव की तस्वीर पर फूल अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया


* राज्य स्तरीय कानूनी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ



*शोषण व अत्याचार से मुक्ति और हक़ अधिकारों को प्राप्त करने के लिए कानूनों का ज्ञान होना बहुत जरूरी -    डॉ. रन सिंह परमार



जौरा, मुरैना। महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा के सहयोग से चलाई जा रही भूमि अधिकार परियोजना के क्रियान्वयन के तहत महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा में राज्यस्तरीय कानूनी प्रशिक्षण का शुभारंभ गांधी आश्रम के सचिव डॉ रन सिंह परमार ,  दिनेश सिकरवार एडवोकेट, एकता परिषद के वरिष्ठ साथी उदय भान सिंह, परियोजना राज्य समन्वयक डोंगर शर्मा एवं साबो बाई बहन ने भाई जी विख्यात गांधीवादी समाजसेवी स्व.डॉ.एस.एन.सुब्बाराव की तस्वीर पर फूल अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। 

    इस अवसर पर संस्था सचिव  डॉ.रन सिंह परमार ने कहा कि सरकार ने वंचितों के लिए कई कानून बनाए हैं। उनके कल्याण के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा हे, लेकिन कानूनी जानकारी के अभाव में यह वंचित वर्ग अपने अधिकार नहीं ले पा रहा है और कई योजनाओं का लाभ भी इन्हें ठीक से नहीं मिल पा रहा हे। इस कानूनी प्रशिक्षण का उद्देश्य उन सभी कानूनी बारीकियों को बताना हे जिनकी वजह से इन्हें इनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हे। यह प्रशिक्षण दो दिन चलेगा। 

    दूसरे सत्र में प्रशिक्षण में  वन अधिकार कानून, रोजगार गारंटी, सूचना का अधिकार और अनुसूचित जाति जनजाति कानून पर चर्चा कर सभी प्रतिभागियों ने अभ्यास कार्य किया। इसके अलावा आवास योजना,


लाडली बहन योजना, महिला पोषण राशि पेयजल, स्वरोजगार और संबल योजना आदि पर समूह में अभ्यास कार्य हुआ। प्रशिक्षण में ग्वालियर, शिवपुरी और अशोक नगर के साथी भाग ले रहे हे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से समन्वयक रवींद्र सक्सेना, गांधी आश्रम के प्रबंधक प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

आलोक कुमार



 

जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

 गया ।  जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरमा के सामुदायिक भवन प्रेतशिला में *"जनसंवाद"* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलेभर के सभी पंचायतों में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों  एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

                जन संवाद का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों/ प्रखंड समन्वय समिति/ युवा वर्ग/ महिला वर्ग/ सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गों / दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसका निराकरण करना है।

उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं  की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग, मत्स्य, कल्याण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।कार्यक्रम में जिला जन संपर्क पदाधिकारी, गया ने बिहार सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मासिक पत्रिका, फोल्डर इत्यादि का वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच कराया गया। 

              कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर प्रखंड ने बताया कि नगर प्रखंड अंतर्गत 16 पंचायत है तथा कोरमा पंचायत अंतर्गत 14 वार्ड है यहां स्वच्छता सर्वे के अनुसार 17000 जनसंख्या है एवं 3300 परिवार निवास करते हैं।

     जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने यहां आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, आम जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह जन संवाद गया ज़िला में पहला जन संवाद कार्यक्रम है। सरकार की इस पहल को गया जिले के कोरमा पंचायत को चुनकर हम सभी प्रशासन के अधिकारी यहां पर आप सभी के बीच आये हैं। उन्होंने कहा कि प्रेतशिला एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है। यहां पर काफी संख्या में लोग आकर पिंडदान करते हैं। पितृपक्ष मेला 4 दिन में प्रारंभ होने वाला है। इसे भी ध्यान में रखते हुए पितृपक्ष के अलावा इस क्षेत्र में पंचायत के स्थिति/ योजनाओं की स्थिति के बारे में आप सभी के बीच आकर के समझना चाहिए। लोगों के साथ एक संवाद स्थापित करना चाहिए। इसी सब इन उद्देश्य को ध्यान में रखकर आज आप लोगों के बीच हम सभी अधिकारी उपस्थित हुए हैं और काफी खुशी है कि काफी बड़ी संख्या में लोग यहां सरकार की योजनाओं को सुनने एवं जानकारी लेने के लिए आए हैं। 

                सरकार द्वारा कई सारे कदम और कार्य किया जा रहा है। कही न कही इस नए पीढ़ी के लोगो को शायद पूरी जानकारी नही है। कितना काम एवं विकास पिछले दो दशक में किया गया है। पिछले दो-तीन दशक में क्या-क्या विकास हुए हैं। क्या-क्या कमियां को दूर कर करके हर विभाग के क्षेत्र में एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर /नए वातावरण को लाकर हर वर्ग के नागरिकों के बीच योजनाओं से लाभान्वित करवाने का प्रयास किया गया है। सड़क के क्षेत्र में कई बदलाव आए हैं। वर्तमान समय में उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो प्रेतशिला में पहले काफी आवागमन की समस्याएं थी अब सीधे नेशनल हाईवे से जोड़कर के एक तरफ बोधगया और दूसरे तरफ चाकन्द बेला की ओर बनाया गया है। ग्रामीण सड़क सभी जगह बन रहा है, जिसे मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना निश्चय के तहत लिया गया है। सभी सड़के निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्धारित है। हर गांव में नाली गली का निर्माण करवाया गया है। हर घर नल का जल पहुंचाया गया है। हर घर बिजली से आच्छादित किया गया है। पहले बिजली की क्या स्थिति थी और अब के समय में क्या स्थिति है अब हर घर में बिजली है, इसके बारे में आप अपने पूर्वज से पूछे। समृद्ध गांव स्वच्छ गांव के तहत हर गांव में लाइट लगवाने का कार्य किया जा रहा है, जो वर्ष 2025 तक पूर्ण हो जाएगा। हर गांव के हर घर में जो भी समस्या है उसे दूर करने का कार्य किया जा रहा है।

                  आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए जल- जीवन -हरियाली अभियान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया ताकि दिन प्रतिदिन पर्यावरण चेंजिंग के कारण यह पहल किया गया। समय पर पहले वर्षा होती थी जिससे किसान खेती करते थे लोगों को पानी की समस्या नहीं होती थी, परंतु वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन में थोड़ी बदलाव आया है इसे देखकर पर्यावरण संतुलन के लिए लगातार बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। जल संरचनाओं को बनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जल संग्रह किया जा सके, बड़े-बड़े चेक डैम का निर्माण करवाया जा रहा है। पहाड़ों के पानी जो बर्बाद होते थे उसे भी संरक्षित करने के लिए बड़े-बड़े काम किया जा रहे हैं.  

     उन्होंने कहा की गया एवं बोधगया में हर वर्ष गर्मी के मौसम में पानी की अत्यंत समस्या होती है, पेयजल समस्या हमेशा बनी रहती है। भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे चला जाता है।लगभग 178 क्यूबिक मिलियन लीटर पानी जो भूगर्भ जल से निकलता था/ दोहन कर करके लोगों तक पहुंचाया जाता था, उसे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने बरसात मौसम में गंगा का पानी बहकर जो अन्यत्र समुद्र में चला जाता था, बर्बाद हो जाता था। उसे पानी को काफी बड़ी चुनौती लेकर संचय करने एवं सदुपयोग करने के लिए गया एवं बोधगया में हर घर गंगाजल उद्धव योजना के तहत लाया गया एवं गया जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल के तेतर पंचायत में बड़ा जल संग्रह केंद्र बनाकर हजारों मिलियन लीटर पानी को संग्रह कर गया एवं बोधगया के घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे गया एवं बोधगया के लोगों को भरपूर मात्रा में पानी भी मिल रहा है और भूगर्भ जल का दोहन भी नहीं किया जा रहा है। यह कार्य काफी ऐतिहासिक कार्य है।

                  गया के फल्गु नदी को जो पहले सूखा रहता था, उसमे गया जी डैम बना कर अब 10 फ़ीट पानी सालो भर रखा जा रहा है। देश-विदेश से सालों भर तीर्थयात्री जो आते हैं उन्हें तर्पण करने के लिए पानी मिल सके इसके अलावा मां सीता पथ एवं सीता ब्रिज का भी निर्माण किया गया है।काफी आकर्षक लाइट भी लगाई गई है सीता पथ में भी पूरी रोशनी की व्यवस्था रखी गई है ताकि रात्रि के समय में भी तीर्थ यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं हो सके। सीता पथ में मिथिला पेंटिंग भी करवाया गया है। पिंडदान के लिए सारी व्यवस्थाएं यहां किया गया है। इससे गया जिला को यह फायदा होगा कि यहां की आर्थिक विकास मजबूत होगी। लोग ज्यादा से ज्यादा आएंगे तो ज्यादा से ज्यादा गया के कारोबार बढ़ेगा, लोगों को नौकरियां मिलेगी, लोगों को आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोगों की आर्थिक इकोनामी चैन मजबूत होगा।

इसके अलावा संबोधित करते हुए कहा  "आमजन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, योजनाओं का लाभ कुछ लोगों तक ही मिल पा रहा है, तो कुछ को नहीं मिल पा रहा है।  इसका मुख्य कारण आमजनों में योजनाओं की जानकारी का अभाव है ।  उन्होंने  कहा कि स्थानीय स्तर पर आपकी बात पदाधिकारियों /कर्मियों द्वारा नहीं सुने जाने की स्थिति में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार में लिखित रूप में अपना आवेदन देकर समस्या का समाधान पा सकते हैं । व्यक्तिगत अथवा सामूहिक समस्याओं से जिला प्रशासन को आप अवगत कराएं, समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

               इसी क्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा  अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके पश्चात बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में आम जनों को जानकारी दी गई। बताया गया कि गया को गया जिले में कुल 10827 लोगों को यह योजना का लाभ दिया गया है,  जिसमें नगर प्रखंड में 2561 लोगों को यह लाभ दिया गया है। यह लाभ इंटर पास करने के बाद किसी भी जाति श्रेणी के छात्र-छात्राएं को छात्र-छात्राएं चार लाख रुपए तक का सरकार लोन के रूप में दे रही है।

            बिजली विभाग ने अपने संबोधन में बताया कि एग्रीकल्चर फाइटर के तहत ग्रामीणों को 6.11 रुपया अनुदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है कोरमा पंचायत में 98 एग्रीकल्चर कनेक्शन दिए गए हैं तथा नगर प्रखंड में 19 एग्रीकल्चर फीडर बनाया गया है और सेपरेट बिजली आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या होने पर 1912 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

             जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि खाद्य उपभोक्ता संरक्षण के तहत वर्तमान समय में काफी परिवर्तन की गई है पहले लाल पीला उजाला नीला कार्ड होता था, अब केवल अंत्योदय एवं पीएचएच श्रेणी का कार्ड है जिससे लोगों को लाभ मिलता है नगर प्रखंड अंतर्गत कुल 80 जन वितरण प्रणाली की दुकान है तथा इस पंचायत में सात दुकानें हैं अंत्योदय योजना के तहत 165 तथा पीएचएच के तहत 1760 कार्ड निर्गत है। इस प्रकार कुल 1893 कार्ड इस पंचायत में निर्गत हैं। 10205 परिवार को खाद्य उपभोक्ता संरक्षण योजना का लाभ इस पंचायत में दिया जा रहा है। सभी पंचायत में राशन कार्ड बनाने राशन कार्ड में नाम सुधारने इत्यादि के लिए कैंप मोड में कार्य चलाया जा रहा है आरटीपीएस काउंटर पर भी नए राशन कार्ड बनाने हेतु लोग आवेदन कर सकते हैं तथा अपने स्वेच्छा के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से भी राशन कार्ड का आवेदन कर सकते हैं।

             जीविका दीदियों , वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नल जल, एवं आपदा के स्थिति में सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाने वाली राशि एवं आयुष्मान भारत  जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क उपचार, आयुष्मान कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें के संबंध मे एवं  लाभ लेने के लिए पात्रता , मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, रेफरल सुविधा,सिटी स्कैन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आदि के बारे में आमजन को जानकारी दी गई।

शिक्षा ग्रहण करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा/ वर्ग पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हॉस्टलों में निःशुल्क समुचित व्यवस्था उपलब्ध की गई है ।

              जन संवाद में उपस्थित उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित ज़िला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। सभी ने बारी बारी से अपनी विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।


आलोक कुमार


अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

 मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा की, टाल विकास योजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की अद्यतन स्थिति की ली विस्तृत जानकारी, अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश


पटना ।  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग की 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने टाल विकास योजना के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

       बैठक में जल संसाधन विभाग के परामर्शी श्री रवीन्द्र शंकर ने टाल क्षेत्र के विकास और उनमें व्याप्त समस्याओं को दूर करने को लेकर बनाई गयी विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें टाल क्षेत्र की समस्यायें, टाल क्षेत्र विकास योजना का उद्देश्य, इसके अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोकामा टाल के जलजमाव को दूर करने एवं जल का बेहतर आर्थिक उपयोग कैसे हो, इसको विस्तृत तौर पर इस योजना में सम्मिलित किया गया है।

      गौरतलब है कि बिहार के दक्षिणी भू-भाग में 1062 वर्ग किलोमीटर में फतुहा से बड़हिया तक टाल क्षेत्र है। यह टाल पूरब से पश्चिम की ओर 7 टाल में विभक्त है, जिसमें बड़हिया टाल, सिंघौल टाल, बख्तियारपुर टाल, मोकामा टाल, मोर टाल, बाढ़ टाल, एवं फतुहा टाल है। इस टाल क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए टाल के जलजमाव को 15 अक्टूबर तक खाली किया जाना आवश्यक माना गया है। इस उदेश्य की पूर्ति के लिए योजना का सूत्रण कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुति दी गयी ।

     बैठक में मुख्यमंत्री ने टाल क्षेत्र के विकास के लिए बनायी गयी योजनाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी इलाके के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम कर रहे हैं लेकिन हमारा इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। जब हम विधायक थे, उस समय उन क्षेत्रों में जाकर घूमते रहते थे और उनकी समस्याओं के बारे में बात करते थे। जब केंद्र में मंत्री थे तब 12 किलोमीटर, 14 किलोमीटर प्रतिदिन चलते थे। एक दिन तो हम 18 किलोमीटर चले थे। लोगों को आवागमन की काफी समस्या थी ।

      सरकार में आने के बाद इस क्षेत्र के विकास के लिये हम लोगों ने आवागमन को सुलभ बनाया । छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिये स्कूल की व्यवस्था की गयी है। किसानों के लिये कृषि विकास कार्य तथा लोगों की सुविधाओं के लिये कई कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि टाल क्षेत्र के विकास के लिए जो योजनाएं बनायी गयी है, उन योजनाओं को तेजी से पूर्ण करें।

     इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, पूर्व जल संसाधन मंत्री सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मुख्य के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार,विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, जल संसाधन विभाग के परामर्शी श्री रवीन्द्र शंकर, जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख श्री शैलेन्द्र एवं अन्य अभियंता उपस्थित थे।


आलोक कुमार

' शक्ति संवाद' पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित

  

पटना । राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए इंदिरा फेलोशिप की पहली मीटिंग 'शक्ति संवाद' पटना के सदाकत आश्रम में संपन्न हुई। यूथ कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित इंदिरा फेलोशिप की पहली मीटिंग ' शक्ति संवाद' पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित हुई। जिसमें इंदिरा फेलो का परिचय,अंतिम चयन तथा आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। 

         इंदिरा फेलोशिप मुख्य रूप से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और भारतीय राजनीति की दिशा बदलने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण विकसित करने का एक प्रयास है। इंदिरा फेलोशिप के माध्यम से ऐसी परिवर्तनशील महिलाओं को आमंत्रित किया गया है जो मुख्य सक्रिय राजनीति में अपना पहचान बनाना चाहती हैं।

      इस शक्ति संवाद में बिहार के विभिन्न जिले से इंदिरा फेलो शामिल हुई। जिनसे ब्लॉक, और तहसील स्तर पर शक्ति क्लब बनाने का भी निर्णय लिया गया। राजनीति में महिलाएं सामाजिक और आर्थिक समस्याओं, अवसर की कमी की वजह से शामिल नहीं हो पाती हैं।इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर शक्ति संवाद की शुरुआत हुई। जिसमें यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद गरीब दास जी , पूर्णिया जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष  बंटी पोद्दार जी मधुबाला, अवंतिका, रोहन, सहबाज खान  समेत आदि शामिल हुए।


आलोक कुमार

मोदी सरकार ने चालाकी की और इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़ दिया


 मोदी सरकार की सोच में ही खोट-कांग्रेस

पटना । आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद के दोनों सदनों में इसलिए समर्थन दिया ताकि इसे 2024 के चुनाव से पहले लागू किया जा सके, लेकिन मोदी सरकार ने चालाकी की और इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़ दिया एवं समाज के उपेक्षित और पिछड़े वर्गो की महिलाओं को इससे वंचित कर दिया। इसी बात का खुलासा करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने यह फैसला लिया कि हर प्रदेश में अपना प्रवक्ता भेजकर मीडिया के माध्यम से लोगों को बताएं कि किस तरह यह छल किया गया।

        इसी सिलसिले में पार्टी आलाकमान से कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल के द्वारा आज प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। पॉल ने कहा कि महिला आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच थीं जिन्होंने सबसे पहले पंचायती चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की। जिसे कांग्रेस के प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव ने 1992 में लागू की। जब यू.पी.ए. की मनमोहन सिंह सरकार ने एक वृहत बिल को 2010 में राज्यसभा में पारित करवाई तो उसे लोकसभा में गिरा दिया गया। उस बिल में एस.सी./एस.टी. के लिए उप कोटा शामिल किया गया था। मगर भाजपा के बड़े नेताओं जैसे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण अडवाणी ने लोकसभा में विरोध किया जिसके कारण यह विधेयक वहां पारित नहीं हो सका।  

     पॉल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की सोच में ही खोट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे धोखे को पूरे देश में उजागर करेगी और जब तक उनको उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलता उसके लिए संघर्ष करती रहेगी।  

        सच पूछिये तो केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की बात करना बेईमानी और हास्यास्पद लगता है। जब कभी भी मोदीजी के मुंह से महिला सशक्तिकरण की बात सुनता हूं तो उनके कार्यकाल में महिला उत्पीड़न की लम्बी फेहरिस्त मेरे जेहन में दौड़ने लगती है। पॉल ने भाजपा शासन के दौरान महिलाओं पर हुए उत्पीड़न और अत्याचार की घटना को लेकर भाजपा को लताड़ा। उन्होंने कहा कि कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ लगातार सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाती है कोई कुछ नहीं बोलता।

       देश की राजधानी दिल्ली में महिला पहलवान भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर महीनों धरने पर बैठती है। उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सैंगर द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जाता है और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी जाती है। मगर बीजेपी सैंगर के घर पहुंचकर उसका महिमा मंडन करते हैं। भाजपा के पूर्व गृह मंत्री चिन्मयानन्द पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगता है मगर सरकार चुप रहती है। हाथरस में दलित लड़की का बलात्कार होता है और उसके बाद हत्या कर दी जाती है।                       प्रशासन पीड़िता की लाश पर मिट्टी का तेल डालकर रात के अंधेरे में जला डालता है और केरल के जिस पत्रकार ने आवाज उठाया उसे तरह-तरह के केस में उलझाकर जेल में बंद कर दिया जाता है।

                    इसी साल हिमाचल प्रदेश के एक भाजपा के पूर्व मंत्री का बेटा अपने होटल में काम करने वाली एक लड़की का बलात्कार करता है और फिर हत्या करवा देता है लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि तब भाजपा की सरकार थी। इस तरह जबसे मोदी सरकार केन्द्र की सत्ता में आसीन हुई है तबसे महिलाओं पर अत्याचार बेतहाशा बढ़ी है।

            संवाददाता सम्मेलन में विधान मंडल दल के नेता ड0 शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रदेश महिला काग्रेस अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा उपस्थित थे।


आलोक कुमार

इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में मरीजों को दवा उपलब्ध

  इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में मरीजों को दवा एवं सभी प्रकार के चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क 


पटना.आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 10 (दस) एजेंडों पर निर्णय लिए गए. इस सन्दर्भ में मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने सूचना भवन के प्रथम तल में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में मरीजों को दवा एवं सभी प्रकार के चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने की स्वीकृति तथा बिहार चिकित्सा सेवाएँ आधारभूत संरचना निगम लि०, पटना के माध्यम से दवा एवं चिकित्सकीय सामग्रियों की आपूर्ति करने और उपरोक्त व्यवस्था संस्थान में पूर्व से लागू पंजीकरण शुल्क एवं प्राईवेट वार्ड / डीलक्स वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए शय्या शुल्क एवं अन्य शुल्कों को छोड़कर लागू करने की स्वीकृति दी गई.

       उद्योग विभाग के अंतर्गत राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने / इनके बीच स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की स्वीकृति दी गई. उद्योग विभाग के ही तहत मेसर्स ड्यूरेटिक सीमेंट इंडिया लिमिटेड, समस्तीपुर को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली 2016 के नियम-7 के उप नियम ( 2 ) (पअ) के आलोक में वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति दी गई.

        गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत बिहार राज्य में यातायात नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से राज्य के 12 जिलों में पूर्व से सृजित यातायात थानों के अतिरिक्त 28 (अठाईस) जिलों में यातायात थाना के सृजन एवं उनके संचालन हेतु आवश्यक कुल- 4215 पदों में से जनसंख्या के अनुपात में पूर्व से सृजित सीधी नियुक्ति वाले 3366 पदों के अतिरिक्त शेष 849 पदों के सृजन की स्वीकृति तथा पूर्व से सृजित यातायात थानों के क्षेत्राधिकार का पुनर्निर्धारण करने की स्वीकृति दी गई. नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय - 2 के अंतर्गत छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए सेंटेज सहित कुल राशि रू० 134,97,08,900 /- (एक सौ चौतिस करोड़ सन्तानवे लाख आठ हजार नौ सौ रू०) मात्र की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित करने की स्वीकृति दी गई.

   राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अर्न्तगत पटना जिलान्तर्गत पटना सदर अंचल के मौजा- मुहर्रमपुर थाना नं०-137, वार्ड सं० - 01, सीट सं०- 22 / 21 म्यूनिसिपल खेसरा सं०-1029, रकबा 0.00542 एकड़ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को बंदोबस्त सरकारी भूमि पर गाँधी मैदान मेट्रो रेल स्टेशन के निर्माण हेतु सलामी एवं पूँजीकृत मूल्य सहित कुल राशि मो०- 48,78,000 /- (अड़तालीस लाख अठहत्तर हजार रूपये मात्र के भुगतान पर पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार को हस्तान्तरण की स्वीकृति दी गई.

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ही तहत मो० शाहिद खाँ तत्कालीन कानूनगो, बन्दोबस्त कार्यालय, नालंदा सम्प्रति निलम्बित को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली- 2005 के नियम - 14  के तहत सरकारी सेवा से बर्खास्तगी जो सामान्यतः सरकार के अधीन भविष्य नियोजन के लिए निरर्हता होगी का दंड अधिरोपित करने की स्वीकृति दी गई। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ही तहत श्री अश्विनी कुमार तत्कालीन अंचल अधिकारी, कतरीसराय, नालंदा सम्प्रति निलंबित को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम-14 के तहत सरकारी सेवा से बर्खास्तगी, जो सामान्यतः सरकार के अधीन भविष्य में नियोजन के लिए निरर्हता होगी का दंड अधिरोपित करने की स्वीकृति दी गई.

     संसदीय कार्य विभाग के अंतर्गत बिहार विधान परिषद सचिवालय में प्रशासनिक संवर्ग में उप सचिव के पद से सेवानिवृत्त पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, जो संविदा पर प्रभारी निदेशक-सह- कार्यकारी सचिव के कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन कर रहें हैं, की दिनांक 30.09. 2023 को संविदा अवधि की समाप्ति के उपरांत दिनांक 01.10.2023 से एक वर्ष के लिये उप सचिव के रिक्त पद पर संविदा के आधार पर नियोजन की स्वीकृति दी गई. सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत माननीय पटना उच्च न्यायालय, पटना द्वारा पारित आदेश के आलोक में संयुक्त निबंधक आई०टी० के पदनाम के स्थान पर संयुक्त निबंधक आई०टी० प्रशासन परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई.

आलोक कुमार

रविवार, 24 सितंबर 2023

बिशप जेम्स शेखर का स्वागत

बक्सर.आज एक ऐतिहासिक पल गुजर गया.वास्तव में शाहपुर पैरिश के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन ही था.बक्सर धर्मप्रांत के अति मान्यवर बिशप डॉ.जेम्स शेखर का आगमन हुआ.बिशप अभिषेक के बाद पहली बार स्वामी जी अपने परिवार लोगों के बीच में आए थे.पल्ली पुरोहित फादर भास्कर भोज्जा कहते हैं कि हमारे पैरिशियन सुबह 8:30 बजे से ही गेट के सामने एकत्र हुए, फूलों की वर्षा और माला के साथ हमारे प्रिय बिशप जेम्स शेखर का स्वागत किये.
    इसके बाद सुबह 9:00 बजे से ब्रदर फ्रांसिस लाल डीजे ने प्रार्थना सभा का संचालन किया गया.फिर सुबह 10.45 बजे पवित्र मिस्सा के लिए प्रार्थना नृत्य के साथ जुलूस शुरू हुआ. पवित्र मिस्सा के बाद सभी लोग जुलूस के रूप में सेंट  जोसेफ मंडप की ओर गए.यहां पर बिशप स्वामी ने प्रार्थना की और सेंट जोसेफ मंडप का उद्घाटन किया.
    इसके बाद श्रीमती पूनम हेनरी के द्वारा एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किया गया.इसका मंचन किया गया.बिशप डॉ.जेम्स शेखर के जन्मदिन 23 सितंबर के सम्मान में केक काटने की रस्म अदायगी कर केक का मजा लिया गया.
  इस पावन अवसर पर दादा-दादी को शाल देकर सम्मानित किया गया.अलग-अलग पल्ली से आए सभी बारह पुरोहितों ने भी इस दिन को बहुत ही सुंदर और शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा.उन पुरोहितों को बक्सर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर चार्ली का कुशल नेतृत्व मिला.
    सांस्कृतिक समारोह के बाद सहभोज का आयोजन किया गया.यह बहुत ही स्वादिष्ट भोजन था.अंत में पल्ली पुरोहित रेव्ह. फादर विजय भास्कर ने इस दिन को यादगार और अविस्मरणीय बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि हम लोग किसी भी बड़े कार्य को सहजता से पूरा कर सकते हैं.जब हम एक परिवार के समान व्यवहार करते है.एक बार से दिल की गहराई से धन्यवाद दे रहा हूं,उसे स्वीकार करे.



 

उपेक्षित समाज के प्रतिभा को पुरस्कृत करना कांग्रेस की परंपरा-डा0 अखिलेश

 


 उपेक्षित समाज के प्रतिभा को पुरस्कृत करना कांग्रेस की परंपरा-डा0 अखिलेश


पटना । जो लोग यह समझते हैं कि गरीबी और उपेक्षा से प्रतिभा कुंठित होती है उन्हें बिहार के प्रथम दलित मुख्यमंत्री स्व0 श्री भोला पासवान शास्त्री जी के जीवन को आईना बनाकर अपनी सोच को दुरूस्त करना चाहिए। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री को याद करते हुए अपने संदेश में कही।

      आज कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम दलित मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री का जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह अस्वस्थता के कारण इसमें भाग नहीं ले पाये। बिहार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपानाथ पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व किया।  डा0 सिंह ने अपने संदेश में कहा कि उपेक्षित समाज के प्रतिभा को पुरस्कृत करना कांग्रेस की परंपरा रही है। यही कारण है कि गरीब और दलित समुदाय से ताल्लुक रखने के बावजूद भोला बाबू तीन बार 1968 से 1972 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री बने।

        इससे पहले वे बिहार में मंत्री भी रहे और 1973 में श्रीमती इंदिरा गांधी ने उन्हें अपने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल किया। सबकुछ होने के वावजूद जो चीज भोला बाबू को राजनैतिज्ञों की जमात से अलग करती है वह है उनकी सादगी और जिन्दगी जीने की सहजता। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे अक्सर अपनी बैठक पेड़ के नीचे किया करते थे और वहीं खुरदुरे जमीन पर कम्बल बिछाकर बैठ जाया करते थे।

       इस अवसर पर कृपानाथ पाठक ने भोला पासवान शास्त्री के मुख्यमंत्रीत्वकाल को याद करते हुए कहा कि मैंने अपने जीवनकाल में ऐसा ईमानदार और सुलभ उपलब्ध मुख्यमंत्री नहीं देखा। विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा ने भी भोला बाबू को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। जयंती समारोह का आयोजन पटना महानगर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पासवान की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन उमेश कुमार राम ने किया।

             इस अवसर पर विधायक प्रतिमा कुमारी दास, सुश्री पूनम पासवान, लाल बाबू लाल, गरीब दास, ब्रजेश पाण्डेय, प्रवीण सिंह कुशवाहा, विनोद शर्मा, रीता सिंह, राजेश राठौड़, आलोक हर्ष आदि नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

आलोक कुमार

पश्चिम चंपारण में भाजपा का जिला कार्यालय बनकर तैयार

 बेतिया.पश्चिम चंपारण में भाजपा का जिला कार्यालय बनकर तैयार है.केवल वहां पर चहारदीवारी का कार्य अधूरा है. जिसे निकट भविष्य में पूरा कर लिया जाएगा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर जिले में भाजपा का एक अच्छा कार्यालय बने.इस लिहाज से तो भाजपा ने पूरे देश में 512 जिला कार्यालय बनाने का तय कर लिया है.यह खुशी की बात है कि 290 कार्यालय बन चुके हैं, 115 कार्यालय बन रहे हैं और 123 कार्यालय के लिए जमीन ले ली गई है और इन पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा.

          उत्तर प्रदेश में 72 कार्यालय खुलने थे, यहां पर 69 कार्यालय खुल गए हैं.   बताते चले कि फिलहाल देश के कुल 29 राज्यों में से उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बीजेपी पार्टी की सरकार बनी हुई है.हर जिले में भाजपा का एक अच्छा कार्यालय बनना है.

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में जब मोदी जी को संसदीय दल का नेता चुना गया था.तब वो पार्टी दफ्तर आए थे. उन्होंने पूछा था कि कहां-कहां पार्टी कार्यालय हैं.हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर जिले में पार्टी का एक अच्छा कार्यालय बने.आज की स्थिति में 290 दफ्तर बन चुके हैं. 115 बन रहे हैं.123 कार्यालय के लिए जमीन ले ली गई है. जल्द कार्य शुरू होगा.     

   उन्होंने कहा कि भोपाल में बन रहा कार्यालय मोस्ट मॉर्डन कार्यालय होगा.भोपाल का कार्यालय अत्याधुनिक (वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड) होगा.इसमें सभागार, चार कांफ्रेंस हाल, चार बैठक कक्ष होंगे.बीजेपी का ऑफिस, ऑफिस नहीं, कार्यालय है, ये संस्कार केंद्र है, यहां कार्यकर्ता संस्कार लेता है. आज बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.हम कार्यकर्ता सम्मेलन भी करते हैं तो वो जनसभा बन जाती है.ये हमारी ताकत है. अब तो विरोधी भी हमसे टकराने में असमर्थ महसूस करते हैं, यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है.     

    उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि प्रदेश कार्यालय भवन का भूमिपूजन करते हैं तो वह देश के सबसे बड़े कार्यालय के सपना देखते हैं.बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करते हैं तो वह जनसभा में परिवर्तित हो जाता है.हमें उन्हें भी याद करना चाहिए, जिन्होंने चार-चार पीढ़ियां खपा दीं तब जाकर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी.

   उन्होंने कहा कि मोदी जी के त्रिवेणी मंत्र से ही त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में दोबारा सरकार बनाना संभव हुआ. मोदी जी ने नीतियों में परिवर्तन, उन्हें लागू करने और परफार्म के माध्यम से आगे बढ़ने का मंत्र दिया है.बता दें कि मौजूदा बीजेपी कार्यालय साल 1991 में बनाया गया था. इसके बाद अब कार्यालय को तोड़कर फिर से बनाया जा रहा है. नया कार्यालय करीब 50 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया जाएगा. अभी फिलहाल पार्टी का कामकाज पुराना आरटीओ भवन से हो रहा है. बीजेपी ने यह कार्यालय जिला प्रशासन से किराए पर लिया है.खबरों के अनुसार बीजेपी अपना नया कार्यालय आधुनिक और सर्वसुविधा युक्त बना रही है. इस बीजेपी दफ्तर को बनाने में करीब 100 करोड़ खर्च होंगे. इसका रकबा ही 50 हजार वर्ग फुट होगा. कार्यालय को इस तरह से बनाया जाएगा की हेलीकॉप्टर सीधे छत पर उतर सकेगा.

    कार्यालय को 10 मंजिला बनाया जाएगा जिसमें एक बड़ा गार्डन भी होगा. नए कार्यालय के परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयराजे सिंधिया की प्रतिमाएं लगाई जांएगी.मध्यप्रदेश बीजेपी राजधानी भोपाल में करीब 100 करोड़ की लागत से नया पार्टी कार्यालय बनाने जा रही है.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 26 मार्च को राजधानी भोपाल में बन रहे बीजेपी की नई प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे. नए कार्यालय की खासियत यह है कि इसकी छत पर हेलीकॉप्टर सीधे उतर सकेगा. संभावना है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कार्यालय बनकर तैयार हो सकता है.


आलोक कुमार

शनिवार, 23 सितंबर 2023

बिशप अभिषेक के 206 दिनों के बाद 23 सितंबर को बक्सर के बिशप के रूप में पहली बार जन्मदिन मनाया

बक्सर धर्मप्रांत के माननीय बिशप डॉ.जेम्स शेखर का जन्मदिन

बिशप अभिषेक के 206 दिनों के बाद 23 सितंबर को बक्सर के बिशप के रूप में पहली बार जन्मदिन मनाया

24 सितंबर को बिशप शाहपुर पल्ली में

बक्सर.आज बक्सर धर्मप्रांत के माननीय बिशप डॉ.जेम्स शेखर का जन्मदिन है.उनका जन्म 23 सितंबर, 1967 को हुआ था.वे पटना महाधर्मप्रांत के लिए 26 मई, 1996 को पुरोहित बने थे.   उनका कार्य प्रगति के आलोक में बिशप डॉ. जेम्स को संत पापा फ्रांसिस ने 4 फरवरी, 2023 को बक्सर धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया.उनका बिशप अभिषेक 25 मार्च,2023 को हुआ.बक्सर धर्मप्रांत के बिशप 25 मार्च को बनने के बाद 23 सितंबर को डॉ.जेम्स शेखर का पहला जन्मदिन है.पटना महाधर्मप्रांत और बक्सर धर्मप्रांत के लोगों ने बिशप डॉ.जेम्स शेखर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बिशप के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई.जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है.इस अवसर पर दीर्घायु की कामना की है.

    24 सितंबर को बिशप शाहपुर पल्ली में

बक्सर धर्मप्रांत में शाहपुर पल्ली है.इस पल्ली का प्रधान पल्ली पुरोहित फादर भास्कर भोज्जा हैं.फादर भास्कर भोज्जा का कहना है कि बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ.जेम्स शेखर है.शनिवार को बिशप बनने के बाद पहली बार जन्मदिन मनाया. रविवार 24 सितंबर को बिशप बनने के बाद पहली बार शाहपुर पल्ली में आ रहे है.बिशप डॉ.जेम्स शेखर आगमन की पूरी तैयारी कर ली गयी है.फादर भास्कर भोज्जा ने कहा कि बक्सर चर्च से शाहपुर की दूरी लगभग 48.2 किलोमीटर है. कल रविवार को बिशप डॉ.जेम्स शेखर सुबह 8 बजे शाहपुर
पहुंचेंगे.वहां पर अभिवादन करने के बाद हम लोग बैंड बाजा के साथ चर्च परिसर तक जुलूस निकालेंगे.शाहपुर पल्ली में स्थित शीपिंग सेंट जोसेफ मंडप को आशीष देंगे.इसके बाद करिश्माई प्रार्थना का आयोजन है.इसका संचालन ब्रदर फ्रांसिस लाल करेंगे. 9 से 10 बजे तक करिश्माई प्रार्थना कर लेने के बाद बिशप डॉ.जेम्स शेखर का 10 बजे से सामूहिक स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा.पल्ली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश होगा.


आलोक कुमार


लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी

 पटना लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा सेवादल

प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर तक करेंगे कांग्रेस का प्रचार

सेवा दल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन पर हुआ विचार



पटना. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम स्थित सेवादल के प्रदेश कार्यालय में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी.बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन को लेकर विचार विमर्श हुआ. 

         बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी अफरोज खान ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और पूरे देश में इसके पास एक अनुशासित और समर्पित कैडर है. इस लोक सभा चुनाव में सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों से मुकाबला करना है जो नफरत फैला रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सेवा दल कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जायें और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. बिहार प्रभारी द्वारा चुनाव प्रबंधन को लेकर जानकारियां और निर्देश दिये गये.

          प्रदेश सेवादल अध्यक्ष डॉ० संजय यादव ने कहा कि सेवा दल अपनी भरपूर शक्ति से चुनाव की तैयारियों में जुट जायेगा. राज्य के हर बूथ स्तर तक सेवा दल कार्यकर्ता सक्रिय होंगे वहीं डोर टू डोर कैंपेन, जनसंपर्क, सम्पर्कयात्रा जैसे कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता के बीच मे प्रभावी तरीक़े से रखा जाएगा. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बिहार में जबरदस्त वापसी होने वाली है. बैठक को महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, सीमांचल ज़ोनल कमीटी प्रभारी सहित कई पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया. बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये. 

   इस बैठक में महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा श्रीमती रुचि सिंह, सीमांचल के मुख्य संगठक मौलाना गुलाम रब्बानी, बिहार कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अहमद रजा खान, महासचिव विपिन झा, प्रेमनाथ राय शर्मा ,राजकुमार , आशुतोष रंजन, सुनील कुमार सुमन, रामबाबू साह, प्रदेश सचिव उदय झा, सफीउल्लाह अंसारी, अबरार-उल-हक ,विनोद कुमार मंडल, चंदन कुमार, ब्रजकिशोर झा, गुप्तेश्वर चौबे, निर्मला देवी, रमेश ठाकुर जिला अध्यक्ष राजन चंद्रवंशी, राजकुमार मंडल के अलावा दर्जनों कर्ज करने के पदाधिकारी मौजूद थे.सेवादल की विधि के अनुसार सर्वप्रथम बिहार प्रभारी अफरोज खान के द्वारा ध्वजारोहण हुआ. उसके बाद कार्यक्रम समाप्ति राष्ट्रगान से हुआ.

आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...