रविवार, 24 सितंबर 2023
बिशप जेम्स शेखर का स्वागत
उपेक्षित समाज के प्रतिभा को पुरस्कृत करना कांग्रेस की परंपरा-डा0 अखिलेश
पटना । जो लोग यह समझते हैं कि गरीबी और उपेक्षा से प्रतिभा कुंठित होती है उन्हें बिहार के प्रथम दलित मुख्यमंत्री स्व0 श्री भोला पासवान शास्त्री जी के जीवन को आईना बनाकर अपनी सोच को दुरूस्त करना चाहिए। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री को याद करते हुए अपने संदेश में कही।
आज कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम दलित मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री का जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह अस्वस्थता के कारण इसमें भाग नहीं ले पाये। बिहार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपानाथ पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व किया। डा0 सिंह ने अपने संदेश में कहा कि उपेक्षित समाज के प्रतिभा को पुरस्कृत करना कांग्रेस की परंपरा रही है। यही कारण है कि गरीब और दलित समुदाय से ताल्लुक रखने के बावजूद भोला बाबू तीन बार 1968 से 1972 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री बने।
इससे पहले वे बिहार में मंत्री भी रहे और 1973 में श्रीमती इंदिरा गांधी ने उन्हें अपने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल किया। सबकुछ होने के वावजूद जो चीज भोला बाबू को राजनैतिज्ञों की जमात से अलग करती है वह है उनकी सादगी और जिन्दगी जीने की सहजता। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे अक्सर अपनी बैठक पेड़ के नीचे किया करते थे और वहीं खुरदुरे जमीन पर कम्बल बिछाकर बैठ जाया करते थे।
इस अवसर पर कृपानाथ पाठक ने भोला पासवान शास्त्री के मुख्यमंत्रीत्वकाल को याद करते हुए कहा कि मैंने अपने जीवनकाल में ऐसा ईमानदार और सुलभ उपलब्ध मुख्यमंत्री नहीं देखा। विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा ने भी भोला बाबू को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। जयंती समारोह का आयोजन पटना महानगर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पासवान की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन उमेश कुमार राम ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिमा कुमारी दास, सुश्री पूनम पासवान, लाल बाबू लाल, गरीब दास, ब्रजेश पाण्डेय, प्रवीण सिंह कुशवाहा, विनोद शर्मा, रीता सिंह, राजेश राठौड़, आलोक हर्ष आदि नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आलोक कुमार
पश्चिम चंपारण में भाजपा का जिला कार्यालय बनकर तैयार
बेतिया.पश्चिम चंपारण में भाजपा का जिला कार्यालय बनकर तैयार है.केवल वहां पर चहारदीवारी का कार्य अधूरा है. जिसे निकट भविष्य में पूरा कर लिया जाएगा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर जिले में भाजपा का एक अच्छा कार्यालय बने.इस लिहाज से तो भाजपा ने पूरे देश में 512 जिला कार्यालय बनाने का तय कर लिया है.यह खुशी की बात है कि 290 कार्यालय बन चुके हैं, 115 कार्यालय बन रहे हैं और 123 कार्यालय के लिए जमीन ले ली गई है और इन पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा.
उत्तर प्रदेश में 72 कार्यालय खुलने थे, यहां पर 69 कार्यालय खुल गए हैं. बताते चले कि फिलहाल देश के कुल 29 राज्यों में से उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बीजेपी पार्टी की सरकार बनी हुई है.हर जिले में भाजपा का एक अच्छा कार्यालय बनना है.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में जब मोदी जी को संसदीय दल का नेता चुना गया था.तब वो पार्टी दफ्तर आए थे. उन्होंने पूछा था कि कहां-कहां पार्टी कार्यालय हैं.हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर जिले में पार्टी का एक अच्छा कार्यालय बने.आज की स्थिति में 290 दफ्तर बन चुके हैं. 115 बन रहे हैं.123 कार्यालय के लिए जमीन ले ली गई है. जल्द कार्य शुरू होगा.
उन्होंने कहा कि भोपाल में बन रहा कार्यालय मोस्ट मॉर्डन कार्यालय होगा.भोपाल का कार्यालय अत्याधुनिक (वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड) होगा.इसमें सभागार, चार कांफ्रेंस हाल, चार बैठक कक्ष होंगे.बीजेपी का ऑफिस, ऑफिस नहीं, कार्यालय है, ये संस्कार केंद्र है, यहां कार्यकर्ता संस्कार लेता है. आज बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.हम कार्यकर्ता सम्मेलन भी करते हैं तो वो जनसभा बन जाती है.ये हमारी ताकत है. अब तो विरोधी भी हमसे टकराने में असमर्थ महसूस करते हैं, यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है.
उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि प्रदेश कार्यालय भवन का भूमिपूजन करते हैं तो वह देश के सबसे बड़े कार्यालय के सपना देखते हैं.बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करते हैं तो वह जनसभा में परिवर्तित हो जाता है.हमें उन्हें भी याद करना चाहिए, जिन्होंने चार-चार पीढ़ियां खपा दीं तब जाकर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी.
उन्होंने कहा कि मोदी जी के त्रिवेणी मंत्र से ही त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में दोबारा सरकार बनाना संभव हुआ. मोदी जी ने नीतियों में परिवर्तन, उन्हें लागू करने और परफार्म के माध्यम से आगे बढ़ने का मंत्र दिया है.बता दें कि मौजूदा बीजेपी कार्यालय साल 1991 में बनाया गया था. इसके बाद अब कार्यालय को तोड़कर फिर से बनाया जा रहा है. नया कार्यालय करीब 50 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया जाएगा. अभी फिलहाल पार्टी का कामकाज पुराना आरटीओ भवन से हो रहा है. बीजेपी ने यह कार्यालय जिला प्रशासन से किराए पर लिया है.खबरों के अनुसार बीजेपी अपना नया कार्यालय आधुनिक और सर्वसुविधा युक्त बना रही है. इस बीजेपी दफ्तर को बनाने में करीब 100 करोड़ खर्च होंगे. इसका रकबा ही 50 हजार वर्ग फुट होगा. कार्यालय को इस तरह से बनाया जाएगा की हेलीकॉप्टर सीधे छत पर उतर सकेगा.
कार्यालय को 10 मंजिला बनाया जाएगा जिसमें एक बड़ा गार्डन भी होगा. नए कार्यालय के परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयराजे सिंधिया की प्रतिमाएं लगाई जांएगी.मध्यप्रदेश बीजेपी राजधानी भोपाल में करीब 100 करोड़ की लागत से नया पार्टी कार्यालय बनाने जा रही है.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 26 मार्च को राजधानी भोपाल में बन रहे बीजेपी की नई प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे. नए कार्यालय की खासियत यह है कि इसकी छत पर हेलीकॉप्टर सीधे उतर सकेगा. संभावना है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कार्यालय बनकर तैयार हो सकता है.
आलोक कुमार
शनिवार, 23 सितंबर 2023
बिशप अभिषेक के 206 दिनों के बाद 23 सितंबर को बक्सर के बिशप के रूप में पहली बार जन्मदिन मनाया
बक्सर धर्मप्रांत के माननीय बिशप डॉ.जेम्स शेखर का जन्मदिन
बिशप अभिषेक के 206 दिनों के बाद 23 सितंबर को बक्सर के बिशप के रूप में पहली बार जन्मदिन मनाया
24 सितंबर को बिशप शाहपुर पल्ली में
बक्सर.आज बक्सर धर्मप्रांत के माननीय बिशप डॉ.जेम्स शेखर का जन्मदिन है.उनका जन्म 23 सितंबर, 1967 को हुआ था.वे पटना महाधर्मप्रांत के लिए 26 मई, 1996 को पुरोहित बने थे. उनका कार्य प्रगति के आलोक में बिशप डॉ. जेम्स को संत पापा फ्रांसिस ने 4 फरवरी, 2023 को बक्सर धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया.उनका बिशप अभिषेक 25 मार्च,2023 को हुआ.बक्सर धर्मप्रांत के बिशप 25 मार्च को बनने के बाद 23 सितंबर को डॉ.जेम्स शेखर का पहला जन्मदिन है.पटना महाधर्मप्रांत और बक्सर धर्मप्रांत के लोगों ने बिशप डॉ.जेम्स शेखर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बिशप के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई.जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है.इस अवसर पर दीर्घायु की कामना की है.
24 सितंबर को बिशप शाहपुर पल्ली में
बक्सर धर्मप्रांत में शाहपुर पल्ली है.इस पल्ली का प्रधान पल्ली पुरोहित फादर भास्कर भोज्जा हैं.फादर भास्कर भोज्जा का कहना है कि बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ.जेम्स शेखर है.शनिवार को बिशप बनने के बाद पहली बार जन्मदिन मनाया. रविवार 24 सितंबर को बिशप बनने के बाद पहली बार शाहपुर पल्ली में आ रहे है.बिशप डॉ.जेम्स शेखर आगमन की पूरी तैयारी कर ली गयी है.फादर भास्कर भोज्जा ने कहा कि बक्सर चर्च से शाहपुर की दूरी लगभग 48.2 किलोमीटर है. कल रविवार को बिशप डॉ.जेम्स शेखर सुबह 8 बजे शाहपुर
पहुंचेंगे.वहां पर अभिवादन करने के बाद हम लोग बैंड बाजा के साथ चर्च परिसर तक जुलूस निकालेंगे.शाहपुर पल्ली में स्थित शीपिंग सेंट जोसेफ मंडप को आशीष देंगे.इसके बाद करिश्माई प्रार्थना का आयोजन है.इसका संचालन ब्रदर फ्रांसिस लाल करेंगे. 9 से 10 बजे तक करिश्माई प्रार्थना कर लेने के बाद बिशप डॉ.जेम्स शेखर का 10 बजे से सामूहिक स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा.पल्ली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश होगा.
आलोक कुमार
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी
पटना लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा सेवादल
प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर तक करेंगे कांग्रेस का प्रचार
सेवा दल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन पर हुआ विचार
पटना. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम स्थित सेवादल के प्रदेश कार्यालय में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी.बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन को लेकर विचार विमर्श हुआ.
बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी अफरोज खान ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और पूरे देश में इसके पास एक अनुशासित और समर्पित कैडर है. इस लोक सभा चुनाव में सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों से मुकाबला करना है जो नफरत फैला रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सेवा दल कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जायें और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. बिहार प्रभारी द्वारा चुनाव प्रबंधन को लेकर जानकारियां और निर्देश दिये गये.
प्रदेश सेवादल अध्यक्ष डॉ० संजय यादव ने कहा कि सेवा दल अपनी भरपूर शक्ति से चुनाव की तैयारियों में जुट जायेगा. राज्य के हर बूथ स्तर तक सेवा दल कार्यकर्ता सक्रिय होंगे वहीं डोर टू डोर कैंपेन, जनसंपर्क, सम्पर्कयात्रा जैसे कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता के बीच मे प्रभावी तरीक़े से रखा जाएगा. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बिहार में जबरदस्त वापसी होने वाली है. बैठक को महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, सीमांचल ज़ोनल कमीटी प्रभारी सहित कई पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया. बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये.
इस बैठक में महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा श्रीमती रुचि सिंह, सीमांचल के मुख्य संगठक मौलाना गुलाम रब्बानी, बिहार कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अहमद रजा खान, महासचिव विपिन झा, प्रेमनाथ राय शर्मा ,राजकुमार , आशुतोष रंजन, सुनील कुमार सुमन, रामबाबू साह, प्रदेश सचिव उदय झा, सफीउल्लाह अंसारी, अबरार-उल-हक ,विनोद कुमार मंडल, चंदन कुमार, ब्रजकिशोर झा, गुप्तेश्वर चौबे, निर्मला देवी, रमेश ठाकुर जिला अध्यक्ष राजन चंद्रवंशी, राजकुमार मंडल के अलावा दर्जनों कर्ज करने के पदाधिकारी मौजूद थे.सेवादल की विधि के अनुसार सर्वप्रथम बिहार प्रभारी अफरोज खान के द्वारा ध्वजारोहण हुआ. उसके बाद कार्यक्रम समाप्ति राष्ट्रगान से हुआ.
आलोक कुमार
पेयजल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से विभिन्न जिलों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजनाओं, बिहार के विभिन्न शहरों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति योजनाओं का किया शिलान्यास
पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना स्मार्ट सिटी बिल्डिंग के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कुल 2,355.96 करोड़ रुपये लागत की कुल 55 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। इसके तहत विभिन्न जिलों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजनाओं, बिहार के विभिन्न शहरों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया ।मुख्यमंत्री ने 586.44 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के विभिन्न शहरों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज एवं पेय जलापूर्ति की कुल 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पटना शहर में 1,283 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की कुल 10 योजनाओं का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सात निश्चय - 2 के तहत 226.72 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 36 जिले के 38 नगर निकायों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम की कुल 38 योजनाओं का शिलान्यास किया ।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरुणीश चावला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, बुडको के प्रबंध निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मधेपुरा, भोजपुर, दरभंगा एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं महापौर जुड़े हुए थे।
आलोक कुमार
राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के बड़े पुत्र एवं साहित्यकार केदारनाथ सिंह जी का निधन दुःखद। स्व० केदारनाथ सिंह जी का अपनी जन्मभूमि सिमरिया से विशेष लगाव था। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
आलोक कुमार
मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का किया शिलान्यास
पटना.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सात निश्चय - 2 के तहत पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया. शिलान्यास करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
इस 5.61 किलोमीटर लंबाई वाले सैदपुर नाला के जीर्णाेद्धार कार्य के लिये 259.81 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है. इस नाले के दोनों तरफ दो-दो लेन की सड़कें होगी. इन दो लेन के सड़कों के सम्पर्क के लिए पुलिया की व्यवस्था की गयी है.
इस योजना के पूर्ण होने से अटल पथ तथा जे०पी० गंगा पथ तक आवागमन की बेहतर सुविधा आम नागरिकों को उपलब्ध हो सकेगी.नाले की सुचारू रूप से सफाई के लिए मशीन की व्यवस्था की गयी है जो आसानी से नाले में उतर सके.
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरूणीश चावला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.इसी तरह पटना नगर निगम के 22 बी में पड़ने वाले नाले के जीर्णाेद्धार की योजना है. इसमें विलंब हो रहा है.निर्माण होने से अटल पथ और जे.पी.गंगा पथ आवागमन की बेहतर सुविधा आम लोगों को उपलब्ध हो सकेगी.
आलोक कुमार
कुमार रवि द्वारा आज वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया
निर्माणाधीन अतिथि गृह एवं प्रेक्षागृह को शीघ्र कराएं फंक्शनल : सचिव
बेतिया। वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार ने किया निरीक्षण।गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश।
सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, श्री कुमार रवि द्वारा आज वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ किया गया।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में सम्मिलित इस अतिथि गृह एवं प्रेक्षागृह के निर्माण में किसी भी स्वरूप में गुणवत्ता से समझौता नहीं करना है। इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्धता के साथ शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभियंतागण को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन प्रेक्षागृह और अतिथि गृह प्रकृति के बीचों बीच बसा हुआ है, इसलिए प्राकृतिक रौशनी बरकरार रहे, इसकी व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सचिव महोदय ने कहा कि प्रगति की स्थिति ठीक है लेकिन इसमें और प्रगति लाने की आवश्यकता है ताकि समय पर इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो सके।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में त्योहार का समय आ रहा है इसके मद्देनजर स्थानीय मजदूरों को निर्माण कार्य मे संलग्न किया जाए ताकि छुट्टी का असर निर्माण कार्य पर नहीं पड़े। मजदूरों की संख्या में भी वृद्धि करने का निर्देश दिया गया।
कार्य स्थल पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता द्वारा मिट्टी की समस्या बताई गयी। सचिव महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा को इस कार्य का अनुश्रवण करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्युत विभाग से समन्वय कर अनुश्रवण करते हुए हाई टेंशन बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सहायक अभियंता, भवन निर्माण को प्रतिदिन की प्रगति से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन निर्माण विभाग के अभियंता गण साप्ताहिक रूप से भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे।
कहा कि पार्क, बैंक्वेट हॉल, थीम गार्डन, आउटडोर, एक्जिबीशन एरिया, पेंटिंग एरिया और लॉबी इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगाते है। इस चिरप्रतीक्षित बहुद्देशीय सभागार के बनने से पश्चिम चम्पारण में बड़े आयोजनों के लिए सुलभ स्थल उपलब्ध हो पाएगा। इसके निर्माण हो जाने से यहाँ अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साथ यहाँ के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे।
जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत वाल्मीकिनगर में गंडक बैराज के दक्षिण-पूर्ण में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुद्देशीय सभागार माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह पूर्णरूप से प्रकृति की गोद में अवस्थित है। यह पहाड़, गंडक बैराज एवं खुली वातावरण में समाया हुआ है।
उन्होंने कहा कि 120.21 करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला यह अन्तराष्ट्रीय बहुद्देशीय सभागार 25 एकड़ भूदृभाग में आच्छादित होगा। इसमें मुख्य रूप से 500 व्यक्तियों के लिए एक सभागार भवन है। 04 अलग-अलग ब्लॉक्स में कुल 102 कमरे का अतिथिगृह है। एक विद्युत सबस्टेशन, सुरक्षा बैरक, गार्डरूम रोड़ पार्किंग एवं परिसर विकास का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। सभी भवनों का कुल क्षेत्रफल 16396 वर्ग मीटर है। जिलाधिकारी, सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार के निरीक्षण के दौरान जानकारी दे रहे थे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा डॉ० अनुपमा सिंह सहित मुख्य वस्तु विद, भवन निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता, भवन निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता, भवन निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता (विद्युत) भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, शीर्ष गंडक कार्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, बेतिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आलोक कुमार
युक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने 35 मांगों की एक विस्तृत सूची पेश
पटना नगर निगम कर्मी हड़ताल पर
मालूम हो कि पटना नगर निगम में 75 वार्ड है.इस पटना नगर निगम को 6 अंचल में विभक्त किया गया है. 6 अंचल में दैनिक वेतन भोगी मजदूरों की संख्या करीब 4500 हैं. वहीं आउटसोर्सिंग पर करीब 1500 मजदूर सफाई का कार्य करते हैं.पटना नगर निगम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने रविवार को आम सभा कर कहा कि जबतक मांगें मानी नहीं जाती है, तबतक हड़ताल जारी रहेगी. संघ के महासचिव नंद किशोर दास ने बताया कि हड़ताल में निगम के स्थायी सफाई कर्मी भी शामिल हैं.
इस बीच बिहार में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बीते बुधवार को ही 300 से ज्यादा डेंगू के मामले मिले थे. इस बीच एक टेंशन बढ़ाने वाली खबर भी सामने आई है. दरअसल पटना नगर निगम (पीएमसी) में ठेके पर काम करने वाले कांट्रेक्चुअल स्टाफ (ठेके पर काम करने वाले) हड़ताल पर है. गुरुवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल बुलाई. इसका भी पटना नगर निगम पर कोई असर नहीं हुआ. नगर निगम ने स्वच्छता के काम के लिए अपने स्थायी कर्मचारियों पर दबाव डाला. साथ ही स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. पीएमसी ने हड़ताल के पहले दिन सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालने के लिए 25 आउटसोर्स कर्मचारियों को भी हटा दिया.
पटना नगर निगम में स्वच्छता कार्य के लिए कुल 8000 श्रमिक है. इनमें से लगभग 20 फीसदी श्रमिक अपनी नौकरी के नियमितीकरण और उनके वेतन में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. यह हड़ताल ऐसे समय में हुई है, जब पीएमसी को डेंगू के खतरे से निपटना है.इसमें नियमित रूप से फॉगिंग के साथ-साथ लार्वासाइड का छिड़काव भी शामिल है. डेंगू के अलावा, त्योहारों का मौसम भी आ रहा है. यहां तक कि केंद्र की एक टीम के सितंबर के अंत में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर का दौरा करने की उम्मीद है.
नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर ने कहा कि स्थिति की जटिलता को समझते हुए उन्होंने पटना नगर निगम को 19 क्षेत्रों में विभाजित करते हुए 19 टीमों का गठन किया है. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि काम सुचारू रूप से चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. कचरा इकट्ठा करना हो, सड़कों की सफाई हो या फॉगिंग और लार्विसाइड का छिड़काव हो, सब कुछ किया जा रहा है। यहां तक कि निगरानी भी की जा रही है.‘ उन्होंने कहा कि पीएमसी ने हड़ताल पर बैठे श्रमिकों के प्रतिनिधियों के साथ तीन दौर की बातचीत की है. बैठक में ये संकेत दिया गया था कि हड़ताल वापस ले ली जाएगी, लेकिन हड़ताल वापस नहीं ली गई.
आलोक कुमार
शुक्रवार, 22 सितंबर 2023
पितृपक्ष मेला में कोई हताहत ना हो
गया। इस वर्ष आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 के अवसर किये गए तैयारी का जायजा लेने ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने सीता कुंड पहुँचे। कार्यपालक अभियंता गया जी डैम में बताया कि पिछले रात से काफी अच्छी वर्षा हुई है, जिसके कारण पानी का बहाव बढ़ा है। वर्तमान समय मे 10 फ़ीट पानी मौजूद है।
पितृपक्ष मेला में कोई हताहत ना हो, इसे लेकर वरीय उप समाहर्ता आपदा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 25 सितंबर तक पूरी मजबूती के साथ सीता कुंड - पंचदेव घाट- सीता पथ - डैम की ओर एवं शमशान घाट- गजाधर घाट-देवघाट होते हुए डैम के लास्ट बिंदु तक पूरी मजबूती से बैरिकेटिंग करवाये साथ ही बैरिकेटिंग के ऊपर गहरा पानी है, आगे ना जाएं इत्यादि फ्लेक्स बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करवाये। मेला अवधि में लगातार एसडीआरएफ एक गोताखोर को नाव सहित प्रतिनियुक्ति रखे। कोई घटना न हो, इसका पूरा ऐतिहात बरते।
ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि यह पेंटिंग बनने से घाट की खूबसूरती और बढ़ गयी है। इस पेंटिंग को सालो साल सुरक्षित रखने के लिये पहल किया जाना आवश्यक है। ज़िला पदाधिकारी ने सुझाव दिया कि एलईडी पट्टी वाली लाइट, पूरे पेंटिंग वॉल के नीचे नीचे समानांतर लगाने से रात्रि में भी पेंटिंग काफी खूबसूरत दिखेगी। इसके अलावा और क्या किया जा सके जिससे पेंटिंग सुरक्षित रह सके इसपर प्लान सोचने को कहा। इसके उपरांत सीता कुंड में लगे विभिन्न नल के टैप को खोल कर देखा, जहां बंद था, उसे तुरंत ठीक करने को कहा। साफ सफाई को और दुरुस्त करने को कहा।
इसके उपरांत पितृपक्ष मेला के दौरान बनाए जाने वाले विभिन्न पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। केंदुई पार्किंग स्थल में निरीक्षण के दौरान पहुंच पथ एवं पार्किंग ग्राउंड समतल नहीं रहने पर उन्होंने अपर समाहर्ता तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को संयुक्त रूप से टीम बनाकर सभी पार्किंग स्थलों को समतल कराने तथा पार्किंग स्थलों में पर्याप्त टॉयलेट, स्नानघर, वाहन चालकों को बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था हर हाल में उपलब्ध रहे, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत वर्षा होने के कारण यदि पार्किंग स्थल में कीचड़ या जलजमाव की स्थिति है तो स्टोन डस्ट डलवा कर समतल करवाये। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जेसीबी तथा ट्रैक्टर का अलग-अलग टीम बनाकर सभी पार्किंग स्थलों पर व्यवस्था करवाये। इसके उपरांत उन्होंने गया कॉलेज खेल परिसर तथा कोरला हॉस्पिटल पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में पंचायती अखाड़ा से तुतवाड़ी भाया चंदेश्वर जनता कॉलेज दुखहरनी मंदिर वाली सड़क, गया बोधगया केंदुई के पास सड़क, चांद चौरा रोड, पिता महेश्वर से कोइरीबारी सड़क, स्टेशन से बैरागी होते हुए रामशिला प्रेतशिला वाली सड़क खराब देखी गयी। ज़िला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता आरसीडी को निर्देश दिया कि अबिलम्ब उक्त सड़को को ठीक करवाये।
आलोक कुमार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति
नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...
-
मानव जीवन विकास समिति कटनी में है. जो एक एनजीओ है.इस समिति का कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड, बघेलखण्ड और महाकौशल क्षेत्र है.यहां के...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...



.jpg)






.png)
.png)
.png)





