आलोक कुमार
रविवार, 8 मई 2022
विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष
7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई
*अवैध रूप से आदतन शराब का कारोबार करने वाले 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई
नालंदा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है. अब इस जिले में शराब का कारोबार करने वालों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत नकेल कसा जाएगा. शराब के अवैध कारोबार में आदतन संलिप्त जिला के 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है.
अस्थावां निवासी महावीर चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के अंतर्गत अस्थावां थाना में तीन अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने पश्चात पुनः अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में महावीर चौधरी को एक महीना तक अपनी उपस्थिति प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सारे थाना में दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से किसी कारणवश बाहर जाने की आवश्यकता होने पर संबंधित थानाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर ही थाना क्षेत्र से बाहर जाएंगे.
सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह निवासी मनीष कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में एक कांड दर्ज है. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में मनीष कुमार को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज निवासी मुन्ना उर्फ कद्दू के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में मुन्ना को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला निवासी चेलवा कसाई उर्फ असरफ के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में एक कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में अशरफ को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज निवासी पप्पू चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में एक कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में पप्पू चौधरी को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
बिहार थाना क्षेत्र के महलपर निवासी जीतू राम के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिहार थाना में पांच अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में जीतू राम को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को दीपनगर थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी बंटी उर्फ मुकेश कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में एक कांड दर्ज है. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में मुकेश कुमार को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.
सभी व्यक्तियों के विरुद्ध अगले एक माह तक के लिए यह आदेश लागू रहेगा.जिसके पश्चात उनके क्रियाकलाप एवं गतिविधि की पुनः समीक्षा की जाएगी.समीक्षा उपरांत अगर शराब के बिक्री करने या अन्य संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी.
आलोक कुमार
लोक नृत्य कार्यक्रम आदि कलाकारों द्वारा की जाएगी प्रस्तुति’
■ ’जिले में 10 से 12 मई को मनाया जाएगा सीतामढ़ी महोत्सव’
■ ’सीतामढ़ी महोत्सव में उदित नारायण (बॉलीवुड संगीतकार), लोक गायिका कल्पना पटवारी,सुश्री प्रिया वेंकटरामन दल द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत संस्थान पटना द्वारा लोक नृत्य कार्यक्रम आदि कलाकारों द्वारा की जाएगी प्रस्तुति’
सीतामढ़ी. इस जिले के जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में सीतामढ़ी महोत्सव की तैयारियों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.उन्होंने समीक्षा में बताया गया कि जिले में सीतामढ़ी महोत्सव 10 से 12 मई तक मनाया जायेगा. जिसमें बॉलीवुड संगीतकार उदित नारायण, कल्पना पटवारी (लोक गायिका) , श्री जितेंद्र चौरसिया सुरांगनदल द्वारा बिहार गौरव गान, सुश्री प्रिया वेंकटरामन दल द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत संस्थान पटना द्वारा लोक नृत्य कार्यक्रम, कार्यक्रम के तीनों दिन स्थानीय कलाकारों का प्रदर्शन आदि कलाकारों द्वारा कला एवं मनोरंजन का अदभुत समागम की प्रस्तुति की जाएगी.
महोत्सव को लेकर पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर एवं समारोह स्थल एवं मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण एवं साज-सज्जा को लेकर सभी तैयारियों की समीक्षा की गई.इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाह्य एवं स्थानीय कलाकारों के आवासन की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेलसंड शंभू नाथ, जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय , ओएसडी प्रशांत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी, इति चतुर्वेदी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नाला उड़ाही कार्य एवं नालों से अवैध कब्जा हटाने की हुई समीक्षा
*नाला उड़ाही में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, दर्ज हुई प्राथमिकी
* नाला उड़ाही एवं नालों पर अतिक्रमण करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा, की जायेगी नियमानुकूल कड़ी कार्रवाई
*जल निकासी में बाधक बने व्यक्ति स्वयं हटा लें अतिक्रमण, अन्यथा पेनाल्टी के साथ होगी कार्रवाई
बेतिया. पूर्वी चम्पारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा नगर निगम, बेतिया में जलजमाव से मुक्ति के लिए चलाये जा रहे नाला उड़ाही एवं अवैध कब्जा हटाने का विशेष अभियान की समीक्षा की गयी.अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में बरसात के पूर्व शहर के सभी बड़े-छोटे नालों की अच्छे तरीके से साफ-सफाई करवा ली जाय ताकि शहरवासियो को जलजमाव की समस्या से निजात दिलायी जा सके.
जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां भी जल निकासी में समस्या आ रही है वहां अस्थायी कच्चे नाले की खुदाई कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय.उन्होंने निगम आयुक्त को नाले पर बने अवैध निर्माण करने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी कर निर्माण को तोड़ने का निर्देश दिया.आयुक्त, नगर निगम, बेतिया द्वारा बताया गया कि दिनांक-06.05.2022 को निबंधन कार्यालय, बेतिया के पीछे चल रहे नाला उड़ाही कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. वहीं बैठक में उपस्थित एसडीपीओ, बेतिया सदर ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आलोक में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
जिलाधिकारी ने कहा कि नाला उड़ाही एवं सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जायेगा.शहर को आसन्न बरसात के मौसम में जलजमाव से मुक्ति दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.नालों की उड़ाही युद्धस्तर पर करायी जाय.उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही एवं नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार किये गये कार्ययोजना के अनुरूप मिशन मोड में कार्य कराया जाय ताकि जल्द से जल्द शहर के सभी बड़े-छोटे नाले की गहराई तक उड़ाही की जा सके.साथ ही नालों का अतिक्रमण करने वाले तत्वों के विरूद्ध नोटिस जारी किया जाय तथा नियमानुकूल पेनाल्टी के साथ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय.
जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम, बेतिया, एसडीपीओ, बेतिया एएसडीएम, बेतिया शहर में नाला उड़ाही एवं नालों से अतिक्रमण हटाने के कार्यों का नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण करेंगे तथा उपरोक्त कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती के साथ निपटेंगे.नगर निगम आयुक्त द्वारा बताया गया कि तीव्र गति से जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु बाहर के जिलों से पोकलेन आदि आवश्यक संसाधन शीघ्र ही निगम को उपलब्ध हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य नाला स्टेशन चैक से लेकर नगर निगम कार्यालय के पीछे तक की सफाई जेसीबी एवं पोकलेन के माध्यम से कराया जा रहा है.
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री नंदकिशोर साह, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एसडीपीओ, बेतिया, श्री मुकुल परिमल पाण्डेय, वरीय उप समाहर्ता, श्री रवि प्रकाश, श्री सुजीत बरनवाल, श्री राजकुमार सिन्हा, एएसडीएम, श्री अनिल कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, श्री लक्ष्मण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
आलोक कुमार
एफआरए कानून से वंचित ग्रामीण परिवारों को वन अधिकार प्राप्त करने में समस्या
* एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रनसिंग परमार कल सरदारपुर में
मध्य प्रदेश वन अधिकार अभियान के अंतर्गत धार जिले के सरदारपुर गायत्री कालोनी में स्थित श्री कृष्ण बालक
इस दो दिवसीय शिविर में प्रत्येक गांव से चयनित दो संगठन मुखियाओं का नेतृत्व विकास कर वन भूमि अधिकार के लिए वन अधिकार अभियान चलने के लिए पूरे क्षेत्र में कार्यक्रम निर्धारित किया जायेगा. मुखिया नेतृत्व शिविर में मुख्य अतिथि सरदारपुर विधायक श्री प्रताप सिंह ग्रेवाल द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माला चढ़ा कर शुभारम्भ किया. साथ ही एकता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री श्रद्धा कश्यप एवं एकता परिषद के
राष्ट्रीय महासचिव अनीश कुमार जी उपस्थिति में दो दिवसीय प्रशिक्षण का संचालन किया गया. इस महत्वपूर्ण शिविर के समापन कार्यक्रम में 09 मई को एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रन सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.साथ ही सरदारपुर ब्लॉक के तिरला ग्राम के मुखिया एवं पटेल श्री रामचंद्र पटेल द्वारा मुखियाओं से कहा गया कि आप सभी को जहां भी मेरी जरुरत हो वहां पर हमेशा एकता परिषद के साथ खड़ा रहूंगा.
आदरणीय विधायक जी ने वन भूमि अधिकार लिए एकजुट हो कर कार्यवाही करने के लिए प्रोत्साहित किया व एकता परिषद के कार्यों की सराहना की गई.भोपाल से पधारे एकता परिषद के महासचिव अनीश कुमार जी ने बताया कि कानून बनने के बाद भी आदिवासियों के पट्टे नहीं बनने पर चिंता व्यक्त की एवं शासन- प्रशासन व जन प्रतिनिधि इसे गंभीरता से ले तथा जिला स्तरीय निगरानी समितियों का गठन कर उचित कार्यवाही की जाये.
एकता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रद्धा बहन ने बताया कि जब तक वन अधिकार पट्टा ग्राम आदिवसियो को नहीं मिलेगा तब तक उनकी आजीविका सुरक्षित नहीं होगी और इस क्षेत्र का पलायन भी बढ़ता जायेगा. इसलिए व्यापकरूप से वन अधिकार अभियान चला कर मुखियाओं को सक्रिय एवं जागरूक होना पड़ेगा.
इस कार्यक्रम का संचालन जिला समवन्यक वशीम द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में कार्यकर्ता भीलू खराड़ी , रामू भूरिया , विजय भूरिया , कलुशिंग भूरिया संजू बघेल और कमल भवर आदि उपस्थित रहे.
आलोक कुमार
शनिवार, 7 मई 2022
आसन्न बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से जूझना नहीं पड़े
जिला प्रशासन द्वारा उक्त कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है. जिलाधिकारी द्वारा स्वयं पूरी टीम के साथ नाला उड़ाही एवं नालों से अतिक्रमण हटाने के कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है.इसी परिप्रेक्ष्य में आज पुनः जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर जल निकासी के लिए किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
पादरी दुसैया के समीप पुराने पुलिया का जायजा लेने के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पानी का बहाव अवरूद्ध नहीं हो इसकी समुचित व्यवस्था की जाय. बानुछापर क्षेत्र का पानी कैसे निकले इस पर चर्चा करते हुए चीनी मिल गोदाम के समीप नाले का मुहाना खोलने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. अनरी चौधरी पुल निरीक्षण के क्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें.
पीएमसीएच के अधीक्षक व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग
* जीएनएम के छात्रों पर लाठीचार्ज के ऊपर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा , ऐपवा ने विरोध प्रदर्शन करके पीएमसीएच गेट पर सभा की
* दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
कल शुक्रवार को जीएनएम नर्स पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया था.आज शनिवार को लाठीचार्ज के विरोध में पूरे पीएमसीएच में जुलूस निकाला गया. इस बीच सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का पुतला जलाया गया. जुलूस का नेतृत्व आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अगियांव के विधायक मनोज मंजिल, आइसा महासचिव सह पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, ऐपवा की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे, राज्य सचिव शशि यादव ,नगर सचिव अनीता सिन्हा, आसमां खातून, आइसा नेता कुमार दिव्यम, विकास यादव आदि ने किया.
विरोध सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग छात्राओं की जायज मांगों को मानने व सुनने की बजाए पुरुष पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया. उनका सामान फेंक दिया गया. उन्हें रात भर लोकल थाने में बैठा कर रखा गया.आगे उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले मुख्यमंत्री इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं. छात्राओं को वैशाली के राजापाकड़ में भेज दिया गया है. जबकि उनकी मांग है कि उन्हें पटना में ही 5 किलोमीटर के रिम्स में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
नेताओं ने मांग की है कि नर्सों को पटना में ही , पांच किलोमीटर के अन्दर हो.दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए.स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व स्वास्थ्य अधीक्षक इस्तीफा दें.
आलोक कुमार
ई-रक्तकोष का स्थापना शासन का सराहनीय पहल
जमुई.बिहार में खून की आकस्मिक जरुरत होने पर ब्लड बैंकों पर लोगों की निर्भरता बढ़ जाती है, ऐसे में ब्लड बैंकों में खून की पर्याप्त उपलब्धता कई मरीजों के लिए जीवनदायनी साबित होती है.वहीं आम लोगों को परेशानी से राहत देते हुए शासन की तरफ से बिहार के सभी ब्लड बैंकों में ई-रक्तकोष की स्थापना की गई है पर इन दिनों जमुई ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड का कई दिनों से ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. रक्तदान व विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरभ ने बताया की ई-रक्तकोष का स्थापना शासन का सराहनीय पहल है जिसमें ऑनलाइन ब्लड उपलब्धता का सारा रिकॉर्ड कोई भी देख सकता है पर यह जमुई का दुर्भाग्य है की अन्य जिलों की तरह जमुई में ऑनलाइन रिकॉर्ड 26 अप्रैल से उपलब्ध नहीं है.
वैसे जमुई के हमारे साथियों ने जब इसकी जानकारी दी तो मैने 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराया पर विभाग ने इसे अनसुना कर दिया.वैसे जानकारी के लिए बता दूँ अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह तक ब्लड बैंक बेहतर तरीके से संचालित हो रहा था ऑनलाइन ब्लड उपलब्धता का रिकॉर्ड भी मिल रहा था पर उसके कुछ दिन बाद ही अपडेट मिलना बंद हो गया। विशेष जानकारी के लिए बता दूँ कुछ दिन पहले ही ब्लड बैंक को दो कैम्प दिया गया जिसमें लगभग 100 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया था उसके बाद ऑनलाइन ब्लड उपलब्धता का रिकॉर्ड अपडेट नहीं होना ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा करता है.
अंतिम ऑनलाइन रिपोर्ट की मानें तो उक्त ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव के 10 ,बी पॉजिटिव के सात, ए नेगेटिव के 1, ओ पॉजिटिव के 10 कुल 28 यूनिट ही ब्लड उपलब्ध हैं. बांकी एबी नेगेटिव, ए नेगेटिव, बी नेगेटिव व ओ पॉजिटिव सहित अन्य का एक भी यूनिट ब्लड उपलब्ध नहीं है. ऐसे में अगर उक्त ग्रुप के रोगी सदर अस्पताल में अपना इलाज कराने आते हैं तो उनका क्या हाल होगा। लोगों को अपडेट नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है.
सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरभ ने कुछ ब्लड बैंक का नाम उपलब्ध कराये हैं.जैसे राष्ट्रकवि दिनकर ब्लड बैंक,डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बेगूसराय.देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल रोटरी ब्लड बैंक,बेगुसराय, ब्लड बैंक नालंदा गढ़ बैंक बिहार शरीफ.ब्लड सेंटर सदर हॉस्पिटल बांका..ब्लड बैंक सदर हॉस्पिटल,बिहार शरीफ यह सभी ऑनलाइन है.
आलोक कुमार
एलपीजी सिलेंडर ढोने वाला वेंडर
पटना.देश की आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है. इसी बीच लोगों के लिए एक और बुरी खबर आ रही है. दरअसल आज से देशभर में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. इसका मतलब साफ है कि आज से ही लोगों को घरेलू सिलेंडर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.
आईओसी में नम्बर लगाने पर 1098 कीमत बता रही है.इसमें घर में सिलेंडर पहुंचाने वाले वेंडर की मांग अलग है.कम से कम 20 रुपये वेंडर डिमांड करता है.वेंडर से एलपीजी सिलेंडर की कीमत पूछेंगे तो 1120 रुपये कहेगा.
इस संदर्भ में मगध इंटरप्राइजेज के कार्यालय कर्मियों का कहना है कि वेंडर को आप ही देते हैं.वह जबरदस्ती पॉकेट से नहीं निकालता हैं.वह आपकी मर्जी है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत से अतिरिक्त राशि दे अथवा नहीं दें.हम लोग यानी मगध इंटरप्राइजेस के द्वारा प्रति एलपीजी सिलेंडर 12 रुपये देते हैं.एक बार में ठेले पर 12 एलपीजी सिलेंडर लेकर जाते हैं.इसका मतलब एक बार में 144 रुपये कमा लेते हैं.कहते हैं कि एक वेंडर दो बार ठेला निकालते हैं.इसका मतलब 288 रूपये कमा लेते हैं.288 रूपये में 20 रूपये अतिरिक्त राशि जोड़ दें तो एक वेंडर 24 सिलेंडर आपूर्ति कर 480 कमा लेता है.इस तरह एक दिन में 768 रूपये अर्जित कर लेता है.30 दिनों में 23040 मजदूरी अर्जित कर लेता है.
इसके अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर ढोने वाला वेंडर नाजायज भी काम करता है.कम वजन करके एलपीजी सिलेंडर देता है. कुछ वेंडर उपभोक्ताओं को गच्चा भी देते हैं.उसका शिकार दर्जनों उपभोक्ता हुए हैं.एक वेंडर ने लीक हो रहे फुल सिलेंडर ले गया.काफी दबाव डालने पर वेंडर ने खाली सिलेंडर दिया.तब वेंडर ने उपभोक्ता से कहा कि गैस की 1000 रुपये कीमत देंगे.जब गैस की कीमत कम होगा.मोदी सरकार के राज में गैस की कीमत कम होगी?अब बढ़कर 1098 रू.हो गया है.
इस बीच मगध इंटरप्राइजेज ने उक्त वेंडर को नौकरी से बाहर कर दिया है.अभी वह खगौल में कार्यरत हैं.उक्त उपभोक्ता के द्वारा वेंडर को फोन किया जाता है.आजकल में दे देने का आश्वासन नेताओं की तरह कर रहा है.अपनी प्रतिक्रिया में आनंद लकड़ा कहते हैं कि अच्छे दिन आ गए आगे देखिए और अच्छे दिन आएंगे
आलोक कुमार
एम्स पटना से चंचल गर्ल को छुट्टी दे दी गयी
पटना.एक स्कूली गर्ल ने मकई का दाना खाने के समय असावधानी कर दी.इसका परिणाम निकला कि उसे एम्स पटना में भर्ती करवाना पड़ा.एम्स पटना में सफल आॅपरेशन करके डाक्टरों ने श्वसन नली में चले जाने वाले मकई का दाना को निकाल बाहर करने में सफल हो गये.सफल आॅपरेशन करने के बाद एम्स पटना से चंचल गर्ल को छुट्टी दे दी गयी.वह अभी घर लौट आयीं हैं. नाम उसका लीजा रोशेल है.अभी हाल में लीजा रोशेल का मोंटेसरी थ्री डी नोट्रेडम में अंतिम एग्जाम था.इसके बाद वह नोट्रेडम में क्लास वन में चली गयी.
बालू पर मोहल्ला में रहने वाले राजेश कुमार कहते हैं कि मेरी बेटी लीजा रोशेल मकई का दाना खाते वक्त सरका ली थी और वह दाना सीधा राइट साइड के सांस नली जाकर फंस गया.वह दाना एक महीने से सांस नली में फंसा हुआ था.सांस नली में फंस कर दाना बहुत ज्यादा प्रॉब्लम पैदा करने लगा.तब रोशेल को डॉक्टरों से दिखाया.डॉक्टरों ने रोशेल को देखकर केवल खांसी की दवा और एंटीबायोटिक दवा चलाते रहे.
उन्होंने कहा तब जाकर बोरिंग रोड में बेटी रोशेल को एक ई एन टी के डॉक्टर से दिखाया गया.तो उक्त डॉक्टर ने बताया सीटी स्कैन करवाना होगा. सीटी स्कैन करवाने से ही मर्ज पता चल पाएगा. उसके राइट साइड में सांस लेने वाली नली में कुछ फंसा हुआ है.उन्होंने तुरंत एम्स पटना में रेफर कर दिया.
उन्होंने कहा कि सुपुत्री रोशेल को लेकर एम्स पटना पहुंचे. एम्स पटना के डॉक्टर को बेटी लीजा रोशेल के बारे में सारी घटना बताई गई. फिर डॉक्टर ने मेरी बेटी को तुरंत भर्ती किया और ब्रांच कॉपी करके देखा की राइट साइड सांस लेने वाली नली में मकई का दाना फंसा हुआ है.डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर ले जाते वक्त दोनों बात बता दी की आपकी बेटी सही भी आ सकती है और नहीं भी कुछ भी हो सकता है.
उन्होंने कहा कि फिर रोशेल को मैंने ईश्वर का नाम लेकर डॉक्टर के हवाले कर दिया.बहुत सारे लोगों ने प्रार्थना की और करवाएं.उसके बाद ऑपरेशन थिएटर जाकर मेरी बेटी अच्छी हो कर बाहर निकली. यह मेरे लिए और बेटी रोशेल के लिए ईश्वरीय चमत्कार ही था.मेरी बेटी बहुत प्रार्थना दुआओं और पूजा के साथ चमत्कार हो होकर ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकली. यह ईश्वर का चमत्कार ही था. ईश्वर को धन्यवाद.माँ मरियम को धन्यवाद.
आलोक कुमार
67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा
मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में 40 केंद्रों पर बीपीएससी पीटी की परीक्षा संचालित होगी. जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित 67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया.कदाचार मुक्त परीक्षा, विधि व्यवस्था संधारण , स्वच्छ एवं पारदर्शिता पूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में कैल्कुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन,साधारण कलाई घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी,स्मार्ट वॉच,पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी भी वीक्षक कर्मी के पास भी परीक्षा अवधि में मोबाइल नहीं रहेगा.
इस अवसर पर अपर समाहर्ता , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत शाखा उप समाहर्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी स्टैटिक दंडाधिकारी , सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर
शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए Patna Women’s College (स्वायत्त) ...
-
मानव जीवन विकास समिति कटनी में है. जो एक एनजीओ है.इस समिति का कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड, बघेलखण्ड और महाकौशल क्षेत्र है.यहां के...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...


