सोमवार, 13 जून 2022

बिहार विधान परिषद के सात सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया


पटना.बिहार विधान परिषद के सात सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है. बिहार विधानसभा में विधानसभा के सचिव ने निर्वाचित होने का सभी को सर्टिफिकेट दे दिया है.बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए दालिख किये गये सातों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं. शुक्रवार को इनके नामांकन पत्रों की जांच हुई. इससे यह तय हो गया था कि सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित होंगे.नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 13 जून है.विधायक कोटे से सात सीटों के लिए हो रहे चुनाव में उम्मीदवार भी सात ही हैं. इसलिए मतदान की जरूरत नहीं हुई. इन सातों में तीन अशोक कुमार पांडेय, मुन्नी रजक और कारी सोहेब राजद से, दो -आफाक अहमद खान और रवींद्र प्रसाद सिंह जदयू से तथा दो हरि सहनी और अनिल शर्मा भाजपा से हैं.इन सदस्यों का कार्यकाल 22 जुलाई से अगले छह साल के लिए मान्य होगा. 

बता दें कि विधान परिषद की सात सीटें रिक्त हो रही हैं. जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है उनमें मो. कमर आलम, गुलाम रसूल, अर्जुन सहनी, रोजिना नाजिश, रणविजय सिंह, सीपी सिन्हा और मुकेश सहनी हैं. इन सभी का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है.

 2-2 सीटों पर जेडीयू-बीजेपी के एमएलसी हैं तो वहीं आरजेडी के तीन एमएलसी का निर्विरोध चुनाव हुआ है.भारतीय जनता पार्टी ने अनिल शर्मा और हरि सहनी को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, जेडीयू ने अफाक अहमद खान और रविंद्र प्रसाद सिंह को एमएलसी प्रत्याशी बनाया था.राजद ने अशोक कुमार पांडेय, मुन्नी रजक और कारी सोहेब को एमएलसी प्रत्याशी बनाया था.  इन सभी का निर्विरोध चुन लिया गया है.हालांकि विधान परिषद के लिए आठवें उम्मीदवा का नाम मैदान में नहीं आया जिसके चलते चुनाव की नौबत नहीं आई. एनडीए के चारों प्रत्याशी को जीत हासिल हुई.

भाजपा की ओर से हरि सहनी और अनिल शर्मा निर्विरोध चुनाव जीत लिया है. दोनों प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत के बाद सर्टिफिकेट हासिल किया. जदयू की ओर से 2 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए थे. रविंद्र सिंह और अफाक अहमद मैदान में थे. दोनों प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए और उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया गया है. मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय चैधरी और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मौजूद थे.ष्जीत के लिए सभी का धन्यवाद. हम अपने वर्ग के लोगों के लिए आवाज उठाते रहेंगे. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे.-हरि सहनी, नवनियुक्त एमएलसी

कपड़े धोकर गुजारा करने वाली मुन्नी देवी को टिकट मिलने के बाद लालू प्रसाद की सबने तारीफ की थी और उन्हें गरीब गुरबों का मसीहा बताया था. वहीं टिकट मिलने के बाद मुन्नी रजक ने कहा कि लालू प्रसाद परिवारवाद नहीं दलितवाद करते हैं. आरजेडी एमएलसी मुन्नी देवी किसी परिपक्व नेता की तरह एक के बाद एक बयान देकर चर्चा में बनी रही.मुन्नी देवी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जाति से नहीं काम से भी धोबी है. सदन में सांप्रदायिक ताकतों को पटक-पटक कर धोएगी.

तहे दिल से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. पार्टी की ओर से जो भी मुझे जिम्मेदारी मिलेगी उसका मैं ईमानदारी से निर्वहन करुंगा.- अनिल शर्मा,  सातों प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद बिहार विधान परिषद में 75 सदस्यों में जेडीयू सदस्यों की संख्या 25 हो गई है. वहीं बीजेपी के सदस्यों की संख्या 23 और आरजेडी अब तीसरा सबसे बड़ा दल बन चुका है. उसके सदस्यों की संख्या 14 हो गई है. उसके अलावा कांग्रेस के 4, सीपीआई के 2, हम और आरएलजेडी एक और निर्दलीय 5 सदस्य हैं.

बिहार विधान परिषद में कुल सदस्यों की संख्या 75 है, जिनमें विधायकों द्वारा निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या 27 है. इसी 27 में से सात सीटें 21 जुलाई को रिक्त हो रही हैं. विधान परिषद में इसके अलावा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भी छह-छह यानी कुल 12 सदस्य चुन कर आते हैं. वहीं, स्थानीय निकायों से 24 और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता रखने वाले 12 सदस्यों को राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है.

आलोक कुमार




                       


एक सेशन में लगभग 250 लोगों को चिन्हित कर किया जाए

  


सीतामढ़ी.’जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया. वही अनुमंडल एवं प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारी द्वारा इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया.

जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में चल रही मुख्य योजनाओं तथा क्रियाकलापों की समीक्षा एवं इससे संबंधित विभागों का दूसरे विभागों से समन्वय में हो रही कठिनाइयों का समीक्षा किया गया.तथा समन्वय स्थापित करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मुख्यतः स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, योजना, क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन के विकासात्मक कार्यों की एवं बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में स्वास्थ विभाग को निर्देश दिया गया कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. जिसे लेकर वैक्सीनेशन का कार्य प्रत्येक पंचायत में किया जाए. साथ ही टीम बनाकर कोरोना की जांच एक सेशन में लगभग 250 लोगों को चिन्हित कर किया जाए.

साथ ही नल जल योजना में प्रखंडवार समीक्षा की गयी जिसमे  बिजली कनेक्शन , कार्य अपूर्ण, साथ ही पीएचडी से नल जल योजना में अनियमितता पाये जाने पर नल जल योजना से संबंधित सभी योजनाओं को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वही अमृत सरोवर योजना की समीक्षा के क्रम में सभी 42 योजनाओ की शुरुआत की गयी ह.ैं जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा तीन दिनों के अंदर मानव बल बढ़ाकर कार्यपूर्ण करने का निर्देश दिया गया. सभी अंचलाधिकारी को शुक्रवार को कैंप लगाकर म्यूटेशन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया साथ ही संबंधित डीसीएलआर को म्यूटेशन एंट्री की जांच करने का निर्देश दिया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकार के योजनाओं से संबंधित भवन निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की गयी. एवं जल्द से जमीन की उपलब्धता कराने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया.

वही कब्रिस्तान घेराबंदी, मंदिर की चारदीवारी, से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. प्रखण्ड स्तर पर लग रहे कैम्प में दिव्यांग लोगों का आधार सत्यापन करना सुनिश्चित करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में विरतण किये गये पोषाक राशि प्राप्ति की जाँच एवं बच्चों को पोषाक पहनकर कर ही आये. इसके लिये प्रेरित करना सुनिश्चित करें. आरटीपीएस माध्यम एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त पब्लिक पिटीशन को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करें. पंचायतों में कैंप लगाकर वहां के लोगों के लंबित कार्यों का निष्पादन करें। पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी के कार्य में लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई करते हुए मुख्यालय को सूचित करें.

वही बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल को निर्देश दिया कि तटबंधों के रख रखाव एवं मरम्मत के लिए बालू भरे बोरो की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें. तटबंधों की 24 घंटे  निगरानी के लिए जल निशरण के अभियंता को मानव बल प्रतिनियुक्ति करते हुए पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया गया. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, ओएसडी प्रशांत कुमार जिला विकास प्रशाखा प्रभारी पदाधिकारी विजय कुमार पांडे, के साथ सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.                                          

आलोक कुमार

पटना एम्स में उसकी डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई


खगौल.इसे क्या कहेंगे! जहां पर डॉक्टर पूजा कुमारी ने एक साल की ट्रेनिंग ले चुकी है वहीं पर डॉक्टर पूजा लापरवाही की शिकार हो गयी.14 सितंबर 2021 को पटना एम्स में उसकी डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई थी.एम्स के संबंधित विभाग की एचओडी और डीन डॉ हिमानी और उनकी टीम ने डॉक्टर पूजा नामक महिला मरीज की डिलीवरी कराई थी. ऑपरेशन के 15 दिन बाद ही टांका पक गया तो एम्स दिखाने के लिए पूजा दोबारा आई थी. इस पर डॉ हिमानी ने फटकार लगाते हुए कहा था कि लापरवाही की वजह से टांका पक गया.                              

फिलहाल डॉक्टर पूजा मसौढ़ी में मेडिकल ऑफिसर है.डॉक्टर पूजा कुमारी को पटना एम्स में ऑपरेशन के नौ महीने बाद जब पेट में दर्द उठा तो अल्ट्रा साउन्ड कराया गया. पता चला कि जहां पर डिलीवरी कराई थी वहां पर लापरवाही से ऑपरेशन के क्रम में एक महिला मरीज के पेट में ही रूई (कॉटन) छोड़ दिया गया. खास बात ये है कि पीड़िता भी मेडिकल लाइन से है और एम्स के गैस्ट्रो विभाग में इंटर्नशिप कर चुकी है.

एम्स के संबंधित विभाग की एचओडी और डीन डॉ हिमानी और उनकी टीम ने महिला मरीज की डिलीवरी कराई थी. ऑपरेशन के 15 दिन बाद ही टांका पक गया तो एम्स दिखाने के लिए पूजा दोबारा आई थी. इस पर डॉ हिमानी ने फटकार लगाते हुए कहा था कि लापरवाही की वजह से टांका पक गया.जहां जांच में पेट के अंदर रूई होने की बात सामने आई.जब परेशानी हुई तो टांका टूटने लगा और जब टांका टूटा तो उसे एम्स में फिर से दिखाया और फिर से टांका बांधकर एक पाइप लगा दिया गया.डॉक्टर पूजा के मुताबिक टांका टूट गया और फिर जब अल्ट्रासाउंड किया गया तो प्रॉब्लम नजर आई. पीड़िता डॉक्टर पूजा ने बताया कि एम्स की यह पांचवीं लापरवाही सामने आई है. पीड़ित महिला डॉ. पूजा कुमारी के मुताबिक, जब वह इसकी शिकायत करने एम्स गई तो वहां उसके साथ मारपीट की गई.इस मामले में पटना एम्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

एम्स की डॉ. हिमाली ने कहा कि महिला यहां आकर हंगामा और गाली गलौज कर रही थी. साथी गार्ड को भी पीट रही थी. इसको लेकर फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पेट में रुई छोड़ने की बात पर कहा कि ऑपरेशन के वक्त मरीज की हालत गंभीर थी. किसी तरह उसकी जान बचाई गई.गायनो विभाग की एचओडी समेत अन्य डॉक्टरों के खिलाफ फुलवारीशरीफ उसने थाने में शिकायत की है.

एम्स पटना के डॉक्टरों की लापरवाही का शिकार हुई डा. पूजा कुमारी की सर्जरी रविवार को राजधानी के निजी अस्पताल में हुई. डाक्टरों की टीम ने तीन घंटे सर्जरी कर पेट से 12 इंच लंबा गाज का टुकड़ा निकाला. सर्जरी के दौरान डाक्टर गाज के टुकड़े से ही खून पोछते हैं. देर शाम तक पीड़िता बेहोश थी और उसका नौ माह का मासूम बच्चा हास्पिटल के कमरे में बिलख रहा था. पीड़िता की बहन ने बेहोश मां और बच्चे के बिलखने का वीडियो इंटरनेट मीडिया से साझा किया. नौ माह से पेट में पड़े इस गाज के टुकड़े से हुए संक्रमण के कारण यूरीनरी ट्रैक्ट में संक्रमण के साथ बच्चेदानी में सुराख हो गया है. इससे पीड़िता दूसरी बार मातृत्व सुख से वंचित हो सकती है. एम्स प्रबंधन में अभी कोई वरीय अधिकारी नहीं है, सोमवार को इस बाबत जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जा सकती है.                                        


आलोक कुमार


 

सीतामढ़ी.’जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया. वही अनुमंडल एवं प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारी द्वारा इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया.

जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में चल रही मुख्य योजनाओं तथा क्रियाकलापों की समीक्षा एवं इससे संबंधित विभागों का दूसरे विभागों से समन्वय में हो रही कठिनाइयों का समीक्षा किया गया.तथा समन्वय स्थापित करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मुख्यतः स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, योजना, क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन के विकासात्मक कार्यों की एवं बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में स्वास्थ विभाग को निर्देश दिया गया कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. जिसे लेकर वैक्सीनेशन का कार्य प्रत्येक पंचायत में किया जाए. साथ ही टीम बनाकर कोरोना की जांच एक सेशन में लगभग 250 लोगों को चिन्हित कर किया जाए.


साथ ही नल जल योजना में प्रखंडवार समीक्षा की गयी जिसमे  बिजली कनेक्शन , कार्य अपूर्ण, साथ ही पीएचडी से नल जल योजना में अनियमितता पाये जाने पर नल जल योजना से संबंधित सभी योजनाओं को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वही अमृत सरोवर योजना की समीक्षा के क्रम में सभी 42 योजनाओ की शुरुआत की गयी ह.ैं जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा तीन दिनों के अंदर मानव बल बढ़ाकर कार्यपूर्ण करने का निर्देश दिया गया. सभी अंचलाधिकारी को शुक्रवार को कैंप लगाकर म्यूटेशन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया साथ ही संबंधित डीसीएलआर को म्यूटेशन एंट्री की जांच करने का निर्देश दिया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकार के योजनाओं से संबंधित भवन निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की गयी. एवं जल्द से जमीन की उपलब्धता कराने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया.


वही कब्रिस्तान घेराबंदी, मंदिर की चारदीवारी, से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. प्रखण्ड स्तर पर लग रहे कैम्प में दिव्यांग लोगों का आधार सत्यापन करना सुनिश्चित करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में विरतण किये गये पोषाक राशि प्राप्ति की जाँच एवं बच्चों को पोषाक पहनकर कर ही आये. इसके लिये प्रेरित करना सुनिश्चित करें. आरटीपीएस माध्यम एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त पब्लिक पिटीशन को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करें. पंचायतों में कैंप लगाकर वहां के लोगों के लंबित कार्यों का निष्पादन करें। पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी के कार्य में लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई करते हुए मुख्यालय को सूचित करें.


 वही बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल को निर्देश दिया कि तटबंधों के रख रखाव एवं मरम्मत के लिए बालू भरे बोरो की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें. तटबंधों की 24 घंटे  निगरानी के लिए जल निशरण के अभियंता को मानव बल प्रतिनियुक्ति करते हुए पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया गया. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, ओएसडी प्रशांत कुमार जिला विकास प्रशाखा प्रभारी पदाधिकारी विजय कुमार पांडे, के साथ सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.                                          


आलोक कुमार

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने समीक्षा तथा लाभार्थियों से किया गया संवाद

 

बेतिया.केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा तथा लाभार्थियों से किया गया संवाद. केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी तथा उक्त योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया.माननीय केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया.

इस अवसर पर माननीय सांसद, श्री सुनील कुमार, माननीय विधायक, श्री उमाकांत सिंह, श्री विनय बिहारी, माननीय विधान पार्षद, श्री सौरभ कुमार, माननीय जिप अध्यक्ष, श्री निर्भय कुमार महतो सहित श्री अलकेश उत्तम, अपर निजी सचिव, वित्त राज्य मंत्री, प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री अनिल राय, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एसडीएम, बगहा, श्री दीपक मिश्रा तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे.

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर फिल्मों की प्रदर्शनी भी हुई तथा लाभार्थियों द्वारा के द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया. विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित चनपटिया की श्रीमती गीता देवी ने बताया कि पहले पक्का का मकान नहीं था, फूस का घर था. हमलोग बहुत दुखी रहते थे. मैं सोचती थी कि मेरे नसीब में पक्का मकान है ही नहीं. बाद में मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला.उसके बाद शौचालय का लाभ भी मिला. राशन कार्ड भी बन गया है.हर महीना 30 किलो फ्री में और 30 किलो निर्धारित राशि देकर राशन का उठाव करती हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर रही है. उन्होंने बताया कि उनको फ्री में गैस चूल्हा और सिलेंडर भी मिला है. आयुष्मान कार्ड भी बना है. इससे हम लोगों को बहुत लाभ मिला है.उन्होंने कहा कि सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद है जो हम लोगों को इतनी सारी सुविधाएं दी है.


बैरिया तधवा ननदपुर की श्रीमती सीता देवी ने बताया कि पहले फूस का घर का था. आंधी-तूफान में काफी भय लगता था कि कहीं फूस का घर गिर नहीं जाए और हम सभी परिवार के लोग दबकर मर नहीं जाए.बाद में मुझे आवास योजना का लाभ मिला. घर का सपना साकार हो गया है. शौचालय का लाभ भी मिला है. गैस चूल्हा और सिलेंडर भी मिला है. जीविका से जुड़ी हुई हूं. अब हम लोग सुखी से हैं.उन्होंने कहा कि हमें अपने भारत सरकार पर गुमान है.सरकार हम लोगों की समस्याओं को दूर कर रही है.कोरोना से बचने के लिए फ्री में टीका भी लगवा रही है.

 बानु छापर, बेतिया की श्रीमती लालसा देवी ने बताया कि सरकार से हम लोगों को बहुत मदद मिली है. पहले खरपतवार का घर था.गरमी और बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी.बारिश में दूसरे के घरों में जाकर परिवार के साथ रहना पड़ता था तथा बारिश छूटने पर अपने खर-पतवार के घर में आकर रहते थे. आवास योजना से अब पक्का का मकान बन गया है.राशन कार्ड भी बना है, जिससे हर महीने राशन मिलता है.शौचालय का निर्माण भी सरकार द्वारा करा दिया गया है.अब कोई दिक्कत नहीं है.

 मीना देवी के पति श्री शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर है.आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड मिला है, जिससे उनकी पत्नी का इलाज हो रहा है. कंचनिया देवी की बेटी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड की बदौलत उनकी मां का ईलाज एम्स, पटना में चल रहा है.पिउनीबाग की श्रीमती शिल्पा सोनी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र से उनको तथा उनके बच्चों को काफी लाभ मिलता है.इसी तरह श्री मृत्युंजय शर्मा, श्री नंदकिशोर कुशवाहा, श्री ओमप्रकाश पटेल, श्रीमती नूरजहां खातुन आदि लाभार्थियों के द्वारा अपने-अपने अनुभवों को साझा किया गया तथा सरकार को धन्यवाद दिया गया.

 प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार द्वारा माननीय मंत्री को भारत सरकार की जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की कार्य प्रगति से अवगत कराया गया. साथ ही पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टार्टअप जोन चनपटिया तथा आसन्न बरसात के मद्देनजर नगर निगम में समुचित जल निकासी तथा साफ-सफाई के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान की जानकारी प्रदान की गयी.उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का ससमय क्रियान्वयन कराने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है तथा इस दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है ताकि पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके. उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति को उक्त योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विशेष कैंप का आयोजन भी नियमित रूप से किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के बेतिया में 47, नरकटियागंज में 152, चनपटिया में 234 एवं रामनगर में 84 आवासों का निर्माण पूर्ण हो गया है. साथ ही बेतिया में 380, नरकटियागंज में 547, बगहा में 1291, चनपटिया में 691 तथा रामनगर में 438 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए राशि का भुगतान कर दिया गया है. पीएम किसान योजना के तहत दिनांक-31.05.2022 तक जिले के किसानों के खातों में 4909622000 रुपये अंतरित कर दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. जिले में अब तक 472115 बीपीएल धारक महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जा चुका है.उन्होंने बताया कि पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में खाद्यान्न, रसोई गैस, अग्निशमन यंत्र, किचन शेड, रसोईया-सह-सहायक आदि कार्य किये जा रहे हैं.वर्ष 2021-22 में औसतन 488689 विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत लाभान्वित किया गया है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत 3950 लाभार्थियों को भुगतान कर दिया गया है.

 उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत बेतिया में 3948, नरकटियागंज में 794, बगहा में 6067, चनपटिया में 1740 एवं रामनगर में 4025 शौचालयों का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है. प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत 2500 वेंडरों को आईडी कार्ड दे दिया गया है.3071 कॉभ का वितरण करा दिया गया है.बैंक द्वारा 944 वेंडरों को लोन मुहैया करा दिया गया है.

 उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण कल्याण अन्न योजनार्न्गत अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक लक्षित जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक लाभुकों के लिए प्रत्येक माह 5 किलोग्राम (2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल) मुफ्त खाद्यान्न का मासिक आवंटन किया गया है। उक्त खाद्यान्न का आवंटन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आवंटित खाद्यान्न की मात्रा के अतिरिक्त किया गया है.लाभ प्राप्त राशन कार्ड की कुल संख्या-738290 है.उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले के 190337 लाभार्थियों को कार्ड निर्गत किया गया है जिनमें से 157 लाभुकों का इलाज का लाभ भी लिये हैं.इसके साथ ही प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त द्वारा अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम में उपस्थित माननीय सांसद, श्री सुनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं से भारत आगे बढ़ रहा है. पश्चिम चम्पारण जिले को आगे बढ़ाने तथा समाज के पात्र लाभुकों तक विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है.उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्टार्टअप जोन का निर्माण कराया गया और अब जिले में मेगा टेक्सटाईल पार्क निर्माण के लिए प्रक्रिया की जा रही है जो काफी सराहनीय है। इससे जिले का विकास तीव्र गति से हो सकेगा.

 श्री पंकज चैधरी, माननीय केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री, भारत सरकार ने कहा कि आज का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम बेहद सार्थक रहा है. भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर पहुंचाने में जिला प्रशासन की भूमिका सराहनीय है.इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद.उन्होंने कहा कि आज भारत आत्म निर्भरता के क्षेत्र में काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. केन्द्र सरकार द्वारा विगत सालों में लगभग 700 जन कल्याणकारी स्कीमों को लॉन्च किया गया है. आमजन के जीविकोपार्जन, उनकी उन्नति, खुशहाली के लिए सरकार विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है.उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम से अंतिम पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना है ताकि उनका जीविकोपार्जन अच्छे तरीके से हो सके.

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी एवं ग्रामीण), जल जीवन मिशन एवं अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केन्द्र, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि से लोगों की जिन्दगी में बदलाव आ रहे हैं.उन्होंने कहा कि बेटियों के कल्याण के लिए भी कई योजनाओं क्रियान्वित की जा रही है.पीएम केयर फोर चाईल्ड योजना के तहत कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों की भलाई के लिए कार्य किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को कोविड वैक्सीन दिया जा रहा है.वैक्सीन का निर्माण भी भारत में हुआ है इससे भारत का गौरव बढ़ा है.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में श्रमिकों/कामगारों को मालिक बनाया गया है.श्रमिक से मालिक बनें उद्यमी लगातर आगे बढ़ते रहें.

उक्त कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत माननीय केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री, भारत सरकार तथा अन्य माननीय विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा समाहरणालय अवस्थित विकास भवन के परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया.इसके बाद माननीय मंत्री द्वारा चनपटिया स्टार्टअप जोन का जायजा लिया गया. इस दौरान श्रमिक/कामगार से मालिक बने विभिन्न उद्यमियों से वार्ता की गयी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीनों, रॉ-मेटेरियल, मार्केटिंग आदि की विस्तृत जानकारी ली गयी. चनपटिया स्टार्टअप जोन भ्रमण के बाद माननीय मंत्री काफी संतुष्ट दिखे और जिला प्रशासन को उक्त कार्य के लिए पुनः धन्यवाद दिये.

आलोक कुमार

रविवार, 12 जून 2022

गर्मी के महीने में गर्म हवाएं एवं लूं भी चलती है

 गया. इस जिले में गर्मी के महीने में गर्म हवाएं एवं लूं भी चलती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है जो कभी-कभी तो जानलेवा भी साबित हो सकता है. ’जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला वासियों से अपील किया है कि’ आपदा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी तथा नीचे बताए गए उपायों का पालन कर गर्म हवाओं/लू के बुरे प्रभाव से बचें.बिना जरूरी कार्यों के घर से बाहर ना निकले. धूप में निकलने के दौरान अपने माथे पर तौलिया या टोपी अनिवार्य रूप से पहने.


’गर्म हवाएं एवं लू से सुरक्षा के उपाय-’

’क्या करें -’

   ● ’जितनी बार हो सके पानी पियें, बार-बार पानी पियें।’

   ● ’सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।’

   ● ’जब भी बाहर धूप में जायें यथा संभव हल्के रंग के ढीले ढाले एवं सूती कपड़े पहने।धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। गमछे या टोपी से अपने सिर को ढक के रखें व हमेशा जूता या चप्पल पहने।’

   ● ’हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जैसे- तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का अधिक से अधिक सेवन करें।’

   ● ’घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें।’

   ● ’अपने दैनिक भोजन में कच्चा प्याज, सत्तू, पुदीना, सौंफ तथा खस को भी शामिल करें।’

   ● ’स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान के परिवर्तन के बारे में विभिन्न विश्वसनीय सूत्रों से लगातार जानकारियां लेते रहें।’

   ● ’अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।’

’क्या न करें -’

   ● जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें।

   ● अधिक तापमान में बहुत अधिक शारीरिक श्रम न करें।

   ● चाय, कॉफी जैसे गर्म पेय तथा जर्दा तंबाकू आदि मादक पदार्थों का सेवन कम से कम अथवा न करें।

   ● ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे- मांस, अंडा व सूखे मेवे, जो शारीरिक ताप को बढ़ाते है, का सेवन कम करें अथवा न करें।

   ● यदि व्यक्ति गर्मी यां लू के कारण उल्टियां करें या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें।

   ● बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें।

’लू लगने पर क्या करेंः

   ● लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें। अगर उसके शरीर पर तंग कपड़े हो तो उन्हें ढीला कर दें अथवा हटा दें।

   ● लू लगे व्यक्ति का शरीर ठंडे गीले कपड़े से पोछे या ठंडे पानी से नहलाएं।

   ● उसके शरीर के तापमान को कम करने के लिए कूलर, पंखे आदि का प्रयोग करें।

   ● उसके गर्दन, पेट एवं सिर पर बार-बार गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें।

   ● उस व्यक्ति को ओ.आर. एस.ध्नींबू-पानी, नमक चीनी का घोल, छाछ या शरबत पीने को दें, जो शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके।

   ● लू लगे व्यक्ति की हालत में यदि एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।


आलोक कुमार

संयुक्त श्रम भवन सभागार में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

 

 मोतिहारी. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन के प्रांगण में जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा लगातार तीसरे वर्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई.जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम की शुभारंभ  फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई.

पूर्वी चम्पारण जिले के जिलाधिकारी महोदय के आगमन पर श्रम अधीक्षक द्वारा  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का स्टिकर लगा कर संयुक्त श्रम भवन  परिसर में उनका स्वागत किया गया.उसके बाद  एक दिवसीय  कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी महोदय  , सिविल सर्जन, पूर्वी चंपारण, जिला समादेष्टा, पूर्वी चंपारण,श्रम अधीक्षक,  पूर्वी चंपारण, वरीय उपसमाहर्ता (परीक्षयमान) , मुजफ्फरपुर  एवं विमुक्त बाल श्रमिको  द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

जिलाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक पूर्वी चंपारण को श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के उत्कृष्ट कार्य के लिए  तथा विगत तीन वर्षों में बाल श्रम।के विरुद्ध लगातार जन जागरूकता तथा पूरे बिहार में सर्वाधिक कुल 126 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने एवं उनको पुनर्वासित करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा आज संयुक्त श्रम भवन सभागार में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.


जिलाधिकारी महोदय एवं श्रम अधीक्षक के द्वारा इस अवसर पर संयुक्त श्रम भवन के कैंपस में 02 फलदार पेड़ एवं 05 फूल के पौधे भी लगाए गए.जिलाधिकारी महोदय तथा श्रम अधीक्षक के द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करने के लिए 03 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.उक्त मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

आलोक कुमार

मोतिहारी में 10 मतदान केंद्रों पर चुनाव संपन्न किया


 मोतिहारी. जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा, पूर्वी चंपारण का आम निर्वाचन-2022 के निमित्त मतदान केंद्र, लुअठहां मध्य विद्यालय, मोतिहारी का लिया जायजा.आज दिनांक 12 जून 2022 को प्रातः 8ः00 बजे से 4ः00 अपराहन तक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी का प्रबंध समिति के 15 सदस्यों का चुनाव , लुठहां मध्य विद्यालय, मोतिहारी में 10 मतदान केंद्रों पर चुनाव संपन्न किया जा रहा है.


मतदान स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए उन्होने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.बैलेट पेपर एवं मतपेटिका के माध्यम से शांतिपूर्ण माहौल में  3639 मतदाता भाग ले रहे हैं.धारा 144 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी ,सदर मोतिहारी के द्वारा मतदान केंद्र के आसपास संपूर्ण पोषित क्षेत्र में 200 मीटर की परिधि में संपूर्ण प्रक्रिया के समापन होने के 2 घंटे उपरांत तक निषेधाज्ञा लागू की गई है.उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाएगा.

सीसीटीवी कैमरे ,वीडियोग्राफी, हेल्प डेस्क , पीने के पानी , विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने , चिकित्सा सहायता केंद्र आदि की समुचित व्यवस्था की गई है.मतदाता को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.मत अवैध ना हो सके, इसके लिए  सावधानियां बरतने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


इस अवसर पर प्रेक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर,श्री सुधीर कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोतिहारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों से वार्ता

 

गया. ’विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के पश्चात समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त श्री विनोद दुहन (भा०प्र०से०) ने बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों से वार्ता करते हुए उनका परिचय लिया तथा शिक्षा के प्रति उनका हौसला दिया. उन्होंने श्रम विभाग के पदाधिकारियों, एनजीओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की इसी तरह धावा दल के माध्यम से बाल श्रमिकों को विमुक्त कराए.’कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जिला समन्वयक, आईसीडीएस सहित विभिन्न एनजीओ यथा सेन्टर डायरेक्ट, प्रयास, एक्शन ऐड, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

 

गया. ’विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री विनोद दुहन (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.’सर्वप्रथम श्रम अधीक्षक श्रीमती स्नेहा सृजन द्वारा उप विकास आयुक्त को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.इसके उपरांत उप विकास आयुक्त (भा०प्र०से०)  द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक द्वारा बाल श्रम पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक श्रीमती स्नेहा सृजन ने बताया की पिछले 28 मई 2022 से 09 जून 2022 तक गया जिला के विभिन्न प्रखंडों में धावा दल के माध्यम से 08 (आठ) बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया तथा नियोजिको एवं अन्य व्यक्तियों से बाल श्रमिक नियोजित नहीं करने के संबंध में शपथ पत्र भी प्राप्त किया गया.साथ ही श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रचार वाहनों को भी प्रखंडों में चलाया गया.उन्होंने बताया की विभागीय पदाधिकारियों तथा ख्याति प्राप्त एन०जी०ओ० के माध्यम से प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया. विश्व बालश्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर बच्चों का पेंटिंग एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं पुरस्कार वितरण किया गया.

उप विकास आयुक्त श्री विनोद दुहन (भा०प्र०से०) ने सभी को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया.उन्होंने श्रम विभाग के पदाधिकारियों एवं विभिन्न एनजीओ को बाल श्रम के विरुद्ध किए जा रहे बेहतर कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा की समय समय पर इसी प्रकार धावा दल के द्वारा छापेमारी कराया जाए ताकि बाल श्रमिकों को जल्द से जल्द इस कृति से बाहर निकालकर एक नया जीवन दिया जा सके.साथ ही उन्होंने कहा की बाल श्रम करवाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर दोषी नियोजकों के विरूद्ध निश्चित कार्रवाई करें.

श्रम अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में जिला के विमुक्त बाल श्रमिकों में से 02 बाल श्रमिकों सुधीर कुमार एवं सत्येन्द्र कुमार को उप विकास आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से मो०-25 हजार का सावधि जमा प्रमाण-पत्र हस्तगत कराया गया. कैमूर जिला से विमुक्त बाल श्रमिक सुभाष कुमार एवं जयपुर (राजस्थान) से राकेश कुमार ने अपनी आप बीती की घटना से सभी को रूबरू कराया.

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा बाल श्रम से संबंधित प्रचार वाहन को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जिला समन्वयक, आईसीडीएस सहित सेन्टर डायरेक्ट, प्रयास, एक्शन एड, चाइल्ड लाइन एनजीओ तथा अन्य एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

शनिवार, 11 जून 2022

राजधानी पटना में कारगिल चौक पर माले कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिवाद

 

* विद्यापति नगर व पातेपुर की घटना पर संझान ले सरकार, कर्जों को माफ करे

* नोटबंदी, कोरोना, लाॅकडाउन व बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है

 


पटना. 6 जून को समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मउ गांव में कर्ज के दबाव में एक ही परिवार के 5 लोगों द्वारा सामूहिक आत्महत्या और वैशाली जिले के पातेपुर में भूख से तंग आकर एक ही परिवार के 5 सदस्यों द्वारा जहर खाकर मौत  की हृदयविदारक घटना के खिलाफ आज भाकपा-माले, खेग्रामस व ऐपवा से जुड़ी स्वयं सहायता समूह संघर्ष समिति के बैनर से राज्यव्यापी प्रतिवाद दर्ज करते हुए कर्जा मुक्ति दिवस का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम के तहत आज राजधानी पटना में कारगिल चौक पर कर्जा मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया. जिसे ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, एआइपीएफ के कमलेश शर्मा, पटना नगर सचिव अभ्युदय, एक्टू के राज्य सचिव रणविजय कुमार, ऐपवा की अनिता सिन्हा आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन ऐपवा की बिहार राज्य सचिव शशि यादव ने किया. मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी यादव, शंभूनाथ मेहता, नसीम अंसारी, जितेन्द्र कुमार, अनुराधा देवी, अनय मेहता, आइसा नेता कुमार दिव्यम, संतोष पासवान सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.


सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा महासचिव ने कहा कि विद्यापतिनगर व वैशाली के पातेपुर की हृदय विदारक घटना पर बिहार सरकार का रवैया बेहद संवेदनहीन बना हुआ है. डबल इंजन की सरकार में परिवार के परिवार कहीं कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करने को विवश हैं, तो कहीं भूख के कारण मौत को गले लगा रहे हैं. दोनों घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है. इसका जिम्मेदार कौन है? हमारी सरकार बड़े-बड़े दावे करते नहीं अघाती लेकिन भूख से हो रही मौतों का लगातार विस्तार होना बेहद चिंताजनक है. हमने बारंबार कहा कि आम लोगों को कर्जे के फंदे से बाहर निकालने के बारे में सरकार ठोस उपाय करें. कोरोना काल में भी माइक्रोफाइनेंस कंपनियों ने कर्ज वसूली में बेहद अमानवीय रूख अपनाया. लोग कर्ज लेकर अपनी जिंदगी चलाने को विवश हैं. उनके पास रोजगार के कोई दूसरे उपाय नहीं है. कर्ज का फंदा ऐसा है कि वे अंततः  आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं. सरकार इन कर्जों की माफी क्यों नहीं कर रही है?


शशि यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नोटबंदी, कोरोना, लाॅकडाउन और बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. बड़ी आबादी के पास रोजगार के कोई उपाय नहीं है. गरीबों के साथ-साथ छोटे व्यवसायी और किसान आज अपनी जिंदगी गुजर बसर करने के लिए महाजनी, माइक्रोफाइनसेंस कंपनियों आदि से कर्ज ले रहे हैं, जिसका सूद चक्रवृद्धि ब्याज की दर से बढ़ता है. हालत ऐसी हो जाती है कि कर्ज चुकाने के लिए फिर कर्ज लेना पड़ता है. और इस प्रकार वे कर्ज के भंवर में उलझ जाते हैं.


कमलेश शर्मा ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि संकट से घड़ी से उबारने के लिए प्रत्येक गैर आयकर दाता परिवार को प्रति माह जीवन चलाने के लिए न्यूनतम 7500 रु. उन्हें नगद दिया जाता. यह लंबे समय से मांग रही है, लेकिन सरकार इसे अनसुना करती रही है. जिस प्रदेश में भूख से हाहाकारी मौतें हों, वहां खाद्य पदार्थों से एथेनॉल बनाया जा रहा है. इसी से बिहार सरकार की असली मंशा समझ में आ जाती है.


अन्य वक्ताओं ने मांग की कि महाजनी सूदखारी पर सरकार अविलंब रोक लगाए, क्योंकि यह आम लोगों की तबाही का सबसे बड़ा कारण है. और 5 लाख तक के सभी कर्जे माफ किए जाएं.साथ ही, मृतक परिवार को 20 लाख रू. का तत्काल मुआवजा देने तथा बच रहे परिजनों की दबंग सूदखोरों से पूरी सुरक्षा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं.राजधानी पटना के अलावा बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, हिलसा, गया, अरवल, आरा, सिवान, पूर्णिया, नवादा आदि स्थानों पर भी कर्जा मुक्ति दिवस मनाया गया.


आलोक कुमार


बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...