सोमवार, 25 जुलाई 2022

जिले के महादलित टोलों सहित अमृत सरोवर स्थल पर भी होगा झंडोत्तोलन

 स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह महाराजा स्टेडियम, बेतिया में मनाया जायेगा.मुख्य समारोह स्थल पर माननीय प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन.जिले के महादलित टोलों सहित अमृत सरोवर स्थल पर भी होगा झंडोत्तोलन...


बेतिया: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा. मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चंपारण द्वारा किया जाना है. 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी.

उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल सहित अन्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां ससमय कर ली जाय. माननीय प्रभारी मंत्री को झंडोत्तोलन के लिए विधिवत आमंत्रित किया जाए. साथ ही जिले के अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाए. उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल पर जलजमाव की समस्या नहीं रहें, इसके लिए नगर निगम द्वारा कारगर उपाय किया जाए. परेड पूर्वाभ्यास के दौरान चूना आदि का प्रयोग किया जाय, मैदान में गड्ढ़ा नहीं किया जाय. सार्जेंट मेजर झंडा फहराने की व्यवस्था करेंगे. झंडा सही तरीके से बंधा हो एवं सुगमतापूर्वक फहर जाय, इसे सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहनों, स्टेज आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सिविल सर्जन अपने स्तर से करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया को साफ-सफाई, जल निकासी तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है. वहीं कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को रंगाई-पुताई तथा कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को आवागमन हेतु समुचित व्यवस्था ससमय कर लेने को कहा गया है.

उन्होंने कहा कि महाराजा स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह के अतिरिक्त महादलित कस्बे में स्थानीय अधिकारी भाग लेंगे तथा स्थानीय बुजुर्ग महादलित सदस्य/सदस्या के द्वारा झंडोत्तोलन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.उन्होंने कहा कि इस बार जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर भी झंडोत्तोलन कराया जाना है.डीपीएम, जीविका, ग्रामीण विकास अभिकरण से समन्वय स्थापित कर इसे सुनिश्चित कराएंगे.

समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा द्वारा बताया गया कि मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम में 09.00 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन होगा. इसके साथ ही 09.30 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.40 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 09.50 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय प्रांगण, 10.00 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर, 10.05 बजे पूर्वाह्न गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, 10.15 बजे पूर्वाह्न पुलिस केंद्र, बेतिया एवं 11.00 बजे पूर्वाह्न महादलित बस्ती तथा अमृत सरोवर स्थल पर झंडोत्तोलन सम्पन्न होगा.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

एईएस (जिला टास्क फोर्स )की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक


मोतिहारी:  पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में एईएस (जिला टास्क फोर्स )की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

जिलाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि (एस एन सी यू ) को डेवलप करने, फोटो थेरेपी मशीन का क्रय करने एवं आवश्यक दवाओं का भंडारण करना सुनिश्चित करें.

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, सिविल सर्जन, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

शहर की साफ सफाई


मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में नगर निगम, मोतिहारी के कार्य प्रगति से संबंधित  पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई, अतिक्रमण हटाने, जलजमाव को रोकने एवं नाला उड़ाही कार्य में प्रगति लाएं.शहर भर में लाइटिंग की व्यवस्था, डंपिंग यार्ड की व्यवस्था, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन आदि विषय पर  संबंधित पदाधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि मोतीझील में स्वच्छ पानी की अनवरत धारा प्रवाह बनाए रखने के लिए धनौती नदी के मुहाने से अतिक्रमण हटाया जाए.इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, नगर आयुक्त मोतिहारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता बुडको ,सिटी मैनेजर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

रविवार, 24 जुलाई 2022

अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के नेतृत्व में भव्य रैली


पटना: एनडीए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत की खुशी में पटना के ईसाई समुदाय के लोगों ने आज प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के नेतृत्व में दीघा स्थित हार्टमन हाई स्कूल के गेट से बांस कोठी क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित माता मरियम के ग्रोटो तक आयोजित भव्य रैली में हिस्सा लिया. इस आयोजन में पटना के ईसाई समुदाय, खासकर जनजातीय ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रमुखता से भाग लिया.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के कॉल पर विधायक संजीव चौरसिया शोभा यात्रा में पहुंचे.देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद विजयी माला पहनने वाली माननीय द्रौपदी मुर्मू जी को सम्मान व एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए भव्य रैली निकाली गयी.

भारत के राष्ट्रपति के द्रौपदी मुर्मू का जन्म साल 1958 में एक आदिवासी परिवार में भारत देश के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज इलाके में 20 जून को हुआ था.इनके पिताजी का नाम बिरांची नारायण टुडू है और द्रौपदी मुरमू संताल आदिवासी फैमिली से संबंध रखती हैं.झारखंड राज्य के बनने के पश्चात 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली महिला राज्यपाल हैं.


इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है.श्यामाचरण मुर्मू के साथ द्रौपदी मुर्मू की शादी हुई थी, जिनसे उन्हें संतान के तौर पर टोटल 3 बच्चे प्राप्त हुए थे, जिनमें दो बेटे थे और एक बेटी थी.हालांकि इनका व्यक्तिगत जीवन ज्यादा सुखमय नहीं था, क्योंकि इनके पति और इनके दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है.उनकी बेटी ही अब जिंदा है जिसका नाम इतिश्री है, जिसकी शादी द्रौपदी मुर्मू ने गणेश हेम्ब्रम के साथ की है.

अनुसूचित जनजाति समुदाय की राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने पर पटना के ईसाई समुदाय के द्वारा अपनी खुशी जाहिर करते हुए भव्य रैली हार्टमन बालिका उच्च विद्यालय, दीघा से शुरू होकर बांस कोठी ग्रोटो तक गयी.

मां मरियम के ग्रोटों तक भव्य रैली पहुंचने के बाद संक्षिप्त सभा की गयी.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी जीत से देश की महिलाओं एवं जनजातीय समुदाय समुदाय के लिए बहुत ही सम्मान की बात है.आज देश के जनजातीय समुदाय सबसे बड़ी प्रतिष्ठा मिली है.


इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री-सह- दीघा विधान सभा के विधायक श्री संजीव चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय महिला को देश के शिखर पर पहुंचाने का काम किया है. जो बहुत ही गौरव की बात है. मौके पर राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से ईसाई समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.यह देश की महिलाओं एवं जनजातीय समुदाय का सर्वोच्च सम्मान है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास‘ के नारे को अक्षर: सत्य साबित करता है.

इस आयोजन में विक्टर फ्रांसिस, अजीत जूलियस, आशा पैट्रिक, फिलिप जैकब,  प्रवीण पीटर शाह, सिरिल मुर्मू, सिरिल मरांडी, प्रदीप तिग्गा, रतन हंसदा, रंजन जोसेफ, संदीप क्लोसन,पटना महानगर के मंत्री संजय पीटर अल्पसंख्यक मोर्चा, अमित इग्नासियुस, रॉबर्ट एंथोनी आदि की सक्रिय भागीदारी रही

आलोक कुमार

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

गीला कचरा को वैज्ञानिक तरीके से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा

 

सीतामढ़ी: सक्षम बिहार स्वाबलंबी बिहार अंतर्गत स्वच्छ गांव समृद्ध गांव के उद्देश्य प्राप्ति के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से गांव में साफ सफाई में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव बनाना है. इस  कार्य के लिए स्वच्छ भारत मिशन लोहिया और स्वच्छ बिहार अभियान के तहत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ गांव समृद्ध गांव की परिकल्पना को साकार किया जाना है. सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में इस कार्य के लिए सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा खुद फावड़ा लेकर साफ सफाई के इस अभियान में जुटे दिखाई दिए और सुरसंड के बनौली पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की नींव रखने का काम किया.

यह परिकल्पना बेहतर तरीके से साकार हो सके और आम लोगों में स्वच्छता का संदेश बेहतर तरीके से जा सके इसके लिए  खुद  कुदाल लेकर कार्य में करते दिखाई दिए. जिला पदाधिकारी के इस पहल को देखते हुए  लोगों में स्वच्छता को लेकर एक बेहतर संदेश गया.

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत बनौली पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की शुरुआत करने के बाद डीएम ने स्थानीय लोगो से भी बात की और उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में लोगों से जानकारी ली. इतना ही नहीं उनको अपने आस पास के इलाके को साफ सुथड़ा रखने की अपील की  इस अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की लागत 7 लाख रुपये है. जो मनरेगा द्वारा निर्माण कराया जायेगा , जिसमें एक

ऑफिस के साथ एक स्टोर रूम एक बाथरूम तीन मॉडल टैंक की व्यवस्था कराई गई है. इस व्यवस्था अंतर्गत गीला कचरा को वैज्ञानिक तरीके से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा साथ में अलग-अलग स्टोरेज चेंबर का निर्माण किया जाएगा जिसमें प्लास्टिक, शीशा,लोहा , टीना आदि रखे जायेंगे ।इतना ही नहीं दो अलग अलग प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाना है जहा गीला और सुखा कचड़ा अलग अलग रखने का काम किया जायेगा.

मौके पर पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि ,उप विकास आयुक्त विनय कुमार , ओएसडी प्रशांत कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ,अंचलाधिकारी संजय कुमार के साथ पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे.                                          


आलोक कुमार

धान की रोपाई 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाई


 


पटना: बिहार किसान कांग्रेस उत्तर बिहार के चेयरमैन हिमांशु कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बावजूद जो धान रोपनी का सबसे उपयुक्त समय होता है बिहार के सभी जिलों में वर्षा का नगण्य होने के कारण किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है.

एक तो धान की रोपाई 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाई है. दूसरी ओर रोपे गए धान और बिचरा तेज धूप के कारण पानी के अभाव में झुलस के बर्बाद हो गया है. खेतों की दरारें किसानों की दिल की दर्द बनकर रह गई है.सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दिया जाना चिंता का विषय है सुखार की ऐसी भीषण स्थिति में बिहार सरकार को किसानों के बारे में सोचने और इसके सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.

 बिहार किसान कांग्रेस बिहार सरकार से मांग करती है की सुखार के ऐसी भयावह स्थिति में खेती और किसानी को बचाने के लिए किसानों को डीजल अनुदान के साथ-साथ बिजली बिल माफ करने नलकूपों पर त्वरित गति से निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने ,कृषि ऋण माफ कर नए सिरे से किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने , 90 प्रतिशत अनुदान पर नलकूप किसानों को देने, वैकल्पिक खेती की व्यवस्था करने जैसा कदम उठाना चाहिए.


आलोक कुमार

मुख्य अतिथियों को बुके व पौधा देकर स्वागत किया

 

सीतामढ़ी: ’75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीतामढ़ी वन प्रमंडल के द्वारा सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर के प्रांगण में 73 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ अपर समाहर्ता मनीष शर्मा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीपीआरओ विजय कुमार पांडे द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

दीप प्रज्वलित के उपरांत वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को बुके व पौधा देकर स्वागत किया गया.तत्पश्चात सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की छात्राओं द्वारा, कैसा पावन सुहावन समय आज है आप आए अतिथियों के सरताज है के स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई.


आर ओ एफ सीतामढ़ी शुभम कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा वन महोत्सव के बारे में तथा इसे मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया साथ ही पौधा लगाने व इसकी रक्षा करने को आगे आने तथा लोगों में जागरूकता फैलाने की बात कही गई. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष सीतामढ़ी वन प्रमंडल द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पौधरोपण एवं वितरण का लक्ष्य 1122875 रखा गया है. जिसकी प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. डीपीआरओ विजय कुमार पांडे ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी लोगों को वन महोत्सव की हार्दिक बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है उन्होंने जिले के नदियों के बांधों एवं कटाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी को बांधकर रखने वाले पौधरोपण करने का अनुरोध  वन प्रमंडल पदाधिकारी से किया. जिससे कटाव एवं बाढ़ के प्रभाव को रोका जा सकता है.उन्होंने कहा कि किसी भी हरे भरे पौधों को नहीं काटे इससे हमारे वायुमंडल प्रतिकूल असर पड़ता है.साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन या अपनी शादी के सालगिरह पर एक पौधा जरूर लगाएं इससे हमारे जल जीवन हरियाली अभियान को बढ़ावा दिया जा सकता है एवं प्रचार प्रसार कर जागरूकता फैलाया जा सकता है.


वहीं अपर समाहर्ता मनीष शर्मा ने वन महोत्सव को सभी को बधाई देते हुए बताया की नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य के अंतर्गत पर्यावरण संतुलन के लिए एक आयाम के रूप में पौधरोपण का भी लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने विस्तृत रूप से मृदा संरक्षण, जल संरक्षण के बारे में विशेष रूप से जानकारियां दी उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएं आने वाले समय में वातावरण बहुत ही बदल रहा है. पौधरोपण कितना जरूरी है इसकी विशेषता पर बल दिया सभी को एक पौधा जरुर लगाना चाहिए  पौधरोपण नहीं करने से जमीन बंजर पड़ जाती है सीतामढ़ी जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है जहां पौधरोपण बहुत जरूरी है. साथ ही आम जनता एवं स्कूल के प्राचार्य विद्यार्थियों को भी सुझाव दिया गया कि अपने स्तर से भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण के लिए प्रचार प्रसार एवं पौधरोपण करें। कार्यक्रम के अंत में सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में सभी मुख्य अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया.

आलोक कुमार                                           

2 अक्टूबर से कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा

                                                * कांग्रेस शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा


                           *3500 किमी की पदयात्रा कर कांग्रेस करेगी भारत जोड़ो यात्रा

पटना : कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के क्रियान्वयन की योजना को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) और फ्रंटल संगठनों के सभी अध्यक्षों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.भारत जोड़ो कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व पार्टी महासचिव जयराम रमेश हैं.

भारत जोड़ो यात्रा के लिए केंद्रीय योजना समूह की पहली बैठक 12 जुलाई को हुई थी. राहुल गांधी भी बैठक में शामिल हुए थे. गांधी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, भवर जितेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद और दिल्ली के एआईसीसी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी भाग लिया था.

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के उदयपुर के नव संकल्प चिंतन शिविर के अंतिम दिन 16 मई को “भारत जोड़ो” के नारे के साथ ध्रुवीकरण की राजनीति का मुकाबला करने के लिए इस जन अभियान की घोषणा की गई थी कि भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर 2022 को शुरू होगी. इस यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं शामिल होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होंगे. मोदी सरकार तथा भाजपा द्वारा हमारे लोकतंत्र, हमारे देश के संविधान, राष्ट्र की संस्थाओं और हमारे समाज के सामाजिक ताने-बाने पर बार-बार और उग्र रुप से हो रहे हमलों को समक्ष रखते हुए, कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को निर्धारित तिथि से पहले शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है.यदि ऐसा होता है, तो जैसे ही प्रदेश कांग्रेस समितियाँ अपनी तैयारियों के संबंध में प्रत्युत्तर देंगी, वैसे ही यात्रा को आरंभ करने की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा लगभग 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीबन 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह सारी दूरी पदयात्रा के रुप में तय की जाएगी. इस पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व और कार्यकर्ता भाग लेंगे. देश के कोने-कोने से कई अन्य यात्राएं इस पदयात्रा में शामिल होंगी. यात्रा के मार्ग का विशिष्ट विवरण की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी.

स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी को कोटिशः श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, और जिन्होंने फूट डालो और राज करो की राजनीति को पराजित किया, विभाजन के गहरे घावों पर मरहम लगाया तथा जो देश को इसका महान संविधान देने के लिए एक साथ आए और भारत को प्रगति, समृद्धि और सद्भाव के पथ पर आगे बढ़ाया.

आज, जबकि नफरत की राजनीति का अनुपालन उन लोगों के द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने कभी भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया और जिनकी विचारधारा के परिणाम स्वरुप राष्ट्रपिता की हत्या हुई, इन परिस्थितियों में भारत जोड़ो यात्रा उन सभी भारतीयों को एकसूत्र में बांधने का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है -

*  जो महात्मा गांधी के नेतृत्व में हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अंतर्निहित मूल्यों की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध है;

*   जो नफरत, कट्टरवाद और ध्रुवीकरण की राजनीति से लड़ने के प्रति समर्पित है;

*  जो ये मानते हैं कि सरकार का ध्यान विभाजनकारी राजनीति की अपेक्षा करोड़ों युवाओं को उत्पादक रोजगार प्रदान करने, हमारे करोड़ों परिवारों को आवश्यक वस्तुओं में हो रही असहनीय मूल्य वृद्धि से निजात दिलाने, किसान और खेत मजदूर का कल्याण और सुख-सुविधा सुनिश्चित करने तथा करोड़ों आदिवासियों, दलितों एवं समाज के अन्य कमजोर वर्गों की आजीविका और सम्मान की रक्षा के लिए हमारे जल जंगल और जमीन की रक्षा करना होना चाहिए;

*  जो सभी विपरीत परिस्थितियों के समक्ष देश के संविधान की मर्यादा को बनाए रखने के प्रति दृढ़ संकल्प हैं और जाति, वर्ग, आस्था, लिंग या भाषा की भावना से ऊपर उठकर सभी के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित करने में विश्वास रखते हैं.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूहों, व्यापारिक और व्यावसायिक संघों और उपरोक्त उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध सभी भारतीयों से अपील करती है कि वे सब एकजुट होकर इस भारत जोड़ो यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हों.

आलोक कुमार

बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई

 
मोतिहारी: अरेराज अनुमंडल में बाबा सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर के प्रांगण में  जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, माननीय विधायक अरेराज, श्री सुनील मणि तिवारी, माननीय विधायक हरसिद्धि, श्री कृष्ण नंदन पासवान, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती ममता राय के द्वारा श्रावणी मेला 2022 का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.सभी माननीय अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया.सभी माननीय अतिथि द्वारा बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा श्रावणी मेले में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने संबंधी सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर समिति के सदस्यों, प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया.श्रावणी मेला में भीड़ पर नियंत्रण के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

श्रद्धालुओं के लिए पीने की पानी, शौचालय, साफ सफाई, चिकित्सा सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है.महिला श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए महिला पुलिस बल को तैनात किया गया है.भूले बिछड़े श्रद्धालुओं के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है.


इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मोतिहारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ-साथ  सोमेश्वर नाथ मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.


आलोक कुमार


बुधवार, 13 जुलाई 2022

विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

बेहतरीन और आकर्षक व्यू के लिए इनोवेटिव स्ट्रक्चर का करें निर्माण,वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को लेकर अमवा मन में विकसित किये जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा




बेतिया: इंगेजमेंट प्वाइंट, क्राउड मैनेजमेंट, प्रोमिनाड, वॉकवे, प्रीफैब गजीबो, चेंजिंग रूम, मेन गेट, सेल्फी प्वाइंट, थीमेटिक वॉल, किड्स स्पोर्ट्स, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, मॉड्यूलर शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश.डीएफओ को नेशनल, इंटरनेशनल कयाकिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने का निर्देश. अमवा मन को शीघ्र ही पर्यटन स्थल, वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर विभिन्न आधारभूत संरचनाओं को डेवलप करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है.

जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज उक्त कार्यों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य है. अब तक की कार्य प्रगति संतोषजनक है. अमवा मन में इनोवेटिव स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य को और अधिक तेजी के साथ करते हुए सितंबर माह के अंत तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाय. उन्होंने कहा कि स्ट्रक्चर का निर्माण इस तरीके से हो कि बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू प्रदर्शित हो.


जिलाधिकारी द्वारा अमवा मन वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में पर्यटकों की सुविधाओं के मद्देनजर किये जा रहे विभिन्न स्ट्रक्चर निर्माण का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया तथा कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग, आर्किटेक्ट सहित संवेदक को इंगेजमेंट प्वाइंट, क्राउड मैनेजमेंट, प्रोमिनाड, वॉकवे, प्रीफैब गजीबो, चेंजिंग रूम, मेन गेट, सेल्फी प्वाइंट, थीमेटिक वॉल, किड्स स्पोर्ट्स, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, मॉड्यूलर शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। सभी कार्य उच्च गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए तथा पर्यटकों को आकर्षित करने वाला होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि टूरिस्ट स्पॉट बन जाने के उपरांत आस पास के बेरोजगार लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी को अमवा मन के आसपास क्षेत्र के वैसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया जो क्यॉक में दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों को नेशनल/इंटरनेशनल कयाकिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित कराया जायेगा। साथ ही इन युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में उपलब्ध विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स को संचालित करने के लिए भी प्रशिक्षित कराने की व्यवस्था की जाय.


इस क्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रीफैब मेन गेट के अलावे तीन अन्य गेट का निर्माण कराया जा रहा है. प्रयास ऐसा किया जा रहा है कि वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में हर जगह सेल्फी प्वाइंट का नजारा दिखे. अमवा मन के दोनों साइड में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. प्रशासनिक भवन का निर्माण 30 प्रतिशत कम्पलीट हो चुका है. पार्किंग एवं वॉकवे में पेवर ब्लॉक का अधिष्ठापन कराया जायेगा. इसको बेहतरीन लुक देने के लिए इनोवेटिव आइडिया पर कार्य किया जा रहा है.    

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, राजकुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे.



आलोक कुमार

निरीक्षण के दौरान दिवस के अनुरूप बेड पर चादर लगाने का निर्देश दिया

 

किशनगंज:  श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा ‘आपका प्रशासन आपके द्वार ‘ कार्यक्रम के तहत पोठिया प्रखण्ड सह अंचल का भ्रमण किया गया.

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा भ्रमण के क्रम में कौशल विकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया. कौशल विकास केन्द्र में मई, 2022 एवं जून, 2022 के लिए निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था.जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आर.टी.पी.एस. काउंटर का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में आर.टी.पी.एस. केन्द्र पर आमजन उपस्थित नहीं थे. केंद्र में कार्यरत कर्मी उपस्थित थे.


भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोठिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आज मरीजों की जांच दन्त चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा था. आज ओ.पी.डी. में एम.बी.बी.एस. चिकित्सक कार्यरत नहीं थे.

निरीक्षण के क्रम में रोस्टर ड्यूटी चार्ट एक छोटे से कागज के टुकड़े पर दीवाल पर चिपका पाया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इसे बड़े अक्षरों में सुलभ प्रदर्श के लिए प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया.मरीज वार्ड में बेड पर चादर की जगह कपड़ा बिछा हुआ पाया गया जबकि विभाग द्वारा दिवस के अनुरूप अलग-अलग रंगों के चादर बेड पर लगाने का निर्देश है. निरीक्षण के दौरान दिवस के अनुरूप बेड पर चादर लगाने का निर्देश दिया गया.


जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आपका प्रशासन आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रम में बिजली बिल, नल-जल योजना से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें आम जनों द्वारा बताया गया कि विद्युत विपत्र सामान्य से अधिक आता है.साथ ही नल जल योजना में पानी ठीक से नहीं आने की शिकायत की सुनवाई की गई तथा संबंधितों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनों द्वारा किये गये शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें.

आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त किशनगंज, अपर समाहर्त्ता किशनगंज,वरीय प्रभारी पदाधिकारी पोठिया प्रखंड,जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशनगंज, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पोठिया, अंचलाधिकारी पोठिया तथा संबंधित प्रखण्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...