बुधवार, 2 नवंबर 2022

3 नवम्बर को चुनाव

 गोपालगंज.बिहार में गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव हो रहा है. मंगलवार को शाम 6 बजे से शोर थम गया.इसके बाद न तो कोई सभा की जा सकती है और न ही जुलूस निकाला जा सकता है.यहां 3 नवम्बर को चुनाव होगा.

    दरअसल बिहार में दो जगह गोपालगंज व मोकामा में उपचुनाव हो रहे है तीन नवम्बर को मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी.जिसको लेकर प्रचार की आज यानी 1 नवंबर को अंतिम तारीख निर्धारित की गई है.आज शाम 6 बजे के बाद किसी तरह के भी चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक लगाई गई है.चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-राजद समेत विभिन्न पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी. अन्तिम दिन प्रचार प्रसार कर नेताओ द्वारा मतदाताओं से तीन नवम्बर को अपने पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है फिलहाल 6 नवंबर को होने वाले मतगणना में ही साफ हो पायेगा की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुनकर विधान सभा मे भेजा है.         

               इस बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने यह तल्ख टिप्पणी की है कि राष्ट्रीय जनता दल का चरित्र कुत्ते की पूंछ की तरह है, जो कभी बदलेगा नहीं. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अपराध फिर बढ़ गया है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद का जेल जाना तय है.पुनः जंगलराज मत आने दिजिए. मंगलवार को शहर के बंजारी मोड़ पर स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता और थावे जंक्शन के समीप गेस्ट हाउस में व्यवसायियों संग बैठक में बिहार के तल्ख टिप्पणी की गयी.

            पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने गोपालगंज में चुनाव प्रचार कर लौटने के बाद कहा कि जनता ने अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी राजद के उम्मीदवारों को हराने का मन बना लिया है. इसलिए गोपालगंज और मोकामा, दोनों जगह भाजपा भारी मतों से विजयी होगी. मोदी ने कहा कि गोपालगंज में राजद ने उस शराब माफिया को टिकट दिया, जिसकी गोवा में शराब की फैक्ट्री है और जिसकी शराब झारखंड में पकड़ी गई थी. उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में सत्तारूढ गठबंधन पैसा पानी की तरह बहा रहा है.                                हेलीकाप्टर उतारे जा रहे हैं और प्रशासन राजद की मदद कर रहा है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के घर से एके-47 रायफल मिलने के कारण सजा हुई. विधानसभा की सदस्यता चली गई. इसी से मोकामा में उपचुनाव हो रहा है. वे अपनी पत्नी और राजद प्रत्याशी की जीत के लिए जेल से मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि गोपालगंज में राजद उम्मीदवार ने अपनी कंपनी की शराब जब्त होने के मामले की जानकारी चुनाव आयोग से छिपाई. इस पर आयोग को संज्ञान लेना चाहिए.

           आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने हमेशा शोषित, वंचित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, दलित और समाज के सभी वर्गों ए-टू जेड को मान-सम्मान देने के प्रति सजग रही है. हमेशा हमारी पार्टी इन वर्गों को हर स्तर पर ऊंचा उठाने का कार्य किया है. शायद सुशील मोदी को इन वर्गों को दिए जा रहे सम्मान और उनके प्रति किए जा रहे कार्य पसंद नहीं आ रहे हैं. जिस कारण वो ऐसी तुलनात्मक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसे किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता है. आगे कहा कि सुशील मोदी अविलंब इस तरह की अमर्यादित भाषा के लिए आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों से माफी मांगे. क्योंकि इन्होंने भावनाओं को ठेस पहुंचाया है.

         आखिरी दिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दोनों जगहों पर आरजेडी प्रत्याशियों के रैली किए. इस दौरान जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा समेत महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार के लिए नहीं जा रहे हैं.केवल वीडियों के माध्यम से सीएम ने महागठबंधन प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की है.

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने प्रचार खत्म होने के बाद प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कुल 289 मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बल तैनात किए जाएंगे.बाढ़ अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा. इसके अलावा मोकामा प्रखंड कार्यालय में भी वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षित बल को रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर वहां पुलिसबल को भेजा जा सके.


आलोक कुमार

विश्वविद्यालय शिक्षकों की बहाली में पारदर्शिता की गारंटी करे सरकार

                        विश्वविद्यालय शिक्षकों की बहाली में पारदर्शिता की गारंटी करे सरकार


पटना. भाकपा- माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि विश्वविद्यालय शिक्षकों की हो रही बहाली में बिहार सरकार को पारदर्शिता की गारंटी करनी चाहिए. हिंदी विषय के लिए साक्षात्कार की प्रकाशित सूची को लेकर अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश है क्योंकि किस अभ्यर्थी को कितना अंक प्राप्त हुआ यह सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है. इसके कारण कई प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं.

जिस तरह अतिथि शिक्षकों की बहाली में पारदर्शिता अपनाई गई, स्थायी बहाली में भी सरकार और आयोग पारदर्शिता की गारंटी करे और सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक को सार्वजनिक करे. जिन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया जा रहा है उसके कारणों को स्पष्ट करे. अभ्यर्थी शिक्षण अनुभव और पब्लिकेशन को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. इसका निदान होना चाहिए.हमारी मांग है कि तब तक इस इंटरव्यू को स्थगित किया जाना चाहिए.

           दयानंद द्विवेदी का कहना है कि विश्वविद्यालय के किस किस भ्रष्टाचार को रोकेगी सरकार ? बगहा में एक बीबीएन कॉलेज है. विश्वविद्यालय ने पुरानी गर्वनिंग बॉडी से चुप चोरी बाहरी आदमी को लेकर गवर्निंग बॉडी बना दी . पुरानी गवर्निंग  बॉडी   ने हाईकोर्ट में रिट दायर किया. हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के गवर्निंग बॉडी फंक्शन को स्टे कर दिया. इसपर विश्वविद्यालय की गवर्निंग  बॉडी  ने कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के फंक्शन को भी स्टे करने की मांग की तो स्टे मिल गया और डीएम पं० चम्पारण कॉलेज के प्रबंधक हो गये .

डीएम ने पुरानी गवर्निंग  बॉडी  सेक्रेटरी से , स्टाफ , बैंक एकाउंट सहित  कॉलेज   प्रबंधन का प्रभार स्वंय ले लिया. पुरानी गवर्निंग  बॉडी  का रिट एलाऊ हो गया. पर डीएम ने  कॉलेज   पुरानी गवर्निंग बाँडी को वापस नहीं किया.

डीएम के प्रबंधन काल में विश्वविद्यालय द्वारा डीएम की गैर जानकारी में फिर वही गवर्निंग  बॉडी   गठित कर दी. जिसका न  कॉलेज   में कोई लेक्चरर था न स्टाफ. जो थे उसे डीएम को पुरानी गवर्निंग  बॉडी   ने प्रभार में सौंप दिये थे.

विश्वविद्यालय की जालसाज गवर्निंग बाँडी आई और डीएम के काँलेज का ताला तोड़कर फर्जी स्टाफ के साथ काँलेज मे घुस गई. डीएम से काँलेज के प्रबंधन का प्रभार वापस भी नही लिया.डीएम के स्टाफ सड़क पर आ गये और जालसाज काँलेज मे घुस गये और घुसे हुए हैं.काँलेज वित्त सहित हो चुका है । सरकारी पैसा विश्वविद्यालय और उसकी जालसाज गवर्निंग  बॉडी   खा रही है तो मुख्यमंत्री क्या करेंगे.

आलोक कुमार

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

मोकामा में शुरू से बाहुबलियों की धमक

 

पटना. इस बार मोकामा उपचुनाव में दो बाहुबलियों की पत्नी टकरा रही हैं.मोकामा में चार बार विधायक बनने वाले बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.वहीं यहां पर बीजेपी से सोनम देवी उम्मीदवार हैं.वह बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं.चार बार विधायक बनने वाले अनंत सिंह की विधायकी खत्म होने के बाद नवंबर में मोकामा सीट पर फिर से चुनाव हो रहा.तीन नवंबर को वोटिंग होनी है. छह नवंबर को नतीजे आएंगे.

   इस साल जून में अनंत सिंह को दस साल की सजा सुनाई गई.अभी बेउर जेल में हैं.इस सजा के बाद अपने आप उनकी विधायकी खत्म हो गई है और नवंबर में मोकामा सीट पर फिर से चुनाव हो रहा है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी इस सीट से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.बीजेपी से सोनम देवी उम्मीदवार हैं.सर्वज्ञात है कि मोकामा में शुरू से बाहुबलियों की धमक रही है.यहां जीतता वही है जिसके पास धन बल और बाहुबल है. देखना होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है.

   मालुम हो कि बिहार में 2020 में चुनाव हुआ था.इस चुनाव में भी मोकामा विधानसभा से अनंत सिंह का जीत का सिलसिला कायम रहा. इससे पहले 2005 में अनंत सिंह,जदयू से, 2010 में भी अनंत सिंह,जदयू से, 2015 में अनंत सिंह, निर्दलीय से चुनाव जीते.इस बार 2000 में अनंत  सिंह आरजेडी से चुनाव लड़े और लगातार चौथी बार मोकामा में अपनी जीत दर्ज की, लेकिन अब अनंत सिंह की विधायकी खत्म हो चुकी है.

     दरअसल 2019 में अनंत सिंह के पुश्तैनी घर में छापेमारी हुई थी. उनके घर से एके 47 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड और जिंदा कारतूस बरामद हुए. इस मामले में इसी साल जून में अनंत सिंह को दस साल की सजा सुनाई गई.इस सजा के बाद अपने आप उनकी विधायकी खत्म हो गई है और अब नवंबर में मोकामा सीट पर फिर से चुनाव होना है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी इस सीट से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

  राजनीति में सिद्धांत से भी समझौता करना पड़ता है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मोकामा में जाकर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास करने लगे हैं.इसी को सियासत कहा जाता है.अभी बिहार की सियासत पल-पल बदलती चली जा रही है.यहां जातिगत समीकरण और सियासी समीकरण किस पल बदल जाए, कहा नहीं जा सकता.

   कभी अनंत सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह फूटी आंखों से देखना पसंद नहीं करते थे.कुछ यही हाल बाहुबली अनंत सिंह का था. अनंत सिंह ललन सिंह को देखना पसंद नहीं करते थे. दोनों में 36 का आंकड़ा रहता था. दोनों एक दूसरे के कट्टर सियासी दुश्मन. अब बिहार में महागठबंधन की सरकार है.अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की टिकट पर मोकामा उपचुनाव में प्रत्याशी हैं. महागठबंधन और बीजेपी में 36 का आंकड़ा चल रहा है. इसलिए ललन सिंह अब नीलम देवी यानि बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने मैदान में उतर गये हैं.

  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से राजद उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोकामा व गोपालगंज विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में वीडियो के माध्यम से अपील की है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए मोकामा विधानसभा क्षेत्र की जनता से कहा कि वे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मोकामा आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे ऐसा नहीं कर पाए जिससे उन्हें अफसोस है. डेढ़ मिनट के इस वीडियो में उन्होंने मोकामा क्षेत्र की जनता के साथ अपने पुराने जुड़ाव को भी याद किया. मोकामा और गोपालगंज के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होने हैं.राजद विधायक के रूप में अनंत सिंह की अयोग्यता के कारण मोकामा में उपचुनाव जरूरी हो गया. गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी.

    अपने वीडियो संदेश में सीएम नीतीश कुमार ने मोकामा में उनकी सरकार द्वारा विशेष रूप से 'ताल' क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर भी बात की. गौरतलब है कि मोकामा के आर्द्रभूमि वाले इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 1,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है. जल्द ही ये योजनाएं पूरी हो जाएंगी जो वहां के लोगों के लिए खुशी लेकर आएंगी.  

    गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव को ले अलग अपील के वीडियो में मुख्यमंत्री ने उक्त क्षेत्र में जनिहत में हुए कार्यों की चर्चा की। यह कहा कि गोपालगंज में सरकार ने मेडिकल कालेज व ट्रामा सेंटर बनवाएं हैं.इसके अतिरिक्त विकास के कई अन्य कार्य भी हुए हैं. समाज में भाईचारा रहे इसके लिए उनकी सरकार ने काफी काम किया है.

आलोक कुमार








सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

भारत को एकीकृत करने और देश पर आसन्न संकटों को दूर करने में योगदान रहा

  

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 38 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर और पूर्व गृह व रक्षा मंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह ने किया.

       इस अवसर पर  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी को सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने सुदृढ़ किया। भारत को एकीकृत करने और देश पर आसन्न संकटों को दूर करने के लिए इन महान  विभूतियों ने हमेशा देश के प्रत्येक नागरिकों के दिलों में स्थान बनाएं रखेंगे. 

        कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधायक प्रेमचन्द्र मिश्रा, प्रतिमा कुमारी दास, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, विनय वर्मा, गजानन्द शाही, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अम्बुज किशोर झा, लव सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, शशि रंजन, अजय कुमार चौधरी, संजय कुमार पाण्डेय, प्रदुम्न यादव, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, सुनील कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी, गुरूदयाल सिंह, रीता सिंह, निरंजन कुमार, वसी अखतर, अरफराज साहिल, सुदय शर्मा, डा0 जय प्रकाश दास, पवन कुमार केसरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें.


आलोक कुमार


रविवार, 30 अक्टूबर 2022

सैकड़ों युवा रक्तदान जागरूकता को लेकर सार्थक प्रयास कर रहे है

  खून देकर निभा रहे इंसानियत का रिश्ता : प्रबोध जन सेवा संस्थान


जमुई. रक्त के अभाव में यदि किसी व्यक्ति की सांसें थम जाये तो फिर हमारे इस संसार में रहने का क्या  मतलब. हम यदि पीड़ित मानवता के काम न आ सके तो जीना सार्थक नहीं. इसी भाव के साथ शुक्रवार को ढाब कश्मीर,जमुई निवासी युवा रक्तवीर सौरभ कुमार मिश्रा ने सदर अस्पताल,जमुई में इलाजरत राम नंदन सिंह के लिए रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल कायम की है.

    सौरभ कुमार ने बताया की प्रबोध जन सेवा संस्थान की जमुई इकाई से जुड़कर जिले में हम जैसे सैकड़ों युवा रक्तदान जागरूकता को लेकर सार्थक प्रयास कर रहे है. इस से पूर्व भी मैंने कई बार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया है. वहीं संस्थान से जुड़े सचिन कुमार ने बताया की सौरभ कुमार हमारे जमुई टीम में काफी जागरूक रक्तवीर है जो रक्तदान ही नहीं करते बल्कि रक्तदान को लेकर आम लोगों को प्रेरित भी करते है,जो काबिले तारीफ है. वैसे हम लोग हमेशा कोशिश करते है रक्त के अभाव में किसी की जान ना जाए. रक्तदान जागरूकता के महत्व को वही समझ सकता है जिसने रक्त के अभाव में परेशानी को झेला है या किसी अपने को खोया है.

      रक्तवीर सौरभ कुमार मिश्रा को रक्तदान करने के लिए जिले के सुदर्शन सिंह, सुमन सौरभ, विनोद कुमार, हरे राम सिंह, सचिराज पद्माकर, पिंटू कुमार, सूरज चंद्रवंशी, गौरव कुमार, मोहम्मद इम्तयाज, राजेश यादव, धीरज सिन्हा, विश्वरंजन सिंह, बबलू कुशवाहा, पिंटू सिंह, डुगडुग सिंह, बरुण कुमार व अन्य रक्तवीरों ने बधाई दी है.


आलोक कुमार

देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी लोग ढोरी माता के दर्शन के लिए आते

  बेरमो.हजारीबाग धर्मप्रांत में है ऐतिहासिक जिला बोकारो. बोकारो का महत्व ढोरी माता को लेकर है.यहां पर प्रत्येक साल वार्षिक महोत्सव धोरी माता को सम्मान में नतमस्तक होकर राज्य ही नहीं देश-विदेश के श्रद्धालु आकर पूजा-अर्चना करते हैं.कोरोन काल के बाद आयोजित वार्षिक महोत्सव में भक्तगण उत्साह से शामिल होकर धार्मिक आयोजन में चार चाँद लगा दिये.हां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

   

खूंटी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कन्डुलना डीडी ने समारोही मिस्सा किया.इस अवसर पर खूंटी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कन्डुलना डीडी ने मुख्य पंडाल में कहा कि ढोरी माता चमत्कारी और करुणामयी हैं. इनके प्रति लोगों की आस्था देखते ही बनती है. देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी लोग ढोरी माता के दर्शन के लिए आते हैं. ढोरी माता हर मन्नत मांगने वाले की मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

उन्होंने कहा कि ढोरी माता की कृपा हम सबों पर है. मनुष्य कमजोर है. मेरी माता से मनुष्यों को शक्ति मिलती है. बुरी प्रवृत्ति और अपनी कमजोरी के लिए परमेश्वर से क्षमा मांगनी चाहिए. ढोरी माता ने हम सबों का ईश्वर से संबंध स्थापित किया है. रविवार को प्रातः 10 बजे से शुरू समारोही मिस्सा पूजा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. समारोह में प्रवेश गान, दया याचना, चढ़ावा निवेदन, स्तुति गान से पूरा समारोह भक्तिमय हो गया. गीतों के साथ कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया.                          

 


मालूम हो कि 21 अक्टूबर से नोविना शुरू किया गया.इस अवसर पर चार बजे झंडोत्तोलन किया गया.इसके बाद नोविना प्रार्थना की गयी.पुरोहित ने मिस्सा किये.बताया कि रोजाना चार बजे से मिस्सा पूजा आयोजित की गयी.ढोरी माता का दर्शन करने के बाद नोविना प्रार्थना की जाती थी.

   बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड अंतर्गत जारंगडीह स्थित ढोरी माता के वार्षिक महोत्सव के दौरान 29 अक्टूबर शनिवार को तीन बजे से धूमधाम से ढोरी माता की शोभायात्रा ढोरी माता तीर्थालय से निकाली गई.शोभायात्रा का नेतृत्व खूंटी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कन्डुलना डीडी कर रहे थे. इसके अलावा सेवा दल के साथी भी मौजूद थे.

 यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर शोभायात्रा में शामिल हुए.शोभायात्रा ढोरी माता तीर्थालय से निकल कर जारंगडीह परियोजना के उत्खनन विभाग के मुख्य द्वार तक गई. फिर वहां से पुनरू यात्रा तीर्थालय पहुँची. जहां लोगों ने ढोरी माता का दर्शन कर मन्नत मांगी.यहां श्रद्धालुओं ने तीर्थालय में आकर पूजा-अर्चना की. साथ ही पल्ली पुरोहित ने मिस्सा पूजा व प्रार्थना करवाई.

    30 अक्टूबर रविवार को मुख्य मंडप में प्रातः 5 बजे हिंदी में और 7 बजे संथाली में मिस्सा पूजा संपन्न करायी गयी. 7 बजे ही तीर्थालय में भी हिंदी मिस्सा पूजा की गयी. इस दौरान ढोरी माता की प्रतिमा के दर्शन के लिए कार्यक्रम में हजारों अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी.

  ढोरी माता वार्षिक महोत्सव में प्रत्येक वर्ष राज्य ही नहीं देश-विदेश के श्रद्धालु आकर पूजा-अर्चना करते हैं. यह समारोह अक्टूबर माह के अंतिम शनिवार व रविवार को मनाया जाता है. यहां दो दिनों तक मेला लगता है. मेले में तरह-तरह के स्टॉल लगाए जाते हैं. लोग मेले का जमकर लुत्फ उठाते हैं.

   समारोह में पूरे देश से 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जुटे. ढोरी माता तीर्थालय और चर्च मैदान श्रद्धालुओं से पट गया. हजारों लोगों ने कतारबद्ध होकर ढोरी माता के दर्शन किये. पूरी व्यवस्था में ढोरी माता तीर्थालय कमेटी का अहम योगदान रहा.

आलोक कुमार



शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

छठ व्रतियों के घर घर जाकर जाकर प्रसाद वितरण करते

 

पटना.पटना नगर निगम की निवर्तमान डिप्टी मेयर रजनी देवी की देखरेख में छठ व्रतियों के घर घर जाकर जाकर प्रसाद वितरण करते नजर आ रहे हैं. वही आज नहाए खाए के साथ छठ की  आगाज हो चुकी है और पटना के सभी जिलों में लोग बढ़-चढ़कर इस महापर्व छठ का हिस्सा ले रहे हैं.
 वहीं इसी कड़ी डिप्टी मेयर रजनी देवी के द्वारा और उनके समर्थकों के द्वारा लगातार छठ व्रतियों के घर घर जाकर  जाकर प्रसाद वितरण करते नजर आ रहे हैं. वही वार्ड नबर 43 में समाज सेवक पप्पू राय दीघा सहित वार्ड नंबर 40 के प्रत्याशी पति मनोज सिन्हा सहित युवा सूरज मिश्रा , नीलेश कुमार उर्फ पप्पू सहित कई गण्यमान मौजूद होकर इस बेहतरीन कार्य मे हिसा लिया.
आज डॉक्टर अरविंद यादव , न्यायाधीश राकेश कुमार यादव , पूर्व जीप अध्यक्ष संजय सिंह के साथ छठ पूजा का प्रसाद वितरण किया. छठ पूजा की हार्दिक बधाई.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में पानी का छिड़काव किया


पटना.लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जुटा है. नगर विकास एवं आवास विभाग तथा नगर निगम स्थानीय पूजा समितियों के सहयोग से घाटों की ओर जाने वाले रास्तों एवं सड़कों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. धूल-मिट्टी और प्रदूषण कम करने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. शहर की मुख्य सड़कें और पुल सजावटी रोशनी से सजे हैं, जो गंगा घाटों की ओर जाते हैं जहां श्रद्धालु छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे.


81 सुरक्षित घाटों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जैसे चेंजिंग रूम, पानी की टंकियां, पीने का पानी, पुरुषों और और महिलाओं के लिए अलग- अलग यूरिनल और शौचालय, वॉचटावर, कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा कारणों से घाटों पर एनडीआरएफ की एम्बुलेंस नावें और पुलिस टेंट लगाए गए हैं.

इसके अलावा इन सभी घाटों पर सार्वजनिक संबोधन प्रणाली और हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम और नर्सों सहित 91 मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति होगी तथा घाटों पर एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी.

छठ की तैयारी जोर शोर से चल रही है लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  बिहार सरकार बिहार के डिप्टी  सीएम सहित कई आला अधिकारी घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं वही बिहार सरकार के आदेश पर पटना जिला अधिकारी पटना एसएसपी एसडीएम सहित कई आला अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं.

धार्मिक जीवन की स्वर्ण जयंती

 


कोलकाता.आज हर्षाेल्लास माहौल में सिस्टर एग्नेस की स्वर्ण जयंती मनाई गयी.कोलकाता धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर दोमनिक गोम्स के नेतृत्व में समारोही मिस्सा किया गया.वह क्लुनी की बहने समाज की सिस्टर हैं.सिस्टर एग्नेस (क्लुनी की बहनें) के धार्मिक जीवन की स्वर्ण जयंती आज 11.30 बजे लाविनिया हाउस में मनाया गया. उसके बाद एक छोटा सम्मान कार्यक्रम और शानदार दोपहर का भोजन दिया गया.

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022

समाहरणालय के परिचर्चा भवन में की गई


सीतामढ़ी. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम करने का समय तय किया गया.राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन  समाहरणालय के परिचर्चा भवन में की गई. बैठक में एन0डी0डी0, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग एवं एक्सरे से संबंधित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की गई.

 एनडीडी कार्यक्रम की समीक्षा में जिला पदाधिकारी  द्वारा दिनांक 07.11.2022 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम और दिनांक 11.11.2022 को मॉप राउंड केे लिए समीक्षा किया गया. जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे की कृमि की दवा सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में पहुँच जाए और सभी शिक्षक को प्रशिक्षण करा दिया जाए. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सुनिश्चित करेंगे की दवा सभी स्कूलों में पहुँच जाए निर्धारित तिथि को सभी बच्चे इसका सेवन करें.

   

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम  में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के प्रखंडवार समीक्षा के क्रम में एनेमिक गर्भवती महिला को पहचान कर उनका समुचित इलाज करने करने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया. उनके द्वारा यह निर्देश दिया गया की प्रत्येक महिना के 9 एवं 21 तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में जांच के क्रम में पाए गये एनेमिक महिलाओं का लाइन लिस्ट बनाना सुनिश्चित करेंगे. सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की ऑगनवाड़ी सेविका द्वारा अति कुपोषित बच्चा को पहचान करते हुए उसे पोषण पुनर्वास केन्द्र, सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में भेजना सुनिश्चित करेंगे. प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र वार अति कुपोषित बच्चा एवं एनेमिक गर्भवति महिलाओं का लाईन लिस्ट बनाना सुनिश्चित करेंगे. जिसकी एक प्रति प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

   स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया की प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन का चार जांच कराना सुनिश्चित करेंगे. सभी गर्भवती महिला को 180 आयरन की गोली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की प्रत्येक माह एचएमआईएस पर आयरन वितरण से संबंधित सभी प्रकार का डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे. उनके द्वारा इस कार्य में व्यक्तिगत रूप से अभिरुचि लेने के लिए जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. एक्स-रे से संबंधित जिला पदाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया की जिस संस्थान में एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायी है. वैसे संस्थान को विभागीय निर्देश के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के अन्तर्गत जनहित एवं कार्यहित में अविलम्ब एक्स रे सेवा प्रारम्भ करने के लिए निर्देश दिया गया.

’बैठक में सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भी०बी०डी० नियंत्रण पदाधिकारी, जिला संचारी रोग पदाधिकारी और केयर इंडिया एवं डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण किया

  


सीतामढ़ी. इस जिले के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा है. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया.शहर स्थित विभिन्न घाटों एवं सुप्पी तथा बैरगनिया इत्यादि प्रखंडों में स्थित महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण किया.जिलाधिकारी ने सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन के लिए सभी पदाधिकारी सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया.

   उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के साथ सुरक्षा के माकुल प्रबंध सुनिश्चित करने एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर गंभीरतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने शहर स्थित कई छठ घाटों एवं तालाबो का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लिया. उन्होंने शहर स्थित खरका पोखर घाट,पुंडरीक क्षेत्र पोखर वार्ड नंबर 05,माई जी के पोखर वार्ड 08,कौआही पोखर यादव नगर वार्ड नंबर 02, अख्ता घाट सुप्पी,ढेंगा घाट सुप्पी,लाल बकिया ऑफिस घाट बैरगनिया वार्ड नम्बर 3,4,5 सहित कई महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण किया.

      जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन के लिए सभी पदाधिकारी तत्पर होकर कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह का दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने सभी घाटों पर सुरक्षा के माकूल प्रबंध करने का निर्देश दिया.सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी घाटों पर गोताखोरों के प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे. सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहेंगे. सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जाएगा.उन्होंने घाटो में बैरिकेडिंग,लाइट की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, छठ घाटों की रंगाई पुताई, चिकित्सक दल की उपस्थिति,साफ-सफाई, गोताखोरों की व्यवस्था आदि को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित नगर आयुक्त एवं नगर निकायों के अधिकारी तथा  वरीय अधिकारियों को दिया. उन्होंने ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का भी निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश उनके द्वारा वरीय अधिकारियों को दिए गए. घाटों पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था, माइकिंग की व्यवस्था, मॉडल घाटों पर वॉच टावर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

  उक्त निरीक्षण में नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार,जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ,वरीय उप समाहर्ता प्रशांत कुमार,संबंधित अंचलों के अधिकारी एवं नगर निकायों के पदाधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...