गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

विमेंस आईपीएल का आक्शन 13 फरवरी को

 


पटना.राजधानी पटना के एक निजी स्कूल की दसवीं क्लास की छात्रा है.उसको क्रिकेट के गुर उसके पिता ने ही सिखाया है.बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई को बिहार की 15 महिला क्रिकेटरों के नाम भी भेजे गए थे. जिनमें से सिर्फ यशिता सिंह के नाम पर मुहर लगी है.

     विमेंस आईपीएल का आक्शन 13 फरवरी को होने जा रहा है.इसके लिए दुनिया भर से 350 महिला क्रिकेटरों का चयन किया गया है.इसमें राजधानी पटना के आशियाना नगर की रहने वाली 16 वर्षीय यशिता सिंह भी शामिल है.वह अपने प्रदर्शन की बदौलत सेलेक्टरों का ध्यान आकर्षित कर यह मुकाम हासिल किया है.

 बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम बना रही हैं. पूरी दुनिया भर में अपने हुनर का डंका बजा रही हैं. राजधानी पटना के आशियाना नगर की रहने वाली 16 वर्षीय यशिता ने क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसी ही उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन पहली बार होने जा रहे वीमेंस आईपीएल के ऑक्शन के लिये हुआ है. दुनिया भर से चुनी गई 350 महिला क्रिकेटरों में से यशिता सिंह ने भी अपने प्रदर्शन की बदौलत सेलेक्टरों का ध्यान आकर्षित कर यह मुकाम हासिल किया है.

          महिला आईपीएल की नीलामी 13 फरवरी को होने वाली है. इस नीलामी में बिहार की 15 महिला क्रिकेटरों के नाम भी भेजे गए थे. जिनमें से सिर्फ यशिता के नाम पर मुहर लगी है.बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई को मिले पत्र के आधार पर यह जानकारी दी. बीसीसीआई की महिला अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी में खेलने वाली यशिता की कहानी साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल से मिलती-जुलती है. यशिता पटना के एक निजी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं. यशिता की बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी.

     यशिता के पटना से बीसीसीआई तक के सफर की कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे. यशिता को क्रिकेट सिखाने वाला कोई प्रोफेशनल कोच नहीं बल्कि उनके पिता शैलेंद्र सिंह हैं. शैलेंद्र सिंह ने अपनी बेटी को स्कूल भेजने के साथ-साथ क्रिकेट का अभ्यास कराने पर जोर दिया.यही वजह है कि यशिता ने 50 से ज्यादा बोर्ड मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया.यशिता ने इस साल जुलाई में हुई सीरीज में छह मैच खेले, जिसमें कुल 222 रन बनाए.मैच में नागालैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 138 रन बनाए.इसके बाद यशिता टॉप फाइव में आईं और बीसीसीआई में सेलेक्ट हो गईं.

      बताते है कि यशिता सिंह बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी रखती थीं.खुद यशिता ने खुलासा करते हुए कहा कि मैं और मेरे भाई अपार्टमेंट में लोगों के साथ क्रिकेट खेलते थे, लेकिन मैं टेनिस ज्यादा खेलता था.पापा हमेशा मेरे खेल पर ध्यान देते थे और वह मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करते थे. उन्होंने 2019 में पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कहा. मैंने भाग लिया और मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा.यशिता ने आगे कहा कि इसके बाद खेलों में मेरी दिलचस्पी और बढ़ गई.मैंने क्रिकेट पर विशेष ध्यान देना शुरू किया.दो साल की मेहनत से चैलेंजर ट्रॉफी में अपनी जगह बनाई.

   उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता शैलेंद्र सिंह को दिया. यशिता के पिता शैलेंद्र सिंह पटना यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं. वह विश्वविद्यालय में क्रिकेट चैंपियन थे.हालांकि उन्हें कभी बोर्ड में खेलने का मौका नहीं मिला. उनका सपना था कि उनके बच्चे वह करें जो मैं नहीं कर सका.वे अपनी बेटी को क्रिकेट में बीसीसीआई में ले गए. उसने जीवन यापन के लिए टाइल्स, मार्बल का कारोबार शुरू किया, लेकिन कोरोना में कारोबार पूरी तरह ठप हो गया. इसके बाद शैलेंद्र सिंह अपने दोस्त की एक एकेडमी में बतौर क्रिकेट कोच काम करने लगे.बच्चों को क्रिकेट पढ़ाना शुरू किया.अभी वह करीब 30 बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देते हैं.

   बता दें कि यह साल क्रिकेट के लिए काफी खास रहने वाला है. 2023 में क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट्स होने हैं. इसमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) से लेकर पहली बार आयोजित होने वाला महिला आईपीएल (Women's IPL) भी शामिल हैं. बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से इस साल पहली बारी महिला आईपीएल का आयोजन होगा.

        महिला आईपीएल की टीमों का एलान हो गया है.पांच टीमों को खरीदने में 4669.99 करोड़ रुपये की बोली लगी है. अहमदाबाद फ्रेंचाइजी सबसे महंगी बिकी है.अदाणी की मालिकाना हक वाली अदाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की है. उन्होंने इसे 1289 करोड़ रुपये में खरीदा है.यह महिला आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है.इसके बाद इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड,मुंबई, 912.99 करोड़ में.रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु, 901 करोड़ में. जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली, 810 करोड़ में और कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड,लखनऊ, 757 करोड़ में खरीदा है.

महिला आईपीएल का पहला सीजन 4 से 26 मार्च के बीच खेला जा सकता है.इसके बाद पुरुष खिलाड़ियों का आईपीएल खेला जाएगा.टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए मीडिया राइट्स की बिक्री हो चुकी है.वायाकॉम 18 ने 951 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए प्रसारण अधिकार खरीदे थे. अब इस टूर्नामेंट को लेकर ताजा जानकारी यह सामने आ रही है कि चार मार्च को टूर्नामेंट का आगाज हो सकता है और उसी महीने की 26 तारीख को फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है.

आलोक कुमार

गांधी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर तृतीय चरण के यात्रा को विराम दिया जायेगा

 




पटना। भारत जोड़ो यात्रा,बिहार वैशाली जिला से चलकर पटना में प्रवेश कर कल दिनांक 10 फरवरी को पूर्वाह्न 9-00 बजे धनकी मोड़ (गांधी सेतु के समीप) पटना से प्रारंभ होगी जो अगमकुंआ पुल, गुलजारबाग चौराहा, नून का चौराहा, पटना साहिब स्टेशन, पूरब दरवाजा मारूफगंज होते हुए पटना साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेककर दोपहर का विश्राम होगा। अपराह्न से चौक खाजेकला, पश्चिम दरवाजा, बड़ी पटनदेवी में दर्शन, आलमगंज, त्रिपोलिया, पत्थर की मस्जिद होते हुए दरगाह रोड में चादरपोशी, मुसल्लहपुर हाट, भीखना पहाड़ी, हथुआ मार्केट होते हुए गांधी मैदान गेट नं0-1 में संध्या के समय गांधी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर तृतीय चरण के यात्रा को विराम दिया जायेगा।

इस यात्रा में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सहित विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण भारी संख्या में भाग लेंगे।


आलोक कुमार

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

 

राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक। श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी समुचित व्यवस्था । माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई,  सरस्वती कुंड/घाट के जीर्णोद्धार करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा निर्गत। निविदा प्रक्रियाधीन कुण्ड क्षेत्र में प्रतीक्षा हॉल एवं श्रद्धालुओं के लिए शेड के निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा कवायद शुरू.......

राजगीर। राजगीर में मलमास मेला का आयोजन  जुलाई-अगस्त 2023 में निर्धारित किया गया है। इस मेला का शुभारंभ 18 जुलाई 2023 को होगा।मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के सभागार में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

    मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में सरस्वती नदी की साफ सफाई एवं सरस्वती कुंड  तथा घाट के जीर्णोद्धार के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा निविदा की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने मई माह तक सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 

   मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कुण्ड क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय हॉल तथा शेड के निर्माण के लिए भी भवन निर्माण विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। मेला आयोजन के अवसर पर विभिन्न कार्यों के लिए निविदा के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना के साथ पूर्व तैयारी की जा रही है। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति को सभी कराए जाने वाले कार्यों को समाहित करते हुए शर्तों एवं विशिष्टियों का निर्धारण कर सम्पूर्ण निविदा प्रक्रिया का ब्लूप्रिंट आगामी 7 दिनों में तैयार करने को कहा गया। 

   श्रद्धालुओं एवं संतों के आवासन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। आवासन स्थलों को अलग-अलग जोन के रूप में तैयार किया जाएगा। प्रत्येक आवासन जोन में हेल्प डेस्क, नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, शौचालय आदि की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। इन सभी बातों को समाहित करते हुए निविदा का ब्लूप्रिंट तैयार करने को कहा गया। ब्लू प्रिंट तैयार होने के बाद पुनः स्थानीय पंडा समिति/ आयोजन समिति एवं गणमान्य लोगों से इस पर विचार विमर्श कर आवश्यक संशोधन करते हुए अंतिम रूप दिया जाएगा।

   मेला अवधि में मेला सैरात मैदान की बंदोबस्ती का कार्य अपर समाहर्ता अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएंगे। इसके लिए सोनपुर मेला आदि जैसे महत्वपूर्ण मेला की तर्ज़ पर पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुगम प्रक्रिया का ब्लूप्रिंट 15 दिनों में तैयार करने को कहा गया।

    मेला के अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन/अन्य संसाधनों की आवश्यकता होगी। इसके लिए सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अतिरिक्त आवश्यकताओं का आकलन सुनिश्चित करने को कहा गया।

    पुलिस अधीक्षक को अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, सिविल सर्जन को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक,सामान्य चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को अतिरिक्त सफाई मजदूर, पर्यवेक्षक, उपकरण एवं अन्य संसाधन, पीएचईडी को अतिरिक्त टैंकर एवं अन्य संसाधन, अग्निशमन पदाधिकारी को अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन आदि की आवश्यकताओं का आकलन सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्तर पर सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त आवश्यकताओं की ससमय उपलब्धता के लिए प्रयास किया जाएगा।

राजगीर में पाइप लाइन बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त सड़कों- गलियों की मरम्मती पीएचइडी एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को सभी सड़कों एवं गलियों का त्वरित सर्वे सुनिश्चित करते हुए अभी भी मरम्मती के लिए से शेष सड़कों-गलियों को सूचीबद्ध करने को कहा।संपूर्ण मेला अवधि के लिए राजगीर क्षेत्र के लिए ट्रैफिक प्लान एवं पार्किंग प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया।

 मेला अवधि में विभिन्न कार्यों के सफल क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया जाएगा। मेला आयोजन को लेकर पूर्व तैयारी के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के लिए निरंतर अवधि पर बैठक की जाएगी।

   बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता राजगीर,  जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, विभिन्न तकनीकी विभागों के अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


आलोक कुमार

* काटे गए सड़कों को तेजी से रिस्टोर करें कार्यपालक अभियंता आर० सी० डी०

 * पाइप लाइन बिछाने के दौरान काटे जाने वाले सड़कों को पाइप लाइन बिछाने के साथ-साथ सड़को को भी करें रिस्टोर

 *काटे गए सड़कें तथा बिछाए जा रहे पाइपलाइन की प्रतिदिन बुडको एवं आर० सी० डी० के अभियंता एवं टीम संयुक्त रूप से प्रतिदिन विजिट करे

 

गया। जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम के अध्यक्षता में गया शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए बिछाया जा रहे पाइपलाइन के अद्यतन स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।

   बैठक में जिला पदाधिकारी ने सख्त हिदायत दिया कि बुडको द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए जितने भी सड़के काटे गए हैं, उसे 13 फरवरी तक हर हाल में आरसीडी रिस्टोर करवाना सुनिश्चित कराएं। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए जो भी सड़क के काटे जाएंगे उसे उसी समय साथ-साथ मरम्मत करवाने का निर्देश दिए। उन्होंने आरसीटी को कहा कि कम से कम मोरम डालते हुए सड़क को मोटरेबल बनावे। जिससे आवागमन सुचारू रह सके।

   उन्होंने कहा कि बुडको को निर्देश दिया कि जैसे जैसे सड़के काटी जा रही, उसकी मरम्मत हेतु साथ साथ आरसीडी विभाग को एनओसी देते रहें ताकि आरसीडी विभाग काटी गई सड़कों को साथ साथ मोटरेबल बना सके। उन्होंने कहा कि वुडको के कार्यपालक अभियंता तथा आरसीडी के कार्यपालक अभियंता के आपस में समन्वय में कमी रहने के कारण सड़को की मरामति काफी धीमी है, जिसके कारण आम लोगो को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

             जिला पदाधिकारी ने सख्त हिदायत दिया कि पटना गया की मुख्य सड़क जो रामशिला रोड/ कर्बला के पास सड़क जर्जर होकर गढ़े में तब्दील है तथा पानी लीकेज भी है।  उसे और अधिक मैन पावर लगाते हुए सड़क को मरम्मत करवाये। इसके साथ ही उन्होंने आरसीडी को निर्देश दिया कि जिन जिन पैच का कार्य पूर्ण होते जा रहा है, वहां मोरम बिछाते हुए मोटरेबल बनाते चले, ताकि यात्रियों को कम से कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े।

    इसके साथ ही उन्होंने चांद चौरा कोइरी बारी से चांद चौरा वाली सड़क,  ज़िला स्कूल से चांद चौरा होते हुए मंगलागौरी जाने वाली सड़क, विष्णुपद थाना से बाईपास सड़क, रामसागर तालाब से डॉक्टर जयदेव पथ, माड़नपुर अक्षय वट से नैली रोड, चांद चौरा से आई डी एच हॉस्पिटल रोड, मंगला गौरी से चांद चौरा गोदावरी रोड सड़क आज की तिथि में काफी दयनीय स्थिति में है। आम जनता को इस सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो रहा है जिसके कारण जाम/ यातायात की भी समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि 18 फरवरी को प्रस्तावित है इसे लेकर हर हाल में 13 फरवरी तक संबंधित सड़कों को मरम्मत करवाएं तथा वर्तमान में नया अब कोई भी सड़क को काटने की अनुमति नही है।

    जिला पदाधिकारी ने वुडको एवं आरसीटी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि दोनों पदाधिकारी काटे जा रहे सड़को एवं मरम्मत किये जा रहे सड़को का प्रतिदिन जॉइंट विजिट करते हुए तेजी से सड़क को रिस्टोर कराने का कार्य करें। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया कि यदि किसी स्थान से लीकेज की सूचना मिलती है, तो पूरी तत्परता से तुरंत लीकेज को ठीक करवाएं। अभियान चलाकर सड़कों को ठीक करावे।


आलोक कुमार

लतौना मिशन रोड घर के पास ही एक ट्रैक्टर ने धक्का मार के भाग गया

  

* सड़क दुर्घटना में प्रधानाध्यापक विक्रम जकरियास की मौत

* प्राथमिक विद्यालय गद्दी, लतौना उत्तर के प्रधानाध्यापक थे

* यातायात के नियम वाहन चालक मानते नहीं है

 लतौना. मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के लतौना पल्ली के जोसेफ टोला में रहने वाले विक्रम जक्रियास का निधन हो गया है.वे 52 साल के थे.प्राथमिक विद्यालय गद्दी, लतौना उत्तर के प्रधानाध्यापक घर आ रहे थे.घर आते समय लतौना मिशन रोड घर के पास ही एक ट्रैक्टर ने धक्का मार के भाग गया.यह हादसा 01 फरवरी 2023 का है.एक्सीडेंट शाम 4.30 बजे हुई.सिर में जबरदस्त चोट लगी थी.तुरंत बेहतर इलाज के लिए पटना लाया गया.जहां आज 06 फरवरी को 5.00 बजे सुबह इलाज के दौरान दम तौड़ दिये.  उनको लेकर परिजन पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में स्थित फोर्टिस मेडी इमरजेंसी अस्पताल प्रा.लिमिटेड में विक्रम जकरियास को भर्ती कराया. उनके बचाने के लिए चिकित्सकों ने इमरजेंसी सिर का ऑपरेशन किए.जहां आज 5 बजे सुबह इलाज के दौरान दम तौड़ दिये.

   परिजनों ने वाहन का नंबर प्लेट उखाड़कर फरार हो गया.पाटलिपुत्र थाना की पुलिस फोर्टिस मेडी इमरजेंसी अस्पताल में पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम  के लिए पीएमसीएच ले गए.

   विक्रम जकरियास के बारे में बताया कि वे प्राथमिक विद्यालय गद्दी लतौना उत्तर के प्रधानाध्यापक थे. स्कूल का दायित्व निभाने के बाद हर दिन की तरह जोसेफ टोला घर आ रहे.इस बीच हेड मास्टर साहब की एक्सिडेंट ट्रैक्टर से शाम 4.30 बजे हो गयी.अपने पीछे 4 बच्चे और उनकी मां को छोड़ गए.पत्नी का नाम- वीना विक्रम. -1 रोशन विक्रम, 18 उम्र ,2. रेमंड विक्रम,16 उम्र, 3. रितेश विक्रम, उम्र 13 साल और 4. ऋतिक विक्रम,उम्र 13 है.केवल मृतक ही कमाने वाले थे.

बिहार के सारण जिले (छपरा) में मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में मॉब लिंचिंग

  बिहार के सारण जिले (छपरा) में मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में मॉब लिंचिंग 


सारण में मुबारकपुर पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति विजय यादव पर फायरिंग करने के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई कर दी जिसमें एक अमितेष कुमार सिंह की मौत हो गई जबकि तीन राहुल कुमार सिंह तथा आलोक कुमार सिंह का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।हालत गंभीर बनी हुई है।

                                                आलोक कुमार

मुबारकपुर पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति विजय यादव पर चार युवकों ने फायरिंग किया लेकिन गनीमत रही कि इस फायरिंग में वो बाल बाल बच गए। फायरिंग होते ही ग्रामीण उन पर टूट पड़े और वहां मॉब लिंचिंग की स्थिति बन गई। 

बिहार के छपरा जिले के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में 2 फरवरी को हुई हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आपको बता दें, मुबारकपुर गांव में चोरी के आरोप में युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हालात बिगड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुखिया के घर पर हमला कर दिया और आगजनी की। पिछले दिनों एक युवक की भीड़ हिंसा में हुई मौत के बाद रविवार 5 फरवरी को करणी सेना ने गांव में बवाल कर दिया। तोड़फोड़, आगजनी और पथराव के बाद पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी।

फिर करणी सेना के एक गुट ने आंदोलन शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार 500 से  ज्यादा लोग रविवार शाम सिधारिया टोला पहुंचे और उन्होंने उपद्रव शुरू कर दिया। उन्होंने जाति विशेष के लोगों की करीब 30 झोपड़ियों में आग लगा दी। साथ ही उनके ट्रक, ट्रैक्टर सहित तीन गाड़ियों को भी फूंक दिया। जब करणी सेना के सदस्य गांव में पहुंचे तो पुरुष अपने घरों से भाग गए। 

छपरा में सोशल मीडिया को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। पूरे जिले में 6 तारीख से लेकर 8 तारीख की रात 11 बजे तक फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल साइट्स को बंद कर दिया गया है। यह आदेश बिहार सरकार के गृह विभाग ने जारी किया है।

सोमवार को इलाके में हालात काबू में है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस लाइन के अलावा एकमा, मांझी, दाउदपुर कोपा और आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। आईटीबीपी और बीएसएपी की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं। मांझी थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

रविवार को हुए बवाल के दौरान भीड़ को नियंत्रित न करने की वजह से मांझी थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। एसआईटी इस घटना की जांच कर रही है। साथ ही मुखिया पति विजय यादव फरार है, पुलिस कोर्ट से उसकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए कोर्ट से वारंट निकलने का प्रयास करेगी।

पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को बताया कि सारण के मांझी थाना में वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफर भी रखा गया है। वहां गड़बड़ी फैलाने वालों का वीडियो बनाया जाएगा। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के बाहर से भी अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगाया गया है।

बताया जा रहा है कि हत्या और मारपीट में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।हत्या में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। दोनों मामलों हत्या और उपद्रव के दोषियों के फरार होने की स्थिति में तुरंत उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मांझी थानाध्यक्ष को भी निलंबित कर दिया गया है।


फर्जी केस करवाने में गांव के जमींदार

  अररिया.जन जागरण शक्ति संगठन के संचालन समिति के सदस्य दीपनारायण पासवान हैं.कई वर्षों से सिकटी प्रखंड में सामाजिक कार्य कर रहे है.बेहतर काम करने वाले समाजसेवी के कार्य समाज विरोधी लोगों को नागुजार लगी.पुलिस से सांठगांठ करने से मनरेगा में भ्रष्टाचार करने वाले भ्रष्टाचारी लोग ही जेल भेजने में सफल हो गए.                                                       

अररिया के रहने वाले सुनील सागर लिखते हैं कि उसे ये फ़िक्र है कि हरदम नया तर्ज ए जफ़ा क्या है।। हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है.सुनील सागर कोई शायर नहीं हैं. अकारण अपने पिता दीपनारायण पासवान की गिरफ्तारी के बाद दिल से उद्गार निकला है.  

 बिहार के अररिया जिला में सिकटी प्रखंड है.इस प्रखंड के अमगाछी पंचयात में स्थित उफ़रेल चौक वार्ड नं 9  के निवासी हैं. अपने पापा के बारे में सुनील सागर कहते हैं कि वे जन जागरण शक्ति संगठन में करीब 12 साल से काम कर रहे हैं.यहां पर राष्ट्र के मुख्यधारा से वंचित समाज के बीच बेहतर ढंग मजदूर- किसानों के हक़ अधिकार दिलवाने का कार्य दिल लगाकर कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मेरे पापा जब मनरेगा में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मुहिम चलाये, तब जाकर इस मुहिम में गांव के करीब 10 महिला और मेरी माँ भी पापा के इस मुहिम के साथ-साथ  चलने लगे.मेरे पापा के द्वारा चालू मुहिम को बिचौलिया और गांव के जमींदारों के साथ कुछ अफसरों कुछ-कुछ नहीं बहुत कुछ होने लगा.उन लोगों ने मिलकर मुहिम चलाने लगे कि दीपनारायण पासवान खुद के द्वारा संचालित इस मुहिम को बंद कर दे. परंतु दीपानारायण पासवान ने मुहिम को फॉरवर्ड चला लेने के बाद बैकफुट पर आकर इस मुहिम को रोका नहीं और इस मुहिम में उनको जीत मिली.इस जीत से गांव के बिचौलिया और जमींदार लोग नाराज़ हो गए.फिर उन लोगों ने छल-बल करने करने ठान ली.चार बीघा जमीन पर साजिश रची गयी.कुछ साल पहले करीब चार बीघा सरकारी जमीन सरकारी खतियान में निकली, जो गांव के जमींदार ने कुंडली मार कर कब्जा किए थे.  सुनील सागर ने कहा कि पापा ने चार बीघा सरकारी जमीन  पर 25 - 30 महादलितों को उक्त जमीन बसाया.इस समय गांव में बहुत सारे लोग भूमिहीन हैं.जो रोज मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं ऐसे लोगों को पापा ने जमीन दिलवाने का अभियान चल रहे हैं.समाजसेवी पापा के कारनामा के कारण कारवां बढ़कर करीब 100 महिला व पुरुष जुड़ गए हैं.हम साथ-साथ हैं और साथ में रहेंगे का नारा बुलंद करते हैं, इसलिए लोगों ने कई बार संघर्ष कर जीत हासिल कर पाएं हैं. लोगों का मानना है सदाचारी के धनी है दीपनारायण जी.तो उनको अपना नेता मान रखा हैं.वे न किसी का शोषण-दमन करते हैं और न ही किसी को शोषण -दमन करने नहीं देते हैं.


खलनायक की भूमिका में अमरेंद्र  पासवान

 समाजसेवी के पुत्र सुनील सागर का कहना है कि हम लोग संक्रीण गली से होकर घर जाते हैं.गली को चौड़ीकरण करने में लिए प्रशासनिक सहयोग करने के लिए अंचल पदाधिकारी को एक आवेदन दिया गया था. उक्त गली में 10 लोगों का घर हैं.उन लोगों को आवाजाही करने लिए रास्ते की जरूरत है. उसी गली में एक घर अमरेन्द्र पासवान का भी घर पड़ता हैं,जो गली के मुंह के पहला घर हैं.संक्रीण गली वर्षाकाल में दुखदायी बन जाती है.बारिश के समय में अमरेंद्र   पासवान रास्ते को बांस से घेर देता हैं.जिससे गली में कीचड़ उत्पन्न होने के कारण आवाजाही करने में दिकत होती हैं.जब दुखित लोग अमरेन्द्र पासवान को रास्ते में बांस लगाने के लिए मना किया गया, तो वे माने नहीं. तब प्रभावित लोग दीपनारायण नेता से कहे कि आप हस्तक्षेप करें.नेता जी और कुछ लोगों के बोलने व निवेदन करने के बाद भी अमरेंद्र  पासवान नहीं माना, तब जाकर गली में रहने वाले लोग ही बांस को हटा दिया. जिसमें दीपनारायण भी शामिल थे.

तब कपोलकल्पित आरोप अमरेन्द्र  पासवान लगाने लगे

 सुनील सागर ने कहा कि सबसे पहले अमरेंद्र  पासवान ने अपनी बेटी सपना कुमारी को बांस हटाने वालों को नंगा कर देने का आरोप लगाकर केस कर दिया गया.जिसमें मेरे पापा और गली का कुछ आदमी का नाम दिया गया.इस केस में नामजद  सभी लोगों ने बेल करवाएं.यही से अमरेन्द्र  रुका नहीं.वह कुछ दिनों के बाद गली में जाते समय आम का पेड़ हैं.उसने कहा कि मेरे बड़ा पापा के लड़के आम के पेड़ से आम तौड़ रहे थे,तब उस समय अमरेन्द्र  पासवान ने आम तोड़ने से माना किया. वह आम तोड़ने से नहीं रुका तो अमरेन्द्र  गाली गलौज करने पर उतर गया. दोनों के में झगड़ा हुआ. जिसमें अमरेंद्र  पासवान के पूरी फैमिली मारपीट किया. उस समय सिर्फ बड़ी मम्मी और बड़े पापा का लड़का था.गाली गल्लोज करने व फुल फैमिली के साथ लड़ाई करने वाले अमरेन्द्र  पासवान ने फिर चुपके से जाकर केस कर दिया. जिस लड़ाई में मेरे पापा नहीं थे, इस केस में फिर यही आरोप लगाया कि अमरेन्द्र  पासवान की बहन को नंगा किया और अमरेन्द्र  पासवान के ऊपर धारदार हथियार से वार किया. जब पता चला कि पापा के  ऊपर झूठे केस हुआ है.

फर्जी केस करवाने में गांव के जमींदार 

सिकटी थानाध्यक्ष महोदय से मिलने पर सुनील सागर से थानाध्यक्ष ने कहा कि अमरेंद्र पासवान के द्वारा फर्जी केस किया गया है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिये. बातचीत के दरमियान थानाध्यक्ष बोले कि इस केस को करवाने में दबाव था, इसलिए केस किया गया.यह केस अमरेंद्र  पासवान ने बीजेपी से मिलकर किया गया हैं.वह बीजेपी का काम करता हैं. अभी वर्तमान बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल के संपर्क में हैं.

 सुनील सागर ने कि मुझे शक हैं कि इस फर्जी केस करवाने में गांव के जमींदार और बिचौलियों, बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल का हाथ हैं? यह सब षंडयत्र हैं सिकटी ब्लॉक के प्रशासन लोगों का. पुलिस के द्वारा किए गये इस फर्जी केस से हम लोग डरने वाले नहीं हैं. झूठा आरोप लगाने से मेरे पापा जेल में हैं.पति के जेल चले जाने के बाद मेरी मम्मी कमान संभाल ली है. आलोक कुमार


आलोक कुमार

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

जनता के पैसों को अडानी के हाथों में सौंप देश को प्रधानमंत्री ने संकट में डाला: राजेश राठौड़

  केंद्र सरकार की वित्तीय अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी  धरना

एसबीआई और एलआईसी के घाटे पर कांग्रेस के राज्य, जिला और प्रखंड इकाइयों ने दिया एक दिवसीय धरना

जनता के पैसों को अडानी के हाथों में सौंप देश को प्रधानमंत्री ने संकट में डाला: राजेश राठौड़

पटना। एलआईसी और एसबीआई जैसी सरकारी वित्तीय संस्थानों के पैसों के वित्तीय अनियमितता पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने एसबीआई और एलआईसी के जिला कार्यालयों पर राज्यव्यापी एकदिवसीय धरने का आयोजन किया। पटना महानगर में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन के नेतृत्व में एसबीआई गांधी मैदान मुख्य शाखा के बाहर कांग्रेसजन ने धरना दिया

धरने में पहुंचे बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि  करोडों भारतीयों के गाढ़ी कमाई  की जमा पूंजी की राशि जो इन सरकारी संस्थाओं में जमा रखी गयी है उसे अपने चंद पूंजीपति मित्रों के व्यक्तितगत लाभ के लिए जोखिम में डाल देने वाले केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी को आम जनता के हित में भी सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षमा मांगते हुए नैतिकता के आधार पर अपनी आधिकारिक सफाई पेश करनी चाहिए कि आखिर किस आधार पर उन्होंने देश की आम जनता के पैसों को अपने पूंजीपति मित्र अडानी के हाथों में सौंप दिया। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने बार-बार जिन बातों को लेकर आगाह किया उन सभी मामलों में केंद्र सरकार की नीति शिथिल रही और उसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज इन्हीं मुद्दों के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी जिला समितियों और प्रखंड समितियों द्वारा एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के समक्ष धरना का आयोजन किया गया है।

      धरने का नेतृत्व कर रहे पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि देश को चंद पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रख केंद्र की मोदी सरकार ने देश के आमजन को अंधेरे में रखकर उनके एलआईसी और एसबीआई जैसे  पब्लिक सेक्टर के इकाइयों  जिनमें देश की के असंख्य जनता की जीवन भर की कमाई संचित रहती है उसके बिना किसी वाजिब सुरक्षा गारंटी के अडानी को सौंप देना निंदनीय है। देश की आम जनता के पैसों से केंद्र की मोदी सरकार अपने सहयोगी पूंजीपतियों के लिए हवा महल तैयार कर रही है जो कमजोर नींव पर टिके हुए हैं।

    धरने में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव कुमार रोहित, पंकज यादव, अनूप कुमार, पटना महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पासवान,प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुमार, कृष्ण गोपाल, शमीम अख्तर,हेमन्त चतुर्वेदी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी जावेद इकवाल, निशांत करपटने, साहिल शर्मा,पवन केसरी, अविनाश कुमार, विशाल यादव, सुदय शर्मा, पूनम यादव, मनोज यादव, शरीफ रंगरेज के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

सोमवार, 30 जनवरी 2023

पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण


 पटना .अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हो रहे ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर श्री राहुल गांधी जी के द्वारा जम्मू कश्मीर के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया. इसी परिपेक्ष में भारत जोड़ो यात्रा में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन द्वारा नेशनल हाॅल कांग्रेस मैदान,कदमकुंआ पटना में ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 75 वें पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. 

इस अवसर पर पटना ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 आशुतोष शर्मा, निशांत कारपटने, इबरार रजा, राजीव कुमार मेहता,विमलेश तिवारी, शमीम अख्तर, जय किशन, चंदन चन्द्रवंशी, पवन कुमार, सुदय शर्मा, अभय कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, विशाल यादव, राज कुमार आदि उपस्थित थे.



आलोक कुमार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि

  पटना .बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में श्री राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन के समर्थन में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह ने पूर्वाह्न 10 बजे ध्वाजारोहरण किया.  

इस अवसर पर डा0 समीर कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से आरंभ होकर कश्मीर में जाकर आज समाप्त हुई है उसी के समर्थन में आज पूरे राज्य में प्रदेश मुख्यालय, जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय पर ध्वजारोहरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.उन्होंने कहा कि  पिछले 8 वर्षाे सेे मोदी सरकार ने देश को तोड़ने का काम किया है जिसे हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं. बिहार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बांका से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है और यह यात्रा दो फेज में समाप्त होकर सीतामढ़ी तक पहुंचा है.उनके नेतृत्व में बिहार कांग्रेस फिर से 1990 के पहले के कांग्रेस की इतिहास को बिहार में दुहरायेगी.इसके पूर्व  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया.

डॉ समीर कुमार सिंह ने  कहा कि देश गांधीवादी विचारों पर चला है.आज देश में गांधी के हत्यारों की विचारधारा हावी होने की कोशिश कर रही है. इसके खिलाफ कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हमेशा लड़ेगा. उन्होंने कहा कि गांधी एक विचार हैं और विचार कभी मरते नहीं है। गांधीवाद से अहिंसा और सत्याग्रह का सबक लेकर भारत ने विकास की राह पकड़ी लेकिन आज देश की सत्ता में गांधी के हत्यारे उनके विचारों को मारने के प्रयास में हैं जो कांग्रेस कभी सम्भव नहीं होने देगी.

   इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक इजहारूल हुसैन, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, नरेन्द्र कुमार, श्रीमती ज्योति, डा0 हरखू झा, लाल बाबू लाल, भावना झा,प्रमोद कुमार सिंह,आनन्द माधव, कुंतल कृष्ण, अजय कुमार चौधरी, कपिलदेव प्रसाद यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, सौरभ सिन्हा, विनय वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी,राज किशोर सिंह, अरविन्द लाल रजक, मिन्नत रहमानी, गरीब दास, गुंजन पटेल,अखिलेश्वर सिंह,शशि रंजन, सिद्धार्थ क्षत्रिय, सुधीर शर्मा,मृणाल अनामय,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, राजन यादव, डा0 पुरूषोत्तम मिश्रा, संजय कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, उदय शंकर पटेल, उमेश कुमार राम, अश्विनी कुमार, अनोखा सिंह, मो0 शाहनवाज, प्रो0 उमाकांत सिंह, रीता सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वसी अख्तर, सुधा मिश्रा, रंजीत यादव, मो0 जावेद इकवाल,राहुल पासवान, विश्वनाथ बैठा, अखिलेश कुमार पासवान, रामाश्रय शर्मा, रामनरेश चौधरी उपस्थित थे. 



आलोक कुमार

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 98वीं जयंती

  पटना .पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 98वीं जयंती रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व विधायक लाल बाबू लाल की अध्यक्षता में मनायी गयी.

इस अवसर पर स्व0 डुमर लाल बैठा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लाल बाबू लाल ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिये कई कार्यक्रम चलाये. आज कृतज्ञ राज्य स्व0 डूमर लाल बैठा के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को नमन करती है.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक, शशि रंजन, उदय शंकर पटेल, राहुल पासवान, मो0 अब्दुल बाकी, सुदय शर्मा, अरविन्द कुमार पासवान, आयुष भगत उमेश प्रसाद सिंह, विपिन झा, दिनेश शंकर दास  आदि कांग्रेसजनों ने स्व0 बैठा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...