गुरुवार, 2 मार्च 2023

जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा बैठक

होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया बैठक

            

गया। होली एवं शवे ए बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण, भूमि विवाद के मामलों का निपटारा, ज़िले के सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा बैठक करते हुए एक-एक कर सभी बिंदु पर जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए।

          बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन के साथ ही होली पर्व दिनांक 07 मार्च 2023, 07 मार्च के रात्रि में मुस्लिम समुदाय का पर्व शब ए बारात, 08 मार्च होली तथा 09 मार्च 2023 (मटका फोड़ होली) तक मनाई जाएगी। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को होलिका दहन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विवादित जमीन पर होलिका दहन आयोजन ना हो, इसे ध्यान रखें। पूर्व वर्षों में जिला के विभिन्न स्थलों पर होली पर्व के अवसर पर घटित घटनाओं के कारण पूर्व वर्ष के प्रतिशोध में असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा हिंसक घटनाओं के अंजाम दिए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

इस पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों का कर्तव्य होगा कि अपने-अपने क्षेत्र में होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के लोगों से मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि मटका फोड़ या होली के दिन भीड़ लगाकर मस्जिद के निकट से गुजरते समय कीचड़ और रंग रास्ते से चलने वाले व्यक्तियों पर फेंक देते हैं जिसके कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिलाधिकारी ने इस तरह की घटनाओं को विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया। 

उन्होंने वैसे संबंधित स्थल पर पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया ताकि कोई भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो पाए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए आसपास के समुदाय के लोगों से बातचीत अनिवार्य रूप से करेंगे। साथ ही पूर्व में कभी भी घटे हुए घटनाओं वाले स्थलों पर निश्चित तौर से अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए शांति व्यवस्था कायम रखना सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि होली पर्व के अवसर पर गाए जाने वाले लोकगीतों में अश्लील गीत गाए जाने तथा डीजे पर बजने वाले संगीत में अश्लील गीतों के बजने पर पूर्ण रोक लगाएं। उन्होंने डीजे पर पूर्णतया रोक लगाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि डीजे संचालकों के विरुद्ध धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करें। किसी भी हाल में किसी भी क्षेत्र में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा इससे सुनिश्चित कराएं।

            उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बिहार राज्य में पूर्णता शराबबंदी है। चोरी-छिपे शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए तथा मादक द्रव्यों का प्रयोग करने वाले लोगों पर निगरानी तथा विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है। उन्होंने सभी थाना अंतर्गत शराब चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। शराब को पकड़ने हेतु सहायक आयुक्त उत्पाद से समन्वय स्थापित कर चिन्हित स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी करें साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गया जिला के सीमावर्ती वोटरों पर विशेष चौकसी बढ़ते हुए प्रत्येक दिन अलग-अलग समय तय करते हुए बॉर्डर पर गुजरने वाले वाहनों की जांच करें। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेषकर शेरघाटी के गुरुआ एवं आमस के गांव में पूर्व में घटित स्प्रीट की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, स्प्रीट के मूवमेंट पर पूरी निगरानी रखने की आवश्यकता है। होली के त्यौहार में विदेशी, देसी शराब तथा स्प्रिट पर पूरी तरह अंकुश लगाना सभी पदाधिकारियों का दायित्व है।

             उन्होंने कहा कि होली पर्व के सौहार्द को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाहों पर निगरानी रखी जाएगी। 

            जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दिया कि क्रिमिनल एलिमेंट्स पर 107 धारा की कार्रवाई प्रभावी रूप से करें। बड़े रकम के साथ बाउंड डॉन कराएं तथा वैसे क्रिमिनल जो धारा 107 का बाउंड डाउन हुआ है तथा क्षेत्र में अशांति या बाउंड डाउन का उल्लंघन करते हैं तो उन पर बाउंड डाउन की राशि रिकवरी की कार्रवाई सख्ती से करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक क्रिमिनल एलिमेंट्स के विरुद्ध 58 लोगों के सीसीए का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है जिनमें कुछ लोगों का का मेला प्रतिवेदन लंबित है उन्होंने निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रों में प्रीवेंटिव एक्शन लेने में कोई कोताही ना बरतें।

            बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक गया को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत खासकर संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रखेंगे। साथ ही वाहनों की चेकिंग निरंतर रूप से करते रहें। सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थान पर बने रहें। बॉडी प्रोटेक्टर एवं हेलमेट किसी भी हाल में थाना में ना छोड़े, उसका प्रयोग अपने ड्यूटी के दौरान जरूर करें।

            जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि होली पर्व के अवसर पर किसी भी स्थिति में विधि व्यवस्था डिस्टर्ब नहीं होना चाहिए। यदि कहीं विधि व्यवस्था डिस्टर्ब होती है तो रिस्पांस टाइम कम से कम रहे यह सभी पदाधिकारी सुनिश्चित कराएं।

            उन्होंने स्पेशल ब्रांच के डीएसपी  को निर्देश दिया कि गया जिला अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील जगहों से सूचना इकट्ठा करेंगे तथा उससे वरीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे। 

           जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने एरिया के शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से 2 दिनों के अंदर कर लेने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर शांति समिति के सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।

           भूमि विवाद के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आने वाले शनिवार काफी अहम दिन है हर हाल में थाना स्तर पर भूमि विवाद की समस्या को यथासंभव निष्पादन करें। मापी से संबंधित कोर्ट ऑर्डर के अनुपालन से संबंधित तथा अन्य भूमि विवाद के आने वाले मामलों को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि सरकारी भूमि को किसी भी हाल में हो रहे कब्जो को अतिक्रमण मुक्त करावे। अतिक्रमण होने वाले सरकारी जमीनों पर अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण करते हुए भू माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। इसके साथ ही विधि व्यवस्था के अनेक बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

           जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अवैध बालू उत्खनन पर विशेष अभियान चलाते हुए  छापेमारी की कार्रवाई करें तथा खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अवैध उत्खनन में पकड़े गए वाहनों को सेम तिथि में प्राथमिकी दर्ज करने का कार्य करें।

बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त श्री विनोद दुहन, अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहायक आयुक्त उत्पाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 


आलोक कुमार

गहरी शोक संवेदना व्यक्त

 पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मांझी के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव का आज पटना एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। 


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुद्धन प्रसाद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे।  वे अपने क्षेत्र मांझी विधान सभा में काफी लोकप्रिय थे । वे हमेशा जनता की समस्याओं से रूबरू होते थे तथा उसके निदान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से पूरे सारण जिले में कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनके मृत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।  

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर,बिहार कांग्रेय के प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,अनुशासन समिति के अध्यक्ष कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी बुद्धन प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।  


आलोक कुमार

बुधवार, 1 मार्च 2023

परंपरागत गीत को विलुप होने से बचाने के लिए गत तेरह सालों से लगे हुए हैं

  पटना.इस समय ईसाई समुदाय का दुखभोग का समय चल रहा है.जो चालीस दिन का है.इस लिए ईसाई समुदाय चालीसाकाल कहते हैं.इस समय एस.के.लौरेन्स के नेतृत्व में व भक्त जनों के सहयोग से चालीसाकाल में प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग से संबंधित ‘मुसीबत‘  नामक गीत एवं प्रार्थना के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है.

श्री लौरेन्स ने कहा कि आज बुधवार  01 मार्च 2023 को शाम 04.30 बजे से बालुपर मोहल्ला में स्थित आशा सदन, हॉली क्रॉस कॉन्वेन्ट में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ.बताया गया कि इस भक्तिमय कार्यक्रम का संचालक तथा मुख्य गायक एस.के.लौरेन्स थे.उनके साथ शेखपुरा में स्थित आई.जी.आई. एम.एस. से आकर भक्तिमय कार्यक्रम में इग्नासिउस पीटर शामिल हुए.

 कहा गया  ‘मुसीबत‘  नामक गीत के गायक अपने-अपने स्कूल में अध्यापन कार्य करके थके-हारे हालत होने के बावजूद भी धार्मिक में शामिल होते हैं.जो आधुनिक गीत-संगीत के आगे परंपरागत गीत दम तोड़ने पर है.मगर एस.के.लौरेन्स व अन्य लोग परंपरागत गीत को विलुप होने से बचाने के लिए गत तेरह सालों से लगे हुए हैं.

 रंजीत ओस्ता, प्रदीप केरोबिन,करुणा कमल,किरण तथा हमेशा की तरह उपस्थित रहने वाली रीता अगस्टीन, अलका पौल, सिमरन,प्रवीण शाह, रोजलिन,माग्रेट, प्रशांत बेंजामिन, प्रियंका मार्टिन,कमल आदि गायक परंपरागत गीत को गाने में विख्यात हो चले हैं.

उल्लेखनीय है कि आशा सदन की सिस्टरें भी काफी भक्ति भाव से इस भक्तिमय कार्यक्रम मे शामिल हुए.आशा सदन की डायरेक्टर सिस्टर उषा ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद देते हुए कहा,कि प्रभु येसु के दुखभोग से संबंधित यह गीत सुनकर बहुत ही अच्छा लगा.प्रार्थना के दौरान बिहार, देश तथा विश्व-शान्ति, परीक्षा देने वाले विध्यार्थियों की सफलता, अस्वस्थ लोगों की चँगाई, ईसाई समुदाय तथा समस्त मानव के अच्छे स्वस्थ्य, खुशहाली तथा सुरक्षा की कामना की गई.


आलोक कुमार

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ स्मृति ईरानी को लोग खोज रहे हैं

 पटना. होली के शुभ अवसर घरेलू गैस 50 रुपये महंगा हो गया है.वहीं कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपये का इजाफा हुआ है. दिल्ली में सिलेंडर अब 1103 रुपये का मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर 2119.50 का हो गया है. एल.पी.जी.का वास्तविक मूल्य 1143.81 है.इसमें सीजीएसटी 28.06 और एसजीएसटी 28.06  है.इस तरह पटना में 1201 ₹ मूल्य हो गया हैं.मगर मगध इंटरप्राइजेज के द्वारा सीजीएसटी 28.06 और एसजीएसटी 28.06 से अधिक एमईएलसी 30.00 लिया जा रहा है.यहां पर 1231 रू. लिया जा रहा है.


 होली के शुभ अवसर घरेलू गैस 50 रुपये महंगा हो गया है.वहीं कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपये का इजाफा हुआ है. दिल्ली में सिलेंडर अब 1103 रुपये का मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर 2119.50 का हो गया है. सर्वविदित है कि जब यूपीए सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर बीजेपी के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाता था और स्मृति ईरानी गैस सिलेंडर लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर जाती थीं.आज उनको लोग खोज रहे हैं.
      देश में महंगाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है.तेल कंपनियों ने मार्च के पहले दिन 19 किलो वाली कमर्शिअल रसोई गैस के साथ ही 14.2 किलो की घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए. एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि की गई है.दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपए हो गई.
         इसी तरह 19 किलो वाले कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम भी 350.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं.दिल्ली में अब कमर्शिअल गैस सिलेंडर 2119.50 रुपए में मिलेगा.रसोई गैस महंगी होने का आम आदमी के बजट पर बुरा असर पड़ेग.
         उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमतों की अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से समीक्षा करती है
फरवरी में कमर्शिअल रसोई गैस के दाम 25 रुपए बढ़ाए गए थे.
           जनवरी 2013 में गैस सिलेंडर का रेट 414 रुपये था, लेकिन अब फ़रवरी 2021 में गैस सिलेंडर का रेट 794 रुपये है, इस बढ़ोतरी का क्या कारण है? गैस सिलेंडर के दाम 1971 में केवल 50 रुपये थे और जनवरी 2013 में 414 रुपये.
 इस बीच पटना महानगर युवा कांग्रेस के कार्यसमिति की एक बैठक आज प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम,पटना में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पासवान ने की.  बैठक के बाद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा होली पर्व के पहले रसोई गैस की कीमत में अचानक 50 रुपये मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम के सामने नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया.
               इस अवसर पर पटना महानगर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पासवान के अलावे अमित कुमार, गौतम सागर, चंदन कुमार, मनीष सिंह, विशाल यादव, यश कुमार, विशाल नारायण सिंह, अमितेश पांडेय सहित दर्जनों युवा कांग्रेसजन उपस्थित थे.

आलोक कुमार

बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

3 A अडाणी, अम्बानी और अहमदाबाद- आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है?

  पटना. पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि 25 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह जी पटना आ रहे हैं. हम बिहारियों को उनसे सवाल करना चाहिए कि 3 A अडाणी, अम्बानी और अहमदाबाद- आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है? उन्होंने कहा कि टाटा, बिरला और डालमिया ये भी तो भारत के नामचीन उद्योगपति हैं, लेकिन मोदी सरकार सिर्फ अम्बानी, अडानी की ही सेवा करती रही है ताकि स्वतंत्र रूप से  खुलकर भ्रष्टाचार कर सके और जो उन्होंने किया. उन्हें रिश्ता नहीं व्यापार ईमानदारी के साथ करना था. मोदी जी ने वादा किया किया था कि देशवासियों के खाते में पैसे डालेंगे , काला धन वापस लाएंगे कहीं हमलोग उल्टा तो नहीं समझ बैठे.....देशवासियों के खाते  एस.बी.आई को लुटा देंगे. 

   


उन्होंने कहा कि क्या देशवासियों को इतना भी अधिकार नहीं है कि वो जान जाएँ कि उनकी बर्बादी में पीछे बैठा इंसान का सही चरित्र क्या है ? वित्तमंत्री साहिबा से उम्मीद करें तो ऐसा जवाब देती है कि रेगुलर काम कर रहा है. मतलब क्या ये प्लान तो नहीं किया है कि सारा ठीकरा रेगुलेटर पर फोड़ देना है. रेगुलेटर अब क्यों जाग रहे, उस वक्त क्यों सो रहे थे घ् 2012 में एस.एफ.आई.यू0 अडानी के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था, अदानी सहित 12 लोगों पर शेयर के मामले पर जांच की बात की गयी थी. वर्ष 2012 में यू0पी0ए0 सरकार के पर्यावरण विभाग के द्वारा अदानी पोटस के खिलाफ 200 करोड़ का आर्थिक दंड दिया गया था,जिसे भाजपा सरकार ने बिना कोई फाईन किये जुर्माना माफ कर दिया.

16 जनवरी, 2020 को सी.बी.आई. ने अपराधिक मुकदमा कोयले के आपूर्ति के संदर्भ में आन्ध्र प्रदेश पावर जनरेशन कॉरपोरेशन मामले में अदानी पर जांच की थी जिसकी आज तक कोई सूचना प्राप्त नहीं है.

कहा था सेबी जब इसे शेयर रात-दिन बेहिसाब ऊपर की ओर भाग रहा था, एक बार भी इन्वेस्टीगेशन करना जरूरी नहीं समझा ? सेबी का प्रमुख उद्देश्य भारतीय स्टॉक निवेशकों के हितों का उत्तम संरक्षण प्रदान करना और प्रतिभूति बाजार के विकास तथा नियमन को परिवर्तित करना है. मेहनत की कमाई से बेचारा स्मॉल इन्वेस्ट /ट्रेडर लूट चुका है,क्या जवाब है सेबी के पास? एल.आई.सी. कितनों की जिन्दगी का भरोसा देता है और शायद खुद की जिन्दगी का भरोसा नहीं?

    एक आदमी छोटा सा गुनाह कर दे तो बेल लेने में इतनी कंडीशन होती मगर इतना गुनाह कर लेने के बाद भी भारत सरकार का अडाणी पर भरोसा क्या कहते हैं इसकी और भी उपलब्धियां हैं जिस पर काफी भरोसा किया गया. 2002 अडाणी को दिल्ली पुलिस ने नान वेलेवल वारंट इशू किया था. ए.सी.सी सीमेंट ,अम्बुजा सीमेंट का अदानी द्वारा टेकओवर तो महज एक शुरुआत है. आगे भी सिमेंट कम्पनी का टेकओवर हो सकता है. कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया को ध्यान देना होगा कि कंस्टेशन ऑफ इकोनॉमिक पावर एक हाथ में बहुत खतरनाक है आने वाले समय में सीमेंट सेक्टर में अडानी की मोनोपॉली हो जाए तो इसमें भारत सरकार को आश्चर्य नहीं करना चाहिए.

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पटना महानगर जिला कांग्रेस के प्रभारी सुबोध कुमार,आई.टी.सेल के चेयरमैन सौरभ सिन्हा, प्रवक्ता निशांत करपटने, कोषाध्यक्ष राजीव मेहता, महासचिव जावेद इकबाल, सचिव पवन कुमार केसरी,रवि कुमार उपस्थित थे.  


प्रेस विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु

 आपको ज्ञात है कि हिंडेनबर्ग के हालिया रिपोर्ट ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार के क्रोनी कैपिटलिज्म की पोल खोल दिया है.

इस मित्रकाल में भाजपा सरकार ने  न केवल देश के बुनियादी ढांचे को औने पौने एवं अनीतिपूर्वक अडानी समूह को बेचने का काम किया है ब्लकि देश के गरीब और मध्यम वर्ग की करोड़ों की बचत को सार्वजनिक उपक्रम एस बी आई  , एल आई सी को मजबूर कर  अडानी समूह में निवेश करवाकर खतरे में डाल दिया है.

भाजपा सरकार ने प्रजातांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं की भारी अनदेखी करते हुए, राहुल गांधी जी के सारगर्भित सवालों और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के भाषण के अंशों को संसदीय कार्यवाही से हटाने का काम किया है , आगे  प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं अप्रासंगिक बातों के जरिये सवालों से भागने की कोशिश किया , परन्तु देश की प्रबुद्ध जनता के सामने भाजपा सरकार की पोल पट्टी खुल चुकी है.

इस संदर्भ में कई तथ्य और आंकड़े काबिल गौर है और चीख़ चीख़ कर स्पष्टीकरण मांग रहे

1. मोदी सरकार इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति के गठन करने से क़्यों डर रही,  यानि दाल में काला है.

2. प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के पहले काला धन देश में वापस लाने और हर नागरिक के खाते में 15 /20 लाख डालने का वादा किया था, जबकि सच्चाई बिल्कुल विपरीत है स्विट्जरलैंड के बैंक में पिछले वार्षिक डेटा के मुताबिक 2021 में भारतीय व्यक्तियों और कंपनियों का जमा पैसा 14 वर्षों के उच्चतम स्तर पर

30500 करोड़ पहुँच गया है.

टैक्स हैवन देशों से संचालित होने वाली विदेशी शेल कंपनियों से आने वाले काले धन के मालिक कौन है , ये सवाल जनता पूछ रही, मोदी सरकार जवाब दे.

3. ये बात जगजाहिर हो चुकी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ईडी सीबीआई , खुफिया राजस्व निदेशालय जैसी एजेंसी का दुरुपयोग राजनैतिक और सैद्धांतिक प्रतिद्वंद्वियों को डराने धमकाने के लिए किया है और उन व्यापारिक घरानों को दंडित करने के लिए किया है जो पूंजीपति मित्रों के अनुरूप नहीं हैं.

4. शेयर बाजार की नियामक संस्था  सेबी   अडानी शेयरों की धोखाधड़ी के समय क़्या कर रही थी,  ?    अहम सवाल है.

5. अडानी द्वारा स्टाक के हेरफेर करने के आरोपों के कारण लाखों निवेशकों को जो भारी नुकसान हुआ है ,  बिना भाजपा के मिलीभगत के संभव नहीं प्रतीत होता है.

6. घोर चिंतनीय विषय है कि एल आई सी ने जो अडानी के शेयर खरीदे थे उसका मूल्य 30 दिसम्बर 2022 को 83000 करोड़ था जो 15 फरवरी को घटकर 39000 करोड़ रह गया, यानि पालसी धारकों के बचत मूल्य में 44000 हजार करोड़ की कमी आई, 

7.1 फरवरी के मित्रकाल बजट में  वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने धोषणा किया कि अगले चरण में 50 और हवाईअड्डे हेलीपोर्ट और वाटर एयरोडर्म को पुनर्जीवित किया जाएगा, जनता के मन में सवाल है कि इनमें से कितने अडानी को लाभ पहुंचाएंगे.

8. गौर तलब ये है कि कांग्रेस किसी व्यक्ति के दुनिया के अमीरों की 609 वें स्थान से 2 पोजीशन पर पहुंचने के खिलाफ नहीं है लेकिन कांग्रेस निस्संदेह सरकार द्वारा प्रायोजित निजी एकाधिकारों के खिलाफ है क़्योकी वे जनता के हित के विरुद्ध हैं .

9. मोदीजी ने देश हित की अनदेखी करते हुए,अडानी समूह को एकाधिकार स्थापित करने में जो परोक्ष और प्रत्यक्ष सहायता पहुंचाता है कांग्रेस इसके खिलाफ है.

इस संदर्भ में हवाई अड्डे, बंदरगाहों, रक्षा क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र आदि में मोदी सरकार ने अडानी समूह को आधिपत्य स्थापित करने में मदद पहुंचाया है  जिसका हम विरोध करते हैं

अडानी समूह अल्प समय में भारत के हवाई अड्डों का सबसे बड़ा संचालक बन गया

अडानी समूह 13 बंदरगाहों और टर्मिनल को नियंत्रित करता है जो भारत के बंदरगाहों की क्षमता का 30रू और कुल कंटेनर की आवाजाही का 40रू है.

रक्षा क्षेत्र -  भाजपा सरकार ने 4- 6 जुलाई 2017 की इजराइल यात्रा के बाद अडानी समूह को भारत इजराइल रक्षा संबंधों के संदर्भ में लाभ वाली भूमिका सौप दिया है, अडानी समूह ने कोई पूर्व अनुभव न होते हुए भी ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक, छोटे हथियारों विमान मेंटेनेंस के क्षेत्रों में संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है जबकि कई स्टार्ट अप, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इन सेक़्टर में कई वर्षों से हैं   यह भी मोदी सरकार के क्रोनी कैपिटलिज्म के पोषक होने का जीवंत उदाहरण है

विद्युत क्षेत्र -  यूपिए की सरकार ने 2010 में सार्वजनिक कंपनी एन टी पी सी द्वारा बगेरहाट बांग्लादेश में 1320 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था, प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने मित्रों की मदद करने का निर्णय लिया और 6 जुन 2015 के ढाका यात्रा के दौरान घोषणा किया कि अडानी पावर बंगलादेश को बिजली आपूर्ति करने के लिए झारखंड के गोडडा में थर्मल पावर प्लांट का निर्माण करेगी.


ये सारे उदाहरण मोदी जी के सरकार के  देश प्रेम के उपर मित्र प्रेम का है

प्रेस बंधुओं , आपको ज्ञात है कि अमेरिका की प्रतिष्ठित हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी समूह पर इस देश के अब तक के सबसे बडे कार्पाेरेट फ्राड का इलज़ाम लगाया है, जिसमें 42 गुना ओवरवैल्युड शेयर, डेब्ट फ़्लुएलड बिजनेस, अडानी फैमिली के कथित तौर पर मारीशस, यू ए ई और कैरेबियन द्वीप समूह जैसे टैक्स हैवन में बेनामी शेल कंपनियों के एक विशाल मायाजाल के जरिये अरबों रुपयों के काले धन का खुलासा किया गया है और स्टाक मैनिपुलेशन के गंभीर आरोप लगाए है.

कांग्रेस  इस मसले पर दूध का दूध, पानी का पानी करना चाहती है  , मोदी सरकार  इसकी जाँच से क़्यों भाग रही,  यह दर्शाता है कि भाजपा की इस पुरे प्रकरण में संलिप्तता है   जेपीसी जांच के जरिये जनता के सामने सरकार के करतूत खुल न जाएं  इससे डर कर भाजपा  संयुक्त संसदीय जांच से भाग रही है.


आलोक कुमार

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं

 


पटना. हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति की पोल खोल दी है. गहरी आर्थिक संकट के समय में पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रहे हैं, देश की विदेश नीति को झुका रहे हैं और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इन्हीं मुद्दों को लेकर कल दिनांक 22 फरवरी, 2023 को अपराह्न 2.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,सदाकत आश्रम,पटना में पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन जी प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे. अतः आपसे आग्रह है कि अपने प्रेस प्रतिनिधि, कैमरा टीम एवं छायाकार को कल दिनांक 22 फरवरी,2023 को अपराह्न 2.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम,पटना में भेजने का कष्ट करेंगे.



आलोक कुमार 


बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

 

पटना. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने किया और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने किया.

        बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव  एवं बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम “यूथ जोड़ो,वूथ जोड़ो”पूरे देश में युवा कांगग्रेस के द्वारा चलाया जा रहा है जिसको बिहार में मजबूती के साथ हम सभी साथियों को मिलकर करना होगा और हमारा हर हमें बूथ तक पहुंचने के लक्ष्य को पूरा करना होगा. युवा कांग्रेस के प्रभारी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश दिया. 

           बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम जो पूरे बिहार में चलाया जा रहा है उसमें स्थानीय स्तर पर कई कार्यक्रम का आयोजन करेगा जैसे युवा महापंचायत, बाईक रैली तथा पुराने कांग्रेसी एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिए हुए परिवार तथा देश रक्षा में सेवा दे रहे परिवार से भी मिलेंगे.साथ ही हर बूथ पर डिजिटल योद्धा का भी चुनाव किया जाएगा जो जन समस्याओं को लेकर क्षेत्र में रह रहे लोगों के बीच जाएंगे और उसे निपटारा करने का हर संभव प्रयास करेंगे. युवा कांग्रेस प्रखंड एवं पंचायत स्तर स्तर पर भी बनाने का प्रस्ताव रखा गया, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा युवा कांग्रेस के प्रभारी एवं अध्यक्ष के सामने रखा साथ ही पंचायत में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए गांधी से गांधी (पंचायती राज के सपने) प्रस्ताव को भी लाया जिसका मुख्य उद्देश्य पंचायती राज को मजबूत करना एवं गांधी के सपनों का भारत बनाने में राजीव गांधी जी के योगदान और    दूरदर्शिता  बताना होगा.बैठक में भारत यात्री पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना को युवा कांग्रेसजनों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. 

            इस अवसर पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी, मुदस्सिर शम्स, शरीकुज्जमा फारूकी उर्फ खुर्रम, खुशबू कुमारी, ईशा भारती, महासचिव चित्तरंजन कुमार, विजय कृष्ण, प्रवक्ता मनीष कुमार चौबे, सैयद एजाज अनवर, सौरभ यादव,तन्नू कुमारी, मुकुल यादव. विनोद कुमार,राहुल पासवान के अलावे बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित थे.


आलोक कुमार 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...