सी.पी.एम. के राज्य सचिव मंडल के अरुण कुमार मिश्रा व सी.पी.आई. के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय तथा जानकी पासवान शामिल थे.
बातचीत में साम्प्रदायिक सोच को कुंठित करने की रणनीति के अलावा कई अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
आलोक कुमार
बातचीत में साम्प्रदायिक सोच को कुंठित करने की रणनीति के अलावा कई अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
आलोक कुमार
पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल पर करारा हमला बोला.उन्होंने कहा कि भाजपा बेहद शातिराना तरीके से बजरंग दल को बजरंगबली से जोड़ रही है और महाबली हनुमान का घोर अपमान कर रही है. बजरंग दल गलत हरकत के लिए जाना जाता है इसलिए उस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है, और केवल कांग्रेस ही बजरंग दल को रोक सकती है और रोकेगी भी. सरदार पटेल 1948 में आर.एस.एस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. डा0 सिंह आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्व0 एन.एस.हार्डिकर की 134 वीं जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आज का दिन कांग्रेस सेवादल के लिए ऐतिहासिक गौरव का दिन है क्योंकि आज कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एन0 एस0 हार्डिकर साहब की जयंती है.
आज ही के दिन सन 1923 में उन्होंने कांग्रेस सेवादल की स्थापना की थी. सेवादल का क्या महत्व है इसका एहसास इस बात से होती है कि महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री जवाहर लाल नेहरू को इसका अध्यक्ष बनाया गया.सेवादल निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है जिसके सदस्य खामोशी से तप,त्याग और बलिदान की गाथा लिखते रहे हैं.उनकी तपस्या हमारी पूंजी है.
जयंती कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपानाथ पाठक विशिष्ट अतिथि थे.इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल बिहार के प्रभारी अफरोज खान, मुख्य संगठक संजय यादव, सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष आदित्य कुमार पासवान, नारायण कुमार,देवराज सुमन एवं विपिन झा उपस्थित थे.
आलोक कुमार
पटना.पटना में स्मार्ट सिटी के नाम पर फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने पर रोक लगे.यह मांग भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने 03 मई को किया.उनके नेतृत्व में पटना स्टेशन के पास सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों ने पाया नंबर -6 के पास धरना - प्रदर्शन किया.इसके बाद 04 मई को न्यू मार्केट के पास सभा किया गया.आज 06 मई को अहिंसात्मक आंदोलन करने वाले महागठबंधन के घटक भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम को ऐसे मामलों में मुकदमा थोप दिया गया.जो लोकतांत्रिक प्रतिवादों का हनन है.
पटना स्टेशन के न्यू मार्केट के फुटपाथ दुकानदारों पर बुलडोजर के खिलाफ भाकपा- माले का प्रदर्शन
मौके पर महबूब आलम ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार चल रही है, उसे हमारी पार्टी का समर्थन है, ऐसी स्थिति में एक भी फुटपाथ दुकानदार की दुकान नहीं उजड़ना चाहिए. लेकिन हम देख रहे हैं कि बिहार में भी स्ट्रीट वेंडर (प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ वेडिंग 2014) केंद्रीय कानून का लगातार हनन हो रहा है और फुटपाथ दुकानदारों पर बुलडोजर चल रहे हैं.
इस कानून के तहत सड़क किनारे बैठकर या चलायमान स्थिति में फुटपाथ दुकानदारों को अपनी दुकानें लगाने का अधिकार है. यह बड़ा अफसोस जनक है कि महागठबंधन सरकार में भी यह कानून लागू नहीं हो रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि स्टेशन रोड स्थित फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने के खिलाफ हम नगर विकास मंत्री और बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे. दुकानदारों के मान - सम्मान और रोजगार के सवाल पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी. यदि सरकार अपने बुलडोजर पर लगाम नहीं लगाती है और फुटपाथ दुकानदारों को उनका कानूनी हक नहीं देती है तो हम बड़े आंदोलन में जाएंगे.भाकपा- माले विधायक दल नेता महबूब आलम ने आंदोलन का नेतृत्व किया, नगर विकास मंत्री तेजस्वी से करेंगे मुलाकात
भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि जनहित मुद्दों को लेकर विगत दिनों पटना के स्टेशन गोलबंर से जीपीओ गोलंबर तक नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर फुटपाथ दुकानदारों पर बुलडोजर चलाये जाने खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे माले विधायक दल के नेता महबूब आलम पर पर मुकदमा कर दिया गया है.इसकी कड़ी निंदा की है. नगर निगम ने उनके ऊपर सरकरी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
उन्होंने नगर विकास मंत्री व बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और फुटपाथ दुकानदारों के लिए पहले वेंडिंग जोन बनाने की मांग की है. सरकार से यह भी अपील की है कि माले विधायक दल के नेता महबूब आलम और अन्य आंदोलनकारियों पर से ऐसे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए चाहिए. एक जनप्रतिनिधि जनता की मांग और उनके आंदोलन का नेतृत्व नहीं करेगा तो कौन करेगा? ऐसे मामलों में मुकदमा थोप देना लोकतांत्रिक प्रतिवादों का हनन है.
आंदोलन के क्रम में माले विधायक दल के नेता महबूब आलम पर मुकदमा
महबूब आलम किसी राजनीति लाव-लश्कर के शिकार नहीं हैं.साधारण तरीके से रहते हैं. इलाके के लोगों के दुख-सुख में शामिल होते हैं. महबूब अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित गांव शिवानंदपुर में महज आठ सौ वर्ग फीट के मकान में रहते हैं. महबूब आलम 2020 के विधानसभा चुनाव में सुर्खियों में तब आये जब उन्होंने सबसे अधिक मार्जिन से सीट जीत ली. चार बार विधायक रहे महबूब आलम आज तक अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं.उनके पास पक्का घर नहीं है.बौद्धिकता में परिपूर्ण महबूब आलम सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा बेबाक टिप्पणी करते हैं.विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय और राज्यहित के मुद्दों को लेकर हमेशा विरोध प्रदर्शन करते हैं.
आलोक कुमार
संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की छात्राओं ने अनंत मंडी के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक तैयार किया, जो भोपाल के न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट और 6 नंबर मार्केट में प्रस्तुत किया गया.नाटक का निर्देशन नीरू दिवाकर ने किया.
नाटक में बताया कि कैसे जलवायु परिवर्तन को देखा जा रहा है, कभी गर्मी तो कभी बारिश होती है और इसके कारण क्या है. समाज में दिखावा करने के लिए लोग कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सार्वजनिक परिवहन या कम वाहनों का उपयोग करके हम प्रदूषण को कैसे कम कर सकते हैं.
नाटक में बताया गया कि लोगों को लगता है कि जैविक उत्पाद महंगे हैं, जो एक प्रमुख कारण है कि बहुत कम लोग जैविक उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं, यदि अधिक से अधिक लोग जैविक उत्पादों का उपयोग करेंगे, तो जैविक उत्पादों की कीमतों में कमी आएगी. इसके साथ ही सरकार को किसानों को जैविक को बढ़ावा देने में भी मदद करनी चाहिए.
नाटक देख रहे लोगों को बताया गया कि भोपाल शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित गांधी भवन में प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे से 8 बजे तक जैविक किसानों का अनंत मंडी लगती है, जहां आप जैविक खेती करने वाले किसानों से सीधे उत्पाद खरीद सकते हैं.अनंत मंडी जैसे प्रयासों से हम जैविक खेती को बढ़ावा दे सकते हैं.
आलोक कुमार
* जिलाधिकारी ने ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंड का किया भ्रमण
* हरख टोला, शिवपुर, पीपी तटबंध के विभिन्न प्वाइंटों पर किये जा रहे कटाव रोधी कार्यों का किया निरीक्षण
* कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश
* विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश
* माननीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से लिया फीडबैक
जिलाधिकारी द्वारा संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, चापाकल मरम्मति, अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री तथा मुआवजा का वितरण की समीक्षा की गई. इस क्रम में हरख टोला, शिवपुर, पीपी तटबंध के विभिन्न प्वाइंटों पर किये जा रहे कटाव रोधी कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कटाव रोधी कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण तथा निरीक्षण करते हुए ससमय कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे.
जिलाधिकारी ने हरनौत में रेलवे ओवर ब्रिज (आर ओ बी) के निर्माण को लेकर किया स्थल निरीक्षण
निर्धारित मानक के अनुरूप आरओबी के नीचे नाला निर्माण का निर्देश
कार्यकारी एजेंसी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा निविदा की प्रक्रिया पूरी की गई है, शीघ्र ही कार्य आरंभ किया जाएगा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरनौत में आरओबी के निर्धारित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता को आरओबी के नीचे सड़क के दोनों तरफ निर्धारित प्राक्कलन एवं मानक के अनुरूप नाला निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.निरीक्षण के क्रम में उन्होंने योजना के मानचित्र का भी अवलोकन किया. कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने हेतु कारगर वर्क प्लान के अनुरूप कार्य करने को कहा.
इस अवसर पर पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, अन्य अभियंता, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
आलोक कुमार
पटना.कुर्जी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर प्रशांत पायस माइकल ओस्ता का स्थानांतरण कुर्जी पल्ली से बरबीघा पल्ली में कर दिया गया है.वहीं पटना जेसुइट के प्रोविंशियल फादर डोनाल्ड मिरांडा ने तबादला पर हस्ताक्षर कर दिया है.इस तरह फादर पायस को हमारे पल्ली पुरोहित कहने वालों को जोरदार धक्का लगा है.
बताया गया कि कुर्जी पल्ली में फादर प्रशांत पायस माइकल ओस्ता का आगमन प्रकाश प्रकाशना पर्व के दिन 05.01.2020 में हुआ था.1218 दिनों के बाद कुर्जी पल्ली से जा रहे हैं. वे बरबीघा मिशन के सरमेरा क्षेत्र में नए पल्ली की स्थापना करने के लिए वह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे दिनांक 09 मई 2023 को हुए बरबीघा पल्ली में अपनी जिम्मेवारी संभाल लेंगे.
बताते चले कि कुर्जी पल्ली चर्च में मिस्सा में पटना जेसुइट का प्रोविंशियल डोनाल्ड मिरांडा,निवर्तमान पल्ली पुरोहित फादर सुसाई राज, नवनियुक्त पल्ली पुरोहित फादर प्रशांत पायस माइकल, सेराफिन जौन,फादर जोनसन,फादर हेनरी रिवेल्लो,फादर जौर्ज,फादर जोस,फादर जुनास लकड़ा,फादर इग्नासियुस,फादर निकोलस आदि को चंदन टीका लगाया.
इस अवसर पर पास्कल पीटर ओस्ता ने नवनियुक्त पल्ली पुरोहित फादर प्रशांत पायस माइकल के बारे में विस्तृत जानकारी दिए.फादर सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति हैं.अभी आरा पल्ली जेसुइट के रेक्टर और पल्ली पुरोहित थे.मंथन और बिहार दलित विकास समिति से जुड़े थे. इसके बाद निवर्तमान पल्ली पुरोहित फादर सुसाई राज और नवनियुक्त पल्ली पुरोहित फादर प्रशांत पायस माइकल ने मिलकर पब्लिक को होली वाटर का छिड़काव करके पवित्र किया.
पटना जेसुइट का प्रोविंशियल डोनाल्ड मिरांडा ने प्रभु प्रकाश के पर्व के अवसर पर स्वागत किया.मौके पर आउट गोईंग फादर सुसाय राज को धन्यवाद दिया कि स्वास्थ्य के विपरीत परिस्थिति में पल्ली को संभाला.इस अवसर पर फादर पायस प्रशांत माइकल की बहन मार्टिना और जीजा जेवियर लुइस उपस्थित रहे.निवर्तमान पल्ली पुरोहित फादर सुसाई राज ने प्रेरितों की रानी गिरजाघर की पवित्र चाभी फादर प्रशांत पायस माइकल को सुपुर्द किया.और विधिवत पल्ली पुरोहित नियुक्त फादर प्रशांत पायस माइकल प्रतिज्ञा ग्रहण किये. पल्ली परिषद के एक सदस्य ने कहा कि फादर सुसाई राज विपरीत परिस्थिति में कार्यवाहक पल्ली पुरोहित बने थे.कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर रेमंड केरोबिन को पद से हटना पड़ा.किसी साजिश के शिकार हो गए थे.उस समय कुर्जी पल्ली में अकेले सहायक पल्ली पुरोहित फादर जुनास लकड़ा रह गए थे. ऐसी परिस्थिति में पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष ने संजीवन निवास में रहने वाले फादर सुसाई राज को कुर्जी पल्ली के कार्यवाहक पल्ली पुरोहित नियुक्त कर दिए.करीब एक साल से अधिक दिनों तक कार्यवाहक पल्ली पुरोहित का दायित्व निभा रहे थे. बाजाप्ता कुर्जी पल्ली परिषद के पदेन अध्यक्ष होकर निर्वाचित पार्षदों के विचारों का कद्र करके पालन करते थे. आज कुर्जी पल्ली के कार्यवाहक पल्ली पुरोहित के रूप में फादर सुसाई राज को विदाई दी जा रही है.एक सवाल के जवाब में फादर सुसाई राज ने कहा कि संत जेवियर हाई स्कूल परिसर में स्थित संत जेवियर हाऊस जा रहा हूं.
पश्चिमी चंपारण के बेतिया पल्ली के निवासी हैं फादर प्रशांत पायस माइकल ओस्ता. उनका जन्म 7 अगस्त,1960 में जन्म हुआ. जब 21 साल के थे तब विख्यात '' येसु समाज '' में 15 जुलाई,1981 में प्रवेश किए.'' येसु समाज '' के रूप में कार्य किए.उनका पुरोहिताभिषेक 28 दिसम्बर,1994 में हुआ.उस समय 34 साल के थे.पुरोहित के रूप में 26 साल से कार्यशील है. अब 2020 में पल्ली पुरोहित के रूप में पाली शुरुआत कर रहे हैं.कुर्जी पल्ली मिनी इंडिया की तरह है.जहां विभिन्न भाषा-भाषी के लोग रहते हैं.
आलोक कुमार
मणिलाल गांधी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया
सीएम बिहार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी जी का निधन को दुखद बताया. स्व० अरुण मणिलाल गांधी जी महात्मा गांधी जी के द्वितीय पुत्र स्व० मणिलाल गांधी जी के बेटे थे. उनके निधन से सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.
पटना.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन हो गया है. वो बापू के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के पुत्र थे. अरुण मणिलाल गांधी का 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है. उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अंतिम सांस ली. उनके बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अरुण गांधी काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनके बेटे तुषार गांधी ने जानकारी दी है कि आज ही अरुण गांधी का अंतिम संस्कार कोल्हापुर में किया जाएगा.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उनके निधन पर दुख जताया है और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी जी का निधन दुःखद. स्व० अरुण मणिलाल गांधी जी महात्मा गांधी जी के द्वितीय पुत्र स्व० मणिलाल गांधी जी के बेटे थे. उनके निधन से सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.
इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने महात्मा गाँधी जी के पोते एवं तुषार अरुण गाँधी के पिता मणिलाल गाँधी जी के निधन पर दुरूख प्रकट करते हुए कहा कि यह एक बड़ी क्षति है. वे गांधी जी के विरासत थे.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं अपनें श्री चरणों में जगह दे.
बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री अजीत शर्मा, पूर्व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल वर्मा, सोशल मीडिया के चेयरमैन सौरभ सिन्हा ने भी तुषार गाँधी जी के पिता मणिलाल गाँधी जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि हमारी संवेदनायें उनके एवं उनके परिवार के साथ है.
आलोक कुमार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय के माता यशोदा पाण्डेय के निधन पर शोक
पटना.वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय के माता यशोदा पाण्डेय के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यशोदा पाण्डेय जी एक धर्मपरायण महिला थी. यशोदा पाण्डेय जी समाजिक कार्याे में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी. उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, प्रभारी सचिव अजय कपूर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा,विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पार्टी के मुख्य सचेतक राजेश राम , पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक डा0शकील अहमद खान, प्रेमचन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा,प्रवक्ता आनन्द माधव,असित नाथ तिवारी, सुबोध कुमार , आसिफ गफूर , ज्ञान रंजन, शंकर स्वरूप, सेवादल के मुख्य संगठक संजय कुमार यादव, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय,गुंजन पटेल ने भी यशोदा पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
आलोक कुमार
इसी कड़ी में आज गया स्टेशन बैरागी के समीप हियरिंग लॉस बच्चे जिन्हें कॉकलियर इंप्लाट मशीन या कोई अन्य मशीन लगाया गया है, उन बच्चों को बोलने का सिखाने का केंद्र अर्थात स्पीच थेरेपी केंद्र खोला गया है. इस केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने फीता काटकर किया तथा हियरिंग लॉस वाले बच्चों ने जिला पदाधिकारी को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया.
गया में यह पहला स्पीच थेरेपी सेंटर है. गया में ऐसा कोई भी सेंटर पहले कभी नहीं था. मल्होत्रा फाउंडेशन कानपुर द्वारा यह सेंटर चालू किया गया है. इस थेरेपी सेंटर में ऐसे बच्चे जिनका कॉकलियर इंप्लांट मशीन लग चुका है उन्हें निशुल्क में थेरेपी की व्यवस्था दी जा रही है तथा जिन बच्चों को बोलने में प्रॉब्लम है तथा सुनने में प्रॉब्लम है वह सभी बच्चे यहां आकर के निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. और थेरेपी का लाभ ले सकते हैं.
वर्तमान में इस केंद्र पर 4 कमरे हैं तथा 14 बच्चे इलाजरत है, जिन्हें पूर्व में कानपुर में कॉकलियर इंप्लांट मशीन लगाया गया है. उन्होंने बताया कि बच्चे के थेरेपी के पश्चात सीधे उन बच्चे के बैंक खाते में ₹200 प्रति थेरेपी के अनुसार भी दिया जाएगा. कॉकलियर इंप्लाट में जो मशीन लगती है, उसे चलाने के लिए 3 साल तक चलाने युक्त उपकरण भी एक बॉक्स में दिया गया है, जिसमे रिचार्जेबल बैट्री, सेल इत्यादि दिए जाते हैं ताकि बच्चों को बार-बार पैसे खर्च ना करना पड़े और मशीन सुचारू रूप से चलता रहे.इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने सभी कमरों का घूम कर निरीक्षण किया तथा बच्चों को दिए जाने वाले दबा का भी जांच किया.जिला पदाधिकारी ने डीपीएम स्वास्थ्य को निर्देश दिया कि 5 साल से कम उम्र के बहरेपन से संबंधित स्क्रीनिंग और अधिक करवाने का निर्देश दिए ताकि हर एक छोटे से छोटे टोले/ गांव के बच्चे जिन्हें सुनने में कोई समस्या आ रही है उन्हें चिन्हित करते हुए निशुल्क समुचित इलाज करवा सके.
’जिला पदाधिकारी ने जिले वासियों को कहा कि यदि आपके घर में या आपके आसपास में कोई 5 साल से कम उम्र का बच्चा में सुनने की क्षमता कम है, तो सीधे तौर पर जिला अस्पताल (जयप्रकाश नारायण अस्पताल)/ डीपीएम स्वास्थ्य 9473191876, सिविल सर्जन 9470003278 को संपर्क करें, उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा’
उन्होंने डीपीएम को निर्देश दिया कि आशा एएनएम तथा आंगनबाड़ी को संयुक्त रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से एक वर्कशॉप का आयोजन करें ताकि उन के माध्यम से गांव-गांव तक में जागरूकता करवाया जा सके.
प्रखंड/ पंचायत स्तर पर कैंप के आयोजन के पहले प्रॉपर प्रचार-प्रसार करावे ताकि अधिक से अधिक बच्चे को उस कैंप में स्क्रीनिंग करवाया जा सके.
आज थेरेपी सेंटर में बेलागंज सिलौंजा के 2.5 वर्ष के शाद रहमान के पिता सादिक नदीम ने जिला पदाधिकारी गया को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह अपने बच्चे को जयपुर प्राइवेट अस्पताल में बहरेपन के इलाज के लिए अपने बच्चे को ले गए, वहां अनेक प्रकार की जांच के साथ साथ एमआरआई तथा अन्य जांच भी करवाया। अत्यधिक पैसे भी खर्च हुए परंतु उपचार नहीं हो पाया. इसके पश्चात वह दिल्ली चले गए वहां भी सभी प्रकार की जांच हुआ तथा इस प्रक्रिया में डेढ़ महीने का समय व्यतीत हुआ इसके पश्चात चिकित्सक द्वारा बताया गया कि 4 लाख से 5 लाख रुपये बच्चे को इलाज में खर्च होंगे, परंतु बच्चे के पिता गरीब तबके के रहने के कारण उनके पास इतनी बड़ी रकम खर्च करने की क्षमता नहीं थी.
इसके पश्चात उन्होंने अपने बच्चे को साथ लेकर वापस अपने घर लौट आए. इस दौरान उन्होंने अखबार में बहरेपन का निशुल्क इलाज से संबंधित खबर को पढ़ा. आंगनबाड़ी तथा एएनएम आशा द्वारा बहरेपन से शिकार बच्चों को स्क्रीनिंग करने का कार्य कर रही है. इसी दौरान वह अपने बच्चे को स्क्रीनिंग कराया. सभी प्रकार की जांच की गई तथा अंततोगत्वा उनकी बच्चे को कानपुर भेज कर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क बहरेपन का इलाज कराया गया उसके बच्चे का ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा तथा कॉकलियर इंप्लांट मशीन लगाया गया. बच्चे के पिता ने यह भी बताया उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत का महसूस नहीं हुआ.उन्होंने कहा कि गया के साथ-साथ कानपुर अस्पताल में भी पूरी अच्छी व्यवस्था रखी गई. बिल्कुल मुफ्त में उपचार हुआ बच्चे को गया से कानपुर ले जाने तथा कानपुर से गया लाने में भी किसी प्रकार की कोई पैसा खर्च नहीं हुई.जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग अपने खर्च पर बच्चों को उपचार कराया वर्तमान में बच्चा सुन पा रहा है बच्चा पूरा रिस्पॉन्ड दे रहा है.
बच्चे के अभिभावक ने जिला पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए उन्हें कहा कि आपके इस पहल के कारण जिले के वैसे बच्चे जो तुम नहीं सकते थे उन्हें नई जिंदगी देने का कार्य कर रहे हैं. इस अवसर पर प्रोफेसर रोहित मल्होत्रा डीपीएम स्वास्थ्य श्री निलेश कुमार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे.
आलोक कुमार
उक्त समारोह में उप विकास आयुक्त गया द्वारा जिला में मनरेगा अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्य के तहत निर्मित किये गए अस्थाई परिसंपत्तियों के सृजन का विस्तृत ब्यौरा रखा गया. उनके द्वारा बताया गया की वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 75 अमृत सरोवर के लक्ष्य के विरुद्ध 85 अमृत सरोवर का चयन किया गया एवं 35 अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण करा भी दिया गया. उनके द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गया जिला ने पूरे बिहार में सर्वाधिक 15870040 मानव दिवस का सृजन किया गया.
उन्होंने कहां कि गया जिला में पूरे बिहार में सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया गया है. बच्चों एवं बच्चियों की सुरक्षा एवं निर्बाध शिक्षा को जारी रखने के लिए 209 स्कूल बाउंड्री का निश्चय किया गया है, जिसमें 142 विद्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. उनके द्वारा यह भी बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तरीके से खेल मैदान का निर्माण जल्द ही प्रारंभ कराया जाएगा.मनरेगा मजदूर सम्मान समारोह में 100 मानव दिवस कार्य पूर्ण करने वाले 19 प्रखंड के मनरेगा मजदूरों को सम्मानित किया गया साथ ही 17 प्रखंड के पंचायत रोजगार सेवक को भी 100 दिवस कार्य उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया.
विभिन्न अवयवों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने के लिए निम्न प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया, जिनमें खिजरसराय में सर्वाधिक मजदूरों को 100 दिवस का कार्य उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया. मानपुर प्रोग्राम पदाधिकारी को सर्वाधिक महिला मजदूरों की भागीदारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए सम्मानित किया गया.वजीरगंज प्रोग्राम पदाधिकारी को सर्वाधिक अमृत सरोवर का निर्माण कराने के लिए सम्मानित किया गया. गुरारू प्रोग्राम पदाधिकारी को एन एम एम एस के माध्यम से 100 % मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सम्मानित किया गया. डुमरिया प्रोग्राम पदाधिकारी को सर्वाधिक अमृत सरोवर पूरा कराने के लिए सम्मानित किया गया.
जल जीवन हरियाली में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री पवन कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती मेघा को सम्मानित किया गया.
उक्त कार्यक्रम के संचालन के दौरान निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अमृता ओशो एवं जिला ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित रहे.
आलोक कुमार
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...