शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वीं जयंती

 बिहार कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 136 वीं जयंती

 


पटना.आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136  वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई.

     जयंती कार्यक्रम में माल्यार्पण के पश्चात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा  ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश को प्रगति पथ पर अग्रसर होने की आधारभूत संरचना के अर्जन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। पंडित नेहरू ने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को मजबूती और स्थिरता प्रदान की.उन्होंने देश में समता और संवैधानिक प्रतिबद्धता का सृजन किया.

     जयंती कार्यक्रम में ब्रजेश प्रसाद मुनन,राजेश राठौड़,  संजीव सिंह,नागेन्द्र कुमार विकल, डा0 संजय यादव, अफरोज खान, कुमार आशीष,आशुतोष शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, वैद्यनाथ शर्मा, रौशन कुमार सिंह,चन्द्रभूषण राजपूत, अरविन्द लाल रजक,निधि पाण्डेय, राजीव मेहता, प्रदुम्न कुमार, उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय,मनोज शर्मा, वसी अख्तर, विमलेश तिवारी, अभिषेक कुमार, रामाशंकर पाण्डे सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे.

आलोक कुमार

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

लोकतंत्र की जीत, अनुशासन की परीक्षा

 


लोकतंत्र की जीत, अनुशासन की परीक्षा — पटना प्रशासन की सख़्त निगरानी में मतगणना दिवस

पटना.बिहार विधान सभा चुनाव 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 14 नवम्बर को ए.एन. कॉलेज, पटना में होने वाली मतगणना केवल नतीजों का दिन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की परिपक्वता की परीक्षा भी है. जिस तरह से पटना जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियों को लेकर सतर्कता बरती है, वह यह संदेश देता है कि लोकतंत्र का उत्सव तभी सार्थक है जब उसमें अनुशासन की भावना जुड़ी हो.

    जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से की गई ब्रीफिंग में स्पष्ट कर दिया गया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा.निषेधाज्ञा लागू रहेगी, विजय जुलूसों पर रोक रहेगी और मतगणना स्थल के आसपास किसी भी प्रकार का राजनीतिक प्रदर्शन, नारेबाजी या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी. यह कठोरता केवल नियंत्रण नहीं, बल्कि नागरिक उत्तरदायित्व की याद दिलाती है — कि लोकतंत्र में उत्सव भी अनुशासन से ही खिलता है.

प्रशासन का यह निर्णय न केवल चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को सुरक्षित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या उत्तेजना से जन-शांति प्रभावित न हो. सीसीटीवी निगरानी, नियंत्रित यातायात व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष की 24 घंटे सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि पटना जिला प्रशासन इस बार कोई ढिलाई नहीं बताना चाहता.

सवाल यह नहीं कि कौन जीतेगा या कौन हारेगा; असली सवाल यह है कि क्या हम परिणाम आने तक संयम बनाए रखें. लोकतंत्र की असली पहचान केवल मतदान नहीं, बल्कि मतगणना के समय की शांति और मर्यादा से भी होती है.

ऐसे में यह प्रशासनिक पहल सराहनीय है — क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा केवल कानून से नहीं, बल्कि नागरिक सजगता से भी होती है। परिणाम का इंतजार घर बैठे कीजिए, और मतगणना स्थल को अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक बनने दीजिए.यही एक परिपक्व लोकतंत्र की पहचान है.

आलोक कुमार

बुधवार, 12 नवंबर 2025

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 137वीं जयंती

 पटना.भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 137वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई.इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में मौलाना अबुल कलाम आजाद ने पंडित नेहरू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया. मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्रता के बाद 12 वर्षों तक देश के शिक्षा मंत्री रहे। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने देश में नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखी. वे देश में साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रबल समर्थक थे. आज कृतज्ञ राष्ट्र मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है.इसके पूर्व पार्टी के नेताओं के द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

    इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, जमाल अहमद भल्लू, ,अम्बुज किशोर झा, अरविन्द लाल रजक, चन्द्रभूषण राजपूत, संजय कुमार पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, रौशन कुमार सिंह, सुधीर शर्मा, फिरोज हसन, सत्येन्द्र प्रसाद, किशोर कुमार, मो0 शाहनवाज, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, पं0 अनोखे लाल तिवारी ने भी मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये.


आलोक कुमार

मंगलवार, 11 नवंबर 2025

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत ए एन कॉलेज, पटना में


 मतगणना की तैयारियों की समीक्षा

पटना.जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत ए एन कॉलेज, पटना में पोल्ड ईवीएम वज्रगृह-सह-मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई.

पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः

अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मतगणना के दिन सुगम यातायात-प्रबंधन, अचूक विधि-व्यवस्था संधारण एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.विदित हो कि सभी 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान समाप्ति के पश्चात 5,677 मतदान केन्द्रों के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट का संग्रहण ए एन कॉलेज, पटना में किया गया है.दिनांक 14 नवम्बर, 2025 को यहाँ मतगणना होना है.

वज्रगृह की सुरक्षा के लिए 24*7 थ्री-टियर:

केंद्रीय अर्धसैनिक (सीएपीएफ), बिहार विशेष सशस्त्र बल (बीएसएपी) तथा जिला सशस्त्र पुलिस (डीएपी): व्यवस्था की गई है. सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. 03 अपर पुलिस अधीक्षकों-पुलिस उपाधीक्षकों तथा 13 पुलिस पदाधिकारियों की 24*7 तैनाती है। नियंत्रण कक्ष क्रियाशील है. सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष में 03 पुलिस पदाधिकारी एवं 12 मजिस्ट्रेट  मुस्तैद हैं. प्रत्येक प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी/एचएचएमडी स्थापित किया गया है. परिसर में किसी के भी अनधिकृत प्रवेश की अनुमति नहीं है. विधिवत अनुमति एवं प्रक्रिया अनुसार जिनका भी प्रवेश हो रहा है.उनका नाम एवं विवरण पंजी में दर्ज किया जाना अनिवार्य है. इसका अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा है. तीन पारियों में 15 दंड अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

    प्रतिदिन निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा दो बार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा एक बार स्ट्रांग रूम का भ्रमण किया जा रहा है.अभ्यर्थियों/प्रतिनिधियों को भी एसओपी के अनुसार स्ट्रांग रूम का भ्रमण कराया जाता है.अभ्यर्थियों/प्रतिनिधियों द्वारा आयोग के निर्देशों के अनुरूप स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का सतत अवलोकन किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने इन सभी से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. सभी सुरक्षा व्यवस्था एवं पारदर्शिता से संतुष्ट हैं. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश तथा प्रोटोकॉल के अनुरूप वज्रगृह की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.


आलोक कुमार


सोमवार, 10 नवंबर 2025

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दलों को ई०वी० एम०/वीवी-पैट वितरण कार्य सम्पन्न


विधानसभा चुनाव  के लिए  मतदान दलों को ई०वी० एम०/वीवी-पैट वितरण कार्य सम्पन्न

बेतिया, (आलोक कुमार).मतदान दलों को ई०वी० एम० वितरण (Dispersal) का कार्य मतदान की तिथि से एक दिन पूर्व किया जाता है.ई०वी० एम० वितरण के लिए  स्ट्रांग रूम खोले जाने एवं वितरण कार्य के दौरान उपस्थित रहने  के लिए अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं को पूर्व से लिखित रूप से सूचित किया जाता है.साथ ही इस दौरान मतदान दलों को रेण्डमाईजेशन के माध्यम से टैग किये गये मतदान केन्द्रों के लिए ई०वी० एम० एवं वी० वी० पेट उपलब्ध कराया जाता है.मतदान दलों द्वारा ई०वी०एम० प्राप्ति के समय जाँच पड़ताल कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि उपलब्ध कराये गये BU, CU, VVPAT उनके मतदान केन्द्र से संबंधित है.साथ ही सुरक्षित रखी गयी मशीनें आवश्यकतानुसार Replacement के लिए (यदि मतदान केन्द्र पर मशीनें खराब हो जाती है) सेक्टर पदाधिकारियों को उपलब्ध करा दिया जाता है. आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक भी इस प्रक्रिया की निगरानी करते है. इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग के Manual on Electronic Voting Machine में वर्णित है। जो आयोग के वेबसाईट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है.

        बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला में कल दिनांक 11.11. 2025 को होने वाले मतदान  के लिए  आज दिनांक 10.11.2025 को सभी मतदान दलों एवं सेक्टर पदाधिकारियों को अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं प्रेक्षक की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम खोलते हुए ई०वी० एम० एवं वी०वी०पैट का वितरण का कार्य किया गया. यह कार्य जिले के संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटर से किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-

विधानसभा क्षेत्र सं० एवं नाम डिस्पैच सेंटर का पता

01- वाल्मीकिनगर- बाबा भूतनाथ महाविद्यालय, मंगलपुर, बगहा-2

02- रामनगर (ST)- राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिनगर

03- नरकटियागंज- कृषि बाजार समिति, नरकटियागंज

04- बगहा- बाबा भूतनाथ महाविद्यालय, मंगलपुर, बगहा-2

05- लौरिया- एम.जे.के. कॉलेज, बेतिया

06- नौतन- एम.जे.के. कॉलेज, बेतिया

07- चनपटिया- एम.जे. के. कॉलेज, बेतिया

08- बेतिया- एम.जे.के. कॉलेज, बेतिया

09-सिकटा- कृषि बाजार समिति, नरकटियागंज

मतदान दलों/सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा जिन वाहनों के माध्यम से ई०वी० एम० एवं वी०वी०पैट का परिवहन किया जा रहा है, उनके वाहनों में लगाए गए GPS उपकरण अथवा Ele Traces मोबाइल ऐप के माध्यम से उनके मूवमेंट ट्रैकिंग की व्यवस्था की गयी है.मतदान के उपरांत उक्त ई०वी० एम० में से मतदान में उपयोग किये गये मशीनों को जिले के Polled EVM Strong Room में भंडारित किया जाएगा. साथ ही जो मशीनें खराब पायी जाएगी उन्हें Polled EVM Strong Room से अलग स्थित चिन्हित वेयर हाउस में भंडारित किया जाएगा.

रविवार, 9 नवंबर 2025

धन्य माता एलिस्वा वाकायिल: भारतीय नारी शक्ति और समर्पण का अमर प्रतीक

 

धन्य माता एलिस्वा वाकायिल: भारतीय नारी शक्ति और समर्पण का अमर प्रतीक

कोच्चि.कोच्चि के वल्लारपदम महागिरजाघर में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में जब  पोप लियो XIV के विशेष प्रतिनिधि और मलेशिया के पेनांग के बिशप कार्डिनल सेबेस्टियन फ्रांसिस ने आधिकारिक तौर पर मदर एलिस्वा को धन्य घोषित किया. कार्डिनल ने पोप द्वारा जारी घोषणा पत्र लैटिन भाषा में पढ़ा. वेरापोली आर्चडायसिस के मेट्रोपॉलिटन जोसेफ कलाथिपरम्बिल ने अपने प्रार्थना-प्रार्थना में कहा, "मदर एलिस्वा का पवित्र, साहसी और अटूट विश्वास और प्रेम का जीवन अनेक लोगों के लिए प्रेरणादायक रहेगा.

              पेनांग के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल सेबेस्टियन फ्रांसिस ने ईशसेविका मदर एलिस्वा वाकायिल को “धन्य” घोषित किया, तो यह केवल कैथोलिक समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के समग्र सामाजिक-शैक्षिक इतिहास के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण बन गया। 1831 में जन्मी और 1913 में देह त्यागने वाली मदर एलिस्वा का जीवन सेवा, त्याग और महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत मिसाल है।

               मदर एलिस्वा वाकायिल ने न केवल भारत में पहला आदिवासी धर्मबहनों का धर्मसमाज टीओसीडी (Teresian Carmelite Sisters of the Third Order Discalced) की स्थापना की, बल्कि केरल में लड़कियों के लिए पहला कॉन्वेंट स्कूल भी खोला — एक ऐसा कदम जिसने 19वीं सदी के केरल में शिक्षा की दिशा बदल दी। जब समाज में महिलाओं की शिक्षा को संकीर्ण दृष्टि से देखा जाता था, तब उन्होंने उस बंधन को तोड़ते हुए ज्ञान और आत्मनिर्भरता का दीप जलाया।

           उनकी पहल से शुरू हुआ यह आंदोलन आज भी “तेरेसियन कार्मेलाइट्स धर्मसमाज” के माध्यम से हजारों युवतियों के जीवन को दिशा दे रहा है। उनके दान और भक्तिमय जीवन की परिणति अब “धन्य” के रूप में हुई है — यह उस तप, समर्पण और करुणा का सम्मान है जो उन्होंने समाज के वंचितों के लिए दिखाया।

      इस ऐतिहासिक अवसर पर मुंबई आर्चडायसिस के एमेरिटस कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस ने धन्य माता एलिस्वा की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके अवशेषों को वेदी पर स्थापित किया गया। इस समारोह में भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन (CBCI) के अध्यक्ष मार एंड्रयूज थजाथ, केआरएलसीबीसी के अध्यक्ष आर्चडायसिस वर्गीज चक्कलकल और आर्चडायसिस जोसेफ कलाथिपरम्बिल सहित अनेक वरिष्ठ धर्मगुरुओं की उपस्थिति ने इस क्षण को ऐतिहासिक बना दिया।

      एलिस्वा के जीवन का हर अध्याय प्रेरणा देता है। 20 वर्ष की आयु में पति की असामयिक मृत्यु के बाद उन्होंने सांसारिक जीवन से विरक्त होकर प्रार्थना और सेवा को अपना जीवन-मार्ग बनाया। उन्होंने न केवल शिक्षा, बल्कि करुणा और समानता के मूल्य को समाज में स्थापित किया।

ईसाई परंपरा में संत घोषित किए जाने की प्रक्रिया चार चरणों से गुजरती है – ईश्वर की सेविका, आदरणीय, धन्य और अंततः संत। 2008 में उन्हें “ईश्वर की सेविका” घोषित किया गया, 2023 में “आदरणीय” और अब 2025 में “धन्य” का सम्मान प्राप्त हुआ है। अब यदि उनकी मध्यस्थता से एक और सत्यापित चमत्कार सिद्ध होता है, तो वह केरल की पांचवीं संत घोषित की जाएगी — एक ऐसी मील का पत्थर जो भारतीय नारी शक्ति की आध्यात्मिक ऊंचाई को विश्व के पटल पर और दृढ़ करेगा।

केरल में अब तक चार संत घोषित हो चुके हैं — सिस्टर अल्फोंसा, फादर कुरियाकोस चावरा, सिस्टर यूफ्रेसिया और मरियम थ्रेसिया। इस सूची में एलिस्वा वाकायिल का नाम जोड़ना, राज्य की धार्मिक विरासत और भारत की आध्यात्मिक चेतना दोनों के लिए सम्मान की बात है।

धन्य माता एलिस्वा वाकायिल का जीवन हमें याद दिलाता है कि सच्चा धर्म केवल प्रार्थना में नहीं, बल्कि सेवा, शिक्षा और समानता के प्रसार में निहित है। उनकी विरासत आज भी यह सिखाती है — “जहाँ प्रेम और सेवा है, वहीं ईश्वर का वास है।”

आलोक कुमार


शनिवार, 8 नवंबर 2025

भारतीय क्रिकेट का भविष्य अब नए और दृढ़ खिलाड़ियों के हाथों में

 ध्रुव जुरेल — भारतीय क्रिकेट का नया भरोसा

पटना.भारत ‘ए’ और दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के बीच जारी अनौपचारिक टेस्ट ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को मिश्रित भावनाओं का अनुभव कराया. जहां एक ओर ध्रुव जुरेल के बल्ले से लगातार दो शतक निकलने ने उम्मीदों को नई उड़ान दी, वहीं अभिमन्यु ईश्वरन का दोनों पारियों में शून्य पर आउट होना निराशाजनक रहा. मगर इस मुकाबले ने एक बात साफ कर दी — भारतीय क्रिकेट का भविष्य अब नए और दृढ़ खिलाड़ियों के हाथों में है, और उस सूची में सबसे ऊपर नाम है ध्रुव जुरेल का.   ध्रुव जुरेल का यह प्रदर्शन किसी संयोग का परिणाम नहीं है.यह एक युवा क्रिकेटर के धैर्य, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का प्रमाण है.उन्होंने पहली पारी में नाबाद 132 रन और दूसरी पारी में नाबाद 127 रन बनाकर न सिर्फ मैच को भारत ‘ए’ के पक्ष में मोड़ा, बल्कि यह भी साबित किया कि वह लंबे प्रारूप के लिए बने हैं. नमन ओझा के बाद वह भारत ‘ए’ के लिए दोनों पारियों में शतक जमाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं — यह उपलब्धि अपने आप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है.

    साल 2001 में आगरा में जन्मे इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में उप-कप्तान के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई थी. घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जल्द ही खुद को एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया.2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू और नागालैंड के खिलाफ 249 रनों की पारी उनके प्रतिभा के शुरुआती संकेत थे.आज, उनके नाम 30 प्रथम श्रेणी मैचों में 51 से अधिक के औसत से लगभग 1,900 रन दर्ज हैं — एक शानदार उपलब्धि.

     इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए भी उन्होंने सीमित ओवरों के खेल में अपनी उपयोगिता सिद्ध की. 2023 में आईपीएल डेब्यू के साथ ही 172.73 के स्ट्राइक रेट ने उन्हें चर्चा में ला दिया. इसके बाद 2024 में टेस्ट डेब्यू करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट और रांची में शानदार पारियां खेलीं. रांची टेस्ट में 90 और 39 रनों की पारी ने भारत को जीत दिलाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान भी मिला.जुरेल की बल्लेबाजी में सबसे उल्लेखनीय पहलू है उनकी परिस्थिति को समझने की परिपक्वता। वह न तो जल्दबाजी करते हैं और न ही रक्षात्मक रवैया अपनाते हैं — बल्कि ज़रूरत के अनुसार खेल की गति तय करते हैं.

     यह गुण उन्हें आने वाले समय में भारतीय टेस्ट टीम का स्थायी हिस्सा बना सकता है.आज जब भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव की नई लहर चल रही है, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी ही उस स्थिरता और संतुलन के प्रतीक बन सकते हैं, जिसकी टेस्ट टीम को आवश्यकता है. उनकी ताज़ा उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि यह संकेत है कि भारत के पास ऋषभ पंत के बाद भी विकेटकीपिंग विभाग में भविष्य सुरक्षित है.ध्रुव जुरेल की यह कहानी हमें याद दिलाती है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता — निरंतरता ही असली पूंजी है.आगरा से शुरू हुई यह यात्रा अब भारतीय क्रिकेट के भविष्य की रेखाओं को आकार दे रही है। और शायद यही वह क्षण है जब हम निश्चिंत होकर कह सकते हैं — भारतीय टेस्ट क्रिकेट को उसका अगला ध्रुव मिल गया है.


आलोक कुमार


<span style="background-color: #e9eef6; color: #1f1f1f; font-family: &quot;Google Sans&quot;, Roboto, Arial, sans-serif; font-size: 14px;">&gt;AdSense&lt;https://chingariprimenews.blogspot.com/&lt;</span>




<span style="background-color: #e9eef6; color: #1f1f1f; font-family: &quot;Google Sans&quot;, Roboto, Arial, sans-serif; font-size: 14px;">&gt;AdSense&lt;https://chingariprimenews.blogspot.com/&lt;</span>


शुक्रवार, 7 नवंबर 2025

इतिहास का वह स्वर्ण क्षण

 

पटना.वर्ष 2025 भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज होने जा रहा है. यह वह वर्ष है जब भारत का राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” अपनी 150वीं वर्षगांठ मना रहा है — एक ऐसा गीत जिसने न केवल भारत की स्वतंत्रता की ललकार दी, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी अमर बना दिया.बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत आज भी भारत की आत्मा में उसी तीव्रता से गूंजता है, जैसे आजादी के रण में गूंजा था.

इतिहास का वह स्वर्ण क्षण

अक्षय नवमी, 7 नवंबर 1875 — बंगाल के साहित्यिक आकाश पर यह दिन सदा-सदा के लिए अमर हो गया. इसी दिन बंकिम चंद्र चटर्जी ने “वंदे मातरम” की रचना की. यह गीत पहली बार उनकी साहित्यिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में प्रकाशित हुआ और बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा बना.इस उपन्यास के माध्यम से बंकिम चंद्र ने भारत माता की आराधना को राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ा, जिससे यह गीत मात्र शब्द न रहकर क्रांति का प्रतीक बन गया.

“वंदे मातरम” शब्दों का शाब्दिक अर्थ है — “मैं मातृभूमि को नमन करता हूँ”.

संस्कृत का “वंदे” यानी नमन करना और “मातरम” यानी माता.यह मातृभूमि के प्रति भक्ति, सम्मान और समर्पण का ऐसा गीत है जिसने हर भारतीय को अपनी मिट्टी से जोड़ दिया.

पहली सार्वजनिक गूंज

1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार “वंदे मातरम” सार्वजनिक रूप से गाया गया.65 सेकंड (1 मिनट 5 सेकंड) के इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों के दिलों में जोश भर दिया. यह केवल गीत नहीं, बल्कि एक नारा बन गया — “वंदे मातरम” की गूंज सुनते ही स्वतंत्रता सेनानियों की नसों में रक्त नहीं, बिजली दौड़ जाती थी.

2025: 150 वर्षों का गौरव

अब, जब इसकी रचना के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, पूरा देश “वंदे मातरम स्मरणोत्सव” मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्षव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि “यह गीत भारत की आत्मा का स्वर है, जो हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा.”इस अवसर पर सरकार ने एक विशेष डाक टिकट जारी किया है.देशभर के स्कूलों, विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थानों में सामूहिक गायन, विचार गोष्ठियों और प्रदर्शनी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

गीत का भावार्थ और सांस्कृतिक अर्थ

“वंदे मातरम” की हर पंक्ति भारत के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक एकता का बखान करती है—

सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्,

शस्यश्यामलां मातरम्.

यह भारत माता की उस धरती का वर्णन है जो जल से समृद्ध है, अन्न से परिपूर्ण है, और जिसकी हवाएँ शीतल मलय बयार सी हैं.बंकिम चंद्र ने भारत को एक जीवंत देवी स्वरूपा के रूप में चित्रित किया — जो करुणा, शक्ति और सौंदर्य की मूर्ति है.

स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत

ब्रिटिश शासन के समय “वंदे मातरम” ने देशभक्ति की ऐसी लहर जगाई कि इसे क्रांतिकारियों का युद्ध नाद कहा जाने लगा.लाठी, गोली और जेल के बीच भी “वंदे मातरम” की आवाज दबाई नहीं जा सकी। इसे गाने मात्र से हजारों युवाओं ने आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए.

आज के भारत में ‘वंदे मातरम’ का अर्थ

आज जब भारत विश्व मंच पर अपनी पहचान नए आत्मविश्वास के साथ बना रहा है, “वंदे मातरम” हमें याद दिलाता है कि यह मिट्टी केवल भूगोल नहीं, बल्कि आस्था और पहचान का प्रतीक है.स्कूलों की असेंबली में, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के समारोहों में, या खेल के मैदानों में जब यह गीत गूंजता है — तो हर भारतीय की रगों में गर्व की लहर दौड़ जाती है.

समान विचार

150 वर्षों के बाद भी “वंदे मातरम” उतना ही जीवंत, उतना ही प्रभावशाली है। यह गीत हमें याद दिलाता है कि सच्ची देशभक्ति नारे में नहीं, बल्कि मातृभूमि की सेवा में है.“वंदे मातरम” केवल एक राष्ट्रगान नहीं, यह भारत की आत्मा का अनंत स्वर है — जो हमें बार-बार झुकने, नमन करने और अपनी मिट्टी को प्रणाम करने की प्रेरणा देता है. वंदे मातरम — यह भारत का शाश्वत प्रणाम है.

आलोक कुमार


https://adsense.google.com/adsense/u/0/pub-4394035046473735/myads/sites/preview?url=chingariprimenews.blogspot.com

गुरुवार, 6 नवंबर 2025

पहले फेज में कुल 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई


 पटना.बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में कुल 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले गए. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में कुल 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. पहले चरण में 121 सीटों पर 64.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.

       राजधानी पटना (14 सीटें), भोजपुर (7 सीटें), बक्सर (4 सीटें) , गोपालगंज (6 सीटें) ,सिवान (8 सीटें) ,सारण (10 सीटें) ,मुजफ्फरपुर (11 सीटें) ,वैशाली (8 सीटें) ,दरभंगा (10 सीटें) ,समस्तीपुर (10 सीटें) ,मधेपुरा (4 सीटें) ,सहरसा (4 सीटें) ,खगड़िया (4 सीटें) ,बेगूसराय (7 सीटें) ,मुंगेर (3 सीटें) ,लखीसराय (2 सीटें) ,शेखपुरा (2 सीटें) और नालंदा (7 सीटें) पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ.

  यहां के विधानभा में चुनाव आलमनगर, बिहारीगंज, सिंघेश्वर, मधेपुरा, सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिशी, कुशेश्वर स्थान, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट , औराई, मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ, सिवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरेयाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकार, राघोपुर, महनार, पातेपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली, खगड़िया, बेलदौर,परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहार शरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर.हुआ.

  पटना जिला (औसतन 55.02 फीसदी वोटिंग).मोकामा-62.16%, बाढ़-59.56%, बख्तियारपुर-62.55%, दीघा-39.10%,बांकीपुर-40.00%,कुम्हरार-39.52%.,साहिब-58.51%,फतुहा-59.32%,दानापुर-55.27%,मनेर-58.12%, फुलवारीशरीफ-62.14%,मसौढ़ी-59.91%, पालीगंज-63.20% और बिक्रम-66.95% मतदान दर्ज किया गया.

  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के आलोक में 6 नवम्बर को मतदान की समाप्ति के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित किया गया.मतदान की पूर्णतः शांतिपूर्ण समाप्ति एवं विगत चुनावों की तुलना में मतदान प्रतिशत में अच्छी वृद्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए पटना जिला के सभी निर्वाचकों-निवासियों, अधिकारियों, मीडिया बंधुओं, सिविल सोसाइटी के सदस्यों सहित सभी स्टेकहोल्डर्स के प्रति आभार व्यक्त किया गया.


आलोक कुमार


<p>&nbsp;<a href="https://support.google.com/adsense/answer/9274516" rel="noopener" style="background-color: white; color: #0b57d0; font-family: &quot;Google Sans Text&quot;, Roboto, &quot;Helvetica Neue&quot;, Helvetica, sans-serif, &quot;Noto Color Emoji&quot;; font-size: 16px; letter-spacing: 0.08px; text-decoration-line: none;">&nbsp;AdSense ad code</a></p>

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...