रविवार, 17 मार्च 2013

अपेंडिक्साइटीज का ऑपरेशन करवाने में सफल


                                                     अपेंडिक्साइटीज का ऑपरेशन करवाने में सफल

यह सही है कि आज भी सुदूर गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में ग्रामीणों को खास जानकारी नहीं है। इसके कारण लोग बेहतर ढंग से स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। पेट में रोग रहता है और उनके बक्सा में स्मार्ट कार्ड पड़ा रह जाता है। वहीं आरएचबीवाई के तहत निर्गत स्मार्ट कार्ड का गलत व्यवहार करने का कलंकित टीका बिहार के माथे पर लग गया है कि अपना बिहार में सिर्फ बच्चादानी का ही ऑपरेशन किया जाता है। इस तरह के कलंक को खुद ग्रामीण महिलाएं ही धोने में लग गयी है। स्मार्ट कार्ड से महादलित मुसहर समुदाय की महिलाएं अपेंडिक्साइटीज का ऑपरेशन करवाने में सफल हो रही हैं। इस तरह के कारनामे हो जाने से आरएसबीवाई का भविष्य उज्जवल होने लगा है।
  जहानाबाद जिले के जहानाबाद प्रखंड में मांदेबीघा ग्राम पंचायत में अमियांबीघा मुसहरी टोला में नागा मांझी रहते हैं। इनकी पत्नी क्रांति देवी को अपेंडिक्साइटिज हो गया था। अशिक्षित होने के बाद भी लकड़ी के बॉक्स में रखे स्मार्ट कार्ड को निकालकर जहानाबाद के डाक्टर एस.जीत के पास जाकर अपेंडिक्साइटिज का ऑपरेशन करवाने में सफल हो गयी। खासकर अपना बिहार में स्मार्ट कार्ड के द्वारा सिर्फ-सिर्फ बच्चादानी का ही ऑपरेशन किया जाता है। इस पर लगाम लगाने पर आम लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग को राहत मिलेगी। एक बार फिर सरकारीकर्मियों एवं बीमाकर्मियों के क्रियाकलाप के ऊपर सवाल उठ गया। नागा मांझी को अप्रैल 2010 में स्मार्ट कार्ड निर्गत किया गया। 0000260110807046 8 है। उसमें उम्र 50 साल दर्शाया गया। अगर यह उम्र सही है तो नागा मांझी 38 साल में पिताश्री बने थे। इसके बाद नवीकरण करने के बाद 2012 में नागा मांझी को 1.1.1985 उम्र दिखाया दिया गया। इस तरह सिर्फ 27 साल के हो गये। अगर उम्र सच मान लिया जाए तो 15 साल में नागा पिताश्री बन गये थे। 1033011371200018.1 वाले स्मार्ट कार्ड में पांच लोगों का नाम है। नागा मांझी, क्रांति देवी, चंदन कुमार (11 साल), कंचन कुमारी (9 साल) और रेणु कुमारी (3 साल ) है।

शुक्रवार, 15 मार्च 2013

ईसा मसीह के प्रतिनिधित्व के रूप में पोप कार्यशील

                                                     ईसा मसीह के प्रतिनिधित्व के रूप में पोप कार्यशील

 
ईसा मसीह के प्रतिनिधित्व के रूप में पोप कार्यशील होते हैं। इस लिहाज से दुनियाभर के रोमन कैथोलिकों के धर्मगुरू भी हो गये हैं।  इनको इटली सरकार के भी मान्यता प्रदान की है। इटली सरकार ने 1929 में 109 एकड़ जमीन पर पसरा वेटिकन सिटी को स्वतंत्र रूप से संचालन करने वाले पोप ही होते हैं। पोप के द्वारा कार्डिनलों को राजदूत के रूप में बहाल करते हैं। जो पोप के चयन में अहम भूमिका अदा करते हैं। जो सदियों से होता चला रहा है। इस बार भी चला। उनका चयन कार्डिनल लोग कई दौर की प्रार्थना करने के बाद ही पोप को चुनने में सर्मथ हो पाते हैं। जौर्ज मारियो बेर्गोगलिया पादरी, बिशप, कार्डिनल और अब पोप बन गये हैं। प्रार्थना के बल पर पोप फ्रांसिस वन बन सके ।

बुधवार 13.03.2013 की रात 11:45 मिनट दुनियाभर के 1.2 अरब रोमन कैथोलिकों के लिए हर्ष लेकर आया। इस ऐतिहासिक दिवस पर रोमन कैथोलिक समुदाय को नए पोप मिल गये हैं। पहली बार यूरोप से बाहर के होने वाले पोप अर्जेन्टीना के कार्डिनल जौर्ज मारियो बेर्गोगलिया हैं। इनको पोप फ्रांसिस वन के नाम से जाना जाएगा। पोप के रूप में चुने जाने के बाद केवल 8 मिनट के अंदर ही पोप सबसे पहले ऐतिहासिक सेंट पीटर्स बैसिलिका की बालकनी में आकर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को दर्शन दिए और लोगों को संबोधित किये। उस समय प्राकृतिक की ओर खुशी मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखा उसने हल्की वर्षा की बौंछार दे दिये। नए पोप पाकर लोग हर्षित हो उठे। कुल मिलाकर 266 वें पोप  के सम्मान में चर्च के घंटे घनघना उठे।

  17 दिसंबर 1936 में पोप फ्रांसिस वन ( जौर्ज मारियो बेर्गोगलिया ) का जन्म हुआ है। 21 साल की अवस्था में पादरी बने। इस बीच बहुत जोर से बीमार भी पड़े। 1962 में बिशप बने थे। 1978 में कार्डिनल बनाये गये। व्यूनस आयर्स के आर्च बिशप हैं। 2005 में पोप का चुनाव वक्त पोप का प्रबल दावेदार थे। परन्तु सफल नहीं हो सके। मगर इस बार दुनियाभर के 48 देशों के 115 कार्डिनलों ने मिलकर पोप का चुनाव किया। भारत से भी 5 कार्डिनल इस प्रक्रिया में शामिल थे। झारखंड के कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पों भी गये थे। किसी भी लैटिन अमेरिकी देश से पहली बार कोई व्यक्ति पोप बना है। पोप को दो तिहाई बहुमत से चुना गया। नए पोप की उम्र की 76 साल है। इस तरह उनका पोप बनने का सपना साकार हो। कार्डिनलों के द्वारा दो तिहाई बहुमत वोट यानी 77 पड़ने के बाद ही नए पोप बन सके।

    1.2 अरब रोमन कैथोलिकों के नेतृत्व करने वाले नए पोप चुनाव 115 कार्डिनलों ने 5 चक्र वोट डालने के बाद वैटिकन सिटी में नए पोप का चुनाव हो गया है। अर्जेन्टीना के कार्डिनल जौर्ज मारियो बेर्गोगलिया बने नए पोप। इन्हें पोप फ्रांसिस वन के नाम से जाना जाएगा। पोप के रूप में चुने जाने के बाद सबसे पहले ऐतिहासिक सेंट पीटर्स बैसिलिका की बालकनी में आकर उन्होंने दर्शन दिए। इस मौके पर पोप फ्रांसिस ने लोगों को संबोधित भी किया। पोप को दो तिहाई बहुमत से चुना गया। नए पोप की उम्र की 76 साल है।
  पोप का चुनाव 8 चरणों में होता है। इसके लिए 3 दल बनाया जाता है। जो चुनाव संबंधी प्रक्रियों को मूर्त रूप देता है। जब तक निर्णायक चुनाव नहीं होता है तो उस निर्वाचन वोटर पेपर में राशायनिक डालकर जलाया जाता है। ऐसा करने से वैटिकन में सिस्टीन चैपल की चिमनी से काला धुआं निकलने लगता है। काला धुआं निकलने का मतलब होता है कि पोप का चुनाव नहीं हो सका है। 2 दिन की प्रक्रिया के बाद नए पोप का चुनाव किया गया। तब दो तिहाई बहुमत प्राप्त हो जाता है तो उन पेपरों को सीधे जलाया जाता है।ऐसा होने से चिमनी से सफेद धुआं निकलने लगता है। तो यह संकेत दे देता है कि पोप का चुनाव हो गया है। सफेद धुंआ निकलते ही वैटिकन के सेंट पीटर्सबर्ग स्क्वेयर पर मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। गिरिजाघरों का घंटा बजने लगा। लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। यह देखना गया कि काला धुंआ निकलने के बाद एक पक्षी आकर चिमनी पर बैठ गयी। इसे ईसाई समुदाय पवित्र आत्मा कहने लगे। इसके तत्क्षण बाद ही पोप का चुनाव संपन्न हो गया।

 गौरतलब है कि पिछले महीने पोप बेनेडिक्ट 16वें ने खराब सेहत का हवाला देते हुए अपना पद छोड़ दिया था, जिसके बाद नए पोप को चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। बेनेडिक्ट 16वें ने ऐसे समय में पोप का पद छोड़ा था जब कैथोलिक चर्च बाल यौन शोषण और वैटिकन में करप्शन के आरोपों से जूझ रहा है।  पोप के बारे में कहा जाता है कि रूढ़ीवादी और सुधारवादी के मिश्रण हैं। सादगी की प्रतिमूर्ति हैं। अपने क्षेत्र के स्लम एरिया में हरेक दिन विजिट करने जाते थे। खुद ही भोजन बनाकर खाते थे। चर्च के बगल में साधारण भवन में रहते थे। हवाई सफर के दौरान कम कीमत वाली टिकट लिया करते थे।
अब देखना है कि संसारभर में प्रसार भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों पर पोप का क्या नजरिया रहता है। अन्तर धार्मिक संवाद को किस तरह बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं लोकधर्मियों के द्वारा चर्च की व्यवस्था संभालने एवं सभी क्षेत्र में नेतृत्व करने में सक्षम होने पर लोकधर्मियों को किस तरह चर्च के कार्यों में भागीदारी करवाने में सहायक सिद्ध हो पा रहे हैं।



वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...