सोमवार, 9 मई 2022

बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा

नालंदा.जिलाधिकारी ने की स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की.


बताया गया कि बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अब तक लगभग 103 करोड़ रुपए लागत की 16 परियोजनाओं का कार्य पूरा किया गया है. लगभग 717 करोड़ रुपए लागत की 14 योजनाओं का कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है तथा लगभग 113 करोड़ रुपए लागत की 4 योजनाओं में निविदा प्रक्रिया के उपरांत लेटर ऑफ इंटेंट निर्गत किया गया है.जिलाधिकारी ने वर्तमान में जारी योजनाओं के प्रगति की एक-एक कर जानकारी ली. इनमें मुख्य रूप से बिहार शरीफ बाजार समिति के विकास के फेज 1 तथा फेज 2 का कार्य, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, नालंदा महिला कॉलेज का विकास कार्य, नालंदा हेल्थ क्लब का विकास कार्य आदि शामिल हैं.बाजार समिति में एचटी लाइन को शिफ्ट करने के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत को दिया गया.

धनेश्वर घाट में आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को भी अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया.नाला रोड के निर्माण कार्य तथा सीवरेज नेटवर्क एवं ट्रीटमेंट सिस्टम के तहत कराए जा रहे कार्यों को बरसात से पहले व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया ताकि बरसात के समय में यातायात एवं जल निकासी को लेकर कोई व्यवधान नहीं हो.बिहारशरीफ स्थित बिहार क्लब भवन के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा शहर में उपयुक्त स्थल पर मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के लिए संभावना तलाशने को कहा गया.

बैठक में नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह, बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सीईओ श्री विनोद कुमार, सीएफओ शशि भूषण, सीनियर मैनेजर मृत्युंजय कुमार, अंचलाधिकारी बिहार शरीफ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार


उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नीरा उत्पादन बिक्री आदि को लेकर जीविका की बैठक

नालंदा.उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में जीविका की बैठक आयोजित की गई.बैठक में नीरा संग्रहण/ बिक्री सहित जीविका द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों की समीक्षा की गई.नीरा के संग्रहण के लिए जिला में प्रतिदिन 20 हजार लीटर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.इस लक्ष्य को विभिन्न प्रखंडों के बीच पंचायतों की संख्या के आधार पर विभाजित किया गया है.

9 मई को जिला में कुल 17220 लीटर नीरा का संग्रहण किया गया जिसमें से 14206 लीटर नीरा की बिक्री की गई.लगभग 3 हजार लीटर संग्रहित नीरा विभिन्न कारणों से अनुपयोगी हो गई.उप विकास आयुक्त ने संग्रहित नीरा के अनुपयोगी होने के कारणों की पहचान करने में गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया ताकि कम से कम संग्रहित नीरा की बर्बादी हो.वर्तमान माह में जिला में 9 मई तक कुल 2 लाख 27 हजार 879 लीटर नीरा संग्रहित किया गया जिसमें से 1 लाख 84 हजार 854 लीटर नीरा की बिक्री की गई.

बिहारशरीफ प्रखंड में प्रतिदिन के लिए  निर्धारित नीरा संग्रहण के लक्ष्य के विरुद्ध संग्रहण में निरंतर कमी पाई गई, जबकि जिला के कुल नीरा संग्रहण में वृद्धि हुई है. उप विकास आयुक्त ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए बीपीएम बिहार शरीफ से स्पष्टीकरण पूछा. इसी प्रकार कतरी सराय में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 65 प्रतिशत तथा हरनौत में 66 प्रतिशत ही नीरा संग्रहण किया गया.सभी प्रखंडों के बीपीएम को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत नीरा संग्रहण सुनिश्चित करने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया.

बिहार शरीफ बाजार समिति स्थित नीरा बॉटलिंग प्लांट में प्रतिदिन 1500 सौ से 2000 लीटर के बीच नीरा की आपूर्ति की जा रही है. उप विकास आयुक्त ने बॉटलिंग प्लांट की क्षमता के अनुरूप अधिक से अधिक नीरा की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.कॉम्फेड के रेफ्रिजरेटेड वाहनों के माध्यम से चिलिंग सेंटर के साथ-साथ सीधा नीरा प्रोड्यूसर ग्रुप के माध्यम से भी संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके लिए रेफ्रिजरेटेड वाहन वार रूट चार्ट निर्धारित करने का निर्देश डीपीएम जीविका को दिया गया.

जिला में 222 नीरा सेलिंग प्वाइंट  जीविका के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. उप विकास आयुक्त ने डीपीएम जीविका को सभी सेलिंग प्वाइंट का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.सत्यापन के क्रम में यह देखा जाएगा की सेलिंग प्वाइंट के माध्यम से नीरा की बिक्री वास्तव में की जा रही है या नहीं.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत किस्त की राशि प्राप्त करने वाले लाभुकों के आवास निर्माण की मॉनिटरिंग जीविका दीदियों के माध्यम से भी सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि आवास निर्माण पूर्ण होने के कार्य में तेजी लाई जा सके.

जीविका समूह के माध्यम से पूर्व से निर्मित तालाबों में मत्स्य पालन के लिए उपयुक्त जलकरों को चिन्हित कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया.व्यक्तिगत मत्स्य पालन के लिए भी मनरेगा के कन्वर्जन से तालाब निर्माण के लिए सभी प्रखंडों में कम से कम दस-दस आवेदन सृजित करने का निर्देश दिया गया.जो आवेदन पहले से प्राप्त हो चुके हैं, उनके लिए तालाब निर्माण के लिए संबंधित प्रोग्राम पदाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.बैठक में डीपीएम जीविका एवं सभी प्रखंडों के बीपीएम उपस्थित थे.

आलोक कुमार


 

पटना के धनरूआ में प्रो. अरविंद कुमार सिंह की मूर्ति का करेंगे अनावरण

*माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य 10 मई की सुबह पहुंचेंगे पटना

*अरवल में 1857 के नायक जीवधर सिंह-हेतम सिंह पार्क का करेंगे शिलान्यास

*12 मई को पार्टी की राज्य स्थायी समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा


पटना.भाकपा-माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य 10 मई की सुबह पटना पहुंचेंगे और पूर्वनिर्धारित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. 10 मई को आजादी की पहली लड़ाई अर्थात 1857 के महासंग्राम की शुरूआत हुई थी. इस अवसर पर आजादी के 75 साल जन अभियान के बैनर तहत अरवल के खभैनी में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

अरवल का खभैनी गांव मगध में 1857 का केंद्र था. मगध में 1857 के नायक जीवधर सिंह इसी गांव के रहने वाले थे. जीवधर सिंह व हेतम सिंह की याद में गांव में पार्क का निर्माण किया जा रहा है. जीवधर सिंह के परिजनों ने पार्क निर्माण के लिए जमीन दान दी है.10 मई को पार्क निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही, 1942 के आंदोलनकारी बाबू लाल सिन्हा को भी याद किया जाएगा. आजादी के 75 साल पर आयोजित इस कार्यक्रम में खभैनी गांव में एक विशाल संकल्प सभा का भी आयोजन हो रहा है, जिसमें मुख्य वक्ता के बतौर माले महासचिव शामिल होंगे. पार्टी के विधायक साथी भी इसमें हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम संध्या 3 बजे होगा.

इसके पूर्व पटना जिले के धनरूआ प्रखंड के बारा गांव का भी वे दौरा करेंगे. जहां कॉमरेड (प्रो) अरविंद कुमार सिंह की मूर्ति का लोकार्पण होगा. प्रो. सिंह की मृत्यु पिछले साल 10 मई को कोविड के कारण हो गई थी. वे पेशे से प्राध्यापक थे और लगातार पार्टी के पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशन से जुड़े रहे.12 मई को पटना स्थित राज्य कार्यालय में पार्टी की एक दिवसीय राज्य स्थायी समिति की बैठक होगी. इस बैठक में भी माले महासचिव शिरकत करेंगे.

आलोक कुमार 

विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया

 


 पटना.रविवार को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया गया.इस अवसर पर ओसवाल भवन,चतुर्थ तल्ला (विंडसर होटल के बगल में नारायण प्लाजा एग्जीबिशन रोड पटना में प्रथमा ब्लड सेंटर के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले नायकों को सम्मानित किया गया.



इसके पूर्व रविवार को प्रथमा ब्लड सेंटर,पटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम उद्घाटन का उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, एवं जदयू नेत्री श्रीमती डॉ सुहैली मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित   करके विश्व थैलेसीमिया दिवस का उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर युवा जदयू के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए.  


मौके पर विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर पटना में "प्रथमा ब्लड सेंटर" द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले नायकों को सम्मानित भी किया गया.यह कहा गया कि रक्तदान महादान है. आपका किया एक छोटा दान किसी की जिंदगी बचा सकता है. रक्तदान अवश्य करें.इस विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम 2022 है "जागरूक रहें. साझा करें.देखभाल: थैलेसीमिया ज्ञान में सुधार के लिए वैश्विक समुदाय के साथ काम करना.''


बता दें कि प्रथमा ब्लड सेंटर के द्वारा थैलेसीमिया नामक रोगियों को ख्याल किया जाता है.यह थैलेसीमिया एक स्थायी रक्त विकार है, जो अनुवांशिक होता है. इस बीमारी में मरीज के खून में लाल रक्त कण नहीं बन पाता, जिस वजह से मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और वो एनीमिया से ग्रसित हो जाता है. उन्‍हें जीवित रहने के लिए हर दो से तीन सप्‍ताह बाद खून चढ़ाने की आवश्‍यकता होती है. इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 8 मई को ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस‘ मनाया जाता है.


यह भी बताने लायक है कि कि साल 1994 में पहली बार ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस’ मनाने पर विचार किया गया था. इसी साल थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन ने 8 मई के दिन को थैलेसीमिया के मरीजों के नाम डेडिकेट किया था और इस बीमारी से जूझ रहे रोगियों के संघर्ष के प्रति जन सामान्य में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन की स्थापना की गई थी. तब जॉर्ज एंगल जोश इस थैलेसीमिया अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष और संस्थापक के रूप में काम करते थे.

इस तरह के परोपकारी कार्य को आगे बढ़ाने में पंकज सिंह बेघेल लगे हुए हैं.इस समय प्रथमा ब्लड सेंटर पटना के राज्य समन्वयक पंकज सिंह बेघेल हैं.उनका कार्यालय सगुना मोड़, दानापुर में अवस्थित है. प्रथमा ब्लड सेंटर के बैनर तले रविवार को 'विश्व थैलेसीमिया दिवस‘ मनाया गया. इस अवसर पर टीम ब्लड फोर ऑल के सदस्य नीरज आर्यन ने कहा कि सेंटर पटना के द्वारा विश्व थैलेसीमिया के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में थैलेसीमिया के ऊपर जागरूकता कार्यक्रम, नियमित  स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं शिविर आयोजकों का सम्मान, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया था.यह कार्यक्रम ओसवाल भवन,चतुर्थ तल्ला (विंडसर होटल के बगल में नारायण प्लाजा एग्जीबिशन रोड पटना में किया गया.


इस अवसर पर संत माइकल हाई स्कूल के फिजिकल टीचर नीरज आर्यन ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ,भवन निर्माण विभाग के मंत्री श्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा के सामने रक्तदान करके आनंदित महसूस कर रहे थे.अब तक नीरज आर्यन ने 14 बार रक्तदान कर चुके हैं. और कहा कि इन महानुभावों को निकट से पहली बार देख पा रहा हूं.यह सुखद अनुभूति है.

आलोक कुमार 

रविवार, 8 मई 2022

विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष




मुजफ्फरपुर.विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष के दबाव में 4-5 साल पूर्व नीतीश सरकार ने नदी विशेषज्ञों को लेकर रिव्यू कमिटी का निर्माण किया था.लेकिन रिव्यू कमिटी को संसाधन मुहैया कराने व अधिकार संपन्न बनाने पर सरकार ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है और तटबंध निर्माण के काम को आगे बढ़ाने के लिए फिर से करोड़ों की राशि आवंटित कर दिया है. इसके विरोध में चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा की ओर से आज 8 मई को मुजफ्फरपुर के बेनीबाद-गायघाट में जनसभा का आयोजन किया गया.सभा को माले विधायक का.सुदामा प्रसाद सहित अन्य नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.सभा में बड़ी संख्या में बागमती क्षेत्र के किसानों, मजदूरों व आमलोगों ने भाग लिया.सभा में  बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी हुई.संचालन मोर्चा के संयोजक व चर्चित किसान व माले नेता का.जितेंद्र यादव ने किया.

आलोक कुमार 

7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई

*अवैध रूप से आदतन शराब का कारोबार करने वाले 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई




नालंदा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है. अब इस जिले में शराब का कारोबार करने वालों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत नकेल कसा जाएगा. शराब के अवैध कारोबार में आदतन संलिप्त जिला के 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है.

अस्थावां निवासी महावीर चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के अंतर्गत अस्थावां थाना में तीन अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने पश्चात पुनः अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में महावीर चौधरी को एक महीना तक अपनी उपस्थिति प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सारे थाना में दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से किसी कारणवश बाहर जाने की आवश्यकता होने पर संबंधित थानाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर ही थाना क्षेत्र से बाहर जाएंगे.

सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह निवासी मनीष कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में एक कांड दर्ज है. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में मनीष कुमार को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज निवासी मुन्ना उर्फ कद्दू के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में मुन्ना को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को  लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला निवासी चेलवा कसाई उर्फ असरफ के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में एक कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में अशरफ को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज निवासी पप्पू चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में एक  कांड दर्ज है.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में पप्पू चौधरी को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को  लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

बिहार थाना क्षेत्र के महलपर निवासी जीतू राम के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बिहार थाना में  पांच अलग-अलग कांड दर्ज हैं.अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में जीतू राम को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को दीपनगर थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी बंटी उर्फ मुकेश कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में एक कांड दर्ज है. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में मुकेश कुमार को अगले एक माह तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को  लहेरी थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.थाना क्षेत्र से बाहर जाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी.

सभी व्यक्तियों के विरुद्ध अगले एक माह तक के लिए यह आदेश लागू रहेगा.जिसके पश्चात उनके क्रियाकलाप एवं गतिविधि की पुनः समीक्षा की जाएगी.समीक्षा उपरांत अगर शराब के बिक्री करने या अन्य संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो जिला बदर करने की कार्रवाई की जाएगी.

आलोक कुमार 

लोक नृत्य कार्यक्रम आदि कलाकारों द्वारा की जाएगी प्रस्तुति’

 

■ ’जिले में 10 से 12 मई को  मनाया जाएगा सीतामढ़ी महोत्सव’

■ ’सीतामढ़ी महोत्सव में उदित नारायण (बॉलीवुड संगीतकार), लोक गायिका कल्पना पटवारी,सुश्री प्रिया वेंकटरामन दल द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत संस्थान पटना द्वारा लोक नृत्य कार्यक्रम आदि कलाकारों द्वारा की जाएगी प्रस्तुति’                                        


सीतामढ़ी. इस जिले के जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में सीतामढ़ी महोत्सव की तैयारियों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.उन्होंने समीक्षा में बताया गया कि जिले में सीतामढ़ी महोत्सव 10 से 12 मई तक मनाया जायेगा. जिसमें  बॉलीवुड संगीतकार उदित नारायण, कल्पना पटवारी (लोक गायिका) , श्री जितेंद्र चौरसिया सुरांगनदल द्वारा बिहार गौरव गान, सुश्री प्रिया वेंकटरामन दल द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत संस्थान पटना द्वारा लोक नृत्य कार्यक्रम, कार्यक्रम के तीनों दिन स्थानीय कलाकारों का प्रदर्शन आदि कलाकारों द्वारा कला एवं मनोरंजन का अदभुत समागम की प्रस्तुति की जाएगी.


महोत्सव को लेकर पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर एवं समारोह स्थल एवं मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण एवं साज-सज्जा को लेकर सभी तैयारियों की समीक्षा की गई.इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाह्य एवं स्थानीय कलाकारों के आवासन की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता कृष्ण प्रसाद गुप्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेलसंड शंभू नाथ, जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय , ओएसडी  प्रशांत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी, इति चतुर्वेदी उपस्थित थे.                          

आलोक कुमार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नाला उड़ाही कार्य एवं नालों से अवैध कब्जा हटाने की हुई समीक्षा

*नाला उड़ाही में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, दर्ज हुई प्राथमिकी

* नाला उड़ाही एवं नालों पर अतिक्रमण करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा, की जायेगी नियमानुकूल कड़ी कार्रवाई

*जल निकासी में बाधक बने व्यक्ति स्वयं हटा लें अतिक्रमण, अन्यथा पेनाल्टी के साथ होगी कार्रवाई


बेतिया. पूर्वी चम्पारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा नगर निगम, बेतिया में जलजमाव से मुक्ति के लिए चलाये जा रहे नाला उड़ाही एवं अवैध कब्जा हटाने का विशेष अभियान की समीक्षा की गयी.अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में बरसात के पूर्व शहर के सभी बड़े-छोटे नालों की अच्छे तरीके से साफ-सफाई करवा ली जाय ताकि शहरवासियो को जलजमाव की समस्या से निजात दिलायी जा सके.

जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां भी जल निकासी में समस्या आ रही है वहां अस्थायी कच्चे नाले की खुदाई कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय.उन्होंने निगम आयुक्त को नाले पर बने अवैध निर्माण करने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी कर निर्माण को तोड़ने का निर्देश दिया.आयुक्त, नगर निगम, बेतिया द्वारा बताया गया कि दिनांक-06.05.2022 को निबंधन कार्यालय, बेतिया के पीछे चल रहे नाला उड़ाही कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. वहीं बैठक में उपस्थित एसडीपीओ, बेतिया सदर ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आलोक में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जिलाधिकारी ने कहा कि नाला उड़ाही एवं सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जायेगा.शहर को आसन्न बरसात के मौसम में जलजमाव से मुक्ति दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.नालों की उड़ाही युद्धस्तर पर करायी जाय.उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही एवं नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार किये गये कार्ययोजना के अनुरूप मिशन मोड में कार्य कराया जाय ताकि जल्द से जल्द शहर के सभी बड़े-छोटे नाले की गहराई तक उड़ाही की जा सके.साथ ही नालों का अतिक्रमण करने वाले तत्वों के विरूद्ध नोटिस जारी किया जाय तथा नियमानुकूल पेनाल्टी के साथ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय.

जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम, बेतिया, एसडीपीओ, बेतिया एएसडीएम, बेतिया शहर में नाला उड़ाही एवं नालों से अतिक्रमण हटाने के कार्यों का नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण करेंगे तथा उपरोक्त कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती के साथ निपटेंगे.नगर निगम आयुक्त द्वारा बताया गया कि तीव्र गति से जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु बाहर के जिलों से पोकलेन आदि आवश्यक संसाधन शीघ्र ही निगम को उपलब्ध हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य नाला स्टेशन चैक से लेकर नगर निगम कार्यालय के पीछे तक की सफाई जेसीबी एवं पोकलेन के माध्यम से कराया जा रहा है.

 इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री नंदकिशोर साह, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एसडीपीओ, बेतिया, श्री मुकुल परिमल पाण्डेय, वरीय उप समाहर्ता, श्री रवि प्रकाश, श्री सुजीत बरनवाल, श्री राजकुमार सिन्हा, एएसडीएम, श्री अनिल कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, श्री लक्ष्मण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार 

एफआरए कानून से वंचित ग्रामीण परिवारों को वन अधिकार प्राप्त करने में समस्या

            * एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रनसिंग परमार कल सरदारपुर में                      


धार. मामाजी के राज्य मध्य प्रदेश में है धार जिला.मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है धार.धार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है.यह इंदौर संभाग का एक भाग है.धार का कुल भौगोलिक क्षेत्र 8153 वर्ग किमी है और इस प्रकार यह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से एक है.इसी जिले में एकता परिषद जन संगठन व महात्मा गांधी सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण हो रहा है.

मध्य प्रदेश वन अधिकार अभियान के अंतर्गत धार जिले के सरदारपुर गायत्री कालोनी में स्थित श्री कृष्ण बालक 

आश्रम में एकता परिषद जन संगठन व महात्मा गांधी सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 08 मई से दो दिवसीय ग्रामीण मुखिया नेतृत्व  विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है.यह सोमवार 09 मई को जारी रहेगा.इसमें सरदारपुर और बाग ब्लाक के कुल 60 गांव के 150 मुखियाओं (महिला व पुरुष ) सहभागी शामिल हुए.  इस शिविर का मुख्य उद्देश्य  यह है कि वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं नियम 2008 के अंतर्गत एफआरए कानून से वंचित ग्रामीण परिवारों को वन अधिकार प्राप्त करने में जो समस्या आ रही है उसके उचित समाधान के तरीकों को पर ग्रामीण मुखियाओं को जागरूक करना ताकि वन अधिकारों से वंचित परिवारों को उनका अधिकार मिल सके और व्यक्तिगत एवं सामुदायिक पट्टे प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों से ग्राम पंचायत को मजबूत करने में हमारी भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा.


इस दो दिवसीय शिविर में प्रत्येक गांव से चयनित दो संगठन मुखियाओं का नेतृत्व विकास कर वन भूमि अधिकार के लिए वन अधिकार अभियान चलने के लिए पूरे क्षेत्र  में कार्यक्रम निर्धारित किया जायेगा. मुखिया नेतृत्व शिविर में मुख्य अतिथि सरदारपुर  विधायक श्री प्रताप सिंह ग्रेवाल द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माला चढ़ा कर शुभारम्भ किया. साथ ही एकता परिषद की राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष सुश्री श्रद्धा कश्यप एवं  एकता परिषद के

राष्ट्रीय  महासचिव अनीश  कुमार  जी उपस्थिति में दो दिवसीय प्रशिक्षण का संचालन किया गया. इस महत्वपूर्ण शिविर के समापन कार्यक्रम में 09 मई को एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रन सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.साथ ही सरदारपुर ब्लॉक के तिरला ग्राम के मुखिया एवं पटेल श्री रामचंद्र पटेल द्वारा मुखियाओं से कहा गया कि आप सभी को जहां भी मेरी जरुरत हो वहां पर हमेशा एकता परिषद के साथ खड़ा रहूंगा.


आदरणीय विधायक जी ने वन भूमि अधिकार  लिए एकजुट हो कर कार्यवाही करने के लिए प्रोत्साहित  किया व एकता परिषद के कार्यों की सराहना की गई.भोपाल से पधारे एकता परिषद के महासचिव अनीश कुमार जी ने बताया कि कानून बनने के बाद भी आदिवासियों के पट्टे नहीं बनने पर चिंता व्यक्त की एवं शासन- प्रशासन व जन प्रतिनिधि इसे गंभीरता से ले तथा जिला स्तरीय निगरानी  समितियों का गठन कर उचित कार्यवाही की जाये.


एकता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रद्धा बहन ने बताया कि जब तक वन अधिकार पट्टा ग्राम आदिवसियो को नहीं मिलेगा तब तक उनकी आजीविका सुरक्षित नहीं होगी और इस क्षेत्र का पलायन भी बढ़ता जायेगा. इसलिए व्यापकरूप से वन अधिकार अभियान  चला  कर मुखियाओं को सक्रिय एवं जागरूक होना पड़ेगा.

इस कार्यक्रम का संचालन जिला समवन्यक वशीम द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में कार्यकर्ता  भीलू खराड़ी , रामू भूरिया , विजय भूरिया , कलुशिंग भूरिया  संजू बघेल और कमल भवर आदि उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

 

शनिवार, 7 मई 2022

आसन्न बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से जूझना नहीं पड़े

बेतिया. यहां के स्टेशन चौक से नगर निगम कार्यालय तक, अनरी चंधरी पुल, पादरी दुसैया, बानूछापर, रेलवे गुमटी के समीप जल निकासी के लिए किये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण किया गया.इन दिनों नगर निगम, बेतिया द्वारा युद्धस्तर पर नाला उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है. नालों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है. नाला उड़ाही एवं नालों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी, पोकलेन, बॉबकट आदि मशीनों सहित पर्याप्त संख्या में मानव बल को लगाया गया है ताकि आसन्न बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से जूझना नहीं पड़े. नालों पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस भेजा गया है.निर्धारित अवधि के उपरांत नालों पर से अतिक्रमण नहीं हटाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध पेनाल्टी के साथ नियमानुकूल कड़ी कार्रवाई की जायेगी.


जिला प्रशासन द्वारा उक्त कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है. जिलाधिकारी द्वारा स्वयं पूरी टीम के साथ नाला उड़ाही एवं नालों से अतिक्रमण हटाने के कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है.इसी परिप्रेक्ष्य में आज पुनः जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर जल निकासी के लिए किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

जिलाधिकारी द्वारा पूरी टीम के साथ सबसे पहले स्टेशन चैक से समाहरणालय के पीछे होते हुए नगर निगम कार्यालय तक चल रहे नाला उड़ाही कार्य का निरीक्षण किया गया. यहां से अनरी चौधरी पुल, पादरी दुसैया के समीप पुराने पुलिया का भी निरीक्षण किया गया.साथ ही बानु छापर, रेलवे गुमटी के समीप आदि जगहों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्टेशन चौक से नगर निगम कार्यालय तक नाला के बगल में अच्छे तरीके से मिट्टी भराई का कार्य कराया जाय.मिट्टी भराई कराने के उपरांत लेमन ग्राम आदि पौधों का रोपण किया जाय. उन्होंने कहा कि नालों की अच्छे तरीके से साफ-सफाई की जाय. जगह-जगह वेंटों की भी सफाई समुचित तरीके से करायी जाय.


पादरी दुसैया के समीप पुराने पुलिया का जायजा लेने के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पानी का बहाव अवरूद्ध नहीं हो इसकी समुचित व्यवस्था की जाय. बानुछापर क्षेत्र का पानी कैसे निकले इस पर चर्चा करते हुए चीनी मिल गोदाम के समीप नाले का मुहाना खोलने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. अनरी चौधरी पुल निरीक्षण के क्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें.
 
निरीक्षण के क्रम में एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एएसडीएम, श्री अनिल कुमार, एसडीपीओ, बेतिया, श्री मुकुल परिमल पाण्डेय, आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, श्री लक्ष्मण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार 

पीएमसीएच के अधीक्षक व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग

* जीएनएम के छात्रों पर लाठीचार्ज के ऊपर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा , ऐपवा ने विरोध प्रदर्शन करके पीएमसीएच गेट पर सभा की

* दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

पटना.पटना के PMCH की GNM नर्सों पर कल हुए लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA-AISA-RYA ने PMCH में मार्च निकालकर मेन गेट पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया गया .इन संगठनों ने नर्सिंग छात्रों पर हुई लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ ही GNM नर्सों को इंसाफ देने की भी मांग की.शुक्रवार 6 मई को पीएमसीएच में जीएनएम नर्सिंग छात्राओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने लाठीचार्ज के द्वारा छात्राओं को पीएमसीएच परिषद से खदेड़ दिया. छात्राएं अपनी विभिन्न विभिन्न मांगों को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी थी जिसे हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए जमकर लाठीचार्ज किया था.

कल शुक्रवार को जीएनएम नर्स पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया था.आज शनिवार को लाठीचार्ज के विरोध में पूरे पीएमसीएच में जुलूस निकाला गया. इस बीच सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का पुतला जलाया गया. जुलूस का नेतृत्व आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अगियांव के विधायक मनोज मंजिल, आइसा   महासचिव सह पालीगंज विधायक  संदीप सौरभ, ऐपवा  की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे, राज्य सचिव शशि यादव ,नगर सचिव अनीता सिन्हा, आसमां खातून, आइसा नेता कुमार दिव्यम, विकास यादव आदि ने किया.


विरोध सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग छात्राओं की जायज मांगों को मानने व सुनने की बजाए पुरुष पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया. उनका सामान फेंक दिया गया. उन्हें रात भर लोकल थाने में बैठा कर रखा गया.आगे उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले मुख्यमंत्री इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं. छात्राओं को वैशाली के राजापाकड़ में भेज दिया गया है. जबकि उनकी मांग है कि उन्हें पटना में ही 5 किलोमीटर के रिम्स में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

नेताओं ने मांग की है कि नर्सों को पटना में ही , पांच किलोमीटर के अन्दर हो.दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए.स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व  स्वास्थ्य अधीक्षक इस्तीफा दें.

आलोक कुमार 

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...