सोमवार, 9 मई 2022

पटना के धनरूआ में प्रो. अरविंद कुमार सिंह की मूर्ति का करेंगे अनावरण

*माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य 10 मई की सुबह पहुंचेंगे पटना

*अरवल में 1857 के नायक जीवधर सिंह-हेतम सिंह पार्क का करेंगे शिलान्यास

*12 मई को पार्टी की राज्य स्थायी समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा


पटना.भाकपा-माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य 10 मई की सुबह पटना पहुंचेंगे और पूर्वनिर्धारित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. 10 मई को आजादी की पहली लड़ाई अर्थात 1857 के महासंग्राम की शुरूआत हुई थी. इस अवसर पर आजादी के 75 साल जन अभियान के बैनर तहत अरवल के खभैनी में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

अरवल का खभैनी गांव मगध में 1857 का केंद्र था. मगध में 1857 के नायक जीवधर सिंह इसी गांव के रहने वाले थे. जीवधर सिंह व हेतम सिंह की याद में गांव में पार्क का निर्माण किया जा रहा है. जीवधर सिंह के परिजनों ने पार्क निर्माण के लिए जमीन दान दी है.10 मई को पार्क निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही, 1942 के आंदोलनकारी बाबू लाल सिन्हा को भी याद किया जाएगा. आजादी के 75 साल पर आयोजित इस कार्यक्रम में खभैनी गांव में एक विशाल संकल्प सभा का भी आयोजन हो रहा है, जिसमें मुख्य वक्ता के बतौर माले महासचिव शामिल होंगे. पार्टी के विधायक साथी भी इसमें हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम संध्या 3 बजे होगा.

इसके पूर्व पटना जिले के धनरूआ प्रखंड के बारा गांव का भी वे दौरा करेंगे. जहां कॉमरेड (प्रो) अरविंद कुमार सिंह की मूर्ति का लोकार्पण होगा. प्रो. सिंह की मृत्यु पिछले साल 10 मई को कोविड के कारण हो गई थी. वे पेशे से प्राध्यापक थे और लगातार पार्टी के पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशन से जुड़े रहे.12 मई को पटना स्थित राज्य कार्यालय में पार्टी की एक दिवसीय राज्य स्थायी समिति की बैठक होगी. इस बैठक में भी माले महासचिव शिरकत करेंगे.

आलोक कुमार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...