बुधवार, 15 जून 2022

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हरदेव भवन सभागार में आयोजित की गई

नालंदा. इस जिले में निरंतर शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हरदेव भवन सभागार में आयोजित की गई.बैठक में समिति के  सदस्यों ने एक-एक कर अपनी भावनाओं के साथ-साथ अपना सुझाव व्यक्त किया.सभी लोगों ने एक मत से लोकतांत्रिक मूल्यों में अपनी आस्था रखने एवं एवं इसके अनुपालन के प्रति अपनी वचनबद्धता का भरोसा दिलाया.

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सभी सदस्यों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का अनुरोध किया.अन्य जगहों पर होने वाले किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं का दुष्प्रभाव अपने जिला एवं शहर में नहीं हो, इसे सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया.सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक, अफवाहजनक या हिंसा भड़काने वाले पोस्ट करने वालों के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी द्वय ने सभी लोगों को किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने का स्पष्ट रुप से निर्देश दिया. किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के बारे में त्वरित सूचना पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

किसी भी तरह के जुलूस, प्रदर्शन, धरना आदि के आयोजन के लिए सक्षम स्तर से पूर्व अनुमति प्राप्त करना हर हाल में अनिवार्य होगा. ऐसे किसी भी आवेदन के साथ आयोजकों को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन की जिम्मेवारी की जवाबदेही लेनी होगी.बगैर अनुमति के किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजन करने वाले आयोजकों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, विभिन्न थाना प्रभारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बिहार थाना से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

आलोक कुमार 

सड़को की मरम्मति के संबंध में विचार विमर्श किया गया

     *N K Singh ने बताया कि बहुत ही बेकार काम किया जा रहा है पब्लिक को परेशान कर के रखा है ये लोग

गया. ’जिला पदाधिकारी, गया डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में नगर आयुक्त गया नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग तथा कार्यपालक अभियंता बुडको के साथ नए पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़े गए सड़को की मरम्मति के संबंध में विचार विमर्श किया गया.जिला पदाधिकारी ने आरसीडी को सख्त निर्देश दिया कि विष्णुपद रोड तथा बंगाली आश्रम क्षेत्र में खोदे गए सड़क को 2 दिनों के अंदर मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें.’

बैठक में बताया गया कि पेयजल के लिए नए पाइप लाइन बिछाने के दौरान कुल 33 सड़क को खोदा गया है, जिसमें 02 सड़क एनएच का है तथा शेष 31 सड़क  आरसीडी का है. कार्यपालक अभियंता, आरसीडी द्वारा बताया गया की 10 सड़कों के मरम्मति का कार्य पूर्ण करा लिया गया है, शेष 6 सड़क मरम्मत के लिए कार्य किया जा रहा है तथा 15 सड़क में बुडको द्वारा पाइपलाइन का कार्य पूर्ण करते ही सड़क मरम्मत करा दिया जाएगा.


जिला पदाधिकारी में कार्यपालक अभियंता आरसीडी को निर्देश दिया कि शेष सड़क जो अभी भी मरम्मति के लिए लंबित है, उसे युद्ध स्तर पर कार्य कराते हुए संबंधित सड़क को फंक्शनल बनाएं। साथ ही उन्होंने कार्यपालक अभियंता, बुडको को निर्देश दिया की संबंधित 15 सड़को पर पाइपलाइन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करे.बैठक में नगर आयुक्त, गया नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, आरसीडी, बुडको, वरीय उप समाहर्ता श्री अमित पटेल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे.



आलोक कुमार

ग्राम पंचायत सेवरा के आईटीआई कैंपस में भी वृक्षारोपण की जांच की गई

 गया. ’उप विकास आयुक्त, गया श्री विनोद दुहन (भा०प्र०से०) द्वारा आज डुमरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया.’ सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया. प्रखंड कार्यालय में उप विकास आयुक्त द्वारा इंदिरा आवास योजना, स्वच्छता, मनरेगा योजना आदि का समीक्षा बैठक किया गया.


उप विकास आयुक्त के निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरिया श्रीमती कुमारी पुष्पावती सिंह ने पंचायत पंकारा एवं मंझौली में बने में लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का उद्घाटन उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया. मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायत पनकारा के रजकेल नदी के किनारे वृक्षारोपण एवं ग्राम पंचायत सेवरा के आईटीआई कैंपस में भी वृक्षारोपण की जांच की गई.ग्राम पंचायत भोकहा के ग्राम गनसा में अमृत सरोवर का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया. वृक्षारोपण योजना की सराहना की गई तथा मृत पौधे की जगह नए पौधे रिप्लेस करने का निर्देश दिया गया. अमृत सरोवर योजना को यथाशीघ्र पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया.

 


इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, इमामगंज श्री राजेश कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त को इंदिरा आवास योजना, लोहिया स्वच्छ अभियान, मनरेगा सहित अन्य योजना के बारे में जानकारी दिया.

आलोक कुमार

मतगणना केंद्रों की सीसीटीवी कैमरा से हर एक गतिविधियों पर रखी जा रही है


मोतिहारी.कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिमय वातावरण में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा की मतगणना हो रही है. जिलाधिकारी -सह- अध्यक्ष ,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा श्री शीर्षत कपिल अशोक ने लुअठहां मध्य विद्यालय, मोतिहारी में बनाये गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

 

मतगणना केंद्र पर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को किया गया है प्रतिनियुक्त.मतगणना केंद्रों की सीसीटीवी कैमरा से हर एक गतिविधियों पर रखी जा रही है विशेष नजर.उक्त मतगणना केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग  द्वारा चिकित्सकों का किया गया है प्रतिनियुक्ति.उक्त मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

आलोक कुमार

जिलाधिकारी द्वारा पताही प्रखंड के बखरी पंचायत का किया गया जांच

 

*जिलाधिकारी द्वारा पताही प्रखंड के बखरी पंचायत का किया गया जांच

 * कभी मधुबन प्रखंड अंतर्गत स्वांगिया मिडिल स्कूल का भी मध्याह्न भोजन करने की कृपा की जाए, ताकि वहां की भी जानकारी मिल सके

मोतिहारी.बिहार सरकार के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को सरकार द्वारा क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए पताही प्रखंड में बखरी पंचायत का किया निरीक्षण.जिलाधिकारी महोदय ने राजकीय मध्य विद्यालय बखरी एवं श्री श्याम सुंदर पाठक उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी का जायजा लिया तथा स्कूल में पहुंच एमडीएम में बनाए गए भोजन को खाकर भोजन की गुणवत्ता का जांच किया.

वहीं विद्यालय के प्रांगण में भवन निर्माण कार्य प्रगति को भी उन्होंने देखा एवं संबंधित पदाधिकारी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.जिलाधिकारी ने बखरी पोखर का लिया जायजा तथा पोखर के जीर्णोद्धार को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश.वही बखरी पंचायत के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत निर्माणाधीन अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का लिया जायजा तथा जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने का दिया निर्देश.

चंपारण के प्रहरी पीपल के विशाल वृक्ष को देखा वही उन्होंने संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.जिलाधिकारी नद पंचायत में भ्रमण कर नल-जल एवं पक्की-गली के कार्य गुणवत्तापूर्ण की ली जानकारी.वहीं जिलाधिकारी ने आवास योजना अंतर्गत बखरी पंचायत के वार्ड नंबर-07 के लाभुक सुनैना देवी से की बातचीत.


इस अवसर पर माननीय विधायक चिरैया, श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता, माननीय मुखिया सहित प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे.

आलोक कुमार

मंगलवार, 14 जून 2022

ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच की जंग

 


पटना.बिहार की राजनीति में चर्चा यही है कि आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरसीपी सिंह से नाराज हैं. पार्टी की इस कार्रवाई को इसी नजरिये से जोड़कर देखा जा रहा है. पिछले कुछ समय से पार्टी में खेमेबाजी भी काफी हो रही है. ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच की जंग भी किसी से छिपी नहीं है.

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आरसीपी सिंह समर्थकों पर आज बड़ी कार्रवाई की है. जदयू प्रवक्ता अजय आलोक , जदयू महासचिव अनिल कुमार , जदयू महासचिव विपिन कुमार यादव  और समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र नीरज को पद से मुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया है. माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह के केंद्र सरकार से नजदीकियों से सीएम नीतीश नाराज हैं और यह फैसला उसी का प्रतिफल है.

पार्टी से निकाले जाने के बाद अजय आलोक ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा कि बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते,बहुत-बहुत धन्यवाद मुझे मुक्त करने के लिए,इतने साल का संबंध रहा और बहुत अच्छा रहा, मेरी शुभकामनाएं आप लोगों को है, मैं एक बार फिर कहता हूं बहुत-बहुत धन्यवाद अजय आलोक ने पार्टी को धन्यवाद कहते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के अनुशासन का पालन किया.

बता दें कि ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी और संगठन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं. बीते दिनों संजय सिंह को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था. अब सुहेली मेहता का पत्ता साफ कर दिया गया. पार्टी सूत्र बताते हैं कि सुहेली पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की करीबी हैं. लिहाजा, पार्टी में चल रहे मतभेद के कारण यह फैसला लिया गया है.जनता दल यूनाइटेड की इकलौती महिला प्रवक्ता डॉ सुहेली मेहता को उनके पद से हटा दिया गया. प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी. सुहेली जदयू की इकलौती महिला प्रवक्ता थीं, जिन्हें 5 जुलाई 2019 को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था.

16 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन

 

मोतिहारी.जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा दिनांक 16.06.2022  को प्रातः 10:30 बजे से एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.इस कैम्प का आयोजन संयुक्त श्रम भवन परिसर, महिला आई0टी0आई0 के निकट, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी में होना है.

जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री मुकुंद माधव ने जानकारी देते हुए बताया कि Himalaya Impact Management Pvt. Ltd. द्वारा इस जॉब कैंप  के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन Store Incharge, Supervisor और Assistant Branch Manager (ABM) पदों के लिए किया जाएगा.नियोजक हिमालया इम्पैक्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Himalaya Impact Management Pvt. Ltd.) द्वारा शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक पास और उम्र सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित किया गया है.

उक्त जॉब का कार्यस्थल बिहार तथा झारखंड होगा और इसका मानदेय 10500 से 14500 प्रति माह निर्धारित किया गया है.इस रोजगार कैम्प में कुल 95 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है.इच्छुक सभी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, ओरिजिनल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैनकार्ड और 2 फ़ोटो के साथ उक्त स्थान पर ससमय उपस्थित होकर जॉब कैंप में भाग ले सकते है.


आलोक कुमार

किसान के हितों के लिए अनुसंधान करें कृषि वैज्ञानिक



नौतन.पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन प्रखंड में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री श्री पंकज चौधरी के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में कृषकों से संवाद किया.मौके पर महोदीपुर पंचायत के चैलाभार गाँव में मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया.वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में माननीय मंत्री ने मोटर बोट का आनंद लिया और कहा कि यहां पर गोवा जैसा नजारा और आनंद मिल रहा है.

आज मंगलवार को भारत सरकार के केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री श्री पंकज चौधरी ने कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में किसान सम्मान निधि योजना एवं जलवायु अनुकूल कृषि से सम्बंधित कृषकों से संवाद किया.संवाद के क्रम में नौतन प्रखंड के किसान श्री राघव शरण प्रसाद द्वारा शिमला मिर्च की खेती की चर्चा की गई एवं उनके द्वारा बताया गया कि किसान सम्मान निधि योजना से खेती में बीज, खाद एवं दवा इत्यादि के क्रय में बहुत मदद प्राप्त हुआ है.माननीय मंत्री जी द्वारा ड्रेगेन फूड एवं स्ट्रोबेरी इत्यादि की खेती करने का सुझाव दिया गया जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो एवं परम्परागत खेती से वैज्ञानिक खेती की ओर किसान बढ़े.माननीय मंत्री द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया.उन्होंने माधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को किसान हित में अनुसंधान करने की सलाह दी.


इसी क्रम में माननीय मंत्री द्वारा महोदीपुर पंचायत के चैलाभार गाँव में मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया गया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विकास में मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, दुग्ध संग्रह केंद्र आदि योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने तथा सरोवर निर्माण के दौरान आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का अविलंब निराकरण कराया जाय तथा इच्छुक किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाय.

तदुपरांत माननीय मंत्री द्वारा जिले के प्रवेश द्वार अमवा मन अवस्थित वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर का जायजा लिया गया. यहाँ उन्होंने मोटर बोट का आनंद उठाया तथा प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां गोवा जैसा नजारा और आनंद मिल रहा है. आने वाले समय में निसंदेह यह विख्यात और लोकप्रिय पर्यटक स्थल होगा.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स को विकसित करने का कार्य अत्यंत ही सराहनीय है.

इस अवसर पर माननीय राज्य सभा सांसद, श्री सतीश चन्द्र दुबे, माननीय विधायक, चनपटिया, श्री उमाकांत सिंह, माननीय विधायक महाराजगंज, उत्तर प्रदेश, श्री जयमंगल कन्नौजिया सहित प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश, वरीय वैज्ञानिक-सह प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर एवं नरकटियागंज, वैज्ञानिक एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

मुस्लिमों पर संगठित हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद मार्च

 पैगंबर मोहम्मद पर अभद्र टिप्पणी न केवल मुसलमानों बल्कि देश की बुनियाद व लोकतंत्र पर हमला है : दीपंकर भट्टाचार्य.फासीवादी बुलडोजर राज व मुस्लिमों पर संगठित हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद मार्च.राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, सीपीएम के अरुण मिश्रा व कांग्रेस के शकील अहमद भी मार्च में हुए शामिल.16 जून को होगा राज्यव्यापी  नागरिक मार्च......

पटना.भाजपा प्रवक्ताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई अभद्र अभद्र टिप्पणी, भाजपा-आरएसएस द्वारा मुस्लिमों के खिलाफ घृणा-नफरत व संगठित हमले तथा देश को फासीवादी बुलडोजर राज में धकेलने के खिलाफ आज पटना में नागरिक मार्च का आयोजन हुआ. यह मार्च आईएमए हॉल से निकलकर कारगिल चौक तक गया और फिर वहां पर एक सभा का आयोजन हुआ. मार्च में भाकपा-माले के महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य, राजद के प्रधान महासचिव श्री आलोक कुमार मेहता, सीपीएम के राज्य सचिव मंडल के सदस्य अरूण मिश्रा, कांग्रेस के विधायक शकील अहमद के साथ-साथ माले के सभी विधायक, आइसा-इनौस, एआइपीएफ, जसम आदि संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताआंे ने हिस्सा लिया. उक्त नेताओं के अलावा माले के राज्य सचिव कुणाल, खेग्रामस के महासचिव धीरेन्द्र झा, किसान महासभा के महासचिव राजाराम सिंह, केडी यादव, राजाराम, ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, शशि यादव, मंजू प्रकाश आदि भी उपस्थित थे. संचालन एआइपीएफ के कमलेश शर्मा ने किया.

नागरिक मार्च के दौरान आफरीन फातिमा के घर पर बुलडोजर क्यों-जवाब दो, न्यायतंत्र पर बुलडोजर राज नहीं चलेगा, संविधान-लोकतंत्र को बुलडोज करना बंद करो, मुस्लिम युवकों पर हमले क्यों-जवाब दो, नागरिकता आंदोलन के कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना बंद करो, सांप्रदायिक जहर उगलने वाली नुपूर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल को गिरफ्तार करो-सजा दो, रांची पुलिस फायरिंग के दोषियों को गिरफ्तार करो आदि नारे लगा रहे थे.


माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम एक बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं. विगत 15 दिनों से पूरे भारत व दुनिया में पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा प्रवक्ताओं नुपूर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के कारण हंगामा जारी है. जब दुनिया भर में इसका प्रतिवाद शुरू हुआ, उसकी कड़ी निंदा की जाने लगी, भारत के राजदूतों को फटकार लगाई गई, खाड़ी देशों से आर्थिक आमदनी बाधित होने की आशंका पैदा होने लगी, तब उन देशों को खुश करने के लिए भाजपा नेताओं ने कहा कि नुपूर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल जैसे लोग फ्रिंज एलीमेंट हैं. उन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.

लेकिन हम जानते हैं कि यह सरकार झूठ बोल रही है. ये लोग फ्रिंज नहीं भाजपा के कोर हैं. इसलिए सरकार सबसे पहले हिंदुस्तान की जनता को जवाब दे और ऐसे जहर फैलाने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करे. पैगंबर मोहम्मद पर की गई अभद्र टिप्पणी केवल इस्लाम या मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि यह भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, उसकी बुनियाद और हमारे संविधान पर चोट है. यह हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा संविधान सभी धर्मों के बीच समन्वय की बात करता है.

आज उक्त घटना के खिलाफ पूरे देश में प्रतिवाद हो रहा है, लेकिन उसके प्रति सरकार का क्या रवैया है? झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं है लेकिन पुलिस पूरी तरह से भाजपा के कब्जे में है. दो मुस्लिम युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यूपी में जहां खुद भाजपा है, इलाहाबाद के प्रतिष्ठित सीएए विरोधी आंदोलन के नेता के घर को बुलडोज कर दिया गया. पूरे देश में मुस्लिम घरों को निशाना बनाया जा रहा है. आज देश में यह माहौल बनाया जा रहा है कि बोलोगे तो गोली से उड़ा देंगे, विरोध करोगे तो बुलडोजर से ढाह देंगे और यदि बच गए तो जेल में सड़ा देंगे. यह फासीवाद नहीं तो और क्या है? इसलिए आज इस खतरे को पहचानते हुए देश के प्रत्येक नागरिक को उठ खड़ा होना होगा और इसे संविधान व देश पर चोट समझते हुए निर्णायक लड़ाई के लिए कमर कस लेनी होगी.

राजद के प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्ष हो गए. एक तरफ चरम महंगाई है, बेरोजगारी है और दूसरी ओर पूरे देश में सांप्रदायिक हमलों का विस्तार है. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. पूरे देश के अंदर सांप्रदायिकता को फैलाने का काम किया जा रहा है. घटनाएं जिस प्रकार से घटित हो रही हैं, यह सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं हो सकती है. यह एक अतिवादी संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है, जिसका हम सब मिलजुलकर ही प्रतिरोध कर सकते हैं.

सीपीएम के अरूण मिश्रा ने कहा कि आज एक नई लड़ाई की जरूरत है. बुलडोजर की राजनीति ऐसी राजनीति है जिसमें न कोर्ट है न कानून है. जो भी भाजपा के खिलाफ है उसको बुलडोज कर दिया जा रहा है. आखिर यह भाजपा किस प्रकार का देश बना रही है? हमारे सामने आज कोई दूसरा रास्ता नहीं है कि हम सड़कों पर आएं, इन ताकतों का मुंहतोड़ मुकाबला करें और इसके लिए हम सबको एक साथ आना होगा.

आलोक कुमार

उन्माद का विरोध करने का निश्चय किया

 
कुढ़नी.मुजफ्फरपुर जिले में है कुढ़नी प्रखंड. इस प्रखंड में है एकता परिषद का कार्यक्षेत्र.यहां पर एकता परिषद की प्रखंड स्तरीय कमेटी कार्यशील है.इसका कार्यालय  सकरी सरैया में है. प्रखंड स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष शिवनाथ पासवान की अध्यक्षता में कार्यालय में बैठक की गयी. बैठक का संचालन वरिष्ठ साथी विजय गोरैया ने की.

बता दें कि पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण धरना दिया गया था.इस बैठक में कार्यक्रम की समीक्षा की गयी.वर्तमान समय में देश में चल रहे धार्मिक उन्माद पर साथियों ने चिंता प्रकट की. इस तरह के उन्माद का विरोध करने का निश्चय किया गया.उन्माद का विरोध प्रखंड स्तरीय किया जाएगा. इस कार्यक्रम का विस्तार स्वरूप बाद में तय किया जाएगा.

बैठक में वरिष्ठ साथी विजय गोरैया का प्रस्ताव का पुरजोर ढंग से समर्थन किया गया. प्रस्ताव में कहा गया कि संगठन के द्वारा अभियान चलाकर शांति एवं सद्भाव का संदेश देने के लिए आम जनता की कलाई पर गांधी सूत्र बांधा जाएगा.इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने गगनचुंबी नारा लगाया भी लगाया. गांधी के देश में घृणा हिंसा नहीं चलेगी ,नहीं चलेगी. एकता परिषद के उत्तर बिहार के संयोजक राम लखींद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस बैठक में रामबाबू सहनी, मंगल कुमार ,विद्यानंद प्रसाद, प्रमिला देवी ,नगीना पंडित ,अरुण सिंह ,शंभू शाह ,राजेश कुमार, सभी ने अपने अपने विचार रखें.

आलोक कुमार


सोमवार, 13 जून 2022

.सोमवार को पटना में बिस्कोमान भवन के नजदीक प्रवर्तन निदेशालय के निकट कांग्रेस नेता धरना पर बैठे



पटना.बिहार के विभिन्न जगहों पर धरना दिया गया.नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी के समन के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन हो रहा है. बिहार कांग्रेस के नेता भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बने हैं.सोमवार को पटना में बिस्कोमान भवन के नजदीक प्रवर्तन निदेशालय के निकट कांग्रेस नेता धरना पर बैठे.जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा कर रहे हैं.प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व में ऐलान कर दिया था कि जितने वक्त तक ईडी राहुल गांधी को पूछताछ के लिए कार्यालय में रोकेगी, कांग्रेस का धरना उतने वक्त तक जारी रहेगा.

सोमवार की सुबह की कांग्रेस नेता ईडी दफ्तर पहुंच गए और उन्होंने यहां धरना प्रारंभ किया. नेताओं के आरोप हैं कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के जरिए अपने विरोधियों पर शिकंजा कसने चाहती है. राहुल गांधी पूरे देश में घूम-घूमकर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर हैं. इस वजह से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है. पटना में आयोजित धरना में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, मदन मोहन झा, कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, महिला कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण समेत पार्टी के सभी कोषांग के अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं.                                          

आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...