शनिवार, 18 जून 2022

वार्ड पार्षद रानी कुमारी के द्वारा बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया

 *              19 जून,2017 को पटना नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ था.

पटनाः पटना नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण 19 जून 2017 को हुआ था.इस तरह पटना नगर निगम का पांच वर्षीय कार्यकाल शनिवार को समाप्त होने वाला है.कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व पटना नगर निगम की 26 वीं साधारण बोर्ड की बैठक बांकीपुर अंचल कार्यालय के सभागार में हुई. इस बैठक में मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रजनी देवी और अन्य पार्षद उपस्थित थे.

इस अंतिम बैठक में वार्ड संख्या- 27 की वार्ड पार्षद रानी कुमारी के द्वारा बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.उनके अलावे अन्य सभी माननीय पार्षदों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.वहीं पटना नगर निगम के 75 पार्षदों का दुर्भाग्य रहा कि बिहार सरकार नियम समय में निकाय का चुनाव कराने में असफल हो गयी.इसके आलोक में पार्षदों का कार्यकाल 19 जून को समाप्त होने वाला है. बता दें बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के तहत किसी भी नगरपालिका का आम निर्वाचन कराना अगर संभव नहीं हो तो कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह नगरपालिका भंग हो जाएगी और सरकार को प्रशासक या प्रशासक पर्षद की उसको संभालेंगे.

पटना नगर निगम के पार्षदों का कार्यकाल 19 जून को समाप्त हो रहा है. नगर निकाय चुनाव की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है और सूत्रों की माने तो अभी 4 से 5 महीने का विलंब चुनाव में हो सकता है. ऐसे में शुक्रवार को पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल कार्यालय में महापौर सीता साहू की अध्यक्षता में निगम पार्षदों की इस कार्यकाल की अंतिम बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में सांसद रामकृपाल यादव भी सम्मिलित हुए थे.

आखिरी बैठक में पार्षदों ने जलापूर्ति योजनाओं और जल निकासी योजना के कई अधूरे कार्यों के बारे में प्रमुखता से सवाल उठाए. इस बैठक में 14 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई. इनमें से दो प्रस्ताव वार्ड 38 और वार्ड 48 के थे, जिनमें अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निर्माण के संबंध में स्वीकृति देनी थी. लेकिन पार्षद विनय पप्पू और अन्य पार्षदों ने इसका विरोध किया कि सभी वार्ड में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर होना चाहिए. जिसके बाद मेयर ने सभी वार्ड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की मंजूरी दी.चुनाव होने तक पार्षद को अधिकार मिला.


वहीं इस बैठक में सांसद रामकृपाल यादव से सभी पार्षदों की ओर से सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्रदीप चंद्रवंशी ने आग्रह किया कि वे अपने स्तर से प्रयास करें कि जब तक नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं होती है तब तक के लिए पार्षदों के अधिकार विस्तृत किए जाएं, ताकि निगम का काम सुचारू रूप से हो सके और लोगों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक काम हो सके. बैठक के दौरान विरोध गुट के पार्षद ने भी अपनी मांगें रखी.

जलापूर्ति को लेकर इंद्रदीप चंद्रवंशी ने बताया कि इस कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं. पहले जहां विभिन्न वार्ड में पार्षदों को मात्र 60 बल्ब मिला करता था. अब सभी वार्ड में 1000 से अधिक एलईडी लाइट उपलब्ध कराई गई है. इससे रात में महिलाओं को सड़क पर निकलने में सुरक्षा की अनुभूति होती है. पहले जलापूर्ति के लिए मात्र 100 पंप थे लेकिन 2017 से 2022 तक 100 अतिरिक्त पंप लगाए गए है, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके. इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं.

मौके पर सांसद ने आयुक्त को निर्देश दिये. पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि पटना नगर निगम के 5 वार्ड उनके संसदीय क्षेत्र में आते हैं. पटना शहर का और संगठित रूप से विकास हुआ है. ऐसे में उनके क्षेत्र के कई इलाके हैं. जहां पर जल निकासी और जलापूर्ति योजनाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पटना की शुरू से समस्या रही है शुद्ध पेयजल के लिए जलापूर्ति की और जलजमाव की समस्या को देखते हुए जल निकासी की. उन्होंने नगर आयुक्त से कहा है कि मानसून के समय जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए वह लगातार इसकी मॉनिटरिंग करें. इसके अलावा घर-घर शुद्ध पेयजल को लेकर भी निर्देश दिए.

विरोधी गुट के नेता विनय कुमार पप्पू ने कहा कि आज भी जलजमाव की समस्या है और जलापूर्ति योजनाएं शहर में कई जगह अधूरे हैं. इसके लिए नगर निगम का नेतृत्व निश्चित रूप से जिम्मेदार है. इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कच्ची नाली गली योजना और जलापूर्ति योजना के माध्यम से जो धनराशि पटना नगर निगम को दिया गया वह आज तक निगम के इतिहास में कभी नहीं दिया गया था. इतनी धनराशि देने के बाद भी अगर समस्याएं कायम है तो यह निगम के नेतृत्व की विफलता है. उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह कार्यकाल पूरी तरह कमीशन खोरी और प्राइवेटाइजेशन को बढ़ावा देने वाला कार्यकाल रहा है.

इंद्रदीप चंद्रवंशी ने कहा कि 19 जून को सभी पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में सभी पार्षदों की चिंता है कि अभी चुनाव में काफी विलंब है. जनता और सरकार के बीच जो कड़ी है वह पार्षद है. जनता पार्षदों के पास समस्याएं लेकर आती है. अगर समय पर चुनाव नहीं होता है तो ऐसे में जो कुव्यवस्था उत्पन्न होगी. इसको लेकर वह सभी चिंतित हैं.उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों ने सांसद रामकृपाल और सरकार से आग्रह किया है कि समय पर चुनाव कराना सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेवारी थी. ऐसे में पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने के स्थिति में जिस तरह पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार चुनाव की घोषणा तक विस्तारित किए गए थे, उसी प्रकार नगर निगम और नगर निकायों के पार्षदों के अधिकार विस्तृत किए जाएं.वह तो सरकार पर निर्भर है कि वह पंचायत प्रतिनिधियों की तरह नगर निकाय के पार्षदों के अधिकार विस्तृत करती है अथवा नहीं.

महापौर सीता साहू ने कहा कि 5 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा और सभी पार्षदों के सहयोग से पटना नगर निगम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोबारा वह फिर से आएंगी. इस बार जलजमाव की समस्या ना हो इसके लिए 39 स्थाई संप हाउस और 40 अस्थाई संप हाउस पूरी तरह सुचारू है और हाल ही में उन लोगों ने निरीक्षण किया है. जहां भी जलजमाव की स्थिति होगी, वहां मशीन से पानी निकालकर नाले में डाल दिया जाएगा. इसको लेकर हाल ही में बुडको के अधिकारियों के साथ भी बैठक की है.

आलोक कुमार 


सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों को के विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी

 मुजफ्फरपुर: जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने कहा है कि विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रशासन का आसूचना संग्रह तंत्र पूर्णतः  सक्रिय है‌. उपद्रवियों पर सरकार की पैनी नजर है. गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल करने वाले, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों को के विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही अपील किया है कि अफवाहों से बचें ,अफवाहों पर ध्यान न दें.

सरकारी संपत्ति पब्लिक संपत्ति है उसकी रक्षा करना सब की जिम्मेवारी है.किसी भी प्रकार की संपत्ति यथा सड़क, रेलवे स्टेशन,ट्रेन, बस, निजी वाहन इत्यादि को असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी युवाओं से अपील है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होवे. भड़काने वाले लोगों से सावधान रहें और वैसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को सूचना दें. असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा और साथ ही सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं, सरकारी नौकरियों, सरकारी ठेकों इत्यादि से भी वंचित किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.’सभी आम नागरिक सतर्क रहें किसी भी प्रकार की सामाजिक गतिविधि, तोड़फोड़, हिंसा, आगजनी करने वालों के खिलाफ तुरंत संबंधित थाना एवं प्रशासन को सूचित करें.’                                            

 आलोक कुमार


शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर फ्लैग मार्च किया

 

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री कुमार आशीष द्वारा शहर के शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर  फ्लैग मार्च किया गया.शहर के विभिन्न स्थलों पर विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है.


वही भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों से की बातचीत. शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर  आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.जिले में चप्पे चप्पे पर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है.उक्त मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.


आलोक कुमार


उपद्रवी तत्व के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी

 


नालंदा.इस जिले में शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात किये गए है.प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है.स्वयं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं. 

कुछ दलों द्वारा आज किये गए बिहार बंद के आह्वान के आलोक में जिला में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्पूर्ण जिला में सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.साथ ही वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग करते हुए विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है.कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी तत्व के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.


स्वयं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. अधिकारी द्वय द्वारा बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन, सरकारी बस स्टैंड, रामचंद्रपुर बस स्टैंड, कारगिल चौक, पावापुरी रेलवे स्टेशन आदि स्थलों का भ्रमण किया गया है. सभी स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निरंतर सजग रहते हुए विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया.

आलोक कुमार

15 जून को समर्पित प्राथमिकी आवेदन पर आखिर 17 जून की रात में प्राथमिकी दर्ज क्यों?

दाउदनगर: बिहार के जाने माने आरटीआई एक्टिविस्ट हैं शिव प्रकाश राय. एक्टिविस्ट शिवप्रकाश राय सूचना के अधिकार पर 2013 के आगे से ही काम कर रहे हैं.शानदार कार्य करने के उपरांत प्राप्त अनुभवों से कार्य का दायरा बढ़ाते हुए व्यापक नागरिक हितों की पूर्ति के लिए अपने सक्रिय साथियों से विचार विमर्श के उपरांत नागरिक अधिकार मंच के गठन की योजना बनायी. इस नागरिक अधिकार मंच के माध्यम से विविध तरीके से व्यापक नागरिक हितों की पूर्ति के लिए संघर्ष किया जा रहा है.इसी क्रम में शुक्रवार को दाउदनगर अंचल कार्यालय में सेवारत अंचलाधिकारी के साथ घटित गंभीर आपराधिक कृत्य करने वालों पर न तो प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई ही हुई. कार्रवाई के दरम्यान अपराधियों के आर्म्स का लाइसेंस निरस्त करने तथा उन्हें उपलब्ध कराए गए सरकारी सुरक्षा गार्ड हटाए जाएं.  

एक्टिविस्ट शिव प्रकाश राय ने कहा कि मुख्यालय स्तरीय वरीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को ही देर रात में प्राथमिकी दर्ज हो पाई है. जिला स्तरीय सभी अधिकारी केवल इसके लिए प्रयासरत रहे थे कि किसी तरह भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पाए. इस मामले में यह पूछा जाना चाहिए कि अंचल अधिकारी दाउदनगर के द्वारा 15 जून को समर्पित प्राथमिकी आवेदन पर आखिर 17 जून की रात में प्राथमिकी दर्ज क्यों हुई.

इस बीच कौन-कौन अधिकारी हैं जो उसे बचाने के लिए अनवरत प्रयासरत रहे? थानाध्यक्ष का हवाला देकर लोग मुख्यालय स्तरीय अधिकारियों को गलत सूचना देते रहे कि आवेदक द्वारा प्राथमिकी आवेदन वापस ले लिया गया है, जबकि अंचल अधिकारी दाउदनगर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लगातार प्रयासरत थे. वरीय अधिकारियों को गलत सूचना देने पर थानाध्यक्ष पर क्या कार्रवाई की गई ? प्रकाश चंद्रा से जिले और दाऊदनगर अनुमंडल के सभी वरीय अधिकारियों के संबंधों की जांच की जानी चाहिए कि आखिर वे किस अहसान के तले दबे होने के कारण अपने सबॉर्डिनेट के साथ आपराधिक कृत्य कारित करने के बावजूद प्राथमिकी आवेदन में आरोपी बने प्रकाश चंद्रा के पक्ष में बचाव के लिए ढाल बन कर दीवार की तरह खड़े थे ?


आलोक कुमार


बिहार विभूति डा0 अनुग्रह नारायण सिंह की 134 वीं जयंती


 पटना: बिहार विभूति डा0 अनुग्रह नारायण सिंह की 134 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मनायी गयी.

 इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने डा0 अनुग्रह बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में डा0 राजेन्द्र प्रसाद, स्व0 ब्रजकिशोर प्रसाद, मौलाना मजहरूल हक, डा0 श्रीकृष्ण सिंह जैसे नेताओं के साथ अनुग्रह बाबू ने कंधे-से-कंधे मिलाकर देश की स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी.

डा0 झा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह के साथ डा0 अनुग्रह नारायण सिंह बिहार के विकास की नींव रखी.उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू स्पष्ट वक्ता थे तथा सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे. उनका दरबाजा गरीबों, पिछड़ों तथा असहायों के लिये हमेशा खुला रहता था। आज कृतज्ञ राज्य अनुग्रह बाबू के योगदान को स्मरण कर उनके चरण में शत-शत नमन कर रहा है.इसके पूर्व डा0 अनुग्रह नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अमिता भूषण,पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, अरविन्द लाल रजक, मृणाल अनामय, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, मिथिलेश शर्मा मधुकर, अरविन्द चौधरी, निधि पाण्डेय, मो0 हसीब खान, सत्येन्द्र कुमार पटेल, निरंजन कुमार, आयुष भगत, रामाशंकर पाण्डेय ने भी डा0 अनुग्रह नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आलोक कुमार

शुक्रवार, 17 जून 2022

शांतिपूर्ण व संगठित तरीके से अपने विरोध-आंदोलन को तेज करें युवा : दीपंकर भट्टाचार्य


पटना.माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य ने सेना बहाली में अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलित छात्र-युवाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि वे शांतिपूर्ण व संगठित तरीके से अपने विरोध-आंदोलन को और तेज करें. आंदोलन की आड़ में भाजपाई-संघी अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. आंदोलन को बदनाम करने और दमन को वैध ठहराने का यह उन लोगों का जाना-पहचाना तरीका है. इसे नाकाम बनाएं.

आज राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के बाद कल 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया गया है. माले और महागठबंधन ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है. शांतिपूर्ण प्रतिवाद-आंदोलन को व्यापक जनता का भी समर्थन हासिल है. किसान आंदोलन से सीखते हुए धीरज के साथ मजबूत एकता का निर्माण करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहें, जीत निश्चित है. इस सरकार को कृषि कानूनों की तरह ही अपने कदम पीछे खींचने होंगे. जाॅब के नाम पर जुमला और बहाली के नाम पर रिटायर्मेंट की नीति नहीं चलने वाली है.

आलोक कुमार

उपलब्ध वीडियो फुटेज से किया जा रहा है उपद्रवी तत्वों को चिन्हित

 


नालंदा. आज इस जिला के कुछ क्षेत्रों में तोड़फोड़, आगजनी एवं उपद्रव की घटनाएं हुई हैं.इन घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सजग है.जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

सभी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि उपद्रव की घटना में शामिल लोगों को उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर चिन्हित करें.ऐसे चिन्हित किए गए सभी उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध पहचान के आधार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ऐसी घटना में शामिल छात्रों से भी अपना भविष्य खराब होने से बचाने की अपील की है.
 
जिला में सभी कोचिंग संस्थानों एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी कोचिंग संस्थान में छात्रों को उपद्रव  के लिए प्रेरित किये जाने की सूचना अगर प्राप्त होगी तो, संबंधित संचालक के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट करने वाले के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.


इसलामपुर में आज ट्रेन में आगजनी की घटना में शामिल उपद्रवियों को उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है.पहचान के आधार पर इस घटना में शामिल सभी उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि अपने अपने क्षेत्र में  लगातार भ्रमणशील रह कर विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाये रखें तथा कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें.


आलोक कुमार

गया जिले में कुल 6 प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं, 23 लोगों को अरेस्ट

 


गया. केंद्र सरकार के सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के खिलाफ विभिन्न जिलों में हो रहे हंगामा/प्रदर्शन के मद्देनजर जो घटनाएं हुई है, उसे लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने जिला वासियों से अपील किया है कि किसी के भड़कावा या अफवाह में ना आवे तथा किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन ना करें.वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर कहा कि अग्निपथ योजना में हो रही प्रदर्शन को लेकर गया जिले में कुल 6 प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं, 23 लोगों को अरेस्ट  किया गया है. अन्य विभिन्न लोग चिन्हित हुए हैं, उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

’जिला पदाधिकारी ने कहा कि जो लोग उक्त  घटना के लिये, लोगो को भड़काने का कार्य कर रहे हैं, उनके विरुद्ध गिरफ्तारी तथा सीसीए के तहत जिला बदर तथा अन्य सभी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश सभी पदाधिकारी को दिया गया है.’जिला पदाधिकारी ने कहा कि उक्त घटना पर पैनी नजर रखने के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है.विभिन्न स्तरों पर साइबर सेल एक्टिवेट किया गया है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों द्वारा उपद्रव फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हैं, जिसके लिए साइबर सेल द्वारा उस पर पूरी नजर रखी जा रही है.

जिला पदाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अनुरोध करती है की किसी भी परिस्थिति में हिंसा, तोड़ -फोड़, सरकारी संपत्ति का नुकसान, आगजनी, निजी संपत्ति का नुकसान इत्यादि में बिलकुल नहीं संलिप्त हो.पुलिस की फाइल में एक बार नाम आ जाने पर पूरा भविष्य खराब हो सकता है. अभिभावक भी ध्यान दें.शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात रखें.जिला पदाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला वासियों से अपील किया है कि कानूनी कार्रवाई के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं हो, आप किसी के भड़काऊ अथवा अफवाह में ना पड़े.

आलोक कुमार

सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, छड़ी आदि का वितरण

 
बेतिया. आज पश्चिम चंपारण जिले में सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, छड़ी आदि का वितरण हुआ.जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बेतिया द्वारा मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तीकरण  योजना “सम्बल” के तहत दिव्यांगजनों के बीच उनके लिए उपयोगी सहायक उपकरण जैसे- तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, छड़ी आदि वितरण किया गया.उक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन, बेतिया में किया गया.

सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग, श्री अभय कुमार द्वारा बताया गया कि आज के वितरण कार्यक्रम में 106 दिव्यांगजनों की सूची तैयार की गयी थी, जिसमें से कुल 72 लाभुक वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हो सके.सभी को आवश्यक और उपयोगी विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने बताया कि सहायक उपकरणों में से तिपहिया साइकिल 66, व्हील चेयर 4, श्रवण यन्त्र 2, वैशाखी 24 व 16 छड़ी का वितरण किया गया.

इस वितरण कार्यक्रम कुल 12 नये आवेदन भी प्राप्त किये गए. सहायक निदेशक ने बताया कि सूची के अनुसार, जो दिव्यांगजन आज के वितरण कार्यक्रम में नहीं पहुँच पाए है, उन्हें पुनः मोबाइल द्वारा सूचित कर उनके उपकरणों को उपलब्ध कराया जायेगा.उन्होंने बताया कि पुनः जिले के 106 दिव्यांगजनों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें जल्द ही सहायक उपकरण मुहैया करा दिया जाएगा.

आलोक कुमार

विधि व्यवस्था संधारण के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

 


मोतिहारी. अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर में विधि व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई.केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती में अग्निपथ योजना लागू किए जाने के विरोध में आक्रोशित छात्रों/युवाओं द्वारा विभिन्न जिलों में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न किए जाने की सूचना मिल रही है. विधि व्यवस्था  संधारण के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.



उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि घटना में चिन्हित दोषियों को गिरफ्तार करना सुनिश्चित करें.अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें ताकि उनका भविष्य खराब न हो सके, संवेदन, अति संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाए.

इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए, संवेदन अति संवेदनशील क्षेत्रों, संस्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जगह जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, फास्ट मोबिलिटी के लिए वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए.

इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, रेलवे  डीआरएम, डीआईओ, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला नजारत शाखा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थे...

आलोक कुमार

 <h1>बिहार में ईसाई मिशनरी संस्थानों की भूमिका: शिक्षा में भरोसा, चिकित्सा में हिचक क्यों?</h1> <img src="https://via.pl...