शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

आज हरेक लोगों की चाहत रजनी देवी हो गयी हैं


पटना.पूर्व मेयर सीता साहू की बहू श्वेता कुमारी ने मेयर पद के लिए किये गये अपने नामांकन को वापस ले लिया है. मेयर पद के लिए सास-बहू दोनों ने नामांकन किया था.उनके नाम वापस लेने के बाद अब पटना नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए कुल 32 उम्मीदवार बची हैं. स्क्रूटनी के बाद इस सूची में 33 नाम थे. गुरुवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी.

इस बीच पटना नगर निगम के चुनाव को लेकर मेयर का चुनाव चिन्ह जारी कर दिया गया है.निवर्तमान मेयर सीता साहू का चुनाव चिन्ह कुदाल है.निवर्तमान डिप्टी मेयर रजनी देवी का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर है.पटना नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है. इसको लेकर 20 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और 22 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा.

इस बार पटना नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 32 महिला उम्मीदवार  अंजू सिंह, अनुराधा चौधरी, आरती सिंह, कांति देवी, कुसुम लता वर्मा, नूतन कुमारी, पिंकी यादव, पुष्पलता सिन्हा, पुष्पा देवी, पुनम गुप्ता, बबीता कुमारी, विनीता कुमारी, मधु मंजरी, महजबीं, माला सिन्हा, मोसर्रत परवीन, रजनी देवी, रत्ना पुरकायस्थ, रानी कुमारी, रीता रस्तोगी, रूची अरोड़ा, विनीता सिंह, विनिता वर्मा, वीणा देवी, श्वेता झा, सरिता नोपानी, सीता साहू, सुचित्रा सिंह, सोनी कुमारी, स्वाति कानोडिया, स्वाति अग्रवाल है.

मेयर प्रत्याशी रजनी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह मिलने से काफी खुश है.यह तो आम से खास लोगों की जरूरत की चीज है.गैस सिलेंडर घर-घर में उपयोगी है.उसी तरह मेयर प्रत्याशी रजनी देवी भी नगरवासियों के लिए जरूरी है.आज हरेक लोगों की चाहत रजनी देवी हो गयी हैं. उनको मेयर के रूप में लोग देखना चाहते हैं.

 आलोक कुमार

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

मिलजुलकर बनायेंगे कराहल को पोषण समृद्ध -रनसिंह परमार

 

* पंचायत को पोषण समृद्ध बनाएंगे सरपंच

* पोषण केन्द्रित ग्राम विकास के लिए सरपंचो का प्रशिक्षण

* मिलजुलकर बनायेंगे कराहल को पोषण समृद्ध -रनसिंह परमार


कराहल (योपुर). पंचायत स्तर पर पोषण केंद्रित ग्राम विकास के लिए सरपंचों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कराहल में महात्मा गांधी सेवा आश्रम के द्वारा पोषण माह के अवसर पर आयोजित किया गया. जिसमें कराहल ब्लॉक के सरपंचों ने भाग लिया.

महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सचिव श्री रनसिंह परमार ने कहा कि संस्था के द्वारा दो दशक पूर्व भूख मुक्ति व भय मुक्ति के लिए भूमि अधिकार आंदोलन के माध्यम से हजारों वंचितों को भूमि अधिकार मिला और सहरिया आदिवासी भोजन के मामले में स्वावलम्बी हो गए हैं अब आहारीय विविधता और स्वावलम्बन को लेकर कार्य किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण के प्रारंभ में अनिल गुप्ता ने उद्देश्यों के बारे में कहा कि पोषण कराहल अभियान को मजबूत करने के लिए पंचायत की भूमिका को सशक्त करना है. गांधी आश्रम के द्वारा बीएमजेड और डब्ल्यूएचएच की मदद से पोषण समृद्ध ग्राम योजना के अंतर्गत कई गतिविधियों के माध्यम से पोषण कराहल अभियान के लिए कार्य किया जा रहा है.

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई ने गांधी आश्रम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी मिलजुल कर काम करेंगे तो हमारा श्योपुर पोषण नम्बर एक होगा. कराहल की जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाई ने उम्मीद जाहिर किया कि कार्यशाला के बातों को सीख कर गांव में काम करेंगे. वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री जयसिंह जादौन ने कहा कि श्योपुर में साझा प्रयासों से मिलकर पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है. कार्यशाला के प्रांरभ में विकास संवाद भोपाल के श्री राजेश भदौरिया ने पोषण और खाद्यान्न सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं में सरपंच की भूमिका को लेकर विस्तार पूर्वक समझाइस दी.कार्यशाला में श्रेया पटेल के द्वारा बनायी गयी फिल्म को दिखाया गया. कार्यशाला को सामाजिक कार्यकर्ता जयदीप सिंह तोमर ने भी संबोधित किया.

कार्यशाला के अंत में सिलपुरी के सरपंच श्री मुकेश ने कहा कि सीखने के बाद उसको करने की जरूरत है और वे अपने पंचायत को पोषित बनाने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यशाला का संचालन श्री नीरज श्रीवास्तव और संदीप भार्गव ने किया. लहरौनी के सरपंच श्री लखू आदिवासी ने सभी सरंपचों से कुपोषण से पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की अपील की.पर्तवाड़ा की सरपंच श्रीमति जियासीबाई, रानीपुरा माफी के सरपंच श्रीमति रूकमणि बाई इत्यादि ने सम्बोधित किया. साभार महात्मा गांधी सेवा आश्रम के उपाध्यक्ष श्री कैलाश पाराशर ने ज्ञापित किया. कार्यशाला के अंत में सभी सरपंचों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें पोषण केन्द्रित सूक्ष्म नियोजन पुस्तिका का भी विमोचन किया गया.कार्यशाला के आयोजन में कालूराम परमार, विवेक शर्मा, दशरथ देवरिया, रूपा सिंहा,जीतेन्द्र प्रजापति, गोवर्धन, मनोज  आदिवासी, अमित शर्मा, मुकेश सेन, पुनीत मिश्रा, शबनम अफगानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. सेनु परियोजना के अमित अग्रवाल , राम सिंह चौहान और राम दत्त सिंह तोमर, दौलतराम, टुंडाराम  ने भी भाग लिया.


आलोक कुमार


गुड़िया देवी के लिए रक्तदान कर अपना जन्मोत्सव मनाया


जमुईः रक्तदान व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में वर्षाे से उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान द्वारा ‘जन्मदिन हो या त्यौहार,रक्तदान कर दें उपहार‘ के तहत मानव सेवा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मसौढ़ी निवासी कामदेव साह के पुत्र अमित कुमार उर्फ सिंटू ने बारहट प्रखंड निवासी गुड़िया देवी के लिए रक्तदान कर अपना जन्मोत्सव मनाया.रक्तदाता का यह छठा रक्तदान था. रक्तदाता ने बताया कि रक्तदान के उपरांत जो सुकून मिलता है उसे बयां नहीं किया जा सकता. मैं आभारी हूँ इस रक्तदाता परिवार का जिन्होंने आज के दिन को खास बनाने का शानदार अवसर दिया.

संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने भी रक्तदाता को जन्मदिवस पर रक्तदान करने के लिए बधाई दी व कहा इसी प्रकार निःस्वार्थ भाव से जरूरत मंद की सेवा को लेकर अपनी रगों में बहते हुए खून का दान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है.

वहीं जमुई जिला सचिव विनोद कुमार ने बताया कि संस्थान कि इकाई है मानव रक्षक रक्तदाता परिवार/मेडिको मित्र/फ्री लीगल एड जो बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी वर्षों से विभिन्न प्रकार के सामजिक कार्य कर रही है.एक दिन पूर्व भी बेलाटांड़,सोनो निवासी एक वर्षीय नवजात दिव्यांशु कुमार के लिए रक्त उपलब्ध करवाया गया तथा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सरौन,चकाई निवासी उर्मिला देवी कि मौत रांची,झारखण्ड के एक निजी अस्पताल में हो गई थी जिसके शव को पैसे के कारण परिजन को सौंपा नहीं जा रहा था. उसे भी छुड़ाकर घर तक पहुंचाने में हमारी संस्था ने सार्थक पहल किया है.

आलोक कुमार

पद से हटाने की मांग पर यह प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया

 

पटना.महिला विकास निगम के अध्यक्ष हरजोत कौर को पद से हटाने की मांग पर आज महिला संगठनों ने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने प्रदर्शन किया गया.महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सशक्त बेटी समृद्ध बिहार‘ नामक कार्यशाला में हरजोत कौर के बयान के विरोध में और उन्हें पद से हटाने की मांग पर यह प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरजोत कौर ने जो बयान दिया है वह घोर आपत्तिजनक है और इसका चौतरफा विरोध होने पर उन्होंने खेद प्रकट के लिए जो बयान दिया है वह भी बेमानी है. क्योंकि एक प्रशासनिक अधिकारी अगर लड़कियों द्वारा स्कूल में शौचालय और सेनेटरी पैड की मांग का मजाक उड़ाए तो यह  महिलाओं और खास तौर पर गरीब बच्चियों के लिए अपमानजनक है और यह एक प्रशासनिक अधिकारी की मर्यादा के खिलाफ है.

सरकार एक तरफ लड़कियों के लिए बड़ी बात करती है और उनकी अधिकारी भाजपा-आरएसएस नेता की भाषा बोलते हुए लड़कियों को पाकिस्तान जाने की सलाह दे रही हैं. इसलिए वक्ताओं ने हरजोत कौर को निगम के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की.

कार्यक्रम में ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, शशि यादव, अनीता सिन्हा, बिहार महिला समाज की अध्यक्ष सुशीला सहाय, रिंकू, शालू सिन्हा, कोरस की रुनझुन और समता राय घरेलू कामगार यूनियन की  असरीता, बाल अधिकार संगठन की छात्रा,  आइसा के अनिमेष चन्दन, अभिषेक कुमार , एआईएसएफ के पुष्पेंद्र शुक्ला,अक्षय कुमार, रमा चटर्जी,वीणा, रीता वर्णवाल, अनुराधा समेत कई लोगों ने संबोधित किया.

 आलोक कुमार


भवन निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार कर अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश

 

* खिलाड़ियों को बास्केटबॉल में प्रतिभा निखारने के  लिए जिले में उपलब्ध होगा ’ बास्केटबॉल कोर्ट

* मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट का होगा निर्माण

*  कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार कर अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश


बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार करने एवं खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कदम लगातार उठाये जा रहे हैं. जिला प्रशासन का उदेश्य है कि खेल के विभिन्न विधाओं में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सके.

इसी क्रम में बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.इस निमित जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी. बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जिला खेल पदाधिकारी, श्री विजय कुमार पंडित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

जिलाधिकारी ने कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के छात्र एवं युवा निदेशालय द्वारा खेल संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाना है. कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के पश्चात प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव अविलंब उपलब्ध कराएं.

उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण हो जाने से जिले के खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, उन्हें बास्केटबॉल खेलने के लिए बेहतर कोर्ट उपलब्ध हो सकेगा.बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण की प्रक्रिया तीव्र गति से क्रियान्वित किया जाए.


आलोक कुमार




जिले के ज्यादातर कार्यालयों में बायोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज

                                            * लापरवाही, उदासीनता एवं कोताही पर होगी कार्रवाई

बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालय में बायोमेट्रिक के माध्यम से पदाधिकारियों एवं कर्मियों (संविदा सहित) का शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें. बायोमेट्रिक एटेंडेंस कार्य में लापरवाही, उदासीनता एवं कोताही बरतने वाले कार्यालय प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि जिले के ज्यादातर कार्यालयों में बायोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज हो रही है. कुछ कार्यालयों में अभी भी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए उपस्कर का क्रय लंबित अथवा प्रक्रियाधीन है. पूर्व में कई बार निर्देशित किये जाने के बावजूद कार्यालय प्रधान द्वारा बायोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं कराया जाना कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता का घोतक है, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन कार्यालय प्रधान के द्वारा अब तक बायोमेट्रिक के माध्यम से पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा रही है, वे हर हाल में दिनांक 06.10.2022 तक बायोमेट्रिक डिवाइज का क्रय कर लेंगे, दिनांक 08.10.2022 तक बायोमेट्रिक डिवाइज का इंस्टॉलेशन का कार्य पूर्ण करेंगे तथा दिनांक 09.10.2022 से समाहरणालय सहित जिले के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक एटेंडेंस दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा का अनुपालन नहीं करने वाले कार्यालय प्रधान के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उनके विभाग को प्रतिवेदित किया जाएगा. उन्होंने निर्देश दिया कि आईटी मैनेजर को निर्देश दिया कि जिला स्थापना उप समाहर्त्ता को बायोमेट्रिक डिवाइज का क्रय एवं इंस्टॉलेशन के संबंध में प्रतिदिन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्त्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

संवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

  जिलाधिकारी ने औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क का किया निरीक्षण.संवेदक को लगाई फटकार, तीव्र गति से कार्य करते हुए अविलंब आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करने का निर्देश.प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत दर्जनों उद्यमियों द्वारा शुरू किया जायेगा उद्यम, बेतिया बनेगा प्रोडक्शन हब, लोगों को मिलेगा रोजगार...

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज चनपटिया स्टार्टअप जोन के समीप औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क का निरीक्षण किया गया. प्रिफैब स्ट्रक्चर अधिष्ठापन कार्य में अपेक्षाकृत कम प्रगति देख जिलाधिकारी ने संवेदक को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने संवेदक को त्वरित गति से कार्य करते हुए टाइम लाइन में सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जिलाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है. चनपटिया स्टार्टअप जोन के समीप औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में टेक्सटाइल पार्क का निर्माण तीव्र गति से कराया जाना है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है. तीव्र गति से कार्य करते हुए उसे जल्द से जल्द क्रियाशील करना है.कार्यों का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्वक एवं बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाए. इस कार्य में लापरवाही, शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल पार्क निर्माण कार्य पूर्ण कराने में तत्परतापूर्वक कार्य करना होगा ताकि यहाँ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो सके तथा आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उक्त कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि यहाँ अविलंब प्रोडक्शन चालू हो पाएं.

जिलाधिकारी ने अभियंता को निर्देश दिया कि कराए जा रहे कार्य का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करें तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं.इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, श्री रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, यूनिसेफ के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे

 गया.इस जिले के जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने नीति आयोग द्वारा प्राप्त आवंटन से जयप्रकाश नारायण अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए प्राप्त प्रस्ताव का स्थल निरीक्षण किया गया ताकि उसी अनुरूप कार्य करवाया जा सके.

सर्वप्रथम उन्होंने जयप्रकाश नारायण अस्पताल के एंट्रेंस गेट को सौंदर्यीकरण तथा भव्य बनाने का निर्देश दिए. इसके पश्चात उन्होंने एंट्रेंस गेट पर बने गार्ड रूम को डिमोलिश करते हुए नए सिरे से अच्छे सुंदर तरीके से गार्ड को ड्यूटी के लिए शेड बनाने का निर्देश दिए. गार्ड रूम के समीप बने कर्मचारी यूनियन के भवन को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कर्मचारी यूनियन से बात करने का निर्देश दिए ताकि उस स्थान को समतल बनाया जा सके.

जेपीएन अस्पताल में बने पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पार्क के चारों और अच्छे तरीके से पेवर ब्लॉक बिछाते हुए पेंटिंग कराएं इसके साथ ही जंगल झाड़ को साफ ही करावे.

मरीजों के लिए बने वेटिंग एरिया के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस एरिया में शेड का निर्माण कराएं.पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पंखा टाइल्स, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि समुचित अच्छे सुसज्जित तरीके से करावे इसके साथ ही अतिरिक्त स्टील की कुर्सियां भी लगवाए.

वर्तमान में जिस स्थान पर एंबुलेंस पड़ाव होते हैं वह संस्थान के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि उस क्षेत्र के पूरे परिसर को अच्छे से पेवर ब्लॉक बिछाते हुए शेड का निर्माण कराएं ताकि एंबुलेंस के साथ साथ कर्मचारियों के वाहनों का पार्किंग हो सके.

ओपीडी के एंट्रेंस गेट को और सुंदर बनाने का निर्देश दिए इसके साथ ही वॉल पेंटिंग कराने को भी कहा. ओपीडी के एंट्रेंस गेट पर कार्टून में सील बंद दवा को किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर रखवा ने का निर्देश दिए साथी उस स्थान पर मे आई हेल्प यू काउंटर निर्माण कराने का निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेपीएन अस्पताल के विभिन्न वार्डों तथा लेबर रूम में इंटरकॉम सिस्टम तथा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करवाने का निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जेपीएन अस्पताल में जितने भी टॉयलेट खराब हैं उसे तेजी से मरम्मत करवाएं अस्पताल में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त रखें सीसीटीवी कैमरे के जितने भी पॉइंट्स हैं वह फंक्शनल है या नहीं इसे देखते हुए और अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं.

हर एक वार्ड में डॉक्टर स्टाफ तथा नर्स का ड्यूटी चार्ट प्रदर्शित करावे.पूरे अस्पताल परिसर का समय-समय पर क्लीनिंग कैम्पियन करवाते रहे. ताकि पूरा परिसर स्वच्छ साफ सुथरा दिखे.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जितने भी ओपीडी में मरीजों को इलाज किया जाता है, वहां पर मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करवाएं.उन्होंने वेटिंग हॉल के समीप डिस्प्ले बोर्ड लगवाने का निर्देश दिए ताकि टोकन सिस्टम के माध्यम से मरीजों को अपने नंबर का जानकारी मिल सके और बिना भागे दौड़े अपने नंबर के अनुसार चिकित्सीय सुविधा ले सकें.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेपीएन अस्पताल के मीटिंग हॉल को सौंदर्यीकरण बनाने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि एलईडी स्क्रीन, बेहतर माइक सिस्टम, आकर्षक कुर्सी टेबल इत्यादि नए सिरे से लगवाने का निर्देश दिए.

 इसके उपरांत उन्होंने करीब 2 घंटे तक पूरे परिसर का घूम घूम कर निरीक्षण किया और किन स्थानों पर क्या क्या इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतें किन स्थानों पर रिनोवेशन का कार्य कराया जाना है इसके लिए प्रस्ताव तैयार करते हुए निर्माण कराने का निर्देश दिए. अंत में उन्होंने कहा कि जेपीएन अस्पताल को मॉडल के रूप में बनाए इसके साथ ही आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा दें ताकि वह एक अच्छा संदेश के साथ-साथ बिल्कुल स्वस्थ होकर घर वापस लौटे. आए मरीजों के साथ बेहतर बर्ताव, बेहतर चिकित्सीय उपचार तथा शौचालय, पेयजल, साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था दें.

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, यूनिसेफ के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे.


आलोक कुमार

मेयर चुनाव में भी जाति का समीकरण निर्णायक साबित हो सकता है

 

पटना.आज 30 सितंबर है.बिहार में नगर निगम के चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी शुक्रवार से सिंबल के साथ प्रचार शुरू करेंगे. राजधानी पटना नगर निगम में सबसे ज्यादा मतदाता हैं. यहां 17 लाख से ज्यादा मतदाता मेयर और वार्ड पार्षदों का चुनाव करेंगे. इस बार भी पटना में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए महिलाओं का चुनाव होगा. 

इस बार मेयर का चुनाव सीधे मतदाताओं के वोट से होना है, ऐसे में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तासीर को देखते हुए मेयर चुनाव में भी जाति का समीकरण निर्णायक साबित हो सकता है. इसी संभावना को सामने रख मेयर उम्मीदवार अभी से जाति को साधने की कोशिश कर रहे हैं. खास कर वैश्य, यादव, कायस्थ और मुसलमान वोटरों पर सबसे अधिक नजर है.ऐसे लोगों से संपर्क साधना शुरू हो गया है. खुद जाति विशेष के लोग प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि से मेल बढ़ाना शुरू कर दिये हैं.                             


बता दें कि पटना नगर निगम की चार पूर्व पार्षदों ने मेयर पद के लिए नामांकन करवाया है. इसमें सीता साहू पूर्व मेयर रही हैं तो रजनी देवी पूर्व डिप्टी मेयर रह चुकी हैं. इनके साथ ही पार्षद रह चुकी महजबी और माला सिन्हा भी हैं.       

पटना नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन समाप्त होने के बाद सामने आया कि इसमें बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित महिलाओं ने नामांकन करवाया है. किसी ने पीएचडी कर रखा है तो किसी ने पीजी, नामांकन कराने वाली उम्मीदवारों में एलएलबी और बीएड योग्यताधारी भी हैं. वहीं सात ने अपनी शैक्षणिक योग्यता में खुद को साक्षर बताया है. नामांकन करवाने वालों में दो पीएचडी, चार पीजी, दो एलएलबी, 11 स्नातक, तीन इंटर, दो मैट्रिक और छह साक्षर शामिल हैं. पटना नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नामांकन कराने वाली रत्ना पुरकायस्थ और महजबी ने पीएचडी कर रखा है. वहीं स्नातकोत्तर या पीजी की योग्यता करने वाली अभ्यर्थियों में विनिता वर्मा, रानी कुमारी, पिंकी यादव, रुचि अरोड़ा शामिल हैं. वहीं आरती सिंह ने बीए-एलएलबी, और कुसुम लता वर्मा एलएलबी और पीजी डिग्री धारक हैं. अनुराधा चौधरी ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा कर रखा है. बबीता कुमारी ने बीएड की पढ़ाई कर रखी है.                 

स्नातक डिग्री धारक अभ्यर्थियों में बिनीता कुमारी, नूतन कुमारी, मोसर्रत परवीन, मधु मंजरी, श्वेता कुमारी, श्वेता झा, सरिता नोपानी, पुष्पलता सिन्हा, वीणा कुमारी, सोनी कुमारी, विनीता सिंह उर्फ विनीता बिट्टू सिंह शामिल हैं. पूनम गुप्ता ने बीए पार्ट वन तक पढ़ाई की है.

इंटर पास मेयर अभ्यर्थियों में सुचित्रा सिंह, रीता रस्तोगी, अंजू सिंह शामिल हैं. वहीं मैट्रिक पास अभ्यर्थियों में वीणा देवी और माला सिन्हा हैं. साक्षर उम्मीदवारों में स्वाति अग्रवाल, कांति देवी, पुष्पा देवी, रजनी देवी, सीता साहू, स्वाति कानोडिया शामिल हैं.            

मेयर पद के उम्मीदवारों को पहली चुनौती स्वजाति के उम्मीदवारों से ही मिलेगी. पूर्व मेयर सीता साहू की बात करें, तो वह वैश्य जाति से हैं. उनके अलावा रीता रस्तोगी व सरिता नोपानी भी इसी जाति से हैं. वहीं, रजनी देवी यादव हैं. इनके सामने पिंकी यादव व सुचित्रा सिंह जैसी स्वजातीय उम्मीदवार हैं.

इस बीच निवर्तमान डिप्टी मेयर रजनी देवी के प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय ने सुबह में जन सर्म्‍पक अभियान चलाकर कार्यालय में आए. कार्यालय में अनवर अली आ गये. मेयर प्रत्याशी रजनी देवी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनायी गयी. विशेषकर सोशल मीडिया फेसबुक और वाट्सऐप का सहयोग लेने पर बल दिया गया.इसके बाद दोपहर में फिर से जन सर्म्‍पक पर पप्पू राय निकल गये. पप्पू राय की भाभी रजनी देवी हैं.रजनी भाभी के सहयोग करने काफी संख्या में लोग मैदान में जन सर्म्‍पक कर रहे हैं. भाई धमेंद्र,संजय कुमार आदि बड़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.


आलोक कुमार


गुरुवार, 29 सितंबर 2022

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से किया गया

 

पटना.महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा के पर कार्रवाई और पद से हटाने की मांग अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से किया गया है. 

बता दें कि महिला एवं बाल विकास निगम, यूनिसेफ व अन्य के सहयोग से लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए 27 सितंबर को पटना में आयोजित कार्यशाला में महिला विकास निगम की एमडी हरजोत कौर का वक्तव्य आपत्तिजनक है और एक प्रशासनिक अधिकारी की मर्यादा के खिलाफ है. 

कार्यशाला में जब एक स्कूल की छात्रा ने स्कूल में लड़कियो के शौचालय का दरवाजा टूटे होने की शिकायत की जिसके कारण उस शौचालय में कई बार लड़के घुस जाते हैं तो हरजोत कौर ने उससे पूछा 'तुम्हारे घर में अलग-अलग शौचालय है?' एक छात्रा ने सैनिटरी पैड की बात की तो एमडी महोदया ने कहा कि 'फिर तो जींस पैंट, सुंदर जूते की मांग भी होगी और परिवार नियोजन के लिए निरोध भी सरकार को ही मुफ्त में देना होगा'! जब छात्राओं ने सरकार के कर्तव्य पर कुछ तर्क करना चाहा तो उन्होंने कहा 'पाकिस्तान चली जाओ' !

 गरीब परिवार की इन बच्चियों के प्रति इस अधिकारी का यह बर्ताव महज संवेदनहीनता नहीं है बल्कि यह गरीबों के प्रति इनके भीतर का घृणा भाव है जो यहां प्रकट हुआ है. इसलिए छात्राओं के लिए शौचालय और उसमें दरवाजे की बात भी (जो किसी भी मनुष्य की गरिमा के लिए जरूरी है) इन्हें बड़ी मांग लगती है, मुफ्त सैनिटरी पैड मुहैया कराने की मांग गैरवाजिब लगती है. 

भाजपा और आरएसएस के नेताओं की तरह हरजोत कौर को भी लगता है कि गरीबों को 'मुफ्तखोरी की आदत' है.भाजपा के लोग हर सवाल उठाने वाले को पाकिस्तान भेजने की धमकी देते हैं और बिहार की एक प्रशासनिक अधिकारी भी आज उसी भाषा में बात कर रही हैं. ऐसे अधिकारियों के भरोसे न तो 'सशक्त बेटी समृद्ध बिहार' बनेगा न ही सभी लड़कियों को स्कूल तक पहुंचाने का संकल्प पूरा हो सकता है. इसलिए, ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कारवाई जरूरी है. इसलिए आपसे अपील और मांग है कि -

1.तत्काल इस अधिकारी को महिला विकास निगम के एमडी पद से हटाया जाए. 

2.बिहार के सभी स्कूलों की जांच कर वहां छात्राओं के लिए अलग से नल जलयुक्त शौचालय बनवाया जाए.

3.सभी विद्यालयों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराया जाए.

इस बीच ‌सभी महिला संगठनों की ओर से‌ मीना तिवारी ने

आमंत्रण दिया है कि आपलोग आकर सशक्त बेटी समृद्ध बिहार' नामक कार्यशाला में जो बयान दिया गया है उस पर घोर आपत्ति व्यक्त करें.महिला विकास निगम के अध्यक्ष हरजोत कौर ने महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'सशक्त बेटी समृद्ध बिहार' नामक कार्यशाला में जो बयान दिया है वह घोर आपत्तिजनक है. यह महिलाओं और खास तौर पर गरीब बच्चियों के लिए अपमानजनक है.यह एक प्रशासनिक अधिकारी की मर्यादा के खिलाफ है. सरकार एक तरफ लड़कियों के लिए बड़ी बात करती है और उनकी अधिकारी लड़कियों को अपमानित कर रही हैं. इसलिए हरजोत कौर को निगम के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग पर आज शुक्रवार पटना में महिला संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम बुद्ध स्मृति पार्क के पास दोपहर 3:00 बजे आयोजित है.     

   इस बीच ‘सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार’ कार्यशाला के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (एमडी) हरजोत कौर बम्हरा की बेटियों के सवाल पर अमर्यादित प्रतिक्रिया को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है. सीएम ने कहा है कि अगर इस मामले में कुछ भी गड़बड़ होगा, तो कार्रवाई होगी.वहीं, आयोग ने इस मामले में सात दिनों में जवाब मांगा है.इस बीच गुरुवार को श्रीमती कौर ने मंगलवार को उस कार्यक्रम में दिए गए अपने बयान पर खेद जताया है.

महिला एवं बाल विकास निगम की एमडी के अमर्यादित बयान को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम एक-एक चीज को देख रहे हैं. जरा भी कुछ गड़बड़ होगा तो कार्रवाई होगी.चिंता मत कीजिएगा.मुख्यमंत्री संवाद में गुरुवार को पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आज सुबह पता चला कि पदाधिकारी ने ऐसा कुछ बोल दिया है, जिससे कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को बुरा लगा है। हमने तुरंत जानकारी ली है.दिल्ली के कुछ अखबारों में यह छपा था.मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए हम मदद कर ही रहे हैं.

आलोक कुमार


मासिक 1000 रु० पारितोषिक का बकाया राशि का भुगतान जल्द करने की मांग


पूसा.आशा कार्यकर्त्ताओं को मासिक 'पारितोषिक' मिलता था.आशा कार्यकर्त्ताओं ने  'पारितोषिक' शब्द को हटाकर मासिक 'मानदेय' करने व कहने पर बल दिया है.वहीं सरकारी संकल्प के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 से  मासिक 1000 रु० पारितोषिक का बकाया राशि का भुगतान जल्द करने की मांग की है.

भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्त्ताओं के जन्म तिथि में विसंगति के कारण देय प्रोत्साहन राशि को रोकने और सेवा से हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गयी है.इसके अलावे मांग है कि आशाओं के भुगतान में व्याप्त भ्रष्टाचार - कमीशनखोरी पर सख्ती से रोक लगाने, कोरोना कार्यों के लिए सभी आशाओं-फैसिलिटेटरों को 10 हजार रुपये कोरोना भत्ता भुगतान करने, फैसिलिटेटरों को 20 दिन की जगह पूरे माह का भ्रमण भत्ता भुगतान करने, कोरोना से (ज्ञात/अज्ञात) मृत आशाओं को  राज्य योजना का 4 लाख और केंद्रीय योजना का 50 लाख रुपया के बीमा राशि का शीघ्र भुगतान करने, जनवरी'19 समझौते के अकार्यान्वित बिन्दुओं को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) के बैनर तले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,पूसा के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया.इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की. 

इस दौरान पीएचसी के मुख्य गेट पर ही सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व संचालन प्रखंड सचिव उषा कुमारी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार मौजूद थे.

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता व  फैसिलिटेटर का काम के हिसाब से वेतन बढ़ना चाहिए. आशाओं की मांग को सरकार को मानना ही होगा.उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कार्यकर्ता जो दिन रात काम करती है, उन्हें  सम्मानजनक राशि देने से केंद्र व राज्य सरकार दोनों भाग रही है.

मौके पर माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार समेत रेखा कुमारी, सीमा कुमारी, राजू कुमारी, शांति कुमारी, निभा कुमारी, अर्चना कुमारी, गुंजन कुमारी, अनुराधा कुमारी, मीरा कुमारी, शर्मिला कुमारी, सुनिता देवी, सुमित्रा कुमारी, प्रीति बाला कुमारी, गीता कुमारी, गुड्डी कुमारी, ममता देवी, ललिता देवी, शिव कुमारी,सुशीला देवी आदि मौजूद थीं.

आलोक कुमार


बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...