शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का फूटा गुस्सा, मोदी का पुतला फूंका

 *राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद  कांग्रेस का फूटा गुस्सा, मोदी का पुतला फूंका

*राहुल के याचिका खारिज होने के बाद सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया धरना

*राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन

पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के याचिका खारिज होने के बाद आज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में धरना दिया.कांग्रेसजनों ने इसे केंद्र सरकार की राहुल गांधी के खिलाफ  साजिश करार देते हुए धरना पर बैठ गए और बाद में आयकर गोलंबर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में कांग्रेस के नेता डॉ मदन मोहन झा ने किया.

       इस मौके पर बोलते हुए विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साजिश के तहत उन्हें मानहानि के केस में अपने गृह राज्य गुजरात में दोषी बनवाया और उनकी संसद सदस्यता को रद्द कराने में अपनी पूरी ताकत लगाई ताकि उनके टक्कर में खड़े हमारे नेता को वें चुनाव लड़ने से रोक सकें. सदन में लगातार उनके सवालों से प्रधानमंत्री असहज हो रहे थे ये साजिश उसी के तहत रची गयी थी. हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन इसके पीछे की साजिशों का खुलकर विरोध करते हैं और इसी के तहत प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं.

     विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि साजिशों के दौर में हमारे नेता के ऊपर बार-बार कुठाराघात करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जाता रहा है और इसी के तहत उनके राजनीतिक चुनावी बयान को तोड़-मरोड़कर उनके ऊपर मानहानि का केस दर्ज कराया गया था.अदालत के फैसले का कांग्रेसजन सम्मान करते रहेंगे लेकिन जिस बयान पर यह कार्रवाई की जा रही है वो कहीं से भी गैर-संवैधानिक नहीं थी और यह साजिश के तहत रची गयी षडयंत्र थी जिसमें हमारे नेता को कानूनी पचड़ों में फंसाकर देश के असल मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर सदन में बचा जा सकें.

   इनकम टैक्स पर जुटे कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर उन्हें लोकतंत्र का हत्यारा करार दिया.

      इस धरना व पुतला दहन कार्यक्रम में  पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद् कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्र, डॉ. समीर कुमार सिंह, विधायक नीतू सिंह, छत्रपति यादव, प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक, नरेन्द्र कुमार, राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, असित नाथ तिवारी, आलोक हर्ष, अर्जुन मंडल, अजय चौधरी, रामायण प्रसाद यादव, कुमार आशीष, सौरभ सिन्हा, चुन्नू सिंह, डॉ. संजय यादव, असफर अहमद, मिरनाल अनामय, रीता सिंह, सुधा मिश्रा, प्रदुमन कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजनन्दन कुमार, उदय शंकर पटेल, मंजीत आनंद साहू, राज किशोर सिंह, विमलेश तिवारी, रवि गोल्डन, सतेन्द्र कुमार, दुर्गा प्रसाद, निधि पाण्डेय, अशोक गगन, खुशबु कुमारी, संतोष श्रीवास्तव, मो. कामरान हुसैन, वसी अख्तर  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें.


आलोक कुमार


राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा व प्रधानमंत्री जी घबरा गए

 पटना.जननायक और हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने सदैव सच की लड़ाई लड़ी है. गरीब,दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, युवा,महिलाओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाया है. आज राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा व प्रधानमंत्री जी घबरा गए है और राजनीतिक साजिश के तहत श्री राहुल गांधी को संसद से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है.

क्या यह सच नहीं है कि ललित मोदी, नीरव मोदी,मेहुल भाई,विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े मोदी सरकार के निगरानी में देश की आम जनता के पैसे लेकर विदेश भाग गए.इन्हीं भगोड़े लोगों के लिए जिन्होंने देश का पैसा लेकर भागने का काम किया श्री राहुल गांधी जी ने आवाज उठाया तो भाजपा ने झूठ की चालें चल,राजनीतिक साजिश के तहत श्री राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर,संसद से निलंबित कर दिया और उन्हें कटघरे में लाना चाहिए था उन्हे आजाद कर दिया.

     श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता से भाजपा डरी हुई है. ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का उपयोग विपक्षी नेताओं को डराने व धमकाने के लिए किया जा रहा है.तेजस्वी यादव से लेकर ममता बनर्जी,शरद पवार,दक्षिण के राजनीतिक दलों के घरों तक ईडी व सीबीआई को भेजा जा रहा है.बिना किसी अपराध के राजनीतिक प्रतिशोध के कारण बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी को लगातार परेशान किया जा रहा है.

     महाराष्ट्र में पहले शिवसेना और अब शरद पवार व एनसीपी भाजपा की इस गंदी राजनीति से प्रताड़ित किए जा रहें है.प्रधानमंत्री जी सोच रहे है की ऐसा करके वो विपक्ष को डरा देंगे जबकि ये आने वाले परिणाम को लेकर उनके अंदर के डर को दिखा रहा है.लोकतांत्रिक मूल्यों की परवाह किए बिना जिस प्रकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भाजपा इस देश के लोकतंत्र को कुचल रहा है उसे पूरी दुनिया देख रही है.

      देश व बिहार की जनता ये सब खेल देख रही है कि किस प्रकार झूठी बातें व राजनीतिक षड्यंत्र कर जनता के मूल मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन में बोलने वाले हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी को रोका जा रहा है.लोकतंत्र के बुनियाद को ईडी व सीबीआइ जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर कुचला जा रहा है.सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज विपक्ष को परेशान किया जा रहा है.

     आप सब को बता दें कि भाजपा के इस राजनीतिक साजिश से बिहार युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है बल्कि भाजपा के इस दोहरी नीति के खिलाफ बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस बिहार के हर जिले में सड़कों पर उतरकर जोरदार तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा.हम गांधी को मानने वाले लोग है सत्य ही हमारा धर्म है और अहिंसा उसे पाने का साधन "सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं".

आलोक कुमार

गुरुवार, 6 जुलाई 2023

विधि के विधान के सामने नस्तमस्तष्क





 चुहड़ी.बेतिया धर्मप्रांत के ऐतिहासिक पल्ली है चुहड़ी.यहां से अनेक लोग फादर और सिस्टर धर्मसमाज में गए हैं.उसमें फादर राजेश जैकब भाजू हैं.जिनका दादा  का घर चुहड़ी ही है.यहां पर पटना से फादर राजेश जैकब खुशी में पटना जेसुइट समाज के आंतरिक लेखा अंकेक्षक प्रशांत प्रकाश के विवाह के अवसर पर 27 दिसंबर 2021 चुहड़ी पल्ली आए थे. आज गमगीन माहौल में फादर राजेश जैकब 555 दिनों के बाद प्रशांत प्रकाश के अंतिम संस्कार में शामिल होने चुहड़ी पल्ली आए.फादर राजेश भी विधि के विधान के सामने नस्तमस्तष्क हो गए.  

       मात्र 30 साल की अवस्था में माता रानी प्रकाश और पिता प्रकाश जेम्स ने पुत्र प्रशांत प्रकाश को खो दिया.चुहड़ी पल्ली के लोग आश्चर्य में पड़ गए.न जाने किस जहां में गांव के भाई प्रशांत प्रकाश खो गए.यह तो विधि के विधान ही है कि एक दिन प्रभु के घर चले जाना ही है.मगर युवावस्था में जाने से दिल मानता नहीं है.

       मालूम हो कि प्रशांत प्रकाश को बीमार पड़ने पर गोरखपुर स्थित सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.04 जुलाई 2023 को सिटी हॉस्पिटल में दोपहर 01.55 बजे अंतिम सांस ली.वे मेनिनजाइटिस रोग से ग्रसित थे. आज उनका ईसाई धर्म रीति से अंतिम संस्कार में शामिल होकर पवित्र मिस्सा करने पटना से फादर एंथोनी सामी, फादर पॉल मरियादास,फादर राजेश जैकब भाजू,फादर राजकुमार,फादर डोमिनिक,फादर ज्ञान प्रकाश,फादर आनंद आदि पुरोहित पहुंचे.

आलोक कुमार


बुधवार, 5 जुलाई 2023

छात्रों के लिए गर्मी के छुट्टी के दौरान समर कैंप

 
मोतिहारी. परियोजना” पूर्वी चंपारण के सहयोग से पूर्वी चंपारण जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कक्षा 5 और 6 के छात्रों के अलावा अन्य प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए गर्मी के छुट्टी के दौरान समर कैंप का आयोजन दिनांक 1 जून से 30 जून तक किया गया.

 इस समर कैंप में सभी बच्चों को ज्ञानवर्धक प्रारंभिक शिक्षा मनोरंजक तरीके से प्रदान किया गया.पूर्वी चम्पारण जिले के सभी 27 प्रखंडों के 908 गांवों में अब तक 2296 समर कैंप का संचालन किया गया.

       इन सभी कैम्पों के संचालन के लिए कुल 2296 स्वयंसेवी शिक्षित व्यक्तियों का चयन किया गया , जो अपनी इच्छा से बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहते थे.समर कैंप से पूर्व सभी चयनित स्वयंसेवियों को समर कैंप का संचालन एवं क्रियाकलापों का सही  से क्रियान्वयन के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया.30 दिनों के इस समर कैंप में बच्चों के लिए प्रतिदिन अलग अलग पाठ्य सामग्री, कहानी एवं मनोरंजक गतिविधियों को किया गया.

          इन सभी कैम्पों के संचालन के लिए कुल 2296 स्वयंसेवी शिक्षित व्यक्तियों का चयन किया गया , जो अपनी इच्छा से बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहते थे.समर कैंप से पूर्व सभी चयनित स्वयंसेवियों को समर कैंप का संचालन एवं क्रियाकलापों का सही  से क्रियान्वयन के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया.30 दिनों के इस समर कैंप में बच्चों के लिए प्रतिदिन अलग अलग पाठ्य सामग्री, कहानी एवं मनोरंजक गतिविधियों को किया गया.

         इस प्रकार के आयोजन से बच्चे प्रतिदिन एक नियत समय पर कैंप में आकर स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा मनोरंजक तरीके से शिक्षा ग्रहण किए. जिनसे उन्हें काफी ज्ञान और काफी ख़ुशी भी मिलती थी.बच्चों के पढने की ललक देख कर उनके अभिभावक भी काफी खुश हुए और सरकार के इस पहल के लिए धन्यवाद भी किया गया .इस समर कैंप में  जिले के सभी प्रखंडों के कुल 31588 छात्र  लाभान्वित हुए .

    जिले में हुए इस समर कैंप का निरीक्षण समय समय पर जिले के जीविका जिला परियोजना प्रबंधक, श्री गणेश पासवान सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा किया गया और बच्चों के अभिभावकों से बातचीत कर इस कैंप को और भी बेहतर रूप से संचालन के लिए सम्बंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश  दिया गया.

आलोक कुमार

कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश


जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 24 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश

नालंदा. दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 24 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

        नूरसराय के सीताराम प्रसाद द्वारा जेपी सेनानी का पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की गई. जिलाधिकारी ने सामान्य शाखा प्रभारी को  इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया.बिहारशरीफ प्रखंड के केवल बीघा निवासी जामो देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गई. जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को जांच कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया.

     बिहार शरीफ निवासी मो० नसीरुद्दीन द्वारा बताया गया कि मखदूम तालाब के जीर्णोद्धार एवं पास में नाला के निर्माण के क्रम में निकाली गई मिट्टी रास्ते पर फैल गई है जिसके कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई कार्य प्रमंडल से दूरभाष पर बात की तथा स्थल निरीक्षण कर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा.

       कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनवाई के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार 

सेंट जोसेफ युवाओं को ऐसे पुरुषों और महिलाओं के रूप में विकसित करने में दृढ़ता

बेंगलुरु. सेंट जोसेफ युवाओं को ऐसे पुरुषों और महिलाओं के रूप में विकसित करने में दृढ़ता से विश्वास करता है जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करते हैं.दिवंगत फादर स्टेन स्वामी एसजे के सम्मान में 5 जुलाई को ‘पिंजरे में बंद पक्षी का सपना‘ विषय पर एक विशेष सभा आयोजित किया गया था.

सामाजिक कार्यकर्ता जेसुइट पुरोहित और मानवाधिकार अधिवक्ता फादर स्टेन स्वामी ने अपना जीवन भारत के सुदूरवर्ती हिस्से में रहने वाले आदिवासियों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए समर्पित कर दिया.

   उस दिन के मुख्य अतिथि श्री जॉन देवराज थे, जो एक प्रसिद्ध मूर्तिकार, चित्रकार, वास्तुकार, फिल्म निर्माता, कला निर्देशक, गायक, फोटोग्राफर और महान इंसान थे, जिन्हें सामाजिक कारणों के लिए फादर स्टेन के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला था. शांति और समानता को बढ़ावा देना.अपने संबोधन में, जॉन देवराज ने शांति और सुलह के लिए काम करने के लिए फादर स्टेन के साथ बिताए समय को याद किया; उन्होंने छात्रों को बंदूक के बजाय कलम उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अपनी एक मौलिक रचना गाई फादर स्टेन को श्रद्धांजलि के रूप में ‘स्टेन की यह छोटी सी रोशनी‘.

  प्रिंसिपल, फादर रोहन डी‘अल्मेडिया ने छात्रों को फादर स्टेन द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए ईमानदारी, साहस और ईमानदारी के मूल्यों को अपनाकर न्याय और शांति के लिए खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया. स्कूल गायक दल ने ‘दिस लिटिल गाइडिंग लाइट ऑफ स्टेन‘ गीत की मधुर प्रस्तुति दी. आदिवासियों के लिए खड़े रहने वाले एक अनुकरणीय व्यक्ति फादर स्टेन द्वारा अपनाए गए मूल्यों को आत्मसात करने के लिए कक्षाओं में निबंध लेखन, वाद-विवाद, रोल प्ले और एक्सटेम्पोर जैसी कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं. कक्षा 12 बी के छात्र रुशिल ने कहा, ‘हमारी मूल्य प्रणाली महत्वपूर्ण है और हमें पूंजीवादी समाज में व्यक्तियों के बजाय एक समुदाय के रूप में काम करने की जरूरत है.

      12वीं कक्षा का छात्र निर्विकार प्रकृति की प्रचुरता को प्रकृति के साथ साझा करने की आदिवासी संस्कृति के बारे में फादर स्टेन की जीवन यात्रा से प्रेरित था.

       कक्षा 11बी की छात्रा वीक्षा कहती हैं, ‘भारत की संस्कृति भारत की जनजातियों में गहराई से निहित है, जैसा कि हम उनकी परस्पर निर्भरता और प्रकृति के साथ उनके संबंध में देख सकते हैं, यही एक कारण था कि फादर स्टेन आदिवासियों के साथ खड़े थे.

   सभा का समापन छात्रों को अपने अधिकारों के साथ-साथ वंचितों के लिए लड़ने के लिए शिक्षित करने के साथ हुआ.जैसा कि फादर स्टेन का दृढ़ विश्वास था कि कहीं भी अन्याय हर जगह न्याय के लिए खतरा है.

   मालूम हो कि 84 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी की 3 जुलाई, 2021 को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े केस में एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी को अरेस्ट किया गया था और जिस दिन उनकी मौत हुई उसी दिन बॉम्बे हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. फादर स्‍टेन स्‍वामी की मौत के बाद उनके परिवार और दोस्तों ने इसे संस्‍थागत हत्या का आरोप लगाया है.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब जेल में बंद अन्य लोगों के स्वास्थ्य और जीवन का डर है.

आलोक कुमार

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी

  राजकीय राजगीर मलमास मेला के अवसर पर साधु-संतों के  आवासन स्थलों पर भी की जाएगी आवश्यक व्यवस्था

जिलाधिकारी ने साधु-संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पदाधिकारियों ने साधु-संतों के साथ उनके आवासन स्थलों का किया स्थल भ्रमण, आवश्यकताओं का किया गया आकलन


राजगीर  . राजकीय राजगीर मलमास मेला के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा/पंथ के  साधु-संतों के विभिन्न आवासन स्थलों पर पर्याप्त साफ-सफाई, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

    रविवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने साधु-संतों के साथ बैठक कर उनकी बात को सुना था. आज पुनः उनके साथ जिलाधिकारी ने बैठक किया तथा उनकी आवश्यकताओं की स्पष्ट जानकारी ली.

     

बैठक के उपरांत नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने साधु-संतों के साथ उनके निर्धारित आवासन स्थलों का निरीक्षण किया. उनकी आवश्यकताओं को सूचीबद्ध किया गया.स्थल संरचना एवं आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. साफ-सफाई के लिए भी उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.

आलोक कुमार

ओ जाने वाले हो सके तो लौट आना..

 

ओ जाने वाले हो सके तो लौट आना..

  और कोमा से निकले बिना प्रभु के प्यारे हो गए सीए प्रशांत प्रकाश  

चुहड़ी.बेतिया धर्मप्रांत में है चुहड़ी पल्ली.इस पल्ली में रहते हैं प्रशांत प्रकाश (30 साल).पटना जेसुइट के चार्टर्ड अकाउंटेंट  (सीए) हैं.गोरखपुर स्थित सिटी हॉस्पिटल में भर्ती थे.आज सिटी हॉस्पिटल में दोपहर 01.55 में अंतिम सांस ली.वे मेनिनजाइटिस रोग से ग्रसित थे.

      मालूम हो कि पटना जेसुइट सोसाइटी (पीजेएस) एक धर्मार्थ संगठन है.जिसका पूरे बिहार और यूपी में शैक्षिक और सामाजिक सेवा संस्थानों का एक बड़ा नेटवर्क है. ज्यादातर दलितों, आदिवासियों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों से जुड़ा हुआ है.

       इसी धर्मार्थ संगठन में प्रशांत प्रकाश आंतरिक लेखा परीक्षक के पद पर 16.05. 2018 से कार्यरत थे.चुहड़ी पल्ली के रहने वाले थे प्रशांत प्रकाश.दो साल पहले प्रिंसी रॉबर्ट से विवाह हुई थी.बहुत ही गर्व से प्रिया कुमारी कहती हैं कि प्रशांत मेरा भाई है. उसका बर्थ डे 30 सितम्बर को है.हमलोग शानदार से प्रशांत भाई का जन्मदिन मनाते थे.इतना कहकर सिसकने लगी .बाबू हमलोगों को छोड़कर चले गए.बाबू 13 दिनों से हॉस्पिटल में कोमा में थे.बेहाल पत्नी ,मां रानी प्रकाश और पिता प्रकाश जेम्स थे.

बाबू के द्वारा चिट्ठी न कोई सन्देश

जाने वो कौन सा देश

जहाँ तुम चले गए

   बताया जाता है कि मेनिनजाइटिस रोग हो जाने से मस्तिष्क में सूजन  हो जाता है.जिसके कारण उनको आईसीयू में भर्ती किया गया था.दवा और दुआ करने के बाद भी पटना जेसुइट के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) प्रशांत प्रकाश को बचाया नहीं जा सका.बताया जाता है कि दो साल पहले प्रशांत प्रकाश का विवाह प्रिंसी के साथ हुआ था.

  गोरखपुर से निधन की खबर आग की तरह बेतिया और चुहड़ी गांव में पसर गयी.चुहड़ी गांव में मातम छा गया है.पड़ोसी आकाश सेंसिल ने कहा कि दाऊद के वंशज येसु मसीह को बराबर याद रखिए. जो मेरे सुसमाचार के अनुसार मृतकों में से जी उठे हैं. इसी विश्वास के साथ हे प्रभु ! आप प्रशांत भैया की आत्मा को शांति प्रदान करें. आमीन.

  बड़ी उम्मीद से सीए प्रशांत प्रकाश को गोरखपुर इलाज करवाने ले गए थे.13 दिनों के बाद नाउम्मीद होकर चुहड़ी लौटे.शाम साढ़े सात बजे प्रशांत प्रकाश का पार्थिव शरीर पहुंचा.चुहड़ी गांव में मातम पूर्ण माहौल.पार्थिव शरीर को देखने के लिए पूरा घर लोगों से भर गया. सभी के आंखो आंसू से भर गए.परिजनों के साथ साथ गांव के लोग भी रोने लगे. करीब 200 की संख्या में लोग पहुंचे थे.


आलोक कुमार

जल संसाधन मंत्री ने जिला से संबंधित कटाव निरोधी कार्यों को लेकर विभागीय एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

  जल संसाधन मंत्री ने जिला से संबंधित कटाव निरोधी कार्यों को लेकर विभागीय एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सभी संवेदनशील स्थानों पर दो दिनों के अंतर्गत कटाव निरोधी सामग्रियों के भंडारण का स्पष्ट निर्देश


नालंदा. माननीय जल संसाधन मंत्री, बिहार श्री संजय कुमार झा ने आज नालंदा जिला में बाढ़ प्रबंधन को लेकर किये गए कटाव निरोधी कार्यों को लेकर समाहरणालय में विभागीय अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, प्रभारी सचिव नालंदा श्री अनुपम कुमार ,जिलाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर एवं अन्य विभागीय राज्यस्तरीय एवं जिला स्तरीय अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक किया.

    जिलाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला में कराए गए कटाव निरोधी कार्यों के बारे में जानकारी दिया। बताया गया कि जिला में 8 स्थलों पर विभिन्न प्रकार के कटाव निरोधी/बाढ़ प्रबंधन से संबंधित कार्य विभागीय स्तर से कराया गया है.

   उन्होंने बताया कि विभिन्न तटबंध/जमींदारी बांधों के निर्माण/सुदृढ़ीकरण से संबंधित 7 प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. माननीय मंत्री ने इन सभी प्रस्तावित योजनाओं को लेकर आवश्यक विभागीय कार्रवाई अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया ताकि बरसात के बाद कार्य प्रारंभ किया जा सके.

   

समीक्षा के क्रम में सभी बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को सभी चिन्हित क्लस्टर पॉइंट एवं बाढ़/कटाव के दृष्टिकोण से चिन्हित सभी संवेदनशील स्थलों पर विभागीय मानक के अनुरूप आवश्यक कटाव निरोधी सामग्रियों का दो दिनों के अंदर भंडारण सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया. सभी संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी के लिए अविलंब प्रभाव से कर्मियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया.

      बैठक में विभागीय मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं विभिन्न कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक सामग्री का भंडारण कराने का निर्देश

 जनता की सुरक्षा बेहद जरूरी, आवश्यकतानुसार युद्धस्तर पर  कराएं फ्लड फाइटिंग वर्कः जिलाधिकारी

तटबंधों पर बनाए रखें पैनी नजर, लगातार कराएं पेट्रोलिंग

तटबंधों की सुरक्षा, फ्लड फाइटिंग कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक सामग्री का भंडारण कराने का निर्देश

जिलाधिकारी ने बगहा के शास्त्री नगर के विभिन्न तटबंधों का लिया जायजा


बगहा. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज बगहा-01 प्रखण्ड अंतर्गत शास्त्रीनगर के विभिन्न तटबंधों का जायजा लिया गया.जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बगहा के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अंचलाधिकारी आदि तटबंधों पर पैनी नजर बनाकर रखेंगे तथा तटबंधों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार सघन पेट्रोलिंग कराना सुनिश्चित करेंगे.


उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील प्वाइंटों पर विशेष ध्यान देंगे तथा आवश्यकता के अनुसार फ्लड फाइटिंग मटेरियल सुरक्षित रखेंगे ताकि विषम परिस्थिति में तुरंत सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा सके. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर नदी की तेज धारा द्वारा कटाव किया जा रहा है वहाँ युद्ध स्तर पर फ्लड फाइटिंग वर्क कराना सुनिश्चित किया जाय. उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा, फ्लड फाइटिंग वर्क तथा अन्य सुरक्षात्मक कार्यों में लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निश्चित है.

      उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ आपदा से बचाव के लिए लगातार रिव्यू किया जा रहा है तथा अभियंताओं एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है. सभी संबंधित  अभियंता एवं अधिकारी अलर्ट रहें तथा प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुरक्षात्मक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे.

    उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा बेहद जरूरी है. संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी की जाय. सरकार संभावित द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए सभी कार्य कराए जा रहे हैं.इसका सतत अनुश्रवण एवं निरीक्षण कराना सुनिश्चित किया जाय.उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं अभियंता तत्परतापूर्वक अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें.

    इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों से बातचीत कर पूर्व के बाढ़ एवं कटाव तथा संभावित बाढ़ से संबंधित जानकारी की गई। माननीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों द्वारा संभावित बाढ़ एवं कटाव को लेकर अपने-अपने सुझाव जिलाधिकारी को दिया गया.

      जिलाधिकारी द्वारा वार्डवासियों को आश्वस्त किया गया कि सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए कारगर कार्रवाई की जा रही है. सरकार एवं जिला प्रशासन एहतियातन सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही है ताकि जानमाल की क्षति नहीं होने पाएं.

          जिलाधिकारी ने माननीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि संभावित बाढ़ एवं कटाव के मद्देनजर आपके अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है. संवेदनशील स्थलों अथवा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सजग एवं सतर्क रखने की आवश्यकता है. उन्हें हमेशा अलर्ट रखा जाय.संभावित बाढ़ एवं कटाव के कारण जानमाल की क्षति नहीं हो, इसके लिए एहतियातन  सभी कारगर कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है. इस कार्य में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता की सहयोग की अपेक्षा है.

           उन्होंने कहा कि नदियों में बिना अनुज्ञप्ति के बगैर नावों का परिचालन नहीं होने पाएं. नावों का परिचालन क्षमता के अनुसार ही सुनिश्चित किया जाय. तेज प्रवाह के.मद्देनजर छोटी नावों के परिचालन पर रोक लगा दी जाये, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहे.

                  इस अवसर पर माननीय विधान पार्षद, श्री भीष्म सहनी एवं अन्य स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधि सहित पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, श्रीमती अनुपमा सिंह,  जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री विपिन कुमार यादव,  बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बगहा के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता सहित बगहा-01 सीओ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

सोमवार, 3 जुलाई 2023

रोम में पोंटिफिकल अर्बन यूनिवर्सिटी में कैनन लॉ के प्रोफेसर फादर एलियास फ्रैंक

  बैंगलोर.रोम में पोंटिफिकल अर्बन यूनिवर्सिटी में कैनन लॉ के प्रोफेसर फादर एलियास फ्रैंक (61साल) को सोमवार 3 जुलाई 2023 को परम पावन पोप फ्रांसिस ने आसनसोल धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया है.

     नवनियुक्त बिशप फादर एलियास फ्रैंक का जन्म 15 अगस्त 1962 को मैंगलोर धर्मप्रांत के शिशु जीसस पैरिश के बंटवाल में हुआ था. मोदनकैप के पैरिश स्कूल में स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, शिलांग के सेंट एंथोनी कॉलेज से उच्च माध्यमिक की पढ़ाई, 1983 में कोलकाता महाधर्मप्रांत (कलकत्ता) में शामिल हो गए.उनका माइनर सेमिनरी फॉर्मेशन बारासात में सेंट जॉन मैरी वियाननी सेमिनरी में हुआ था, दर्शनशास्त्र बैरकपुर में मॉर्निंग स्टार रीजनल सेमिनरी और रोम में पोंटिफिकल अर्बनियाना यूनिवर्सिटी में धर्मशास्त्र. उन्हें 23 अप्रैल 1993 को हावड़ा के आवर लेडी ऑफ हैप्पी वॉयेज चर्च में पुरोहित नियुक्त किया गया था.

    अपने पुरोहित अभिषेक के बाद, 1993 से 1995 तक, फादर इलियास फ्रैंक बर्दवान के सेक्रेड हार्ट चर्च में एक विकर पुरोहित थे.1995-1996 तक वह क्रिस्टो ज्योति चर्च, बसिंडा के प्रभारी पुरोहित थे, और 1996 से 1999 तक वह फिर से सेक्रेड हार्ट चर्च, बर्दवान में एक विकर पुरोहित थे.आसनसोल धर्मप्रांत के निर्माण के बाद, 2002 से 2003 तक वह लिसिएक्स पैरिश, दुर्गापुर के सेंट थेरेसी के पैरिश प्रशासक थे; और 2005 से 2006 तक वह सेक्रेड हार्ट चर्च, बर्दवान के पैरिश पुरोहित थे. वर्ष 2005-2006 के दौरान फादर एलियास ने कोलकाता के इंटर-डायोसेसन ट्रिब्यूनल में न्यायाधीश के रूप में कार्य किया. 1999 से 2001 तक उन्होंने रोम में पोंटिफ़िकल अर्बनियाना विश्वविद्यालय में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की, और 2001-2002 में कैनन लॉ में लाइसेंस प्राप्त किया, न्यायशास्त्र में डिप्लोमा और 2003-2004 में कैनन लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.

     डॉक्टर ऑफ कैनन लॉ ( लैटिन : ज्यूरिस कैनोनिकी डॉक्टर , जेसीडी ) रोमन कैथोलिक चर्च के कैनन कानून के अध्ययन में डॉक्टरेट स्तर की टर्मिनल डिग्री है. यह एंग्लिकन कॉलेजों द्वारा प्रदान की जाने वाली मानद उपाधि भी हो सकती है.इसे संक्षिप्त रूप में ICD या dr.iur.can भी कहा जा सकता है.( आईयूरिस कैनोनिकी डॉक्टर ), आईसीडीआर , डीसीएल , डीसीएनएल , डीडीसी , या डीसीएनएएल ( डॉक्टर ऑफ कैनन लॉ ).दोनों कानूनों (यानी कैनन और सिविल) का एक डॉक्टर एक जेयूडी है (ज्यूरिस यूट्रिस्क डॉक्टर ) या यूजेडी ( यूट्रिस्क ज्यूरिस डॉक्टर ).

      2007 से शुरू होकर अब तक वह उसी विश्वविद्यालय में कैनन लॉ संकाय में "चर्च के पवित्रीकरण कार्यालय" के प्रोफेसर रहे हैं. 2020 से वह एकेडेमाई अल्फोन्सियाना में विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे हैं.उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक पत्रिकाओं में दो पुस्तकें और कई लेख प्रकाशित किए हैं.उन्होंने लूस मिशनेल पत्रिका के संपादक, रोम के विक्टोरेट के फर्स्ट इंस्टेंस ट्रिब्यूनल के बाहरी न्यायाधीश, दिव्य पूजा और संस्कारों के अनुशासन के लिए डिकास्टरी के सलाहकार और डिकास्टरी में फेवरेम फिदेई विवाह मामलों के आयुक्त के रूप में कार्य किया है.आस्था का सिद्धांत.

 
आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...