सवर्ण समाज के दशा और दिशा पर विचार गोष्टी सह चिंतन शिविर संपन्न
सवर्ण समाज के दशा और दिशा पर विचार गोष्टी सह चिंतन शिविर संपन्न
‘कृतज्ञता जीवन की पूर्णता की राह खोलती है.‘ -मेलोडी बीट्टी
पटना.सेंट माइकल्स हाई स्कूल ने एक धन्यवाद दिवस का आयोजित किया.यह समझा गया कि यह दिवस स्कूल प्रबंधन, माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों के साथ इकट्ठा होने और हमें मिले आशीर्वाद पर विचार करने का एक शानदार समय है.
जो हमारे पूरे स्कूल को पूरे साल 2024-25 में मिले आशीर्वाद का प्रतिबिंब और अनुस्मारक है.प्रतिभाशाली छात्रों के शानदार प्रदर्शन का मुख्य फोकस मेधावी छात्रों के पुरस्कार वितरण (सत्र 2023-2024) के साथ-साथ कृतज्ञता और करुणा के बुनियादी मूल्यों और उन्हें विकसित करने के तरीकों को विकसित करना था.
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर (डॉ.) प्रकाश लुइस, एस.जे., निदेशक, जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च, और अन्य गणमान्य व्यक्ति के स्वागत से हुई.इसके बाद अंतरधार्मिक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया.प्राचार्य फादर. ए. क्रिस्टु सावरीराजन, एस.जे. ने सभा को संबोधित किया और शिक्षकों, अभिभावकों और मेधावी छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की. कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण प्रार्थना गीत के साथ हुई, जिसके बाद एक विशेष नाटक का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से कृतज्ञता और प्रशंसा साझा की. जैसा कि कहा जाता है, 'कृतज्ञता हमारे पास जो कुछ है उसे पर्याप्त में बदल देती है'. कार्यक्रम का समापन सेंट माइकल्स हाई स्कूल द्वारा आयोजित ओलंपियाड के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ हुआ.
ज्ञातव्य है कि सेंट माइकल्स हाई स्कूल ने इस वर्ष से ओलंपियाड आयोजित करने का निर्णय लिया था.दो चरणों में इसे सफलतापूर्वक आयोजित कर विद्यालय ने पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उसे पूर्णता प्रदान की.विभिन्न विषयों के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की गई.समागम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.
आलोक कुमार
कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र आयान के असामयिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
’कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष सहित नेताओं ने जताया शोक
पटना.बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र आयान खान के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जताया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि बारहवीं में पढ़ने वाले आयान बहुत ही नेकदिल और संस्कारी थे। उनके असामयिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत है और ईश्वर से कामना करता हूं कि उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की हिम्मत दें.
डॉ शकील अहमद खान के पुत्र आयान के निधन पर विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद्र मिश्र, डॉ. समीर कुमार सिंह, नरेद्र कुमार, अवधेश कुमार सिंह, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, लाल बाबु लाल, विधायक इजहारुल हुसैन, मुन्ना तिवारी, डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रवक्ता आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, राजकिशोर सिंह, निधि पाण्डेय, सुदय शर्मा सहित अन्य नेताओं ने गहरा दुख जताया है.
आलोक कुमार
क्षेत्रीय विकास के लिए तत्परता ही जनप्रतिनिधियों का है कर्तव्य : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह
पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 69 में सामुदायिक भवन सह सड़क का उद्घाटन और पुलिया का शिलान्यास क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता के उपस्थिति में किए.
उद्घाटन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने क्षेत्रीय पार्षद के विकासवादी योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि का यह दायित्व है कि वें अपने क्षेत्र के विकास को जनहित में लगातार कार्य करते रहें.क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को उनके प्रयासों से सीख लेने की बात कही. साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने की बात भी कही.क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता ने इस अवसर पर पहुंचे उद्घाटनकर्ता डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का पारंपरिक रूप से स्वागत किया और उनके स्वागत भाषण में कहा कि उच्च सदन के सदस्य होने और तमाम जिम्मेदारियों के बीच लगातार सभी को प्रेरित करने वाला व्यक्तित्व डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के पास है.
उदघाटन सह शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुन
न, लालबाबू लाल ,कपिलदेव प्रसाद यादव, अशफर अहमद, शशि रंजन, निधि पांडे , फिरोज हसन, धर्मवीर शुक्ला सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.
आलोक कुमार
पटना, (आलोक कुमार) . आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया.सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी के त्याग एवं बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है. उन्होंने कहा कि आई.सी.एस. की परीक्षा में उच्च स्थान पाने के बाद भी उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े.
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि 1938 में नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने.उनकी संगठन क्षमता अद्वितीय थी। सुभाष चन्द्र बोस 1939 में भारी बहुमत से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए. भारत को स्वतंत्र कराने के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने करीब पैंतीस हजार लोगों से आजाद हिन्द फौज की सेना खड़ी की और देश की आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई.नेताजी में अद्भुत राष्ट्रीयता एवं देश समर्पण की भावना थी.
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, लाल बाबू लाल, आनन्द माधव, डा0 स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, डा0 संजय यादव निधि पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, डा0 मधुबाला, उदय शंकर पटेल, राज छविराज, सुदय शर्मा, कामरान हुसैन मृणाल अनामय, विमलेश तिवारी, मंजीत आनन्द साहू,,राज किशोर सिंह,विश्वनाथ बैठा, अब्दुल शमसी, राजेन्द्र चौधरी , सुधीर कुमार, रणधीर यादव, अमित सिकन्दर, मो0 अब्दुल बकी सज्जन, वसीम अहमद एवं अन्य कांग्रेस जनों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया.
आलोक कुमार
पटना जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने कांग्रेस के न्याय युद्ध विषयक तथ्यों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के न्याय युद्ध का मकसद समतामूलक समावेशी समाज का निर्माण करना है. इस प्रक्रिया में जाति जनगणना एक आवश्यक सोपान है.संविधान का रक्षण और संरक्षण इस दौर में प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बचाने की जरूरी हो गया है. कारण जाहिर है कि कभी प्रत्यक्ष तौर पर, तो कभी छुप कर संवैधानिक संस्थाओं और परंपराओं पर बीजेपी कुठाराघात कर रही है. इनका मकसद नफरत फैला कर हिन्दुस्तानीअवाम को बांटना है. कांग्रेस जननायक राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में इस न्याय युद्धको लड़ रही है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान केदर्शन विचार, मूल्यों और मकसद को जमीन पर उतार लें.इस वैचारिक संघर्ष में संविधान हमारामार्गदर्शक और सारथी है.पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजनने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के राष्ट्र विरोधी बयान का राष्ट्रव्यापीविरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे.भाजपा-आरएसएस के लोग पहले से ही हमारा राष्ट्रीयध्वज तिरंगा का अपमान करने का काम किया है. भाजपा सांसद द्वारा 2014 के बाद भारत आजाद हुआ और आरएसएस प्रमुख मोहनभागवत द्वारा राम मंदिर बनने के बाद भारत को आजादी मिली यह भारतीय इतिहास कोशर्मसार करने वाला है.सौ वर्ष तक देश को आजादी दिलाने वाले शहीद स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने वाले को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. मोहन भागवत को यह बतानाचाहिए की देश में शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार धाम और एक दर्जन ज्योतिर्लिंग केस्थापना पर आरएसएस का क्या विचार है. राहुल गांधी जी का बिहार आगमन पूरे भारत मेंमहात्मा गांधी के द्वारा किये गये आन्दोलन को आधार बनाकर देश में एक नया संदेशदेने का काम करेगी.संवाददाता सम्मेलन में पटना नगर जिला कांग्रेस कमिटी के मुख्य प्रवक्ता निशांत करपटने , प्रवक्ता कमलेश पाण्डेय सहित जिला कांग्रेसके सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे.
आलोक कुमार
chingariprimenews.blogspot.com
धनबाद. यहां के डिगवाडीह में कार्मेल हाई स्कूल है.इस स्कूल को ईसाई मिशनरियों के द्वारा संचालित किया जाता है.यहां 9 जनवरी को दसवीं कक्षा की छात्राएं ‘पेन डे’ मना रही थीं. यानी आगामी बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यालय की सभी छात्राएं आखिरी दिन एक दूसरे की कमीज पर शुभकामना संदेश लिख रही थीं, ताकि अपने विद्यालय की अच्छी यादें सहेज कर रख सकें. इस बात का पता चलते ही विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर देवश्री उनके पास पहुंचीं और सभी छात्राओं को डांट-फटकार लगाने लगीं.
झारखंड के धनबाद के डिगवाडीह स्थित एक नामी स्कूल में प्रिंसिपल ने हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के द्वारा एक दूसरे की कमीज पर शुभकामना संदेश लिखना पसंद नहीं आया.उन्होंने एक बेहद शर्मनाक हरकत कर डाली. शुभकामना संदेश लिखने वाली छात्राओं को सजा के नाम पर 80 से अधिक छात्राओं को अपनी शर्ट उतारने और उसी हालत में घर जाने के लिए मजबूर किया.
जब नौ जनवरी को डिगवाडीह कार्मेल स्कूल में पेन-डे मनाने के क्रम में दसवीं की छात्राओं द्वारा एक-दूसरे के शर्ट पर कलम से शुभकामना संदेश लिखने पर प्रिंसिपल द्वारा स्कूल परिसर में 80 छात्राओं के शर्ट उतरवा दिये थे.छात्राएं घर पहुंचीं और अपने माता-पिता को अपनी आपबीती बताई तो पूरे जिले में हंगामा मच गया. पूरा शिक्षा विभाग हरकत में आ गया. एक जांच समिति गठित की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, धनबाद के एक निजी हाई स्कूल में स्कूल प्रबंधन ने हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहद शर्मनाक सजा दी.
धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मेल स्कूल में नौ जनवरी को प्रिंसिपल देव श्री द्वारा स्कूल परिसर में 80 छात्राओं का शर्ट उतरवाने के मामले की उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर टीम ने जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों ने उपायुक्त माधवी मिश्रा से मिलकर उन्हें घटना की जानकारी दी थी. साथ ही, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद एसडीएम राजेश कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार को घटना की तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
इस बीच धनबाद कार्मेल स्कूल में छात्राओं के शर्ट उतारने के विवाद में लीपापोती हो गयी है. तीन तक चली कार्रवाई इस निष्कर्ष के साथ खत्म हो गयी, कुछ नहीं हुआ है, परिजन व स्कूल प्रबंधन ने विवाद को सुलझा लिया है. अब विवाद सुलझ गया है या फिर दबाव बनाकर सुलझाया गया है, इसे लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. यहां तक की जांचकर्ता एसडीएम की तरफ से भी इस मामले में गोलमोल सा जवाब दिया गया.
सोमवार को इससे पहले प्रशासन, डालसा और सीडब्ल्यूसी की अलग-अलग टीमों ने जांच की थी.प्राचार्य ने इस मामले में ये कहकर खेद जताया है कि उनकी बातों का गलत मकसद निकाला गया है. इधर, एसडीएम ने कहा कि पूरे मामले को सुलझा लिया गया है. जांच के दौरान उन्होंने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिलने की बात कही है.लेकिन बड़ा सवाल है कि जब कुछ आपत्तिजनक नहीं था, तो फिर विवाद क्यों हुआ? परिजनों को जब कोई आपत्ति नहीं थी, तो फिर मामला डीसी तक पहुंचा कैसे? शर्ट अभी भी स्कूल में है तो फिर बच्चियों के शर्ट खोलवाये गये या नहीं? अगर शर्ट खोलवाये गये तो फिर ये आपत्तिजनक क्यों नहीं हैं? किन बातों पर सहमति बनी और जांच में क्या मिला, इन सब बातों पर एसडीएम ने चुप्पी साध ली.
एसडीएम का कहना है कि सीसीटीवी में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला.जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावक विवाद को खत्म करने को सहमत हो गये. स्कूल प्रिंसिपल ने खेद जताते हुए कहा है कि छात्राओं को पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं होगी.
धनबाद के डिगवाडीह कार्मेल स्कूल में छात्राओं से शर्ट उतरवाने के मामले की जांच कर रही जिला प्रशासन की टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि छात्राओं, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से बातचीत के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. उन्होंने कहा कि फुटेज में कोई आपत्तिजनक घटना नहीं दिखी.
एनसीपीसीआर के निर्देश पर सीडब्ल्यूसी ने भी छात्राओं से बातचीत की है. सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन उत्तम मुखर्जी ने कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है. अगर आरोप साबित हुए, तो जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.साथ ही जिला प्रशासन ने कहा है कि 10वीं की छात्राओं की परीक्षाएं प्रभावित न हो, इसके लिए जरूरत पड़ने पर उनकी काउंसलिंग की जाएगी. डालसा की टीम ने भी छात्राओं और अभिभावकों के बयान दर्ज किए. जांच में 10वीं की छात्राएं आरोपों पर अड़ी रहीं, जबकि 11वीं की कुछ छात्राओं ने घटना की पुष्टि नहीं की.
आलोक कुमार
राहुल गांधी करेंगे बिहार में सामाजिक संगठनों से संवाद, सदाकत आश्रम में करेंगे राजीव सभागार और इंदिरा भवन का उद्घाटन : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे जिसमें प्रदेश कांग्रेस के मुख्य सभागार के नवीनीकरण और उसके नामकरण राजीव सभागार और कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों के लिए बने नवनिर्मित भवन जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है उसका उद्घाटन भी करेंगे.नए साल में राहुल गांधी के बिहार आगमन से बीजेपी और नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का काम भी कांग्रेस पार्टी करेगी.राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आगमन से बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति आएगी जिससे एक एक कार्यकर्ता जुटकर सूबे में नई सरकार के गठन को प्रतिबद्ध हैं. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के प्रांगण में मौजूद मैदान में भव्य सभा आयोजित होगा जिसमें हमारे नेता राहुल गांधी उपस्थित जनसमूह और कांग्रेस को संबोधित करेंगे.
संवाददाता सम्मेलन में विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ वार्ता की पहल की थी और उसी के तहत नए साल में नए जोश के साथ सभी से वार्ता करेंगे.यह संवाद कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ संविधान और सामाजिक समरसता पर चर्चा आयोजित होगी जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा, प्रेम चन्द्र मिश्रा, वीणा शाही, डॉ. अशोक कुमार, विधायक राजेश कुमार, बिजेद्र चौधरी, नीतू सिंह, पूर्व सांसद अजय निषाद, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, आनंद माधव, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.
आलोक कुमार
दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार पोंगल
तमिलियन शब्द का मतलब है तमिल लोग, जिन्हें तमिलर भी कहा जाता है. तमिलियन, द्रविड़ सामाजिक-सांस्कृतिक समूह का हिस्सा हैं. ये लोग मुख्य रूप से दक्षिण भारत में रहते हैं या वहां की पैतृक जड़ों वाले हैं. तमिलियन लोग तमिल भाषा बोलते हैं, जो द्रविड़ भाषा परिवार की भाषा है. तमिल भाषा का इतिहास कम से कम 3,000 साल पुराना माना जाता है.
तमिलियन जहां भी गए.प्रमुख त्योहार पोंगल को मनाते ही हैं.राजधानी पटना में तमिलर मिले. पोंगल बनाने में लग गए.इस त्यौहारों के दौरान एक बर्तन में दूध, गुड़ और इलायची के साथ नए चावल का मिश्रण - पोंगल - तैयार किया जाता है.दूध का बहना समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक माना जाता है.लोग 'पोंगालो पोंगल' चिल्लाकर इस पल का जश्न मनाते हैं.भगवान को गन्ना, सब्जियाँ और मसाले भी चढ़ाए जाते हैं.
आलोक कुमार
शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए Patna Women’s College (स्वायत्त) ...