शुक्रवार, 30 मई 2025

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष धीरेन्द्र कुमार और त्रिलोकी कुमार मांझी समर्थकों संग कांग्रेस में हुए शामिल

 

लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू  शर्मा और त्रिलोकी कुमार मांझी ने हजारों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष धीरेन्द्र कुमार और त्रिलोकी कुमार मांझी समर्थकों संग कांग्रेस में हुए शामिल

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में आयोजित मिलन समारोह में लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा  और वरिष्ठ नेता त्रिलोकी कुमार मांझी ने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ग्रहण किया.

         बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा और त्रिलोकी कुमार मांझी के आने से बिहार में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भविष्य के दिनों में और भी कई जिलों से महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे. कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में दोनों आगत नेताओं और उनके समर्थकों को आज से ही जुलकर काम करने की आवश्यकता है.बिहार में सामाजिक न्याय के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के संघर्ष का परिणाम है कि विभिन्न क्षेत्रों और दलों के लोग कांग्रेस के प्रति आकर्षित हो रहे हैं.

                लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़कर काम करने को इच्छुक हूं. कांग्रेस पार्टी लगातार देशहित में कार्य कर रही है और राहुल गांधी के नेतृत्व पर मुझे बेहद भरोसा  है.कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक न्याय की जो लड़ाई लड़ी है वो बेहद महत्वपूर्ण है.देश का उज्ज्वल भविष्य कांग्रेस के हाथों में ही संभव है.

                त्रिलोकी कुमार मांझी ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रख सकती है.देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने की जरूरत है.इसमें कांग्रेस पार्टी ही देश को एकजुट रख विकास की राह पर देश को अग्रसर कर सकती है.

                सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा के साथ   रमशा खां, नाहिद खां, दिनेश शर्मा, अजय शर्मा, मुकुल शर्मा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

     वहीं त्रिलोकी कुमार मांझी के साथ चंदन राज, मनोज कुमार राम सहित हजारों की संख्या में उनके समर्थक आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

            मिलन समारोह में  वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल  शर्मा,  अमिता भूषण , ब्रजेश प्रसाद मुनन , राजेश राठौड़,  अजय  चौधरी ,राज कुमार राजन , नागेंद्र कुमार विकल, साधना रजक , कैसर खान मौजूद थे.


आलोक कुमार

गुरुवार, 29 मई 2025

नकटा दियारा (नया टोला ) से रैंम्प /अप्रोच रोड बनाया जाए

 

पटना.पटना सदर प्रखंड में ग्राम पंचायत नकटा दियारा है.यहां के लोगों ने दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति बनाकर दीघा से सोनपुर के बीच नकटा दियारा (नया टोला ) से रैंम्प का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं.इस समय दीघा दियारा से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -139, जेo पी० सेतु के समाननंतर सिक्स लेन पथ निर्माण हो रहा है. इसके आलोक में सिक्स लेन पथ में नकटा दियारा (नया टोला ) से  रैंम्प /अप्रोच रोड बनाया जाए.जिससे की  सम्पूर्ण दियारा की कनेक्टविटी पटना शहर से हो सके.      

       दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम से सम्बोधित पत्र के माध्यम से दीघा से दियारा होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -139,जेo पी०सेतु के समाननंतर सिक्स लेन पथ से नकटा दियारा में रैंम्प /अप्रोच रोड बनाने की मांग की है.जिससे की  सम्पूर्ण दियारा की कनेक्टविटी पटना शहर से हो सके.

         दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति ने इस मांग को लेकर पटना प्रमंडल के आयुक्त,मुख्य सचिव, बिहार सरकार,पटना के जिलाधिकारी, सारण के जिलाधिकारी सहित बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, स्थानीय पटना साहिब लोकसभा के सांसद  रविशंकर प्रसाद, सारण के सांसद राजीव प्रसाद रूडी, पाटलिपुत्र की सांसद श्रीमती मीसा भारती, दीघा विधानसभा के विधायक श्री संजीव कुमार चौरसिया, मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र, सोनपुर के  विधायक रामानुज प्रसाद को पत्र अग्रसारित कर आवश्यक कारवाई करने का अनुरोध किया है.

        दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जन सूराज के नेता  प्रशांत किशोर, लोजपा (र ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, वीआईपी पार्टी के नेता श्री मुकेश सहनी को भी पत्र लिखकर दियारा के साथ किये जा रहे भेदभाव को लेकर संबंधित विभाग से दियारा में रैंम्प निर्माण कराने के लिए मांगो के समर्थन में पत्र लिखकर अग्रसारित करने का आग्रह किया है.

              दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के अलावे बिहार के उपमुख्यमंत्री - सह - पटना जिला के बीस सूत्री प्रभारी सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से संबंधित विभाग एवं अधिकारी से कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए रैंम्प का निर्माण के लिए केंद्र सरकार को  भेजे गए प्रस्ताव पर अतिशीघ्र विधिवत घोषणा कर दियारा में रैंम्प निर्माण का रास्ते में आ रही बाधा को समाप्त करने का आग्रह किया गया है साथ ही इसके मुख्य सचिव बिहार सरकार से संबंधित विभाग को आवश्यक कारवाई कर  सूचक को सूचना से अवगत कराने का आग्रह किया है.

        आवेदन पर दियारा विकास समिति के अध्यक्ष डॉक्टर यदु प्रसाद सिंह, ग्रामपंचायत नकटा दियारा के उपमुखिया अनिल कुमार के द्वारा पत्र पर हस्ताक्षर है.


आलोक कुमार

 


बुधवार, 28 मई 2025

सूर्यकुमार यादव ने सचिन का एक और रिकॉर्ड को धाराशाही कर दिया


अब सूर्यकुमार यादव एक सीजन में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं

सूर्यकुमार यादव ने सचिन का एक और रिकॉर्ड को धाराशाही कर दिया

मुंबई.सूर्यकुमार यादव अब किसी एक सीजन में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने मैच में अर्धशतक जमाकर सचिन तेंदुलकर द्वारा 15 साल पहले स्‍थापित किए रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.सूर्या आईपीएल के एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं. तेंदुलकर ने 2010 में यह कमाल किया था।

        आईपीएल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने 618 रन बनाए थे, लेकिन सूर्यकुमार अब उनसे आगे निकल गए हैं. किसी एक सीजन में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूर-दूर तक रोहित शर्मा का नाम दिखाई नहीं पड़ता.

सूर्यकुमार यादव - 640+ रन (IPL 2025)

सचिन तेंदुलकर - 618 रन (IPL 2010)

सूर्यकुमार यादव - 605 रन (IPL 2023)

सचिन तेंदुलकर - 553 रन (IPL 2011)

लेंडल सिमंस - 540 रन (IPL 2015


आलोक कुमार

मंगलवार, 27 मई 2025

एक धार्मिक समारोह में वर्गीस चक्कलकल आर्चबिशप

 एक धार्मिक समारोह में वर्गीस चक्कलकल को आर्चबिशप के रूप में पदस्थापित किया गया


कालीकट. वेटिकन के द्वारा 12 अप्रैल को वर्गीस चक्कलकल को कालीकट के नए उन्नत आर्चडायोसिस के पहले मेट्रोपोलिटन आर्चबिशप के रूप में स्थापित किया गया.वेटिकन के प्रतिनिधि आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली के नेतृत्व में आयोजित समारोह में आर्चबिशप वर्गीस चक्कलकल को पदस्थापित की गई.

    रविवार, 25 मई 2025 को सेंट जोसेफ स्कूल ग्राउंड में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केरल और उसके बाहर से हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए.एक भव्य और प्रार्थनापूर्ण समारोह में, आर्चबिशप वर्गीस चक्कलकल को कालीकट के नए उन्नत आर्चडायोसिस के पहले मेट्रोपोलिटन आर्चबिशप के रूप में स्थापित किया गया. इस कार्यक्रम में बिशप, पादरी और सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में एक पवित्र सामूहिक प्रार्थना और आधिकारिक आदेश का वाचन शामिल था.

    उपस्थित वरिष्ठ पादरियों में केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) के अध्यक्ष कार्डिनल मार बेसिलियोस क्लीमिस, आर्चबिशप मार एंड्रयूज थजाथ, आर्चबिशप थॉमस जे नेट्टो, मार जोसेफ पाम्पलेनी और बिशप एलेक्स वडकुमथला शामिल थे.

    पीडब्ल्यूडी मंत्री पीए मोहम्मद रियास, केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ, पूर्व मंत्री एमके मुनीर और कोझिकोड की मेयर बीना फिलिप सहित राजनीतिक नेताओं ने भी इसमें भाग लिया और अपनी शुभकामनाएं दीं.

     आर्चबिशप चक्कलकल को 1981 में पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था, वे 1998 में कन्नूर के पहले बिशप थे और 2012 से कालीकट के बिशप के रूप में कार्यरत हैं.उन्होंने केसीबीसी और भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन दोनों में नेतृत्व की भूमिका निभाई है.

   नया आर्चडायोसिस कोझिकोड, कन्नूर और सुल्तानपेट के क्षेत्रों को कवर करेगा.डायोसिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस पदोन्नति से मालाबार क्षेत्र में चर्च की धार्मिक और सामाजिक पहुंच मजबूत होगी, जो इसके इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण होगा.

आलोक कुमार

सोमवार, 26 मई 2025

आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया होने से बचत करने की कोई संभावना नहीं

आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया होने से बचत करने की कोई संभावना नहीं 

                                  आमदनी से ज़्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो रही है

                               कर्ज लेकर जीवन व्यापन करने को मजबूर हैं  ईपीएस 95 पेंशनर


पटना. "आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया" एक हिंदी मुहावरा है.यह मुहावरा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पर सटिक बैठता है.उसने 19 नवंबर 1995 को कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस 95) को लागू किया.ईपीएस 95 के तहत बहुत ही कम पेंशन देकर सामाजिक सुरक्षा करना शुरू किया.इस सामाजिक सुरक्षा योजना को 9 वर्षों के बाद मोदी सरकार ने 2014 में न्यूनतम पेंशन एक हजार रूपए कर दी.जो 2014 से 2025 मई माह तक न्यूनतम पेंशन एक हजार रूपए ब्रह्म लकीर साबित हो रही है.

"आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया" — यह मुहावरा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और इसकी पेंशन योजना पर बिल्कुल सटीक बैठता है।

EPFO ने 19 नवंबर 1995 को कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (EPS-95) को लागू किया, जिसका उद्देश्य था निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देना. लेकिन इस योजना की सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि इसके तहत मिलने वाली पेंशन की राशि इतनी कम थी कि वह व्यक्ति की बुनियादी जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं थी.

    एक ओर कर्मचारियों के जीवन भर की गाढ़ी कमाई से फंड में पैसा जमा होता रहा, वहीं दूसरी ओर उन्हें वृद्धावस्था में केवल कुछ सौ रूपए की पेंशन देकर “सामाजिक सुरक्षा” का नाम दे दिया गया.यही कारण है कि EPS-95 की स्थिति पर यह मुहावरा बिल्कुल सटीक बैठता है — आमदनी बहुत सीमित, और ज़रूरतें कहीं अधिक.

     साल 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार आई, तो इस योजना की विसंगतियों को समझते हुए उन्होंने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया — न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर ₹1,000 प्रति माह कर दिया। यह फैसला उस समय राहत की एक किरण जरूर बना, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

      दुर्भाग्यवश, यह "न्यूनतम ₹1,000 पेंशन" वर्ष 2014 से लेकर मई 2025 तक ज्यों का त्यों बनी रही.महंगाई, जीवन यापन की बढ़ती लागत, दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं के खर्च में भारी बढ़ोतरी के बावजूद, पेंशन की यह राशि "ब्रह्म लकीर" बन गई — जिसे कोई तोड़ नहीं पाया।

    इससे यह स्पष्ट होता है कि सामाजिक सुरक्षा की यह योजना आज भी केवल औपचारिकता तक सीमित है.कर्मचारी पेंशन योजना के लाखों पेंशनर्स आज भी संघर्ष कर रहे हैं, और यह सवाल ज़रूरी हो गया है —

क्या यह पेंशन वास्तव में सम्मानजनक जीवन के योग्य है? या फिर यह व्यवस्था खुद "आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया" की मिसाल बन चुकी है?


आलोक कुमार

रविवार, 25 मई 2025

फादर रेमी साह और फादर केरोबिन साह की बहन मार्ग्रेट माइकल का निधन

फादर रेमी साह और फादर केरोबिन साह की बहन मार्ग्रेट माइकल का निधन बेतिया में गम पसरा बेतिया. दिवंगत मार्ग्रेट माइकल का पार्थिव शरीर को संत तरेसा हाई स्कूल के निकट आवास से नैटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी चर्च में लाया गया.समारोही मिस्सा बलिदान पूर्वाह्ण 10.00बजे हुआ.वह Marian, Felix, Monica, Violet & Ladu की माँ थीं.वे सभी बेतिया के रहने वाले हैं.रविवार 25-5-25 को निधन हुआ था.वे 92 वर्ष की थीं । वे अपनी ज़िंदादिली और परोपकारी व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं.
आलोक कुमार

शुक्रवार, 23 मई 2025

पवित्र बाइबल की रहस्यमयी कहानी का रसास्वादन करने का मौका बेतिया में

 

May be an image of 5 people, beard and text that says "बाइबल की रहस्यमयी कहानी का रसास्वादन करने का मौका बेतिया में करिश्माई प्रार्थना सभा के निदेशक फादर थॉमस मेनाप्पट्टू ओएफएम कैप है. .उनके अन्य टीम है."

पवित्र बाइबल की रहस्यमयी कहानी का रसास्वादन करने का मौका बेतिया में

"मैं, प्रभु, सब शरीरधारियों का ईश्वर हूँ.क्या मेरे लिए कुछ असम्भव है?
करिश्माई प्रार्थना सभा दो दिन 24 और 25 मई को
24 मई - शाम 4 से 7 बजे तक
25 मई - सुबह 9 बजे से 4 बजे तक
स्थान है नैटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी चर्च बेतिया, बिहार
नेतृत्व
फादर थॉमस मेनाप्पट्टू ओएफएम कैप और टीम
निदेशक
शांति भवन रिट्रीट सेंटर बटाला, पंजाब
श्री चांद एवं श्रीमती माया (अजमेर)
बीआर. सुशील कॉल्विन (दिल्ली)
बीआर. लेवी (बतला)

गुरुवार, 22 मई 2025

27 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत

 

बेतिया .पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में है संत जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल.इस स्कूल को जेसुइट चलाते हैं.इस स्कूल की स्थापना 1998 में हुई थी.स्थापना काल से स्कूल में शिक्षण कार्य करने वाली स्कूल की संस्थापिका रेणुका साह की भावभीनी विदाई सेवानिवृत होने पर दी गई.

         संत जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल बेतिया की शिक्षिका रेणुका साह, विद्यालय के स्थापना वर्ष 1998 से सेवारत हैं आज दिनांक 22 मई 2025 को 27 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुईं. विद्यालय में छात्रों एवं सह शिक्षकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी.प्रधानाचार्य फादर एडिसन जे आर्मस्ट्रांग ने उनकी कर्मठता के प्रति पूरे विद्यालय परिवार की ओर से कृतज्ञता प्रकट की.

        उनके 27 वर्षों की सेवा के लिए बेतिया जेसुइट परिवार के फादर रेक्टर थॉमस चिल्लीकुलम के हाथों से सराहना का प्रतीक एवं प्रशस्ति पत्र शिक्षिका रेणुका साह को भेंट स्वरूप प्रदान किया.                    संत जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल की अन्य शिक्षिकाें ने श्रीमती साह के बारे में कहा कि रेणुका दीदी जीव विज्ञान की बहुत ही अच्छी शिक्षिका थीं.आगे अन्य शिक्षकों का कहना है कि वह इस विद्यालय की एक अनमोल रत्न थीं उनकी कमी हमेशा इस विद्यालय को खलेगी.

            मौके पर श्रीमती साह ने भी अपने बिताए हुए 27 वर्षों को याद की और कहा कि इस स्कूल को जब भी मेरी जरूरत हो मैं इसके लिए हमेशा तैयार रहूंगी. मौके पर श्रीमती साह के हाथों विद्यालय पत्रिका जेवियर वर्ल्ड का विमोचन भी किया.इस अवसर पर विद्यालय के सचिव एवं रेक्टर फादर थॉमस चिल्लीकुलम, प्रधानाचार्य फादर एडिसन जे आर्मस्ट्रांग, उप प्रधानाचार्य श्री रेमंड रेमी, फादर इसीडोर, फादर पेरिया,  समस्त शिक्षकगण, आदि मौजूद रहें.


आलोक कुमार

बुधवार, 21 मई 2025

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्य तिथि

 


पटना. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्य तिथि है. इस दिन यानी 21 मई को हर साल आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी. आत्मघाती हमलावर ने एक बेल्ट बम चलाया था, जिसमें राजीव गांधी समेत कई लोग मारे गए थे.

       इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 21 मई,2025 को मध्याह्न 12.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है.मौके पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारू जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम जी एवं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान जी के अलावे कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे.

आलोक कुमार

मंगलवार, 20 मई 2025

जिससे फैन दिग्वेश राठी को जानने और पहचानने लगे हैं

अपने 'नोटबुक' में दिग्वेश राठी एंट्री का इशारा करते हैं

तब आउट होने वाले प्लेयर को विदाई देते हैं

जिससे फैन दिग्वेश राठी को जानने और पहचानने लगे हैं


लखनऊ.लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी चर्चा में हैं.अब तक उन्होंने टूर्नामेंट के 12 मैचों में खेलते हुए 8.18 के शानदार इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट झटके हैं.उसके बाद झटके विकेट को अपने 'नोटबुक' में एंट्री का इशारा करते हुए विदाई देते हैं.जिससे फैन दिग्वेश राठी को जानने और पहचानने लगे हैं.

   लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्वेश राठी खिलाड़ी हैं. जो पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं.इससे पहले शायद ही कोई क्रिकेट फैन उनको जानता था लेकिन इस एक मौके को राठी ने ऐसे भुनाया कि अब उन्हें हर खिलाड़ी, हर फैन और सभी 10 आईपीएल टीमें याद रखेंगी.

    दिग्वेश राठी को आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुई खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था.वह इस टूर्नामेंट के सबसे सस्ते खिलाड़ियों में से एक हैं.

   लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन राठी ने बाहर होने से पहले भी हैदराबाद के खिलाफ मैच में दो अहम विकेट लेकर सबका दिल जीत लिया.अब तक उन्होंने टूर्नामेंट के 12 मैचों में खेलते हुए 8.18 के शानदार इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट झटके हैं.उनका बेस्ट प्रदर्शन 30 रन देकर 2 विकेट रहा है. अभी लखनऊ के 2 मैच और बाकी हैं और राठी इन बाकी मैचों में अपने विकेटों की संख्या और बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

आलोक कुमार 

सोमवार, 19 मई 2025

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

पटना .आज प्रगति भवन पटना में आवासीय भूमिहीन महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया.

       आवासीय भूमिहीन महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दरम्यान प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता कंचन बाला ने महिलाओं के भूमि अधिकार के संदर्भ में मुद्धा उठाते हुए कहा कि आज की दौड़ में महिला को सशक्त होना और आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है.खासकर ग्रामीण परिवेश में रहने वाले भूमिहीन दलित महिलाएं जो खेतिहर मजदूर हैं उनको अपने घर की जमीन की बहुत जरूरी है क्योंकि जमीन ना सिर्फजीने का साधन है बल्कि जमीन इंसान के अस्तित्व और पहचान का प्रतीक भी है. यह सर्वविदित है कि हमारी पहचान हमारी जमीन से ही होती है और महिलाओं पर अत्याचार रोकने में जमीन की हकदारी बहुत जरूरी  है .

            सामाजिक कार्यकर्ता कंचन बाला ने  कहा कि जमीन हमें इज्जत देती है जमीन हमें बराबरी का दर्जा देती है और जमीन हमारे अस्तित्व को समझ में बनती है. इसलिए सरकार को चाहिए की सही ढंग से बिहार का भूमिहीन परिवारों का सर्वेक्षण करा कर वैसे परिवार जिनके पास आवास की भूमि नहीं है उन्हें जमीन आवंटित करें .और इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास और शौचालय भी उपलब्ध कारण हाल ही में सरकार द्वारा कराए गए. सर्वे में पता चला है की बिहार में एक करोड़ परिवार के पास पक्का घर नहीं और 38 लाख परिवार आवासीय भूमिहीन है.

   प्रमुख समाजसेवी प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा की हमारा संगठन पिछले कई वर्षों से महिलाओं के भूमि अधिकार को लेकर लगातार अभियान चला रहा है कुछ हद तक सफलता भी मिली है लेकिन सरकार की ओर से नियमित रूप से अभियान बसेरा को नहीं चलाई जाने के कारण आज भी लाखों परिवार भूमिहीन हैं यदि हम सब मिलकर अभियान चलाएंगे तो जरूर सफलता मिलेगी

      सम्मेलन में पटना के प्रख्यात महिला नेत्री मंजू डूंगडूंग ,शिवकुमार ठाकुर, रिंकी कुमारी, नरेश मांझी सहित कई बुद्धिजीवी और संगठन के लोग मौजूद थे.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...