रविवार, 16 अक्टूबर 2022

मगध यूनिवर्सिटी में लुसी स्नेहा डिक्रुस "यूनिवर्सिटी टॉपर"


पटना. राजू पास्काल और उषा रॉबर्ट के सुपुत्र हैं सुशांत पास्कल.राजधानी पटना के शेखपुरा में स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सुशांत पास्कल कार्यरत हैं.सुशांत पास्कल की धर्मपत्नी लुसी स्नेहा डिक्रुस हैं.दोनों का विवाह 27 दिसंबर 2017 में हुआ है.पारिवारिक जीवन के साथ एक स्कूल Mount Litera Zee School में शिक्षण कार्य करने के बाद लुसी स्नेहा डिक्रुस ने अपना एम.एड पाठ्यक्रम पूरा कर मगध यूनिवर्सिटी में "यूनिवर्सिटी टॉपर" बन गयी हैं.इस समय सेंट डोमिनिक सावियो हाई स्कूल में कार्यरत हैं.


"यूनिवर्सिटी टॉपर" लुसी स्नेहा डिक्रुस ने संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल,बेतिया से, पटना वीमेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया.मिर्जा गालिब शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, पटना से बीएड और एमएड किया.उसने मगध विश्वविद्यालय में टॉप कर कीर्तिमान स्थापित कर दी. मुजफ्फरपुर में रहने वाले राजीव हेनरी की पत्नी अनुपमा राजीव हेनरी भी टॉपर है.दोनों रिश्तेदार है.

"यूनिवर्सिटी टॉपर" लुसी स्नेहा डिक्रुस कहती हैं कि मैं और मेरे परिवार के लोग काफी खुश हैं.एक महिला सब कुछ नहीं कर सकती हैं.हौसला बुलंद रखने की जरूरत है.कहती है कि एक

शब्द "यूनिवर्सिटी टॉपर" अपने आप में महान कृति है.इसे धारण करने वाले को एक आंतरिक आनंद मिलता है.जबकि नौकरी और विवाहित जीवन के साथ-साथ चले.उसी दौरान अपना एम.एड पाठ्यक्रम पूरा करना वास्तव में एक कठिन काम होता है.जिससे कामयाब हो गई. 

उन्होंने सर्वप्रथम सर्वशक्तिमान परमेश्वर , अपने जन्मदाता  George Anophio D'cruz पिता और माता हेलेन पास्काल, मेरे ससुराल वाले, मेरे पति और अपने दोस्तों को धन्यवाद दी और उनके प्रति आभार व्यक्त की.जो मेरी ताकत के रूप में मेरे साथ थे. आप लोगों के आशीर्वाद और समर्थन के बिना इस पद को हासिल नहीं कर पाती.वह एक फिर से बहुत बहुत धन्यवाद देती है.


सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधानसभा की 243 विधानसभाओं में से एक है. यह पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आता है. सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक युसूफ सलाहुद्दीन के करकमलों से "यूनिवर्सिटी टॉपर" लुसी स्नेहा डिक्रुस सम्मानित हुई.

इस अवसर पर तारिक हैदर (मिर्जा गालिब शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, पटना की उप निदेशक, सैंड्रा एलिस, ग्लेंडा गैल्स्टोन, ग्लेन गैल्स्टोन (सेंट डोमिनिक सावियो हाई स्कूल की प्रबंधन समिति) को विशेष थैंक्स दिया गया.राजू पास्काल और उषा रॉबर्ट ने पुत्रवधू लुसी स्नेहा डिक्रुस पर गर्व महसूस किया है.


आलोक कुमार

सबसे ज्यादा हालात भारत के ही खराब

 

पटना.पाकिस्तान और कांग्रेस अलापने वाले पीछे दर पीछे ही चले जा रहे है.कांग्रेस के शासन काल में वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2010 में 67 वां स्थान था. 2011 में 67, 2012 में 66 और 2013 में 63 था.सत्ता परिवर्तन होने के बाद विकास बाबू के हाथ में 2014 में वैश्विक भुखमरी सूचकांक 55 वां स्थान दिया गया.उसके बाद कुकुरमुत्ता की तरह बढ़ता ही जा रहा रूकने का नाम नहीं ले रहा है.अब तो यह हाल हो गया है कि अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से पीछे है. साउथ एशिया के देशों में अफगानिस्तान के बाद सबसे ज्यादा हालात भारत के ही खराब हैं.

बता दे कि वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2015 में 80 वां, 2016 में 97 वां स्थान प्राप्त हुआ था.भारत को 2017 में 100वाँ स्थान प्राप्त हुआ. भारत को 2018 में 103वाँ स्थान प्राप्त हुआ.भारत को 2019 में 102वाँ स्थान प्राप्त हुआ है.वर्ष 2020 में भारत 94वें स्थान पर था.2021 में भारत को 116 देशों में से 101वाँ स्थान प्राप्त हुआ है.

वैश्विक भुखमरी सूचकांक यानी हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग और भी ज्यादा खराब हो गई है. भारत भुखमरी से जुड़ी इस रैंकिंग में 6 स्थान और नीचे गिर गया है. ताजा रैंकिंग के अनुसार, भारत 107वें स्थान पर आ गया है और यह रैंकिंग 121 देशों की है. यानी 121 देशों में भारत 107वें स्थान पर है. इससे पहले भारत 116 देशों की रैंकिंग में 101वें स्थान पर था. हैरानी की बात ये है कि अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से पीछे है. साउथ एशिया के देशों में अफगानिस्तान के बाद सबसे ज्यादा हालात भारत के ही खराब हैं.महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि भारत की छवि को लगातार एक दागदार देश के रूप में दिखाया जा रहा है, जो अपनी आबादी की खाद्य सुरक्षा और पोषण आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहा है.

वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) में भारत की स्थिति और खराब हुई है. वह 121 देशों में 107वें नंबर पर है जबकि बच्चों में ‘चाइल्ड वेस्टिंग रेट’ (ऊंचाई के हिसाब से कम वजन) 19.3 प्रतिशत है जो दुनिया के किसी भी देश से सबसे अधिक है. पड़ोसी देश पाकिस्तान (99), बांग्लादेश (84), नेपाल (81) और श्रीलंका (64) भारत के मुकाबले कहीं अच्छी स्थिति में हैं. एशिया में केवल अफगानिस्तान ही भारत से पीछे है और वह 109वें स्थान पर है. वैश्विक भूख सूचकांक  के  जरिए वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तरों पर भूख पर नजर रखी जाती है और उसकी गणना की जाती है. 29.1 अंकों के साथ भारत में भूख का स्तर.

  भारत 2021 में 116 देशों में 101वें नंबर पर था जबकि 2020 में वह 94वें पायदान पर था. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में सबसे अधिक भूख के स्तर वाले क्षेत्र, दक्षिण एशिया में बच्चों में नाटापन की दर (चाइल्ड स्टंटिंग रेट) सबसे अधिक है. इसमें कहा गया है, श् भारत में ‘चाइल्ड वेस्टिंग रेट’ 19.3 प्रतिशत है जो दुनिया के किसी भी देश में सबसे अधिक है और भारत की बड़ी आबादी के कारण यह इस क्षेत्र के औसत को बढ़ाता है.श्

  भारत में करीब 20 लोग ऐसे हैं, जो हर रोज अच्छे से खाना नहीं खा पाते हैं और रात को उन्हें भूखे ही सोना पड़ता है. साल 2020 में साउथ एशिया में 1331.5 मिलियन लोग ऐसे थे, जैसे हेल्दी डाइट नहीं मिल पाई और उसमें से 973.3 मिलियन तो भारत के लोग थे. अगर भूख से मरने वाले लोगों का आंकड़ा देखें तो भारत में हर साल 7 हजार से 19 हजार लोग हर भूख से मर जा रहे हैं. यानी पांच से 13 मिनट में एक आदमी बिना खाने के मर जाता है. वहीं, इंडिया फूड बैंकिंग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 189.2 मिलियन लोग कुपोषित हैं. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में 14ः जनसंख्या कुपोषित है.

भारत ने वैश्विक भूख सूचकांक रिपोर्ट 2022 को खारिज कर दिया है. इसमें भारत को एक सौ इक्कीस देशों में एक सौ सातवां स्थान दिया गया है.महिला और बाल विकास मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि भारत की छवि को लगातार एक दागदार देश के रूप में दिखाया जा रहा है, जो अपनी आबादी की खाद्य सुरक्षा और पोषण आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहा है.मंत्रालय ने कहा है कि यह सूचकांक भूख के गलत मानकों पर आधारित है और इसमें गंभीर प्रणालीगत खामियां हैं. मंत्रालय ने कहा है कि यह रिपोर्ट जमीनी वास्तविकताओं को नहीं दिखाती है और इसमें सरकार के कोविड महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयासों को नहीं दर्शाया गया है.

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 साल में 2014 के बाद से हमारा स्कोर खराब हुआ है. उन्होंने ट्विटर पर पूछा, ' माननीय प्रधान मंत्री कब बच्चों के बीच कुपोषण, भूख और लाचारगी जैसे वास्तविक मुद्दों का समाधान करेंगे?'


आलोक कुमार

शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया


छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रबोध जन सेवा संस्थान ने आयोजित किया शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता

सोनो. रविवार को +2 उच्च विद्यालय, सरधोडीह में प्रबोध जन सेवा संस्थान के द्वारा शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता के तहत प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता  आयोजित की गयी.जिसमें प्रखंड के 1) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बटिया 2)उत्क्रमित मध्य विद्यालय,पैरा मतिहाना 3) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,तेतरिया 4) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,ढोंढरी 5) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,पिपराबांक 6) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,तिलवरिया 7) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,अमझरी 8) उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लखनकियारी व अन्य विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया.

   

जिसमें शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  केवल अष्टम और नवम के छात्र- छात्राओं के बीच शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता का आयोजित की गयी. जिसमें अष्टम से कुल दस छात्र-छात्रा को बेहतर प्रदर्शन के लिए तथा नवम से पांच छात्र-छात्रा को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति-पत्र तथा पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. संस्थान के जिला सचिव विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रबोध जन सेवा संस्थान के बैनर तले डॉ अवधेश कुमार निराला के सौजन्य से किया गया.

 


इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री संजय कुमार मंडल, डॉ सुशील वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल, मुखिया प्रतिनिधि गियास अंसारी तथा संस्थान की ओर से उपस्थित रहे सामाजिक कार्यकर्त्ता सुदर्शन सिंह, संस्थान सचिव व संस्थान संस्थापक सदस्य सुमन सौरभ, जिला सचिव विनोद कुमार, सहयोगी संजीत कुमार, पर्यावरण मित्र हरेराम सिंह, अशोक यादव, सिकन्दर कुमार, आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

वाहन नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाए

  


पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला उत्पाद कार्यालय, मोतिहारी का किया निरीक्षण.मालखाना निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी कैमरे, मालखाना संधारण पंजी, जब्त शराब एवं नशीले पदार्थों को उन्होंने स्वयं देखा

 


मोतिहारी.उत्पाद अधीक्षक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शराब विनष्टीकरण अविलंब रूप से करना सुनिश्चित करें, साथ ही शेष विनष्टीकरण  के लिए प्रस्ताव शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें.उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वाहन नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए बैरक /शेड का निर्माण सुनिश्चित किया जाए.जिला उत्पाद कार्यालय की साफ सफाई, स्वीपर की व्यवस्था के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, उत्पाद अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

 


बेतिया.लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ. उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार एवं अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह सिंह द्वारा किया गया.इस अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सेकंड फेज अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है.इसके लिए पंचायत के सभी माननीय जनप्रतिनिधिगणों के उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं एवं अधिकारीगण अच्छे तरीके से प्रशिक्षण को प्राप्त करें ताकि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सफलतापूर्वक पंचायतों में कार्यान्वित कराया जा सके.

उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रथम चरण में सभी को शौचालय की सुलभता उपलब्ध कराते हुए ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त किया गया.अब लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज दो के अंतर्गत सभी गांव को स्वच्छ एवं समृद्ध गांव बनाना है.लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत फेज दो में जिले के 85 पंचायतों का चयन किया गया है.

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है. योजना क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत को अहम जिम्मेदारियां दी गई है और भली-भांति उसको निभाना है. स्वच्छ गांव समृद्ध गांव बनाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान है.योजना का क्रियान्वयन वार्ड प्रबंधन समिति के स्तर से किया जाना है. अभियान के तहत गांव को ठोस व तरल कचरा से मुक्त कराना है.

उन्होंने कहा कि घर में निर्मित शौचालय का उपयोग करें, घरेलू कचरे का वर्गीकरण कर व्यक्तिगत स्तर से निपटारा करें. गीले, सूखे कचरे को वर्मी कंपोस्टिंग विधियों द्वारा जैविक खाद बनाएं. सार्वजनिक स्थानों, गलियों सड़कों एवं नालियों की नियमित साफ-सफाई करें. स्वच्छता का मूल मंत्र है घर से लेकर आसपास के स्थानों को साफ सफाई रखना. जिससे होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है.

जिला समन्वयक श्री विश्वजीत भारती द्वारा फेज-1 एवं फेज-2 में अभियान अंतर्गत किये गये कार्यों एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए कैलेंडर एवं कार्य योजना के विषय में जानकारी दी गयी.वहीं जिला सलाहकार श्री शशि रंजन द्वारा अभियान के क्रियान्वयन के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत, एवं वार्ड स्तर पर कार्य करने वाले समितियों एवं उनके कार्य दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम के समापन के पश्चात विश्व हाथ धुलाई दिवस के तहत हाथ धुलाई  महोत्सव मनाया गया.जिसमें उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डी0 आर0 डी0 ए0 एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ अन्य अधिकारी कर्मियों ने भाग लिया.

आलोक कुमार

20 एवं 21 अक्टूबर को डीआरसीसी में जॉब कैंप का आयोजन

 20 एवं 21 अक्टूबर को डीआरसीसी में जॉब  कैंप   का आयोजन

280 रिक्त पदों के लिए युवाओं को नौकरी देगी लिमिटेड कंपनियां

बेतिया. श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) के प्रांगण में दिनांक-20 एवं 21 अक्टूबर को जॉब  कैंप   का आयोजन किया गया है. उक्त तिथि को इच्छुक युवा जॉब  कैंप  में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक नियोजक से जॉब कैंप के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं.

जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज ने बताया कि जॉब  कैंप    में डेस्टस प्रा0 लि0 (फॉर नापिनो ऑटो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लि0) एवं डेस्टस प्रा0 लि0 (फॉर मिंडा इंडस्ट्रीज लि0) कंपनियां भाग ले रही है. ये कंपनियां जॉब कैम्प के माध्यम से 280 एनएपीएस/फ्लेक्सी आईटीआई तथा ट्रेनी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी. अभ्यर्थियों को भिवाड़ी (राजस्थान) तथा सोनीपत (हरियाणा) में कार्य करना होगा.

उन्होंने जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि उक्त जॉब कैंप से लाभ प्राप्त करें. साथ ही उक्त तिथि को ससमय उपस्थित होकर नियोजकों से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त करें तथा अपना बायोडाटा/आवेदन समर्पित करें.

आलोक कुमार

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम भी अविलंब निर्माण कराया जाए

  


बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज अमवा मन में पर्यटन दृष्टिकोण से कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया.उन्होंने कहा कि अमवा मन में बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू देने के लिए कराए जा रहे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाय. अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में पुनः अमवा मन पार्क आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा, इसके पूर्व सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर ली जाएं.

जेटस्की के समीप पेड़ के किनारे थिमेटिक डिजाईन में आकर्षक बुद्ध की प्रतिमा बनायी गयी है। अमवा मन आने वाले पर्यटकों को यह काफी आकर्षित करेगी. इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी थिमेटिक डिजाइन में विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण कराया जा रहा है. जिलाधिकारी द्वारा इसकी सराहना की गयी.

उन्होंने कहा कि आगंतुकों के इंगेजमेंट के दृष्टिकोण से थिमेटिक वाल का निर्माण काफी आवश्यक है. पर्यावरण के दृष्टिकोण से पार्क के चारों ओर प्लांटेशन कराने की भी व्यवस्था की जाय. इससे जल-जीवन-हरियाली अभियान को भी बल मिलेगा.


जिलाधिकारी ने पार्क में निर्मित सीढ़ी का भी अवलोकन किया. जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में यहां फूटफॉल काफी अधिक होगी, इसलिए विधि-व्यवस्था एवं सुविधा के लिए सीढ़ी की ऊंचाई को कम कराने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त पार्क में महिला एवं पुरूषों के व्यवहार के लिए पर्याप्त संख्या में प्रसाधान का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया.जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के व्यवहार के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम भी अविलंब निर्माण कराया जाए.

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, एएसडीएम, बेतिया सदर, श्री अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, श्री रवि प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार  

ऐतिहासिक धरोहर पर बुडको का अवैध कब्जा हुआ

 



पटना.आजादी की लड़ाई की अहम गवाह रहे कांग्रेस मैदान को हरहाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. पटना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि जिस भूमि में आजादी की लड़ाई की जमीन तैयार की उस भूमि पर अर्ग्रेंजों के जासूसों के इशारे पर हुए अतिक्रमण को बर्दाशत नहीं किया जायेगा.

शशि रंजन ने बताया कि कांग्रेस मैदान कांग्रेस पार्टी की संपत्ति है इसकी जमाबंदी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नाम पर कायम है और पार्टी ने साल दर साल इसकी मालगुजारी भी जमा की है.बावजूद इसके पिछली सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के इशारे पर बुडको ने अवैध तरीके से कांग्रेस मैदान पर कब्जा किया। तत्कालीन मंत्री सुरेश शर्मा और पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की मिलीभगत से ऐतिहासिक धरोहर पर बुडको का अवैध कब्जा हुआ.

महात्मा गांधी की इस कर्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पटना जिला कांग्रेस हर स्तर की लड़ाई लडेगी ताकि संघीयों की गिद्ध दृष्टि से राष्ट्रीय आन्दोलन की पुण्य भूमि को बचाया जा सके.


आलोक कुमार  

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022

सभी युवक-युवतियां इस ‘येसु युवा‘ के सदस्य बन सकते हैं

  

बेतिया.बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली में ढाई कोस ही ‘जीसस यूथ‘ चल पाया था.ढाई कोस चलने वाले ‘जीसस यूथ‘को ऑक्सीजन देकर पुनर्जीवित करने का प्रयास होने लगा है. इंजेक्शन कोरामाइन भी दी जा रही है.बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने बीड़ा उठाया है.

बेतिया पल्ली में एक बार फिर ‘जीसस यूथ‘ को मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है.कुछ साल ‘जीसस यूथ‘ ढाई कोस ही चल पाया था.बता दे कि 1970 के दशक के मध्य में करिश्माई नवीनीकरण की लौ भारत और केरल तक फैल गई, जो भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे दक्षिणी छोर है. पवित्र आत्मा की लहर ने कई युवा समूहों को जन्म दिया जहां कैथोलिक युवाओं ने येसु और सुसमाचार का एक नए और ताज़ा तरीके से सामना किया.धीरे-धीरे ये समूह आपस में जुड़ने लगे और 1985 में ये युवा समूह एक बड़े सम्मेलन के लिए एक साथ आए.सम्मेलन को ‘येसु युवा 85‘ कहा गया और सम्मेलन में भाग लेने वाले युवा स्वयं को ‘येसु युवा‘ कहने लगे.

इन युवा लोगों ने अपने अनुभव अपने आसपास के लोगों के साथ साझा किए,यह बेतिया पल्ली तक पहुंच गया.‘येसु युवा‘ विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कार्यस्थलों और शहरों में गए, उन्होंने येसु के रोमांचक समाचारों को फैलाना जारी रखा. प्रार्थना समूह और सेल समूह बनाना. युवाओं की आध्यात्मिकता, दृष्टिकोण और रचनात्मकता जीवन शैली के रूप में फैलने लगी.उनमें से कई ने विभिन्न देशों की यात्रा की, उन्होंने अपनी  ‘येसु युवा‘ जीवन शैली को अपने साथ ले लिया, जिससे दुनिया भर में  ‘येसु युवा‘ समूहों का गठन हुआ. आज जीसस यूथ दुनिया भर के 25 से अधिक देशों में मौजूद है. इसके छह स्तंभ है

प्रार्थना, परमेश्वर का वचन, संस्कारों, अध्येतावृत्ति,प्रचार और गरीबों के लिए विकल्प.

इसके आलोक में बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने सोशल मीडिया के माध्यम से निवेदन किया है कि सभी युवकों को सूचित करना चाहता हूं कि हमारे पल्ली में  ‘येसु युवा‘ फिर से पुनः शुरू की जा रही है. ईश्वर की आशीष कृपा और उनके वरदानओं को अपने साथ अपने जीवन में बनाए रखने के लिए आप सभी हमारे इस नए सफर में जुड़कर येसु की महिमा और अनुकंपा प्राप्त कर सकते हैं.

(जीसस) येसु के नाम पर कार्य करना और जीवन बिताना ईसाई ईसा ही जैसा बनना  हम ईसाइयों का कर्तव्य है.कई वर्ष पहले हमारे पल्ली में यह ‘येसु युवा‘ कार्यरत था. परंतु कुछ कारणवश कुछ वर्षों से लिया स्थगित हो गई.हम आप सबों के लिए ईश्वर की अनुकंपा जीसस के नाम पर जीसस यूथ फिर से अपने पल्ली में शुरू कर रहा हूं.  युवतियों  आपसे अनुरोध है जो अभी 10वीं क्लास से ऊपर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं कॉलेज में हैं या जिनकी अभी शादी लगी है , जिनकी शादी हुवे कुछ वर्ष हुई है.वे सभी युवक-युवतियां इस ‘येसु युवा‘ के सदस्य बन सकते हैं.14/10/2022  संध्या 3ः00 बजे चर्च के प्रांगण में युवतियों के लिए एक सभा आयोजित की गई है.आप सभी युवतियों से अनुरोध है कि आप अपने दोस्तों एवं अपने रिश्तेदारों को यह सूचना दें और आज के सभा में उपस्थित होकर मेरी अभिलाषा को पूर्ण करें इसके लिए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं.


आलोक कुमार

 

खड़गे अपने पक्ष में मतदान की अपील करने आए हैं

 पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे का बिहार के पावन भूमि पर आगमन हुआ.कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस जाने के बाद खड़गे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के लिए निकले. जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की. खड़गे अपने पक्ष में मतदान की अपील करने आए हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे से पहले उनके प्रस्तावक व खड़गे के चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सोमवार को पटना पहुंचे. जहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस चुनाव से नेहरू परिवार का कोई रिश्ता नहीं है. कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है. इसी का नतीजा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेसजन बैलेट पेपर के आधार पर करेंगे. प्रमोद तिवारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में जनसंपर्क करने के लिए पटना पहुंचे हैं.

  यहां पर वे कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के डेलीगेट्स से मुलाकात किये और अपने पक्ष में वोट की अपील करते नजर आए. इस दौरान बिहार कांग्रेस के सभी डेलीगेट सदाकत आश्रम में मौजूद रहे.

   नए अध्यक्ष प्रत्यासी के आगमन पर उनसे मिलने के लिए, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के तमाम कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच गजब का उमंग सदाकत आश्रम में देखने को मिला.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनुराग चंदन जी की अध्यक्षता में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे साहब का भव्य स्वागत किया गया.उनके साथ ओबीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष डा गौतम कुमार, ओबीसी वरिष्ट कांग्रेसी उदय चंद्रवंशी, महिला नेत्री देविता देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

     डेलिगेट्स को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा है कि पहली बार कांग्रेस को ऐसा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार मिला है, जो कि अपनी निजी जीवन में 50 साल से भी ज्यादा कांग्रेस का साथ दिया है और पार्टी नहीं है विभिन्न पदों रहने का मौका भी दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार के जितने भी डेलीगेट्स है उसका वोट शत प्रतिशत मल्लिकार्जुन खड़गे को जाएगा. कांग्रेस के जितने भी डेलिगेट्स सदाकत आश्रम के हॉल में मौजूद थे वह लगातार मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में नारा लगाते नजर आए.

      आपको बता दें कि बिहार में कांग्रेस के 597 डेलिगेट्स है और सभी डेलोगेट्स आज मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जो सभा की गई थी, उसमे मौजूद रहे. कुल मिलाकर देखे तो मल्लिकार्जुन खड़गे को वोटिंग को लेकर बिहार के कांग्रेस जन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में सेवा की है. यही कारण है कि लगातार उन्हें कांग्रेस ने कोई न कोई पद दिया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता भी बनाया गया है. वह कांग्रेस से ही जुड़े रहे हैं, पार्टी अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहती है.

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मलिकार्जुन खड़गे ने नामांकन दाखिल कर लिया है. उनके प्रस्तावकों में बिहार के भी 9 नेता शामिल हैं. प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित बिहार से नौ नेता उनके प्रस्तावक बने हैं. जिनमें कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी शामिल रहे. अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी नामांकन किया है. आगामी 17 अक्टूबर को इसके लिए वोटिंग की जाएगी. कांग्रेस में अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर काफी उथल-पुथल मचा रहा. राजस्थान में सियासी भूचाल भी आया जिसे जल्द ही शांत कर लिया गया.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे.बताया कि डेलीगेट्स के पास वोटिंग आईडी होती है, जिसमें क्यूआर कोड भी लगा हुआ है. जैसे भारतीय चुनाव आयोग का वोटिंग कार्ड है, वैसे ही कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी का वोटिंग कार्ड है. इस वोटिंग कार्ड के बिना डेलीगेट चुनाव में वोट नहीं डाल सकते.  

कांग्रेस पदाधिकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 9,000 से ज्यादा डेलीगेट्स हैं, उनके कार्ड तैयार हो चुके हैं और जो पीआरओ हैं, वो डेलीगेट्स को कार्ड देंगे. इलेक्टोरल कॉलेज में देशभर के ब्लॉक से डेलीगेट्स आते हैं. हालांकि इस प्रक्रिया को लागू करना बहुत कठिन है. देश के हर ब्लॉक से जाकर कार्यकर्ताओं को मैप करना मुश्किल है.  

गया नगर निगम के पास कुल 7 फॉगिंग मशीन है तथा 06 एंटी लारवा मशीन

 गया. मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में सभी जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा नगर आयुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने जिलों में डेंगू एवं चिकनगुनिया से जनजीवन को बचाओ के लिए की गई तैयारियों के संबंध में अवगत हुए.उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्लम एरिया में विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से फागिंग करवाते रहें.उन्होंने कहा कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर पानी का जमाव है तो उसे तुरंत पानी का निकास करें क्योंकि पानी का जमाव रहने से डेंगू काफी तेजी से पनपता है.

 सभी जिला पदाधिकारियों को कहा कि दीपावली तथा छठ पर्व काफी नजदीक है. इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरतना है.पर्व त्यौहार के साथ साथ लगातार वर्षा भी हो रही है, जिसके कारण स्लम एरिया के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जलजमाव रहने के कारण डेंगू पनपते हैं.

उन्होंने सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड में रखें. सभी अस्पतालों में डेंगू से संबंधित सेपरेट बेड रखें ताकि डेंगू के मरीज आने पर उसे तुरंत एडमिट करते हुए समुचित इलाज कराया जा सके.इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी अस्पतालों में भी नियमित रूप से फॉगिंग करावे.

 गया जिले के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया जिले में मेडिकल कॉलेज के साथ साथ जिला अस्पताल में भी डेंगू के जांच के लिए पर्याप्त किट उपलब्ध है. सभी प्रखंडों में डेंगू के जांच के लिए किट उपलब्ध करा दिया गया है. मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सभी अस्पतालों में बेड रिजर्व रखे गए हैं. अब तक गया जिले में डेंगू के कुल 29 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं. डेंगू से संबंधित आए मरीजों के क्षेत्र को चिन्हित करते हुए पूरे परिधि को अच्छे तरीके से फॉगिंग कराया जा रहा है तथा आसपास के घरों के रहने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 4-5 एरिया में तेजी से फैल रहा है.वहां पर विशेष रूप से फॉगिंग कराया जा रहा है. इसके साथ ही निगम क्षेत्र में रोस्टर बनाकर तीन पारियों में फॉगिंग की व्यवस्था की गई है. पूर्व वार्ड पार्षदों के साथ फॉगिंग के लिए बनाए गए रोस्टर को देते हुए उनसे मदद ली जा रही है.

 गया नगर निगम के पास कुल 7 फॉगिंग मशीन है तथा 06 एंटी लारवा मशीन है. इसके साथ ही सभी नगर निकायों में पदाधिकारियों को डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया जा चुका है. गया जिले में डेंगू संबंधित कोई विशेष समस्या नहीं है. गया जिला को डेंगू से बचाव के लिए पूरी नियंत्रण में रखा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है कहीं भी भी कोई डेंगू की घटना आने पर उसे तुरंत रिस्पॉन्ड किया जा रहा है.

     मुख्य सचिव बिहार में नगर आयुक्त गया नगर निगम अभिलाषा शर्मा को निर्देश दिया कि नगर निगम के सभी क्षेत्रों में  फॉगिंग करवाते रहे.  मैन पावर बढ़ाते हुए पर्याप्त टीम बनाते हुए डेंगू से बचाव के लिए व्यापक कार्य कराएं.

 नगर आयुक्त ने बताया कि सात फॉगिंग मशीन के माध्यम से रोस्टर के अनुसार रोटेशन के साथ फॉगिंग कराया जा रहा है.वर्तमान में दो पाली में फॉगिंग किया जा रहा था.कल से 03 पाली में फॉगिंग कराया जाएगा. मुख्य सचिव बिहार ने कहा कि गया में अधिक संख्या में स्लम एरिया के साथ-साथ आबादी भी है इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्य करते रहें.

     वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पश्चात जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पठन-पाठन कर रहे सभी छात्र छात्राओं को फुल शर्ट एवं फुल पैंट में रहने का निर्देश दिया है.उन्होंने स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ साथ गया जिला के लोगों से अपील किया है कि अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शरीर को ढकने का कार्य करें ताकि मच्छर काट ना सके तथा डेंगू से ज्यादा से ज्यादा बचाव हो सके.

’डेंगू एवं चिकनगुनिया के संबंध में आवश्यक सूचना’.

’डेंगू एवं चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होती है. यह मच्छर दिन में काटता है एवं स्थिर साफ पानी में पनपता है.’

- ’इन बीमारियों के लक्षण’  

तेज बुखार, बदन, सर एवं जोड़ों में दर्द तथा आँखों के पीछे दर्द

 *  त्वचा पर लाल धब्बे / चकत्ते का निशान

* नाक, मसूढ़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना

*  काला पैखाना होना

 उपरोक्त लक्षणों के साथ तेज बुखार से पीड़ित मरीज को अविलम्ब सदर अस्पताल अथवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाएँ.

       यदि किसी व्यक्ति को पूर्व में डेंगू हो चुका है तो उन्हें अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, वैसे व्यक्ति दोबारा डेंगू बुखार की शंका होने पर तुरन्त ही सरकारी अस्पताल / चिकित्सक से सम्पर्क करें.

* ’डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए निम्न उपाय करें’.

*  दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.

*  मच्छर भगाने वाली दवा / क्रीम का प्रयोग दिन में भी करें.

*  पूरे शरीर को बैंकने वाले कपड़े पहने, घर एवं सभी कमरों को साफ-सुथरा एवं हवादार बनाए रखें.

* टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी./ फ्रिज के पानी निकासी ट्रे, पानी टंकी एवं घर के अंदर एवं अगल-बगल में अन्य जगहों पर पानी न जमने दें.

* अपने आस-पास के जगहों को साफ-सुथरा रखें तथा जमा पानी एवं गदंगी पर कीटनाशी दवाओं का छिड़काव करें.

*  गमला, फूलदान इत्यादि का पानी हर दूसरे दिन बदलें.

*  मॉल दुकानदारों / प्रबंधकों से भी अनुरोध है कि खाली पड़े जगहों में रखे डब्बों / कार्टनों आदि में पानी जमा न होने दें.

*  जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल डालें. ऽ याद रखें हर बुखार डेंगू नहीं है.

*  बीमारी के लक्षण होने पर बिना समय नष्ट किये  अन्य चिकित्सक से सम्पर्क करें.

* डेंगू एवं चिकनगुनिया बुखार की स्थिति में सभी रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है.

*  समय पर उपचार कराने से मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो जाता है.

     ’तेज बुखार के उपचार के लिए एस्पिरिन अथवा ब्रुफेन की गोलियां कदापि इस्तेमाल नहीं करें. इसके लिए पेरासिटामोल सुरक्षित दवा है.’

’एम्बुलेंस के लिए टोल फ्री नं० 102 डायल करें.’


आलोक कुमार

वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...