रविवार, 11 सितंबर 2022

19 बच्चों को प्रथम परमप्रसाद दिया

 बेतिया. उत्तर बिहार के बेतिया में है ईसाइयों का गढ़.यहां के लोग नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी,बेतिया कैथेड्रल से जुड़े हैं. यहां पर माता मरियम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास माहौल में मनाया गया.बेतिया पल्ली दिवस के अवसर पर 19 बच्चों को प्रथम परमप्रसाद दिया गया.संत जेवियर हाई स्कूल और संत जोसेफ हाई स्कूल से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले आठ बच्चों को स्टूडेंट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया.


इस अवसर पर बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोबियास के नेतृत्व में मिस्सा पूजा करने के दरम्यान बच्चों को प्रथम परमप्रसाद मिला.इस अवसर पर फादर क्रिस्टोफर केरकेट्टा, फादर हेनरी फर्नांडो, फादर आनंद पास्कल ,फादर काजिटेन, फादर रिचर्ड डिसूजा, फादर अमित तिर्की, फादर पंकज, फादर फिंटन  साह के अलावे अन्य पुरोहित थे.                          


बेतिया पैरिश में मैट्रिक परीक्षा 2022 के आधार पर बेतिया पैरिश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को बेतिया पल्ली परिषद के द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है.यह पुरस्कार का प्रायोजन जेम्स माइकल सर, शिक्षक गणित एवं भौतिकी शिक्षक के आर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा किया गया है.प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्टूडेंट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया.


सबसे बेहतर प्रदर्शन के लिए निवेदिता प्रेरणा(94.8) को प्रथम,जेनिफर सचिन (90.6) को द्वितीय तथा स्नेहा कुमारी (88.4) को तृतीया पुरस्कार दिया गया.वही सिमरन जेरोम (84.8),नाइजल सीरिल (81.6),हर्षिता एंजेलो(80.5), रिया जेरोम (77.6), विश्वास संदीप  (77.2) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोबियास के करकमलों से बच्चों को ट्रॉफी, किताबें, कैडबरी सेलिब्रेशन  और कॉपी पेन और प्रमाण पत्र वितरित किया गया.


इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फा हेनरी  फर्नांडो ,बिशप स्वामी जी पीटर गोबियस, फादर अमित सहायक पल्ली पुरोहित, जेम्स माइकल सर तथा फेलिक्स माइकल उपस्थित थे.

आलोक कुमार

वार्ड स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा

  

पटना.कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ निकाली है. इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं. यह यात्रा तमिलनाडु से शुरू होकर केरल, कर्नाटक होती हुई जम्मू-कश्मीर तक जाएगी.इस दौरान राहुल गांधी के साथ हर जगह के लोग उनसे जुड़ रहे हैं.

पदयात्रा में भारत जोड़ो के तहत महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं एकता अखण्डता सद्भाव भाईचारा का संदेश लेकर जनता के बीच जाना सुनिश्चित हुआ है.भारत की एकता का उत्सव एवं आशा का त्यौहार है जिसमें भारत के सभी लोग भाग ले सकते हैं. यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और समाज में फैलते हुए असमानताओं के विरुद्ध शुरू की जा रही है.पदयात्रा 150 दिन यानी 5 महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी.

‘भारत जोड़ो यात्रा‘ से जुड़कर रहने के लिए आज रविवार 11 सितंबर को जिला मुख्यालय नेशनल हॉल कांग्रेस मैदान, कदमकुंआ में बैठक की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने की.इस बैठक में पटना महानगर के जिला काँग्रेस पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थिति रहे.इस बैठक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि पटना नगर निगम  के 75 वार्ड में वार्ड स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा आयोजित की जाए.इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को बढ़ती डायन महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार  के खिलाफ एवं एकता अखण्डता सद्भाव भाईचारा का संदेश दिया जाए.

कोरोना काल के समय दिए गए राशन कार्ड को रद्द करने के विरोध, नमामि गंगे परियोजना के तहत पटना महानगर के सड़क को ध्वस्त कर दिया गया है. जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा है.वर्तमान मेयर के कार्यकाल में गली मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहा, जलजमाव से शहर की स्थिति नारकीय बनी हुई है. जिससे डेंगू का प्रकोप पटना में तेजी से बढ़ा है, पटना महानगर अध्यक्ष एवं जिलास्तर के नेतागण नें विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया की पटना नगर निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित की जाए. 

आलोक कुमार

शनिवार, 10 सितंबर 2022

बिहार में अगले महीने नगर निकाय चुनाव

 

पटना.बिहार में अगले महीने नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव लड़ने के लिए मेयर-डिप्टी मेयर से लेकर पार्षद तक का नामांकन शुल्क तय कर दिया गया है.बिहार में नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर के नामांकन के वक्त उम्मीदवारों को 4000 रुपये जमा कराने होंगे. वहीं, पंचायत पार्षदों के लिए यह राशि 200 से 400 रुपये तय की गई है। अलग-अलग श्रेणी और निकायों के लिए अलग-अलग शुल्क और जरूरी कागजातों के प्रावधान किए गए हैं.

बिहार के नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के अनारक्षित पदों पर नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को 4000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित पदों के लिए यह राशि 2000 रुपये है.नगर निगम के वार्ड पार्षदों के लिए यह राशि एक हजार रुपये और दो हजार रुपये तय की गई है. इसी तरह नगर परिषदों में  मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षदों के अनारक्षित पदों पर नामांकन के लिए 2000 रुपये देने होंगे, जबकि आरक्षित पदों के लिए 1000 रुपये निर्धारित हैं. नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों के लिए 1000 रुपये की नामांकन राशि तय हुई है.

वहीं, नगर पंचायतों मे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षदों के अनारक्षित पदों के लिए 800 रुपये नामांकन राशि होगी. आरक्षित पदों पर मुख्य पार्षद उम्मीदवारों को 500 और उप मुख्य पार्षदों को 400 रुपये जमा कराने होंगे. नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों में अनारक्षित पदों के लिए 400 रुपये और आरक्षित पदों पर 200 रुपये नामांकन राशि निर्धारित की गई है.

निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। इनमें नाम निर्देशक पत्र, मतदाता होने का घोषणा पत्र, शपथ पत्र, बायोडाटा, नाजिर रसीद और नगर निकाय का नोड्यूज प्रमाण पत्र शामिल है.

आलोक कुमार

कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल की प्रशासिका बिहारी नहीं बन पाए

 पटना.बिहार में संचालित संस्था मेडिकल मिशन सिस्टर्स में बिहारी सिस्टरों का अकाल है.संस्था मेडिकल मिशन सिस्टर्स के द्वारा कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल संचालित है.यहां पर केवल नर्सेज बनाया जाता है.इसके प्रभाव से कोई सिस्टर बनना नहीं चाहते हैं. इसके कारण 83 सालों में कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल की प्रशासिका बिहारी नहीं बन पाए हैं.            

मेडिकल मिशन सिस्टर्स द्वारा संचालित है कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल.1939 में पादरी की हवेली पटना सिटी में मेडिकल मिशन सिस्टर्स के द्वारा लघु हॉस्पिटल खोला गया.यहां 1948 मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना से पहले मदर टेरेसा ने बुनियादी चिकित्सा प्रशिक्षण प्राप्त किया.आज मदर टेरेसा संत बन गयी हैं.संत मदर टेरेसा से प्रार्थना है कि 1939 से 2022 तक के इन 83 सालों में अविभाजित बिहार और 15 नवंबर 2000 में विभाजित बिहार से किसी को हॉस्पिटल की प्रशासिका नहीं बनायी गयी हैं.हम तुझसे प्रार्थना करते हैं कि निकट भविष्य में किसी बिहारी को हॉस्पिटल की प्रशासिका बनाने में सहायक बने.

बताते चले कि होली फैमिली हॉस्पिटल की शुरुआत 1939 में पटना सिटी में मेडिकल मिशन सिस्टर्स द्वारा की गई थी.मेडिकल मिशन सिस्टर्स की सिस्टर लूसी कुन्नथानम हॉस्पिटल की प्रशासिका बनी.उसके बाद सिस्टर जोन मथाइकल हॉस्पिटल की प्रशासिका बनी. उनके बाद सिस्टर ग्रेस की ताजपोशी प्रशासिका के रूप में हुई.उनके बाद पुनः सिस्टर जोन मथाइकल हॉस्पिटल की प्रशासिका बनी.यह बता दें कि सिस्टर लुसिया ई.प्रशासिका बनने वाली थी.परंतु सर्वेश्वर को मंजूर न था.सिस्टर लुसिया का निधन हो गया.तब सोशल वर्क में डिग्री हासिल करने वाली सिस्टर जुलियाना डिकुन्हा की ताजपोशी प्रशासिका के रूप में की गयी.यहां बता दें कि झारखंड में स्थित होली फैमिली अस्पताल,मांडर की  प्रशासिका सिस्टर जोन मथाइकल हॉस्पिटल की प्रशासिका थीं.उन्हें वहां  से पटना लाने के लिए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स करने वाली झारखंड की सिस्टर अनातासिया टेटे को झारखंड में स्थित होली फैमिली अस्पताल,मांडर की  प्रशासिका बनायी गयी.इस समय मेडिकल मिशन सिस्टर्स के रीजनल सुपेरियर सिस्टर अनातासिया टेटे हैं.अब यह संभव नहीं है कि सिस्टर अनातासिया टेटे प्रशासिका बन सके.

बता दें कि रांची महाधर्मप्रांत में 1955 से होली फैमिली अस्पताल मांडर संचालित है.जब 60 साल का था तब 7 नवम्बर 2015 को कॉन्स्टंट लीवन्स अस्पताल और शोध संस्थान (नया नाम) मिला. सीबीसीआई सोसायटी मेडिकल एडुकेशन, नौर्थ इंडिया ने अपने हाथ में ले लिया है.झारखंड में स्थित होली फैमिली अस्पताल,मांडर के एक कोने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है.उसी तरह 2000 में मेडिकल मिशन सिस्टर्स (एमएमएस) ने सिस्टर्स ऑफ चौरिटी ऑफ नाज़रेथ (एससीएन) को एमएमएस के साथ संयुक्त रूप से अस्पताल का प्रबंधन करने के लिए आमंत्रित किया गया.जो 22 सालों से मिलकर चला रहे हैं.हर पांच साल के बाद प्रशासिका बदल जाती है.

पिछले 83 वर्षों में मेडिकल मिशन सिस्टर्स ने हमारी दुनिया में लाखों लोगों की देखभाल और करुणा की पेशकश की है.जैसे-जैसे समय और जरूरतें विकसित हुई हैं, वैसे-वैसे हमारा ध्यान मिशन पर भी है - उपचारात्मक से लेकर निवारक तक, प्रोत्साहन देने के लिए, समुदाय-आधारित, समग्र स्वास्थ्य देखभाल तक.कुर्जी होली फैमिली अस्पताल 19 नवंबर, 1958 को एक वास्तविकता बन गया और लगातार विस्तार और है आज तक 300 बिस्तरों वाला अस्पताल.वर्ष 2000 से, अस्पताल का प्रबंधन एक शासी निकाय द्वारा मेडिकल मिशन सिस्टर्स एंड सिस्टर्स ऑफ चैरिटी ऑफ नाजरेथ द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है.

हर पांच साल के बाद मेडिकल मिशन सिस्टर्स की सिस्टर जुलियाना डिकुन्हा प्रशासिका बदल गयी.अब सिस्टर्स ऑफ चैरिटी ऑफ नाजरेथ की सिस्टर प्रिंसी मैथ्यू, कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल की प्रशासक हैं. वह सिस्टर्स ऑफ चैरिटी ऑफ नाजरेथ की सदस्य हैं. शेफ ने कर्नाटक के फादर मुलर मेडिकल कॉलेज मैंगलोर से हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स पूरा किया है और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर और होली फैमिली हॉस्पिटल, दिल्ली में इंटर्नशिप की है.

उन्होंने फादर मुलर मेडिकल कॉलेज मैंगलोर, कर्नाटक में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल पटना में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी किया है.

उन्हें दो साल तक कुर्जी होली फैमिली अस्पताल पटना में गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) के प्रभारी होने का भी अनुभव है. उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में दो साल तक स्टाफ प्रभारी के रूप में कार्य किया.उन्हें 1 सितंबर 2018 को कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल पटना में प्रशासनिक समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था, 1 मार्च 2019 से एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर बनीं और 1 सितंबर 2022 से प्रशासक बनीं.

सीनियर प्रिंसी समग्र देखभाल प्रदान करने और बिना किसी भेदभाव के चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता वाले सभी लोगों तक पहुंचने की इच्छुक हैं.


आलोक कुमार


स्कीम वर्कर की सवाल पर मुकम्मल संघर्ष समय की मांग है- सरोज चौबे

  महंगाई, बेरोजगारी, स्कीम वर्कर की मांग को लेकर ऐपवा ने निकाला महंगाई विरोधी महिला मार्च. महंगाई, बेरोजगारी, स्कीम वर्कर की सवाल पर मुकम्मल संघर्ष समय की मांग है- सरोज चौबे.गरीबो की आवाज पप्पू खान को झूठे मुकदमे में फ़साने वाले डीएसपी और मनीगाछी सीओ पर करवाई करे सरकार - शशि यादव..


दरभंगा.मंहगाई पर रोक लगाओ,रसोई गैस, पेट्रोल,डीजल, खाद्य वस्तुओं के दाम घटाओं, खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी वापस लेने, रजवाड़ा कांड की उच्चस्तरीय जांच करवाने, माले नेता पप्पू खान सहित अन्य लोगों पर से झूठा मुकदमा वापस लेने सहित अन्य मांग को लेकर ऐपवा के 8वां राज्य सम्मेलन के अवसर पर आज लहेरियासराय स्टेशन से मार्च निकाला गया.मार्च चट्टी चौक होते हुए, लहेरियासराय टावर होते हुए, हाजमा चौक होते हुए पुनः लहेरियासराय टावर पर आकर सभा मे तब्दील हो गया.

मार्च का नेतृत्व ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव,ऐपवा राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, रानी सिंह, सबिता देवी, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी ,आइसा नेत्री ओणम कुमारी, नीतू कुमारी रसोइया संघ के संतरा देवी,नीलम देवी, आरती देवी, ममता देवी सहित  कई लोग कर रहे थे.


लहेरियासराय टावर पर ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए ऐपवा के राज्य अध्यक्ष सह बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के राज्य महासचिव सरोज चौबे ने कहा कि आसमान छूती महंगाई से हर परिवार परेशान है रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम तो पहले से बढ़े हुए थे, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगने से महंगाई और भी बढ़ गई है। महंगाई के इस आलम में रोजगार का हाल बेहाल है. पढ़े लिखे लड़के-लड़कियां हों या असंगठित क्षेत्र में रोजगार खोजने वाली महिलाएं हों किसी को भी ढंग का रोजगार नहीं मिल पा रहा है हाल ही में अग्निपथ योजना लाकर सेना का न सिर्फ निजीकरण किया जा रहा है अपितु देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है शिक्षा और स्वास्थ्य का हाल भी बदहाल है इसके खिलाफ मुकम्मल संघर्ष समय की मांग है. श्रीमती चौबे ने कहा कि गैस का दाम हाफ करना चाहिए और महंगाई पर  रोक लगानी चाहिए.


इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा के राज्य सचिव सह बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के राज्य अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह माइक्रो फाइनेंसिंग कंपनियों के कर जी की वजह से महिलाओं की हालत बहुत खराब हो जाती है खासकर लॉकडाउन में उनके अधिकारों के द्वारा किए गए अपमान की वजह से समस्तीपुर में एक परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या तक कर लिया. स्कीम वर्करों की हालत तो और भी खराब है उनका शोषण सस्ते श्रम के रूप में किया जाता है कोरोना काल काल में उन्हें कोरोना वायरस तो कहा गया लेकिन उनका पारिश्रमिक नहीं दिया गया. मोदी राज्य में वे न तो कर्मचारी हैं न मजदूर. उनका आर्थिक दोहन जारी है आगे श्रीमती यादव ने आम-अवाम  से आह्वान किया कि इसके खिलाफ गांव गांव में महिलाओं को संगठित कर जनसंघर्ष को तेज कर जनविरोधी मोदी सरकार को हटा कर ही दम लिया जाएगा.

श्रीमती यादव ने कहा कि आज दरभंगा के डीएम एसएसपी मनमानी कर रहे है. गरीबो की आवाज उठाने वाले माले नेता पप्पू खान को झूठा मुकदमा में जेल में बंद कर गरीबो के आवाज को दबाना चाहती है. लेकिन पप्पू खान की गिरफ्तारी से गरीबो की आवाज दबने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि रजवाड़ा कांड की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा इस कांड के जिम्मेवार बेनीपुर डीएसपी व मनीगाछी सीओ पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई  करनी चाहिए.

    इस अवसर पर रानी शर्मा, कौशर खातून, जैबुल निशा, प्रियंका देवी, उजाला देवी, बसंती देवी, शोभा देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, तारा देवी, मुन्नी देवी, मधु सिन्हा, जिनन्त प्रवीण, गुड़िया देवी, फूलों देवी, कौशर खातून, सहित कई लोग शामिल थे.

आलोक कुमार


गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उजाड़ने के विरोध

 पटना.राजधानी पटना के अदालत घाट, बाबू टोला में  दशकों से बसे ग़रीबों के झोपड़ियों को उजाड़ने का फरमान लेकर जब नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी ग़रीबों को जगह ख़ाली करने के लिए धमकाने पहुंचे तो जनता ने प्रतिरोध किया.

वहां के गरीबों की अपील पर भाकपा माले की एक टीम पार्टी के विधायक दल के नेता व पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड महबूब आलम के नेतृत्व में पहुंच कर गरीबों को हाल जाना. कॉमरेड महबूब आलम ने  उनके घरों को उजाड़ने की धमकी देने वाले नगर निगम कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्रवाई पर ऐतराज जताया और कहा कि भाकपा माले लगातार गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना  उजाड़ने के विरोध में और गरीबों के पक्ष में डटकर खड़ी है, रहेगी.


झुग्गी वासियों ने पार्टी नेताओं के नेतृत्व में अशोक राजपथ को 20 मिनट तक  जाम रखा.कॉमरेड महबूब आलम ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर जिलाधिकारी से वार्ता होगी. इस बाबत सोमवार को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है.

इस टीम में पटना टाउन कमेटी सदस्य और छात्र संगठन आइसा के राज्य सचिव कॉमरेड दिव्यम, पूर्व आइसा नेता मृणाल सहित बांकीपुर एरिया लीडिंग टीम के साथी पुनीत भी शामिल रहे.

झुग्गी निवासियों में मुख्यरूप से ख़लील शाह, रज़िया देवी, हुसैन शाह , मंजू देवी , राधिका देवी, राम विनय दास, वैजनाथ शर्मा , रूदल पासवान , पूकार पासवान समुद्री देवी , सुमित्रा देवी सहित अन्य सैकड़ों नागरिकों ने अपनी तकलीफों से पार्टी के साथियों को अवगत कराया.


आलोक कुमार


शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

बिहार में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी

 बिहार में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई.पत्रकारों से बात करते हुए निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव तीन चरण में होगी . दो चरणों की तारीख घोषित कर दी गई है.जबकि तीसरे चरण की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी.इसको लेकर शुक्रवार को बिहार राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी कर दी गई.

आलोक कुमार

जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार

  बेन प्रखंड में आयोजित किया गया जनता दरबार.जिला पदाधिकारी ने लिया घूम-घूम कर लिया लोगों से आवेदन.विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे मौके पर मौजूद.आवेदनों को यहीं किया गया डिजिटाइज्ड....


नालंदा. आज बेन प्रखंड के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार में रहे उपस्थित.

जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में आये लोगों के पास जा-जाकर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवेदन पर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया.

प्राप्त आवेदनों को यहीं डिजिटाइज्ड किया गया ताकि संबंधित विभागों को भेजकर इसका फॉलो अप किया जा सके.आज के आयोजित जनता दरबार में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए जो राजस्व,नल-जल,आंगनवाड़ी,पंचायत,लोक शिकायत निवारण,जमावंदी, सड़क निर्माण,आवास निर्माण,जमीन रसीद कटवाने इत्यादि से संबंधित थे.


आलोक कुमार

दहशत फैलाने के उद्देश्य से केंद्र के इशारे पर बिहार में एनआईए का पड़ रहा है छापा: माले

 दहशत फैलाने के उद्देश्य से केंद्र के इशारे पर बिहार में एनआईए का पड़ रहा है छापा: माले

महागठबंधन के दलों से अपील, केवल सीबीआई व आईडी पर ही नहीं एनआईए के छापे पर भी बोलें


पटना. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने पीएफआई व एसडीपीआई के संगठन से जुड़े लोगों के ठिकानों पर राज्य के विभिन्न जिलों में एनआईए द्वारा किए जा रहे छापे की निंदा की है. कहा कि यह केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है. इसके जरिए भाजपा के लोग मुसलमानों के खिलाफ समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं और उन्हें आतंकवादी-देशद्रोही बताकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं, ताकि एक बार फिर से लोकसभा का चुनाव जीत सकें. यह पूरी कार्रवाई भाजपा के मिशन 2024 के तहत की जा रही है.

उन्होंने कहा कि हमने फुलवारीशरीफ घटनाक्रम में स्पष्ट तौर पर देखा कि किस प्रकार निर्दोष लोगों को टारगेट किया गया, उन्हें जेल भेज दिया गया और पूरे फुलवारी व मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की गई. एनआईए अब पूरे राज्य में दहशत फैला रहा है और आम लोगों के बीच मुस्लिम समुदाय की नकारात्मक छवि बना रहा है. इसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा.

उन्होंने बिहार सरकार और महागठबंधन के दलों से अपील की है कि वे केवल राज्य में सीबीआई अथवा ईडी के पड़ने वाले छापों पर ही नहीं बोलें, बल्कि एनआईए के छापे पर भी बोलें. एनआईए की कार्यशैली पूरी तरह मनमानेपन की शिकार है. उनकी कार्रवाइयों का पता न तो स्थानीय प्रशासन को होता है और न ही वे छापे के पहले किसी प्रकार की सूचना पहले से दी जाती है. अचानक उनके द्वारा होने वाली छापे की कार्रवाइयों से लोगों में तरह-तरह के भ्रम बनते हैं. इसलिए बिहार सरकार को पहल लेते हुए एनआईए की ऐसी कार्रवाइयों पर रोक लगानी चाहिए.

भाकपा-माले ने उन सभी जिलों में अपने पार्टी संगठन को दिशा-निर्देश दिया है कि वे अविलंब एनआईए के छापे की रिपोर्ट राज्य कार्यालय में भेजें ताकि इस सवाल पर एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के मुख्यमंत्री से तत्काल मिलेंगे.


आलोक कुमार

बिहार ऐपवा का 8वां राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को पंडासराय में

 बिहार ऐपवा का 8वां राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को पंडासराय में आयोजित होगा.सम्मेलन के अवसर पर 10 को महंगाई विरोधी मार्च निकाला जाएगा.सम्मेलन में पूरे राज्य से 300 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल...


दरभंगा. अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) का 8वां बिहार राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को कॉमरेड आरती देवी सभागार, उषा शर्मा मंच केशव विवाह भवन पंडासराय में आयोजित है.सम्मेलन की तैयारी को लेकर जगह-जगह बैठक व फंड कलेक्शन अभियान जारी है. उक्त बातें आज पंडासराय स्थित भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव ने कहा.

उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन में पूरे बिहार से 300 से ज्यादा चुने हुए नेता कार्यकर्ता भाग लेंगे. साथ ही साथ पूरे बिहार की बदली हुई राजनीतिक परिदृश्य पर बात होगी। 10 सितंबर को महंगाई विरोधी मार्च का आयोजन भी किया जाएगा.जिसे ऐपवा के राज्य नेत्री सरोज चौबे व शशि यादव व  जिला अध्यक्ष साधना शर्मा,उपाध्यक्ष रानी सिंह ,भी संबोधित करेंगी.

श्रीमती यादव ने बताया कि सम्मेलन की उद्घाटनकर्ता ऐपवा महासचिव मीना तिवारी, मुख्य वक्ता ऐपवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रतिमा इंग हिप वक्ता ऐपवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो भारती एस कुमार, पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग सह पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, होंगे .सम्मेलन की केंद्रीय पर्यवेक्षक कुसुम होंगी.

इस अवसर पर उन्होंने ने बताया कि सम्मेलन का केंद्रीय नारा महंगाई पर रोक लगाओ, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य वस्तुओं के दाम घटाओ, खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी वापस लो, महिला - गरीबो की रोजी-रोटी पर बुलडोजर चलाना बंद करो, आजादी, प्रेम, बहनापा, बराबरी, और सम्मान की दावेदारी को मजबूत करो  होगा.

आगे  उन्होंने  ने कहा कि हमारा देश आजादी के 75 वर्षों के शासनकाल के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. केन्द्र की साम्प्रदायिक फासीवादी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है.सच बोलने वालों या अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने वालों को जेल में डाला जा रहा है और झूठ बोलने, हिंसा करने वालों को सत्ता द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है.

आसमान छूती महंगाई से हर परिवार परेशान है. रसोई गैस , डीजल, पेट्रोल के दाम तो पहले से ही बढ़े हुए थे , खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगने से मंहगाई और भी बढ़ गई है। मंहगाई के इस आलम में रोजगार का हाल बेहाल है. पढ़ें लिखे लड़के- लड़कियां हो या असंगठित क्षेत्र में रोजगार खोजने वाली महिलाएं हों किसी को भी ढंग का रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं.

उन्होंने कहा कि रजवाड़ा में दशकों से बसे दलितों को बर्बरता के साथ उजाड़ना, 6महिला सहित 19 लोगों की गिरफ्तारी और माले नेताओं पर मुकदमा के साथ साथ पप्पू खां की गिरफ्तारी निंदनीय है.

इस अवसर पर ऐपवा  जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला उपाध्यक्ष  रानी सिंह , प्रो ज्योत्स्ना , नीतू कुमारी सहित कई लोग शामिल थी.

आलोक कुमार

माले नेता पप्पू खां सहित सभी गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग उठाई, मुकदमा वापस हो

  माले नेता पप्पू खां सहित सभी गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग उठाई, मुकदमा वापस हो


पटना. बिहार के दरभंगा सहित राज्य के कई जिलों में गरीबों को उजाड़ने की जारी प्रक्रिया के सिलसिले में आज भाकपा-माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम व उपनेता सत्यदेव राम ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और अपना एक ज्ञापन सौंपा.

माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने बाद में एक बयान जारी करके कहा कि महागठबंधन की सरकार को अपनी कार्यशैली में अब बदलाव लाना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैद्धांतिक तौर पर पहले कहा था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी गरीब का घर नहीं उजाड़ा जाएगा, लेकिन जमीन पर पुरानी नीति ही जारी है. दरभंगा की घटना बहुत बर्बर किस्म की है. उसके बाद बेगूसराय, खगड़िया, पूर्वी चंपारण आदि जिलों में भी जमीन से बेदखली का मामला सामने आया है.

उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को दरभंगा जिले के मनीगाछी अंचल के नेहरा ओपी के रजवाड़ा दलित बस्ती में पुलिस व स्थानीय जमींदारों की बर्बरता से अवगत कराया. वहां तकरीबन 50 परिवारों के आशियाने को अचानक ध्वस्त कर दिया गया. जब लगभग 90 प्रतिशत घर ध्वस्त हो एग तो मुकदमे बाज रंजीत झा द्वारा एक बच्चे के दब कर मर जाने की अफवाह फैलाई गई और लोगों को रोड़ेबाजी के लिये उकसाया गया. उसमें कई लोग घायल हो गए.

अतिक्रमण खाली कराने गए प्रशासन की टीम ने पुलिस की भारी बंदोबस्ती तो की थी, लेकिन मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं की थी. फलतः होमगार्ड के एक जवान की मौत देर से इलाज होने के कारण हो गई. उसके बाद 6 महिलाओं समेत 18 लोगों को जेल भेज दिया गया. एफआईआर में नाम नहीं रहने और बिना किसी वैज्ञानिक साक्ष्य के माले नेता पप्पू खाँ को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उनके घर दूसरे थाना क्षेत्र में पड़ता है. गरीबों को उजाड़े जाने के खिलाफ बयान देने के चलते माले नेताओं को फंसाया गया और सदर प्रखंड कार्यालय पर छापेमारी की गई है.

माले विधायकों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में अपने स्तर से हस्तक्षेप की मांग की. उन्होंने कटिहार के माहेनूर बलात्कार व हत्याकांड का भी मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया और कहा कि भाजपा के इशारे पर अब पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है. इन सारी प्रक्रियाओं पर रोक लगनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को सुना, और इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...