सोमवार, 26 सितंबर 2022

बीजेपी के साम्प्रदायिक राजनीति, फासीवादी राजनीति को समाप्त करने के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है

  

पटना. आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टेन अजय यादव ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के अध्यक्ष अनुराग चंदन समेत बिहार ओबीसी विभाग के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. सभी पिछड़े वर्ग के नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना. जिसमें कांग्रेस के बिहार में कमजोर होने के कारण तथा कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग विभाग को नजर अंदाज कर चलने की बातें सामने आयी.

कैप्टेन साहब ने संगठन विस्तार एवं संगठन के मजबूती सम्बन्धी दिशा-निर्देश सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ बीजेपी की भारत तोड़ने की मानसिकता पर भारी पड़ गई है.जिससे बीजेपी घबराई हुई है. बीजेपी के साम्प्रदायिक राजनीति, फासीवादी राजनीति को समाप्त करने के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है.

बिहार प्रदेश पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के अध्यक्ष अनुराग चंदन की अध्यक्षता में एक दिवसीय सम्मेलन सफल रहा. कार्यक्रम की सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुराग चंदन को बधाई दी. और कार्यक्रम के संचालन में मुख्य भूमिका निभा रहे डा0 गौतम कुमार एवं उदय चन्द्रवंशी को भी बधाई दिए.

ओबीसी के राष्ट्रीय संयोजक राजकिशोर बारी ने बूथ स्तर तक पिछड़ा विभाग को मजबूत करने की बात कही. प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन ने कहा कि सांगठनिक प्रक्रिया पूरी होने पर पिछड़ा वर्ग विभाग का बड़ा कार्यक्रम होगा.

 बैठक में प्रदेश एवं जिला के  पदाधिकारियों में कैलाश पाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, शशि यादव, विकास वर्मा, दिलीप सिंह, रूपम यादव, बाल्मिकी यादव, रामस्वार्थ साहू, गुंजन पटेल, गरीब दास, जितेन्द्र ठाकुर, मिन्नत रहमानी, रामप्रीत राय, रामसेवक प्रसाद कुशवाहा, शेरा चन्द्रवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.


आलोक कुमार

रविवार, 25 सितंबर 2022

नया टोला (वार्ड संख्या 72) स्थित अनिल यादव जी से मुलाकात

 

 नया टोला (वार्ड संख्या 72) स्थित अनिल यादव जी से मुलाकात हुई। इस दौरान इस क्षेत्र में नगर निगम से जुडी समस्याओ पर चर्चा हुई।



नेता विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर चर्चा किये

  नई दिल्ली.रविवार को 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई. तीनों नेताओं के बीच बीजेपी के विरुद्ध एकजुट होने पर बातचीत की गयी. सोनिया गांधी से ये मुलाकात अहम मानी जा रही है.इससे पूर्व सीएम नीतीश कुमार 2024 चुनाव के लिए विपक्षी एकता को मजबूती प्रदान करने के सिलसिले में हरियाणा के फतेहाबाद रैली में शिरकत कर विपक्षी एकजुटता का संदेश दिया.


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान ये नेता विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर चर्चा किये. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने मीडिया से बात की. बैठक के बाद लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना होगा. कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में है और सोनिया गांधी ने हमें बताया कि हम चुनाव के बाद फिर मिलेंगे‘.

नीतीश कुमार ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी विपक्षी दलों को हाथ मिलाकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,‘भाजपा के खिलाफ लड़ाई में सभी विपक्षी दल एक ही पृष्ठ पर हैं और एक ठोस कार्ययोजना पर चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद होगी.‘ ‘बीजेपी विरोधी दलों को एकजुट होना होगा‘ लालू यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार से विदा कर दिया गया है, अब देश से उनकी विदाई की बारी है. उन्होंने कहा कि देश को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है. इसके बाद आगे की बात होगी. उन्होंने कहा कि हमारा विचार है देश में भाजपा के विरुद्ध सभी दलों को एकजुट करना और मिलकर प्रगति के लिए काम करना.

 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदानः कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है और जरूरत पड़ने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा.इससे पहले दिन में, कुमार ने कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित सभी विपक्षी दलों को भाजपा से मुकाबला करने के लिए एकजुट करने का आह्वान किया और कहा कि यह ‘विपक्ष का मुख्य मोर्चा‘यह सुनिश्चित करेगा कि भगवा पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हार जाए.

सोनिया गांधी से मुलाकात अहमः हरियाणा की रैली में विपक्ष के सभी दलों ने पहुंचकर बीजेपी को संदेश दिया. लेकिन कांग्रेस की मौजूदगी न होना बताता है कि बीजेपी के सामने दूसरा सबसे बड़ा फ्रंट तो कांग्रेस ही रहेगी. ऐसे में नीतीश और लालू की सोनिया गांधी से मुलाकात पर पूरा विपक्ष भी टकटकी लगाए हुए है. इस मीटिंग पर एनडीए भी नजर गड़ाए हुए है.

विपक्ष को गोलबंद करने का प्रयासः हरियाणा के फतेहाबादी रैली से नीतीश कुमार ने विपक्ष को गोलबंद होने का संदेश दिया. उन्होंने कहा, ये तीसरा गठबंधन नहीं है. मुख्य गठबंधन है. सभी लोग इकट्ठे हो जाएंगे तो भाजपा हारेगी. उन्होंने मंच पर बैठे नेताओं से भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने को कहा. कहा, जब सरकार बनेगी तब समाज के सभी तबकों का उत्थान होगा. नीतीश कुमार ने कहा कि देश में कहीं भी हिंदू मुस्लिम का झंझट नहीं है. वोट के लिए भाजपा के लोग, ऐसी स्थिति बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि, देश जब दो हिस्सों में बंट गया था तो क्या सारे मुस्लिम चले गये. मुस्लिम और हिंदू के बीच कोई झगड़ा नहीं है. नीतीश कुमार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को एकजुट होने को कहा.

बिहार के बाद 2024 में देश से भी साफ हो जाएंगे : शनिवार को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना से दिल्ली आ रहे थे, तब उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘बिहार में बीजेपी की सरकार हटा दी गयी है. 2024 में देश से भी उसका सफाया हो जाएगा‘. उन्होंने कहा कि हम विपक्षी एकता की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. सोनिया गांधी के साथ बैठक का यही एजेंडा है.

इस बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से मिशन 2024 के तहत कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली गए हैं.उन्होंने कहा कि  लालू प्रसाद अब कभी किंग मेकर नहीं बनेंगे, लेकिन यदि ऐसा हुआ भी तो वे नीतीश कुमार को नहीं, राहुल गांधी को चुनेंगे.  मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार या कोई और स्वीकार्य होता,  तो राहुल गांधी पदयात्रा क्यों कर रहे होते? श्री मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी और लालू प्रसाद अब नीतीश कुमार को कुछ नहीं दे सकते, केवल उनका वक्त बर्बाद कर सकते हैं.                                          

सुशील मोदी ने अपने ट्विटर पर कहा है कि कांग्रेस अब डूबता जहाज है. गठबंधन बना कर नीतीश कुमार उसमें में डूबने वाले हैं. लालू यादव को लेकर उन्होंने कहा कि अपने दौर में से मात्र 4 सीट जीता करते थे. अब लालू का दौर समाप्त हो चुका है.

सुशील मोदी ने कहा है कि सोनिया गांधी नीतीश कुमार को कभी भी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार स्वीकार नहीं करेंगे.क्योंकि, उनके पुत्र राहुल गांधी खुद भारत जोड़ो यात्रा में पसीना बहा रहे हैं.कांग्रेस मात्र 2 राज्यों तक सिमट गई है. अगले विधानसभा चुनाव के बाद वहां भी सफाया हो जाएगा.ऐसी पार्टी से गठबंधन करके नीतीश कुमार का हश्र बहुत बुरा होगा.उन्होंने कहा कि लालू यादव अब प्रचार करने योग्य भी नहीं हैं.उनका दौर अब खत्म हो चुका है.

सुशील मोदी ने याद दिलाया कि 2009 में राजद ने मात्र चार एमपी सीट जीती.2014 में भी उनकी संख्या चार ही रहे और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद का सफाया हो गया.यह तस्वीर तब थी जब जब लालू यादव धुआंधार प्रचार करते थे.अब तो प्रचार करने लायक भी नहीं रहे. सुशील मोदी ने कहा की लालू यादव का दौड़ लौटने वाला नहीं है.क्योंकि, अभी नरेंद्र मोदी का बोलबाला देशभर में चल रहा है.

आलोक कुमार










शनिवार, 24 सितंबर 2022

निवर्तमान मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी आमने-सामने

  

पटना. बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बीते 16 सितंबर को हुई थी, जो आज 24 सितंबर को समाप्त हो गयी. दूसरे चरण का चुनाव आगामी 20 अक्टूबर को होने हैं. महापौर पद के लिए 33 तथा उप महापौर के लिए 16 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा है.इसमें निवर्तमान मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी आमने-सामने हैं.पटना नगर निगम के 75 वार्ड में 546 पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र भरा है. इसमें 363 महिलाएं और 243 पुरुष ने नामांकन पत्र भरा है.वार्ड पार्षद के लिए पुरुर्षाे की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है.अंतिम दिन नामांकन पत्र भरने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.जिला प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी.  

बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को पर्चा भरने को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी.इसमें वार्ड संख्या-22 ए से मुक्ति प्रकाश ने भी नामांकन किया.सांस में लेने में दिक्कत होने के बाद कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में जांच करवाते समय दूरभाष पर प्रत्याशी मुक्ति प्रकाश ने कहा कि नामांकन समय 15 समर्थन साथ थे.खबर है कि हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं. नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही इलाके में अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी है. नामांकन को लेकर केंद्र के आसपास सुरक्षा को लेकर विशेष पुलिस बलों की टोली को नियुक्त किया गया था.

बता दें कि बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बीते 16 सितंबर को हुई थी, जो आज 24 सितंबर को समाप्त हो गयी. दूसरे चरण का चुनाव आगामी 20 अक्टूबर को होने हैं. द्वितीय चरण में नगर निगम के कुल 865 पदों पर 2808 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें पार्षद पद के लिए 2528 नामांकन , उप मुख्य पार्षद पद के लिए 111 नामांकन दाखिल किया गया है और मुख्य पार्षद पद के लिए 169 पर्चा दाखिल हुआ है. वहीं, पटना में मुख्य पार्षद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. जबकि वार्ड पार्षद के 300 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है.

बिहार में नगर निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए दर्जनों प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. पटना के नामांकन केंद्रो पर शनिवार की सुबह से ही प्रत्याशियों का हुजूम पहुंच रहा था. प्रत्याशियों के साथ-साथ समर्थक भी हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से नगर निकाय चुनाव के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं. पार्षद, उप मुख्य,वार्ड पार्षद का चुनाव ईवीएम से होगा. साथ में मतदान केंद्रों पर वोटरों की पहचान के लिए विशेष तैयारी की गई है.


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. दूसरे चरण का नामांकन प्रक्रिया आज शनिवार को समाप्त हो गयी है.संवीक्षा 25 से 26 सितंबर तक होगी. 27 से 29 तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस भी ले सकते हैं.प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह 30 सितंबर को मिलेगा. बता दें कि 20 अक्टूबर को दूसरे चरण का मतदान होगा,जबकि 22 अक्टूबर को मतगणना होगी.


आलोक कुमार


प्रथम चरण के प्रत्याशियों को रविवार 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिलेगा

 पटना.पहले चरण के चुनाव के लिए के लिए स्क्रूटनी 21 सितंबर तक हुई. नामांकन वापसी की प्रक्रिया 22 से 24 सितंबर तक चली. प्रत्याशियों को 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिलेगा. 10 अक्टूबर को मतदान और 12 अक्टूबर को मतगणना होगी.

बिहार नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन की तिथि समाप्त हो चुकी है.बिहार में पहले चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार की शाम को समाप्त हो गयी. इस चरण के लिए 156 नगर निकायों में चुनाव होना है.इस चरण के लिए 10 से 19 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस चरण में 37 जिलों में 68 नगर परिषद व 88 नगर पंचायतों के पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए.कुल पद 1527 पदों के लिए 5499 नामांकन पत्र दाखिल हुए.

बिहार में नगर पंचायत की कुल पद संख्या 1527 है. इसमें पार्षद - 1351, उप मुख्य पार्षद-88, मुख्य पार्षद-88 है. यहां पर कुल नामांकन दाखिल 5499 हुए है. पार्षद-4386, उप मुख्य पार्षद- 495, मुख्य पार्षद- 618 है. नगर परिषद की कुल पद संख्या 2131 है. यहां पर पार्षद-1995, उप मुख्य पार्षद- 68, मुख्य पार्षद- 68 है.कुल नामांकन दाखिल 162 हुए है.यहां पर पार्षद-133, उप मुख्य पार्षद- 13, मुख्य पार्षद- 16 है.10 अक्टूबर को चुनाव होगा.

बिहार नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन की तिथि समाप्त हो चुकी है. 10 सितंबर से 19 सितंबर तक प्रथम चरण के नामांकन की तारीख थी. पटना जिले में प्रथम चरण के दौरान 10 नगर परिषद और दो नगर पंचायत में 10 अक्टूबर को चुनाव होना है. पटना जिले में कुल 1915 प्रत्याशियों ने प्रथम चरण में नामांकन किया है. इसमें मुख्य पार्षद के लिए 174 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जबकि उप मुख्य पार्षद के लिए 142 और वार्ड पार्षद के लिए पूरे जिले में 1599 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा है.

पटना के संपतचक में इस बार नगर परिषद का गठन किया गया है. यह पहली बार नगर परिषद का चुनाव होगा. संपतचक में कुल 31 वार्ड बनाए गए हैं जिसमें पूरे पटना जिले में सबसे अधिक 207 प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए नामांकन किया है. सबसे कम फतुहा नगर परिषद में 74 प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद में नामांकन किया है. मुख्य पार्षद के लिए सबसे अधिक मसौढ़ी नगर परिषद में 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. वहीं मुख्य पार्षद में सबसे कम फुलवारी शरीफ में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया. उप मुख्य पार्षद में सबसे अधिक बिहटा नगर परिषद में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया तो सबसे कम मोकामा नगर परिषद में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.

आलोक कुमार


शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

नामांकन दाखिल किया

 

पटना.आज पटना नगर निगम की निवर्तमान डिप्टी मेयर सह वार्ड नंबर-22 सी की वार्ड पार्षद रजनी देवी ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया.पटना नगर निगम में 75 वार्ड है. इन 75 वार्ड के समर्थन मेयर पद की भावी प्रत्याशी रजनी देवी के नामांकन समारोह में भाग लेने आए.तब यह दर्शा गया कि रजनी देवी केवल दीघा तक ही सीमित नहीं है.इस तरह का जुटान होने से मेयर पद के अन्य भावी प्रत्याशियों का होश फाख्ता हो गया.

पूर्व निर्धारित तिथि 23 सितंबर को सभी जगहों के समर्थक ब्रजकिशोर स्मारक में आए.यहां से आकर्षक जुलूस नामांकन स्थल की ओर बढ़ा.इसके पहले सभी जगहों में जाकर जनसम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा गया.

आज नामांकन समारोह में शामिल हजारों समर्थकों ने एक स्वर से रजनी देवी का गुणगान करते रहे. महामारी कोरोना के पूर्व से ही रजनी देवी और उनके प्रतिनिधि पप्पू राय काम करते रहे है.किसी ने कहा कि अल्पसंख्यक कब्रिस्तान में मिट्टी भरने में सहायता दिए. आज पूरी तरह से राजधानी पटना रजनी देवी के समर्थकों से पट गया था.वहीं आज वार्ड नम्बर-22 बी

से रीता देवी ने भी नामांकन दाखिल किया.

नामांकन की समीक्षा की तिथि 25 से 26 सितंबर तक है. वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 से 29 सितंबर है. चुनाव चिह्न 30 सितंबर को मिलेगा. इसके बाद दूसरे चरण के मतदान 20 अक्टूबर काे है. सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदान होगा.पहले मतदान करम,तब जलपान करम..की नीति पर चलना है.मतदान से कोई मां-बाप छूटे नहीं,कोई भइया-भौजी रूठे नहीं..एक-एक को मतदान करना ही है.
इस बार एक वोटर मेयर ,डिप्टी मेयर और वार्ड कॉसिलर (पार्षद) तीन लोगों का भाग्योदय करेंगे.

आलोक कुमार


.पटना नगर निगम चुनाव-2022 में पूरे जोश से शामिल


पटना.फिल्म शोले में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन सिने कलाकार थे.इसी तरह पटना नगर निगम के चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू और थप्पू लगे हैं.दोनों अनुज हैं.दोनों दीघा थानान्तर्गत कुर्जी मोहल्ला में रहते हैं.पटना नगर निगम चुनाव-2022 में पूरे जोश से शामिल होकर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए रात दिन लगे हुए हैं.

पटना नगर निगम में 75 वार्ड का चुनाव होने जा रहा है.यह चुनाव चरण में हो रहा है.16 सितंबर से नामांकन हो रहा है.24 सितंबर को नामांकन की आखिरी तिथि है.इसके एक दिन पहले 23 सितंबर को मेयर पद के लिए नामांकन करने निवर्तमान वार्ड पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी जा रही है.इस नामांकन समारोह का ऐतिहासिक दिवस बनाने में रजनी देवी के समर्थन लग गये हैं.हर तबके के लोग शामिल हो रहे हैं.गाजे-बाजे के साथ जाने की तैयारी है.

आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय और राजकुमार उर्फ थप्पू राय आपस में कार्य बांट लिये हैं.सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय के जिम्मे मेयर पद है.सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ थप्पू राय के जिम्मे वार्ड संख्या-22 बी है.सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय के द्वारा निवर्तमान वार्ड पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी का नामांकन पत्र दाखिल करने का शानदार तैयारी करने में लगे हैं.वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ थप्पू राय वार्ड संख्या-22 बी की भावी वार्ड पार्षद रीता देवी की तैयारी में लगे हैं.इतना तो जरूर है कि दोनों भाइयों का प्रयास राजधानी में छाप छोड़ने में सफल हो जाएगा.

पटना नगर निगम के सभी मतदाताओं से निवेदन है कि श्रीमती रजनी देवी जी के नामांकन जो कि 23 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से सदाकत आश्रम, ब्रजकिशोर स्मारक से शुरू होगी, उसमे भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर नामांकन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाये.

इरादे पक्की जीत पक्की, रजनी देवी ,निवर्तमान उपमेयर एवं मेयर प्रत्याशी के प्रतिनिधि पप्पू राय को जनसम्पर्क अभियान मे मिल रहा है भारी जनसमर्थन .

आलोक कुमार

निवर्तमान पार्षद को पराजित करना मिशन

 


पटना. आज पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-1 से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे राम जी चौधरी.दीघा चौहट्टा से चलकर नामांकन दाखिल करेंगे.यहां के भावी पार्षद प्रत्याशी का मिशन निवर्तमान पार्षद को पराजित करना हैं.इसको लेकर कई माह से बड़े-बड़े पोस्टर लगाया और जनसंपर्क अभियान राम जी चौधरी चलाते रहे हैं. राम जी चौधरी का कहना है कि उनका सीधा मुकाबला निवर्तमान पार्षद छठ्ठिा देवी के साथ है. 

इस बीच काफी संख्या में समर्थक भावी वार्ड पार्षद राम जी चौधरी का हो गये हैं.दीघा चौहट्टा से चलकर पोलसन रोड जाएंगे.इसके बाद अपने वार्ड नम्बर-1 के सीमांकन में लोगों से मिलते और समर्थन मांगते नामांकन स्थल पर पहुंगे.

आलोक कुमार

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

शहर के 46 में 22 वार्डों को महिलाओं के लिए सुरक्षित

बेतिया.वार्डों के गठन के साथ ही बेतिया नगर निगम का स्वरूप बदल गया है. नगर निगम 46 वार्डों का हो गया.जबकि इसके पहले बेतिया नगर परिषद 39 वार्ड का था.बेतिया नगर निगम के 46 वार्डों में आरक्षण रोस्टर के सामने आते ही उम्मीदवार बनने की आस में कई माह से क्षेत्र में कसरत कई उम्मीदवारों के उम्मीद पर पानी फिर गया है.शहर के 46 में 22 वार्डों को महिलाओं के लिए सुरक्षित कर दिया गया है. जबकि 33 वार्डों को सामान्य यानी अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है. इसी तरह शहर के चार वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. इनमें 18, 20, 34 व वार्ड नंबर 38 शामिल हैं. वहीं नौ वार्डों को पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति की संख्या नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित शर्त से कम होने के कारण उनके लिए कोई सीट आरक्षित नहीं किया गया है.अभी यहां पर द्वितीय चरण का नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है.

नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन 16 सितंबर को मेयर पद के लिए भावी प्रत्याशी सुरभि घई ने नामांकन पत्र दाखिल किया.इसके बाद निरंतर सुरभि घई जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं.बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बड़े भाई मुन्ना की पुत्रवधु सुरभि घई हैं.जिसके कारण लोगों का अपार जन समर्थन सुरभि को मिल रहा है.मेयर पद के लिए भावी प्रत्याशी सुरभि घई ने कहा कि जनता की अदालत में खड़ी हूं.जहां सम्मानित जनता जनार्दन के लिए शत-प्रतिशत उपलब्धता ही मेरे सामाजिक जीवन की प्राथमिकता है. आप सभी के बीच रहते हुए मैं बेतिया को और करीब से देख और जान पाईं हूं. 

इसी क्रम में सुरभि घई ने अपने पति जनसेवक श्री राहुल कुमार जी के साथ बेतिया नगर निगम के बानुछापर पूर्वी, पादरी दुसईया क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सम्मानित जनता जनार्दन से विकसित बेतिया बनाने के अपने अभियान से जुड़ने का  आह्वान किया और आगामी 20 अक्टूबर को नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए मुझे ही वोट देने की अपील की.

बेहतर बेतिया बनाने के अपने अभियान के तहत मेयर पद की भावी प्रत्याशी सुरभि घई कहती हैं कि हम आपकी बहु और बेटी हैं.इसी को समझ कर मतदान करें.बेतिया नगर निगम की हर्दिया और सिंवरवा टोला में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया. मुझे पूर्ण विश्वास है आप आगामी नगर निगम चुनाव में बेतिया नगर निगम में मेयर पद के लिए मुझे अपना वोट देकर क्षेत्र की सेवा करने का मौका देंगे.                          

वहीं मंगलवार को सबसे चर्चित छात्र नेता किशन श्रीवास्तव जी की माताजी श्रीमती ममता श्रीवास्तव ने नगर निगम बेतिया के चुनाव में वार्ड संख्या 31 ( आई टी आई जयप्रकाश नगर कॉलोनी , पूर्वी करगहिया ) के पार्षद प्रत्याशी के तौर पर जीत के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया,उक्त शुभ अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोनू मिश्र,छात्र नेता अभिषेक गुप्ता,संजय सूर्या, प्रशांत मिश्र, उमंग कुमार,सेठ जी,शिक्षक विनायक रंजन,संघ परिवार के अंकित बर्नवाल आदि के साथ सम्मिलित हुआ.

बता दें कि दूसरे चरण के मतदान केंद्रों की संख्या 7,084 है जबकि मतदान भवनों की संख्या 2,230 है. दूसरे चरण की बात करें तो इसमें 17 नगर निगम, दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत में मतदान होगा. दूसरे चरण में नामांकन करने की तारीख 16 से 24 सितंबर तक है. समीक्षा की तिथि 25 से 26 सितंबर तक है. वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 से 29 सितंबर है. चुनाव चिह्न 30 सितंबर को मिलेगा. दूसरे चरण के मतदान का समय भी सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक रहेगा.

आलोक कुमार

शत-शत नमन

  पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयंती बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की.सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया.


इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे. वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इंदिरा गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी थे.डा0 झा ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की ईमानदारी.कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिसाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा.आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, ज्ञान रंजन, नागेन्द्र कुमार विकल,अनुराग चन्दन,मृणाल अनामय,सुधा मिश्रा,आशिफ गफूर,  संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रदुमन यादव, उमेश कुमार राम, निधि पाण्डेय, बिमलेश तिवारी, मिथलेश शर्मा मधुकर, नदीम अंसारी, सतेन्द्र पासवान, उमेश प्रसाद सिंह, बिपिन झा,सूरज कुमार, अखिलेश कुमार पासवान, निरंजन कुमार, यसबंत कुमार चमन ने भी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया.

आलोक कुमार

3.39 लाख लक्षित बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

  19 सितंबर से 23 सितम्बर तक चलेगा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

 3.39 लाख लक्षित बच्चों  को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण का सर्वे भी किया जायेगा

विशेष निगरानी टीम अभियान पर रहेगी नजर


किशनगंज .जिले में पांच दिन तक चलने वाले अंतरराज्य पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा जिले के किशनगंज ग्रामीण प्रखंड के गाछपाड़ा स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर स्थित भवन  में  शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया गया. दूसरे चक्र का यह पल्स पोलियो अभियान 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा.

सिविल सर्जन, डॉ कौशल किशोर ने कहा पोलियो की दो बूंद बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर रोग से बचाएगी।नवजात शिशुओं में विकलांगता होने के प्रमुख लक्षणों में से एक हैं पोलियो, जिससे ग्रसित होने पर शिशु उम्र भर के लिए लाचार हो जाता है.अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न करना पहली प्राथमिकता है. यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने और समुदाय के पांच वर्ष से कम आयु के नौनिहालों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये अभियान को सार्थक कर पोलियो को जड़ से खत्म करें.विश्व में कहीं भी खास कर अगर पड़ोसी देशों में पोलियो का संक्रमण अगर चिन्हित होता है कि पोलियो वायरस के पुनः आने का खतरा बना हुआ रहता है. इसी खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है  और पल्स पोलियो अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

वर्तमान में हमारे 2 पड़ोसी देशों अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में पोलियो मरीजों को चिन्हित किया गया है . इसे ध्यान में रखते हुए पल्स पोलियो अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहां से आने वाले लोगों द्वारा यह भारत में भी फैल सकता है. इसलिए हमें सावधान रहना जरूरी है जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने जिले के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें पोलियो की दवा पिलाकर अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये. उद्घाटन कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुनाजीम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के के कश्यप, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल ,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार साह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.


जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार ने बताया की अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर जिला टास्क फोर्स और प्रखंड स्तर पर प्रखंड टास्क फोर्स बनाया गया है, जो पूरे अभियान की देखरेख करेंगे.वहीं,सभी दल कर्मियों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. पल्स पोलियो अभियान के दौरान मुख्य ट्रांजिट स्थलों बस-स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों आदि जगहों पर प्रशिक्षित टीका कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिससे वहां से गुजरने वाले सभी लक्षित बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए पोलियो की खुराक पिलाकर आच्छादित किया जाना है .अभियान के दौरान किसी भी परिस्थिति में किसी भी दूर दराज क्षेत्रों (ईंट  भट्ठा , प्रवासी एवं भ्रमणशील आबादी ) के बच्चे पोलियो खुराक से वंचित ना रह जाए इसके लिए विशेष निगरानी दल गठित किया गया है. ताकि शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो खुराक से आच्छादित किया जा सके. इस दौरान कोविड-19 के तहत बनाए गए सभी प्रोटोकॉल का पालन भी आवश्यक है.

सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर  ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले के करीब 3 लाख 39 हजार बच्चों को दवा पिलाने के  लक्ष्य है.इसके लिए घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए जिले में 1052 टीम बनाई गई हैं.जिसमे कुल  2092 टीकाकर्मी के द्वारा कुल 3.64 लाख घरों में भ्रमण किया जाएगा. जिसके लिए कुल 927 हाउस टू हाउस टीम लगाई गई है.चौक-चौराहों पर भी दवा पिलाने के लिए जिले में 90 ट्रांजिट टीम बनाई गई है इसके अलावा बासा, ईंट भट्ठों व घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों में भी दवा की पहुंच बनाने के लिए 25 मोबाइल टीम तैयार की गई है. सभी टीम की निगरानी के लिए 315 सुपरवाइजर भी तैयार किए गए हैं. एक सुपरवाइजर द्वारा 3 टीम का निरीक्षण किया जाएगा.

आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...