रविवार, 11 जून 2023

डब्ल्यूपीओ का मुख्यालय बिहार से हटाना मोदी सरकार का बिहार विरोधी फैसला

 

पटना.बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महागठबंधन द्वारा 15 जून को आयोजित की जाने वाली धरना में पूरी ताकत से प्रदेश के सभी जगहों पर भाग लेने का निर्णय लिया है. इसके लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें धरना में सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया.इसकी जानकारी स्वयं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दी.गौरतलब है कि अगले 15 जून को महागठबंधन की ओर से दिल्ली में संघर्षरत महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदेश भर में धरना आयोजित करने का प्रस्ताव था जिस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक बैठक बुलाई थी जिसमें सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया. बैठक में भाग लेने वाले नेताओं में मुख्य रूप से राजेश राठौड़, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, राज कुमार राजन, लाल बाबू लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, मिन्नत रहमानी, असित नाथ तिवारी, चन्द्र प्रकाश सिंह, संजीव कुमार कर्मवीर सहित अन्य नेता शामिल रहे.

डब्ल्यूपीओ का मुख्यालय बिहार से हटाना मोदी सरकार का बिहार विरोधी फैसला

केंद्र की भाजपा सरकार लगातार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी में बिहार की हिस्सेदारी हो चाहे केंद्रीय कोटे से मिलने वाली बिजली बिहार की लगातार उपेक्षा हो रही है. केंद्रीय योजनाओं में भी बिहार को पूरी हिस्सेदारी नहीं मिल रही है. बिहार का इतना बड़ा नुकसान करने वाली मोदी सरकार एक बार फिर बिहारियों का रोजगार छीन रही है. भारतीय रेल के अलग-अलग कारखानों के निर्माण और आधुनिकीकरण में बड़ी भूमिका निभाने वाले कारखाना परियोजना संगठन (डब्ल्यूपीओ) का मुख्यालय बिहार से हटा कर बिहारियों का रोजगार छीनने वाली मोदी सरकार को बिहार के लोग कभी माफ नहीं करेंगे. मोदी सरकार के इस फैसले से राज्य को सालाना 50 करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी नुकसान होगा. इससे जीएसटी में राज्य की हिस्सेदारी घटेगी और राजस्व का बड़ा नुकसान होगा. भाजपा ने बिहार को अपना दुश्मन राज्य मान लिया है और बदले की भावना से केंद्र सरकार फैसले ले रही है.ये बिहार के हक़ की लड़ाई है.बिहार कांग्रेस इस मसले पर चुप नहीं बैठने वाली.

आलोक कुमार

शुक्रवार, 9 जून 2023

केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण

 बेतिया.केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया में स्थित आवास पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया.बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों को भोजन करा के उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

   देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक केंद्र सरकार संचालित है.इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा सेवा व सुशासन के साथ गरीबों का कल्याण करने के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हो गया.इस अवसर पर शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया में स्थित आवास पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया.

     इस महाजनसंपर्क अभियान में केंद्रीय जल व जहाज रानी मंत्री शांतनु ठाकुर,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय सांसद डॉ संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री राणा रणधीर, पूर्व मंत्री जनक चमार , राजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, दीपेंद्र सर्राफ, आनंद सिह, विजय रंजन ठाकुर, ओबोसी मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री संतोष कुमार, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह, राहुल कुमार, प्रमोद शंकर सिंह,  संदीप श्रीवास्तव, रवि  सिंह, मनोज सिंह पार्टी के पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों को भोजन करा के उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया.

   मौके पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय जल व जहाज रानी मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि देश में इस समय अमृत काल चल रहा है.वर्ष 2047 में जब आजादी का 100 साल पूरा होगा तब यह अमृत काल समाप्त होगा. बेतिया में  केन्द्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कही. भाजपा ने केंद्र सरकार के 9 साल सेवा ,सुशासन, गरीब कल्याण योजनाओ के बताने व जन संवाद करने के लिये यह आयोजन किया. 

    मौके पर उन्होंने आगे पत्रकारो बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पिछले नौ सालो मे जो कार्य हुआ है उसे बताने हम आये है. महाजनसंपर्क अभियान चलाकर इसे देशवासियों तक पहुंचाया जा रहा है. पिछले वर्षों में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिये जो सेवा दान हुआ है उसके बारे में जन संवाद किया जा रहा है.

      उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कुल 177 जनउपयोगी योजनाए चलाई जा रही हैं. इसे हम बताने आये है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुआ अमृत काल अब वर्ष 2047 में समाप्त होगा जब देश आजादी का 100 वां वर्ष मना रहा होगा. उस समय हम देश को एक बहुत बडा उपहार देने का काम करेंगे


आलोक कुमार

बिहार के 21 लोगों की खोज करने में राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है

  ●  राज्य के 21 यात्री अब तक लापता, परिजन नाराज , सरकार से कोई मदद नहीं


● रेल मंत्री का इस्तीफा मांगने वालों ने पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया


पटना . पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बालासोर रेल दुर्घटना के बाद से लापता बिहार के 21 लोगों की खोज करने में राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है.

   श्री मोदी ने कहा कि उड़ीसा की रेल दुर्घटना पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तो खूब हुई, लेकिन बालासोर में बिहार सरकार ने न कोई हेल्प डेस्क बनाया, न अपनों की तलाश में वहाँ पहुँचने वाले बिहार के लोगों के लिए कहीं ठहरने और भोजन करने की व्यवस्था की.

   उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मरे या अब तक लापता लोगों के परिजनों की सहायता तभी अच्छी तरह से होती, जब इसकी मॉनिटरिंग के लिए  सरकार ने किसी वरिष्ठ मंत्री को वहाँ कैंप कराया होता.

 श्री मोदी ने कहा कि लापता लोगों के गरीब परिजन अपने सीमित साधन से बालासोर गए, दर-दर भटके और पैसा खत्म होने पर मायूस होकर लौट आए.
   
   उन्होंने कहा कि किसी शव की पहचान के लिए डीएनए और ब्लड टेस्ट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए भी वहां बिहार सरकार ने वहाँ कोई व्यवस्था नहीं की .

 श्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक विरोध को परे रख कर जब ममता बनर्जी बालासोर पहुंचीं और बंगाल सरकार की तरफ से राहत कार्यों में 40 बसें लगाई गई, तब नीतीश कुमार बालासोर क्यों नहीं गए?

  उन्होंने कहा कि जो लोग रेल मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे, उन्होंने पीड़ित परिवारों की क्या मदद की?

आलोक कुमार

गुरुवार, 8 जून 2023

  पटना.अभी तक ईसाई समुदाय समझते हैं कि एक धार्मिक  परिवार से केवल भाई और बहन ही धर्म समाज में जा सकते है.जहां भाई फादर और बहन सिस्टर बन सकते हैं.जैसे कुर्जी क्रिश्चियन कॉलोनी के रहवासी व कुर्जी पल्ली के सदस्य जोसेफ फ्रांसिस के पुत्र ब्रदर क्लारेंस जोसेफ और पुत्री  सिस्टर रेश्मी जोसेफ धर्म समाज में सेवारत हैं.

     वहीं मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के मरफा पल्ली में रहने वाले फादर रेमंड केरोबिन और उनकी बहन सेक्रेड हार्ट की सिस्टर हैं.बक्सर धर्मप्रांत के फादर प्रेम प्रकाश और उनके अनुज फादर ज्ञान प्रकाश धर्म समाज हैं.हालांकि जेसुइट में देखा जा सकता है कि एक ही परिवार के दो भाई स्व.फादर केरोबिन साह और फादर रेमी साह, स्व.फादर जैकब साम्पिकल और फादर जोसेफ साम्पिकल,  स्व.फादर एडमंड रिवेरो और स्व.फादर सिरिल रिवेरो आदि भाई धर्म समाज में थे.        
   गोवा दमन महाधर्मप्रांत के कैमूरलिम सालसेटे पल्ली में जोवाकिम मस्कारेन्हास और मारिया जोवाकिना बैरेटो रहते हैं.दोनों के तीन पुत्र और एक पुत्री है.इस आदर्श धार्मिक परिवार में सेबस्टियाओ मस्कारेन्हास और थिओडोर मैस्करेनहास धर्म समाज में चले गए है.बहन मारिया डायस और भाई आल्बर्ट मस्कारेन्हास घर पर हैं.
       फादर सेबस्टियाओ मस्कारेन्हास का जन्म 29 जुलाई, 1959 को  गोवा महाधर्मप्रांत के कैमूरलिम में हुआ था.सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर (पिलर फादर्स) के मिशनरियों के पूर्व सुपीरियर जनरल थे.उनका पुरोहिताभिषेक 6 मई 1984 को हुआ है.बिशप अभिषेक 18 फरवरी 2023 में हुआ. संत पिता फ्रांसिस ने 31 दिसंबर, 2022 बिशप मनोनीत करने की घोषणा की कि 63 वर्षीय फादर सेबास्टियाओ मैस्करेनहास, बड़ौदा के नए बिशप होंगे.
      दूसरे भाई धर्माध्यक्ष थिओडोर मैस्करेनहास का जन्म 9 नवंबर, 1960 को गोवा महाधर्मप्रांत के कैमूरलिम में हुआ था. उन्हें 24 अप्रैल, 1988 को पुरोहित नियुक्त किया गया था. उनके समन्वय के बाद, उन्होंने 1993 तक उत्तर भारत में पंजाब में सेवा की.1994 से 2001 तक, वह पोंटिफिकल बाइबल इंस्टीट्यूट में लाइसेंस और डॉक्टरेट हासिल करने के लिए रोम में थे. वह 1998 से 2004 तक रोम में पिलर सोसाइटी के कार्यों के समन्वयक थे. 2005 में, उन्हें यूरोप में सेंट फ्रांसिस जेवियर के मिशनरियों की सोसायटी के लिए श्रेष्ठ प्रतिनिधि बनाया गया था और 2006 में पोंटिफिकल के एक अधिकारी संस्कृति परिषद.उन्हें 53 साल की उम्र में 9 जुलाई 2014 को रांची का सहायक बिशप नियुक्त किया गया था और 3 अगस्त 2014 को बिशप नियुक्त किया गया था। वह मार्च 2016 से जून 2019 तक सीबीसीआई के महासचिव थे। वह 35 साल से पुजारी हैं और 9 साल के लिए बिशप.थिओडोर मैकरेनहास, रांची के सहायक बिशप और डाल्टनगंज के अपोस्टोलिक प्रशासक हैं.

आलोक कुमार



बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की गई

 गया. बाल विकास परियोजना, गुरारू में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिलेट कार्यशाला का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गया एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गुरारू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिसमें सभी कर्मी उपस्थित थे.

    इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं पोषण ट्रैक्टर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिका ,डाटा ऑपरेटर एवं प्रखंड समन्वयक को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की गई.

   जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा पीएमएमवीवाई योजना में सरकार द्वारा किए गए परिवर्तन के बारे में बताया गया. साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी एंट्री शतप्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया गया. राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना जिसका मुख्य उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना एवं उनके बेहतर विकास को प्रेरित करना है उसके लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ देने के लिए निर्देश दिया गया.

   वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है,  अतः मोटे अनाज के प्रयोग को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किए जाने के लिए भी उपस्थित समुदाय को प्रेरित किया गया.इस अवसर पर जिला समन्वयक सबा सुल्ताना भी मौजूद रही.


आलोक कुमार

बुधवार, 7 जून 2023

ओम साई अल्ट्रासाउंड का बोर्ड लगा हुआ था



गया.अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गया श्री राजेश कुमार द्वारा दिनांक 07.06.2023 को वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत नारायण अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी एवं फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गौतम अल्ट्रासाउंड, भारत अल्ट्रासाउंड, सौरभ अल्ट्रासाउंड, पल्लवी अल्ट्रासाउंड एवं ओम साई अल्ट्रासाउंड तथा बालाजी अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी.

     जांच के क्रम में सौरभ एवं पल्लवी अल्ट्रासाउंड बंद पाया गया. जांच के समय ओम साई अल्ट्रासाउंड का बोर्ड लगा हुआ था, परन्तु उसके स्थान पर बालाजी अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जा रहा था.

        बालाजी अल्ट्रासाउंड के जॉच के क्रम में पाए गए अनियमितता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गयी.


आलोक कुमार

मंगलवार, 6 जून 2023

वित्तीय वर्ष 2021-22 में चयनित सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका

  


बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा-पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी.

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, श्री अनिल कुमार सहित अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला खादी पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

     समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा बताया गया कि पीएमईजीपी योजनान्तर्गत कुल लक्ष्य 388 के विरूद्ध 400 आवेदन विभिन्न बैंकों में अग्रसारित किए गए तथा बैंकों द्वारा 42 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 112 आवेदन बैंकों द्वारा विभिन्न कारणों से लौटा दिया गया है.

      जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के विरूद्ध कम से कम तीन गुणा आवेदन माह जून के अंत तक कराना सुनिश्चित करें ताकि बैंक जुलाई माह के अंत तक शत-प्रतिशत स्वीकृति कर पाएं.

    पीएमएफएमई समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि कुल लक्ष्य 264 के विरुद्ध 488 आवेदन बैंकों को अग्रसारित किए गए हैं जिसमें से 12 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं जबकि 104 आवेदन विभिन्न बैंकों द्वारा रद्द कर दिया गया है.

      जिलाधिकारी द्वारा इस योजना में भी ज्यादा से ज्यादा आवेदन सृजन  के लिए   महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया तथा बैंकों को माह जुलाई के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्देशित किया गया.

     महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में चयनित सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है तथा कुल-596 में से 525 लाभुकों को द्वितीय किस्त जबकि 140 लाभुकों को तृतीय किस्त प्रदान किया गया है. उन्होंने बताया कि अद्यतन निर्देश के आलोक में इकाई चालू होने के उपरांत ही तृतीय किस्त का भुगतान होना है.विद्युत कनेक्शन के अभाव में तृतीय किस्त के भुगतान में विलंब हो रही है.

जिलाधिकारी द्वारा विद्युत कनेक्शन में आ रही कठिनाईयों को दूर करने के लिए महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया.


आलोक कुमार

सोमवार, 5 जून 2023

बिहार के आम नागरिकों के व्यापक हित में फिल्म को प्रदर्शन पर रोक लगाया जाय

  पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य कुमार पासवान ने सावरकर फिल्म को बिहार में प्रतिबंधित करने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से की है.

   श्री पासवान ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर के एक विवादित शख्स जो माफीवीर के नाम से जाने जाते हैं विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पूर्व ही रिलीज हुई है जिसे देखने के बाद साफ-साफ पता चलता है कि इसमें तथ्यों और इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गयी है.

     उन्होंने कहा कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सामाजिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा है.यह फिल्म विवादों से परिपूर्ण है.नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का पूरा परिवार इस फिल्म के टीजर को लेकर आपत्ति व्यक्त कर रहा है। इस फिल्म में सावरकर के हिंदुत्ववादी सिद्धान्तों की सराहना की गयी है. इस फिल्म से युवा पीढ़ी गुमराह हो सकती है. फिलहाल इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख अभी तय नहीं है.

  श्री पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बिहार के आम नागरिकों के व्यापक हित में बिहार में इस फिल्म को प्रदर्शन पर रोक लगाया जाय.

आलोक कुमार

शनिवार, 3 जून 2023

मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश

 *  मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश

* नेता कार्यकर्ता बनकर काम करें तभी सबका भला-अखिलेश


पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि व्यावहारिक तौर पर मेरी पारी की शुरुआत आज होती है.उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पारी कितनी लम्बी है यह महत्वपूर्ण नहीं, पारी असरदार होनी चाहिये तभी यादगार बनती है. और बिहार में कांग्रेस को एक असरदार पारी की बेहद जरूरत है. मैं आप लोगों के सहयोग से इस पारी को यादगार बनाना चाहता हूँ.

     डा0 सिंह आज यह बात पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करना चाहता हूँ और साफ बात करना चाहता हूँ. उन्होंने जिला अध्यक्षों को हिदायत दी कि अगर काम में किसी तरह की कोताही बरती गयी तो किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा चाहे उसकी पहुंच कही तक हो.बैठक के दौरान रेल दुर्घटना में मारे गये सैकड़ों लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

     डा0 सिंह ने एक पांच सदस्यीय निगरानी कमिटी के गठन की बात की जो जिला अध्यक्षों के कार्य को एवं उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखेगी. उन्होंने दुख जताया कि आज लोग नेता बनना चाहते हैं कार्यकर्ता नहीं. उन्होंने कहा कि अगर नेता कार्यकर्ता बन जाय तो देश,समाज एवं पार्टी सबका भला होगा.

    उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस इसलिए कमजोर हुई क्योंकि हमसे जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में चूक हो गयी.

     पार्टी आलाकमान की ओर से आये राष्ट्रीय महासचिव श्री तारिक अनवर, पर्यवेक्षक के रूप में आये अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री शक्ति सिंह गोहिल, बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी श्री भक्त चरण दास खासतौर की उपस्थिति में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने जिला अध्यक्षों को माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा.

     पार्टी जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी श्री भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार में कांग्रेस नम्बर-1 पार्टी बनेगी और इसलिए सारे जिला अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा रहना चाहिए.  

     जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के महासचिव श्री तारिक अनवर ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना एक स्वाभाविक बात है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए.

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश से पंचायत की ओर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के अलावे  नवनियुक्त  विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा,पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, विधायक इजहारूल हुसैन, अजय कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार पाण्डेय, निर्मल वर्मा सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे.


आलोक कुमार

कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान



* डॉ शकील अहमद खान चुने गए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता

* कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक का आज आयोजन किया गया.इस बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता के रूप कदवा के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुना गया.

   बैठक की शुरुआत में उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया.

     कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व बिहार प्रभारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहें. साथ ही इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास सहित एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद रहें.बताते चले कि विधायकों व विधान पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले के कारण चुनाव के बगैर ही डॉ शकील अहमद खान को निर्विरोध विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया.कांग्रेस के विधानमंडल दल के पूर्व नेता अजीत कुमार शर्मा के कार्यकाल की सभी उपस्थित सदस्यों ने तारीफ की.

   इस बैठक में विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, डॉ शकील अहमद खान, मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक विजय शंकर दूबे, राजेश कुमार, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, आनंद शंकर,अजय कुमार सिंह,सिद्धार्थ सौरभ,इजहारूल हुसैन,संतोष कुमार मिश्र,नीतू कुमारी, राजीव कुमार, छत्रपति यादव,विश्वनाथ राम सहित मौजूद रहें.


आलोक कुमार

वयोवृद्ध सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को श्रद्धांजलि अर्पित

  


पटना.आप कहेंगे कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और कंग्रेगेशन ऑफ़ जीसस पटना प्रोविंस के सिस्टरों के साथ प्रगाढ़ संबंध कैसे विकसित हो गया! इस संबंध में सिस्टर सरिता ने बताया कि लालू प्रसाद यादव पहले भी यहां आ चुके हैं.आज वयोवृद्ध सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं.

 एसजेजी के सिस्टरों ने बताया कि सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर का जन्म 1932 में उत्तराखंड में हुआ था.उनका निधन 02 जून 2023 को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट बांकीपुर,

पटना में हो गया है. वह 91 वर्ष की थीं. अंतिम संस्कार का मिस्सा 03 जून 2023 को शाम 04ः00 बजे से किया गया.पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा और अन्य पुरोहितों ने मिलकर एसजेजी प्रो-कैथेड्रल, बांकीपुर में मिस्सा अर्पित किये.अपने परिसर में ही सिस्टर का दफन कर दिया गया.

इसके पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आकर सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.बता दें कि प्रारंभ में एसजेजी के सिस्टरों के द्वारा सेंट मेरी स्कूल संचालित किया जाता था.जिसमें गरीब और ईसाई समुदाय के बच्चे पढ़ते थे.इसमें सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड की अहम भूमिका थी. सिस्टर और अन्य ईसाई नौजवानों के द्वारा क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस समारोह मनाया जाता था.इसमें जोसेफ फ्रांसिस बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर संचालन करते थे.

एसजेजी के सिस्टरों का कहना है कि 2021 की बात है.जब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के मामले में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए थे और वहां से निकलने के बाद रास्ते में सोनी सिंह ने बताया कि सिस्टर नीलिमा बीमार हैं.सिस्टर आपको याद कर रही हैं.उनके कहने पर लालू जी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और संत जोसेफ स्कूल के मैरी वार्ड में वहां की सिस्टर से मिलने चले गए और बैठ कर बात की.

   लालू ने मैरी वार्ड में बीमार सिस्टर नीलिमा से मुलाकात की.सिस्टर रेशमी सहित कई लोगों से मुलाकात की.सिस्टर ने बताया कि हम लोगों को परिवार की तरह मानते रहे हैं लालू प्रसाद. सिस्टर नीलिमा ने बताया कि लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद बहुत अच्छा लगा.सिस्टर सरिता ने बताया कि लालू प्रसाद पहले भी यहां आ चुके हैं.

इसलिए मुलाकात अच्छी रही.लालू प्रसाद लंबे समय तक बिहार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए बहुत सारे लोगों को वे जानते हैं.    अब तो और संबंध प्रगाढ़ हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र तेजस्वी यादव ने अपने लंबे समय के दोस्त रेचल गोडिन्हो से 9 दिसंबर 2021 को शादी कर ली.वह हरियाणा के रेवाड़ी के एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती थीं और बचपन से ही दिल्लीमें  रह रही हैं. रेचल और तेजस्वी ने नई दिल्ली के आरके पुरम में डीपीएस स्कूल में एक साथ पढ़ाई की. शादी के बाद रेचल ने अपना नाम राजश्री रख ली हैं.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...