शनिवार, 3 जून 2023

मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश

 *  मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश

* नेता कार्यकर्ता बनकर काम करें तभी सबका भला-अखिलेश


पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि व्यावहारिक तौर पर मेरी पारी की शुरुआत आज होती है.उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पारी कितनी लम्बी है यह महत्वपूर्ण नहीं, पारी असरदार होनी चाहिये तभी यादगार बनती है. और बिहार में कांग्रेस को एक असरदार पारी की बेहद जरूरत है. मैं आप लोगों के सहयोग से इस पारी को यादगार बनाना चाहता हूँ.

     डा0 सिंह आज यह बात पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करना चाहता हूँ और साफ बात करना चाहता हूँ. उन्होंने जिला अध्यक्षों को हिदायत दी कि अगर काम में किसी तरह की कोताही बरती गयी तो किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा चाहे उसकी पहुंच कही तक हो.बैठक के दौरान रेल दुर्घटना में मारे गये सैकड़ों लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

     डा0 सिंह ने एक पांच सदस्यीय निगरानी कमिटी के गठन की बात की जो जिला अध्यक्षों के कार्य को एवं उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखेगी. उन्होंने दुख जताया कि आज लोग नेता बनना चाहते हैं कार्यकर्ता नहीं. उन्होंने कहा कि अगर नेता कार्यकर्ता बन जाय तो देश,समाज एवं पार्टी सबका भला होगा.

    उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस इसलिए कमजोर हुई क्योंकि हमसे जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में चूक हो गयी.

     पार्टी आलाकमान की ओर से आये राष्ट्रीय महासचिव श्री तारिक अनवर, पर्यवेक्षक के रूप में आये अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री शक्ति सिंह गोहिल, बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी श्री भक्त चरण दास खासतौर की उपस्थिति में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने जिला अध्यक्षों को माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा.

     पार्टी जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी श्री भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार में कांग्रेस नम्बर-1 पार्टी बनेगी और इसलिए सारे जिला अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा रहना चाहिए.  

     जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के महासचिव श्री तारिक अनवर ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना एक स्वाभाविक बात है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए.

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश से पंचायत की ओर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के अलावे  नवनियुक्त  विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा,पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, विधायक इजहारूल हुसैन, अजय कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार पाण्डेय, निर्मल वर्मा सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...