मंगलवार, 8 अगस्त 2023

1 से 8 अगस्त तक पोस्टकार्ड अभियान चला

 मुजफ्फरपुर.एकता परिषद उत्तर बिहार कुढ़नी, मुजफ्फरपुर के  द्वारा 1 अगस्त से 8 अगस्त 2023 तक पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया. आज अंतिम दिन दरियापुर काफेन एवं चंद्र हटी पंचायत के ग्राम इकाई के सदस्यों द्वारा 230 पोस्टकार्ड के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया गया.उनसे निवेदन किया गया कि महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, विनोबा भावे एवं जयप्रकाश नारायण के प्रयास से  स्थापित गांधी विरासत सर्व सेवा संघ के भवनों पर उत्तर रेलवे ने जबरन कब्जा कर लिया है,उक्त कार्रवाई से महापुरुषों की प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचा है द्वय राष्ट्रीय नेताओं से आग्रह किया गया कि इस ओर हस्तक्षेप कर सर्व सेवा संघ की परिसंपत्ति को वापस कराया जाए.

एकता परिषद बिहार का पोस्टकार्ड अभियान

गांधी विचार और विरासत से छेड़छाड़ अच्छी बात नहीं है. ऐसी किसी कोशिश के खिलाफ व्यापक जनमत तैयार किया जाना चाहिए. ऐसी परिस्थिति आने पर बेरोजगार युवाओं एवं गरीबों को आगे आना चाहिए. क्योंकि बेरोजगारी तथा गरीबी का पूर्ण निदान गांधी विचारधारा में निहीत है.अभी, कुछ दिन पूर्व, गांधी विचारधारा से जुड़ी संस्था सर्वसेवा संघ के बनारस स्थित प्रकाशन भवन पर उ.रेलवे ने बलपूर्वक अवैध कब्जा जमा लिया. आचार्य विनोबा भावे, डॉ.राजेन्द प्रसाद., जयप्रकाश नारायण, लालबहादुर शास्त्री के प्रयास से स्थापित संस्थान पर, अपूर्ण दस्तावेज का बहाना बनाकर, कब्जा जमा लेना अनुचित था.   वाराणसी स्थित गांधी विरासत को हड़पने के प्रयास का, गांधीवादी जनसंगठन एकता परिषद ने राष्ट्र से बिहार स्तर तक पुरजोर विरोध किया है, और करती रहेगी.    

  इस संदर्भ में  राजघाट में जेपी प्रतिमा के समक्ष चलने वाले सत्याग्रह में एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप प्रियदर्शी, बिहार के संयोजक एवं सचिव सहित बिहार से 16 साथी शामिल हुए.समर्थन में बिहार के मुजफ्फरपुर में सत्याग्रह हुआ, कटिहार में परिचर्चा का आयोजन किया गया, भोजपुर में एकता महिला मंच के प्रयास से उपवास सह-धरना हुआ जिसमें महिला मंच की राष्ट्रीय नेत्री मंजुला डुंगडुंग शामिल रहीं. 

   अन्य जिलों में बैठक करके गांधी-विरासत बचाओ अभियान का समर्थन किया गया.एकता परिषद बिहार की ओर से गांधी संस्थानों से छेड़छाड़ के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ‘पोस्टकार्ड अभियान‘ चलाया गया. व्यक्तिगत स्तर पर एवं सामूहिक आयोजनों के माध्यम से पीएम तथा यूपी के सीएम के नाम पोस्टकार्ड भेजे गये. सामूहिक आयोजनों में मुजफ्फरपुर एवं कटिहार ने बढ़चढ़ कर रुचि दिखाई और क्रमशः पाँच एवं तीन आयोजन कर लगभग साढ़े आठ सौ पोस्ट कार्ड डाकघरों में जमा किया.इस बात की जानकारी विजय गोरैया, एकता परिषद बिहार के पदाधिकारी न दी है.


आलोक कुमार


 

मुख्यमंत्री को सौंपा गया पत्र

  

पटना.बारसोई गोलीकांड के मद्देनजर भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और वहां की स्थिति से अवगत कराया. विदित हो कि विगत 26 जुलाई को बिजली के सवाल पर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस गोली में दो लोगों की हत्या हुई थी. इस विधानसभा से माले विधायक लंबे समय से जीतते आ रहे हैं.

बारसोई की घटना से मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराते हुए महबूब आलम ने कहा कि घटना के लिए मूल रूप से प्रशासन जिम्मेदार है. उलटे आम लोगों को फंसाया जा रहा है. इसलिए मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए. उन्होंने एसडीएम व डीएसपी पर कार्रवाई करने, सभी फर्जी मुकदमों की वापसी, बिजली की गारंटी करने और मृतक परिजनों व घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग की. मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.


मुख्यमंत्री को सौंपा गया पत्र


भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को प्रेषित पत्र में खुलासा किया है कि विगत 26 जुलाई 2023 को घटित बारसोई गोलीकांड पहली नजर में प्रशासनिक विफलता का  उदाहरण है. बारसोई में विगत एक महीने से बिजली की समस्या जारी थी. आम लोग लोड शेडिंग से परेशान थे. मुझे जब इसका पता चला तो 24-25 जुलाई मेरे द्वारा शालमारी विद्युत स्टेशन पर धरना भी दिया. तब मुझे खुद पता चला कि स्टेशन से 33000 वोल्ट की बजाए टेक्निकल कारणों से 24000 वोल्ट ही निकल रहा है, जिसके कारण समस्याएं खड़ी हो रही थीं.

           बिजली की समस्या से त्रस्त स्थानीय लोगों ने 26 जुलाई को बारसोई में एक विशाल धरने का आयोजन किया गया था. आयोजकों ने प्रशासन से इसकी लिखित अनुमति भी ले रखी थी. लोगों में काफी आक्रोश था. इसलिए मैंने खुद  डीएसपी को टेलीफोनिक सूचना देकर सचेत किया था कि मामले को प्रशासन ठीक से डील करे. बावजूद, प्रशासन ने अपनी ओर से किसी भी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति नहीं की और मामले को काफी हलके ढंग से लिया, जिसके कारण 26 जुलाई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. यदि प्रशासन का कोई आदमी आंदोलनकारियों का मेमोरेंडम ले लेता, तो संभवत यह घटना नहीं घटती. प्रशासन ने बिना किसी चेतावनी, आंसू गैस अथवा हवाई फायरिंग के सीधे हत्या के मकसद से गोली चलाई, जिसमें खुर्शीद व सोनू साह की मौत हो गई और नेयाज जख्मी हो गया. खुर्शीद को सीने में गोली लगी जबकि सोनू साह के सीधे मस्तक में गोली लगी. नेयाज की आंख पूरी तरह डैमेज हो गई है और फिलहाल उनका इलाज सिलीगुड़ी में चल रहा है.

       हमारी पार्टी की एक उच्चस्तरीय जांच टीम ने 28 जुलाई को घटनास्थल के साथ-साथ मृतक सोनू साह के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय सोनू साह सीए का छात्र है. उसका बड़ा भाई मोनू साह बिजली विभाग में ठेके पर काम करता है. भगदड़ की खबर सुनकर वह अपने छोटे भाई उदित के साथ मां के कहने पर बड़े भाई मोनू को लाने गया था. सोनू अपने दोनों पॉकेट में हाथ डालकर खड़ा ही था कि एक गोली आकर सीधे उसके मस्तक में लगी और वह वहीं गिर गया व उसकी मौत हो गई. उसी दिन जिला प्रशासन ने अपना बयान बदलते हुए एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया. जिसमें यह दावा किया गया कि हत्याएं भीड़ के बीच में से ही किसी की गोली चलाने से हुई है. लेकिन हमारा मानना है कि खुर्शीद की जहां मौत हुई वह बिलकुल बिजली विभाग और अनुमंडल कार्यालय की जद में था. प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें यह बताया कि बिजली विभाग और अनुमंडल कार्यालय पर उपस्थित पुलिस ने ही गोली चलाई. जांच टीम ने पाया कि प्रशासन के बयान के विपरीत इन दोनों जगह से यदि पुलिस अपने थ्री नॉट थ्री से गोली चलाती है तो किसी की भी मौत हो सकती है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सही-सही सामने आ जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या पुलिस की गोली से हुई है अथवा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा. लेकिन प्रशासन ने उलटे सभी आयोजनों और मृतकों पर भी गंभीर किस्म के मुकदमे थोप दिए हैं. यहां तक कि जो लोग उस दिन धरना में शामिल नहीं थे, उनपर भी मुकदमा कर दिया गया है.


हमारा यह भी कहना है कि बारसोई में हाल के दिनों में भाजपा-आरएसएस द्वारा अशांति फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है. इसकी भी जांच जरूरी है.


अतः हम आपसे मांग करते हैं कि


1. बारसोई गोलीकांड की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए.

2. आयोजकों व मृतकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं.

3. बारसोई के एसडीएम और डीएसपी को तत्काल हटाया जाए.

4. मृतक परिजनों और घायलों को उचित  मुआवजा दिया जाए.

5. बारसोई में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए.


आलोक कुमार

सोमवार, 7 अगस्त 2023

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को

  

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को

पटना.राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को है.युवा सम्मेलन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के द्वारा आयोजित किया जाएगा.युवा सम्मेलन का पूर्व मुख्यमंत्री उदघाटनकर्ता जीतन राम मांझी एवं पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि होंगे.

 इस बात की जानकारी देते हुए ‘हम‘ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज की अध्यक्षता में 9 अगस्त को भारतीय नृत्य कला मंदिर में समय 11ः00 बजे राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित की गई है.

      युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० कमाल प्रवेज की अध्यक्षता में होने वाली राष्ट्रीय युवा परिषद कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता श्री जीतन राम मांझी एवं मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा० संतोष कुमार सुमन पार्टी के विधायक एवं बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों सहित बिहार प्रदेश के कोने-कोने से भारतीय नृत्य कला मंदिर में होने वाली राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में शामिल होंगे और राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी राजेश निराला यादव के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

आलोक कुमार                         

शिलापट में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी का कहीं भी नाम नहीं

 पटना.बिहार की राजधानी पटना से करीब पैंतीस किलोमीटर दूर तारेगना एक छोटा सा क़स्बा है, जो आर्यभट्ट की कर्मस्थली मानी जाती है. यही रहकर आर्यभट्ट ने आकाश में ग्रह-नक्षत्र और तारों की स्थिति का अध्ययन किया था और इसलिए इसका नाम तारेगना पड़ गया. तारेगना एकाएक वर्ष 2009 के जुलाई महीने में उस समय चर्चा में आया, जब अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा ने तारेगना पर एक रिपोर्ट छापी. इस रिपोर्ट में कहा गया कि तारेगना से 22 जुलाई का खग्रास यानी पूर्ण सूर्यग्रहण के बखूबी देखा जा सकेगा. इस रिपोर्ट के बाद दुनियाभर से खगोल वैज्ञानिक और पर्यटक तारेगना पधारे, लेकिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण वो यहां पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देख सके और उन्हें निराशा हाथ लगी.

             मसौढी विधायक रेखा देवी का कहना है कि यह क्षेत्र विशेष है.यहां पर 2019 में आरओबी बनना था. इसका शिलान्यास किया गया.क्षेत्र विशेष रहने के बावजूद भी आरओबी का उद्घाटन 4 साल के बाद भी नहीं किया गया. जो अत्यंत ही दुख की बात है.

   उन्होंने कहा कि अब देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. इनका नया लुक भी सामने आ गया है. रेल मंडलों की बात करें तो ये सोनपुर, समस्तीपुर, दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर और धनबाद डिवीजन से जुड़े हुए हैं. जिनमें दानापुर रेल मंडल के 13 स्टेशन शामिल हैं.

    उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तारेगना रेलवे स्टेशन की विकास के लिए 19 करोड़ 23 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. ताकि ये बिल्कुल न्यू लुक में दिखे.पटना से सटे इस स्टेशन का ऐतिहासिक महत्व है. तारेगना स्टेशन का विकास शिलान्यास समारोह के शिलापट में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी का कहीं भी नाम नहीं था.

  इस बीच पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया. उस शिलान्यास समारोह में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी नाराज हो गईं. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिलान्यास समारोह के शिलापट में मसौढ़ी विधायक का कहीं भी नाम नहीं है. ऐसे में यह मसौढ़ी विधायक का अपमान है. अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित तारेगना रेलवे स्टेशन का भव्य रूप में विधिवत शिलान्यास किया गया.

रेखा देवी ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि अमृत भारत स्टेशन एक चुनावी मुद्दा है आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी यह चुनावी हथकंडा अपना रही है. उन्होंने कहा कि बीते 2019 वर्ष में इसी मसौढ़ी के तारेगना में आरओबी बनना था. 2019 में शिलान्यास हुआ लेकिन आज तक उद्घाटन नहीं हुआ. ऐसे में यह अमृत भारत स्टेशन जिसका शिलान्यास हुआ है इसका उद्घाटन होगा कि नहीं पता नहीं. मोदी सरकार का 9 साल बेमिसाल नहीं 9 साल बेमतलब का साल रहा है.

   इस मौके पर पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव, मसौढ़ी विधायक रेखा देवी, दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम, सीनियर डीईन समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे.


आलोक कुमार

देश में कानून का राज चलता है

 


* न्याय को ठगना मोदी के लिए मुमकिन नहीं-डा0 अखिलेश


पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल किये जाने के बाद मोदी सरकार की षड़यंत्रकारी प्रवृति पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री समझते थे कि मोदी है तो मुमकिन है इसलिए तरकीब लगाकर भारत के संसदीय व्यवस्था में सेंध लगा पाएगी, न्यायिक व्यवस्था को ठगने में कामयाब हो जायेंगे.लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया कि यह मुमकिन नहीं. इस देश में कानून का राज चलता है कोई कितना भी अहंकारी शासक क्यों न हो न्याय की चौखट पर फिसड्डी साबित होता है. मोदी जी इस बात को भूल गये थे इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आईना दिखाया.

डा0 सिंह ने राहुल के संसद वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संसद में फिर से मोदी को राहुल जी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा, जिससे भागने के लिए उन्होंने हर तरकीब अपनायी. उन्होंने कहा कि मोदी ने राजनीति दुष्चक्र रचकर राहुल जी की सदस्यता खत्म करवाई थी. उन्होंने आगे कहा कि षड्यंत्र से सच्चाई नहीं छुपती. अब मोदी जी के पूंजीपति मित्रों का कच्चा चिट्ठा संसद में खुलेगा और मोदी, अडानी सांठगांठ के पीछे की कहानी देश जान पायेगा.

डा0 सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आज लोकसभा स्पीकर द्वारा राहुल जी की सदस्यता बहाल किये जाने के बाद यह साबित हो गया कि भारत के संसदीय व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना मोदी की  कुटिल चाल थी जो नाकाम हो गया.

उधर आज राहुल गांधी की संसद वापसी की खबर आते ही पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में एकत्रित कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. वहां एकत्रित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और राहुल के समर्थन में नारे बुलंद कर अपनी खुशी का इजहार किया.

इस जश्न में शरीक होने वाले नेताओं में ब्रजेश पांडेय, निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, ज्ञान रंजन, अबू तमीम, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मृणाल अनामय,सरदार गुरदयाल सिंह,विमलेश तिवारी, निधि पांडेय आदि.


आलोक कुमार


 

रविवार, 6 अगस्त 2023

हम छोड़कर आए इन सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत

* जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम पार्टी  में   मची भगदड़


पटना।  बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रखर नेतृत्व का असर दूसरे दलों पर भी अब दिखाई देने लगा है। इसके परिणाम स्वरूप हम के गोपालगंज जिला अध्यक्ष हसीब अख्तर खां के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्षों समेत तमाम पदाधिकारी आज कांग्रेस में शामिल हो गये। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने हम छोड़कर आए इन सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी। जो नेता हम छोड़कर कांग्रेस में आये उनमें प्रमुख हैं - शमसुल सरीन, प्रमोद कुमार, रहमत अली, राकेश कुमार तिवारी, सत्तार अली, डा0 विनोद यादव, मोती जयसवाल, कमरूद्दीन अंसारी।

इसके अलावा चम्पारण के लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं नेत्री डा0 कुमकुम सिंहा ने भी कांग्रेस के नये कलेवर प्रभावित होकर आज इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली।

 


आलोक कुमार 

मोदी सरकार के अधीन हमारी बहू-बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़

 

* मोदी सरकार महिलाओं की अस्मत पर ग्रहण-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

*मोदी के अहंकार पर चला सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना। अन्धकार चाहे जितना साजिश कर ले सूरज की किरण को रोशन होने से नहीं रोक सकता। मोदी के अहंकार पर बुलडोजर चलाकर सुप्रीम कोर्ट ने इसी सत्य को साबित किया है।

उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित बिहार महिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष के शपथग्रहण व अभिनन्दन समारोह में कही।

    बेगम शरबत जहां फातिमा आज बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण की। इस अवसर पर बोलते हुए डा0 सिंह ने कहा कि महिला देश की आधी आवादी है फिर भी मोदी सरकार के अधीन हमारी बहू-बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मणिपुर में जो हुआ उससे पूरी मानवता शर्मसार हुई। इससे पहले महिला पहलवानों के साथ भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अश्लील हरकत की लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। डा0 सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के अधीन देश की महिलाओं की इज्जत और आबरू महफूज नहीं है। सच कहूं तो मोदी सरकार महिलाओं की अस्मत पर ग्रहण की तरह है। ऐसी स्थिति में हमारे महिला संगठन की भूमिका अहम हो जाती है। देश की महिलाओं को हमारे सशक्त प्रतिनिधित्व की जरूरत है।  

        उन्होंने कहा कि मोर्चा संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी की जान होती है। उसके बगैर पार्टी निष्प्रभावी दिखती है। यही कारण है कि देश में एक भी राजनीतिक दल ऐसा नहीं जो बिना मोर्चा संगठनों के व्यवस्था परिवर्तन की बात सोच सके। कांग्रेस को धारदार बनाने के लिए मोर्चा संगठनों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है।

      मौके पर मौजूद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नट्टा डिसूजा ने मोदी सरकार को महिला विरोधी करार देते हुए महिलाओं से अपील की कि वो अपनी संगठन शक्ति मजबूत करें ताकि मोदी सरकार को उखाड़ फेका जाए।बिहार प्रभारी सचिव अजय कपूर ने भी इस अवसर पर बिहार के कोने-कोने से आई महिलाओं को सम्बोधित किया।

       मंच का संचालन बी0पी0सी0सी0 के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने किया। इसके अलावा निम्नलिखित वरिष्ठ नेता शामिल थे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, बिहार सरकार के मंत्री मो0 अफाक आलम, विधायक बिजेन्द्र चौधरी, आनन्द शंकर सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, नूतन पाण्डेय, महिला नेत्री अनोखा देवी, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गरीब दास, एन0एस0यू0आई0 अध्यक्ष चुन्नू सिंह, निर्मलेन्दु वर्मा,  राजेश राठौड़, प्रदेश सहकारिता विभाग के अध्यक्ष राजनन्दन कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, कुमार आशीष, असित नाथ तिवारी इत्यादि।  


आलोक कुमार


शनिवार, 5 अगस्त 2023

भारत के नवयुवा पीढ़ी में कांग्रेस की विचारधारा का बीजारोपण किया जा सके

  सेवादल यंग ब्रिगेड कांग्रेस का बी0एस0एफ-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना.सेवा दल एक मोर्चा संगठन है और इसका यंग ब्रिगेड मोर्चे पर तैनात लोगों की पहली कतार में खड़े होने वाले लोग हैं. कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने यंग ब्रिगेड की स्थापना 20 अगस्त,2018 को इसलिए की थी ताकि भारत के नवयुवा पीढ़ी में कांग्रेस की विचारधारा का बीजारोपण किया जा सके.

    उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रथम राज्य स्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यंग ब्रिगेड की जिम्मेवारी ठीक वही है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बी0एस0एफ की होती है.आज सेवादल यंग ब्रिगेड के पांच वर्ष पूरा होने पर इसे संकल्प दिवस के रूप में पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाया गया.

इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का रीढ़ है और इसका महत्व मुझको तब समझ में आयी जब मैं बांका के मंदार पर्वत से पटना के गांधी मैदान की पदयात्रा पर निकला था. सेवादल के कार्यकर्ताओं ने हाड़ हिला देनेवाली ठंढ में भी अपने अनुशासन से डिगे नहीं और न हमलोगों को डिगने दिया.

     आज इस मौके पर डा0 शकील अहमद खान, डा0 मदन मोहन झा, कृपानाथ पाठक, विधायक विश्वनाथ राम, विजेन्द्र चौधरी, कौकब कादरी, बृजेश प्रसाद मुनन, राज कुमार राजन, डा0 चन्द्रिका प्रसाद यादव, निर्मल वर्मा, आलोक हर्ष, आदित्य कुमार पासवान, डा0 संजय यादव प्रभात द्विवेदी, राज किशोर सिंह, अफरोज खान, ब्रजेश पांडेय, इत्यादि नेता शामिल थे.


 आलोक कुमार

देश में कानून का राज, साजिशकर्ता होगा नाकाम – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह

 

* देश में कानून का राज, साजिशकर्ता होगा नाकाम – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह

* मोदी के साजिश का हुआ पर्दाफाश – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह

* कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मनाया प्रदेशभर में जश्न, प्रदेश कार्यालय में आज भी बंटी मिठाइयां

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने राहुल गाँधी के मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आज मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जो लोग ये समझते थे कि देश की न्यायिक व्यवस्था को तोड़ मरोड़ कर मनचाहा परिणाम प्राप्त कर लेंगे ये उनकी ग़लतफ़हमी थी.आज उनको मुँह की खानी पड़ी है. मोदी के साजिश का पर्दाफाश हो चुका है.  देश में क़ानून का राज चलता है, साजिश करनेवाले कामयाब नहीं हो पायेंगे. डॉ. सिंह ने ये बातें आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही.

           इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता. हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र पूंजीपतियों द्वारा देश को पहुँचाये जा रहे आर्थिक नुकसान के खिलाफ संसद में संयुक्त संसदीय समिति की मांग की थी और इसी से घबड़ाये प्रधानमंत्री ने उनके खिलाफ मैनेजमेंट करके गुजरात में केस दर्ज कराया और सदन से उन्हें दूर रखने की साजिश रचे. माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हमारे नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता के साथ आवास भी पुनः बहाल किया जाएगा.प्रेस के साथियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लड्डू खिलाकर इस फैसले को ऐतिहासिक और लोकतंत्र की रक्षा करने वाला बताया.

       इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में मंच पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधानसभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, विधायक व सचेतक राजेश कुमार, विधायक नीतू सिंह, विजेंद्र चौधरी, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र,  वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, निर्मलेन्दु वर्मा, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.


आलोक कुमार 

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया

 गया. जनता दरबार स्थगित रहने के बावजूद समाहरणालय में कई व्यक्तियों को आए देखते हुए ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने उनकी समस्याओं को सुना. आज जनता दरबार में आये हुए लगभग 150 व्यक्तियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

       आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है.

           जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास / मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए अग्रेतर कार्य करने का निर्देश दिया.

       जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी बटवारा, अतिक्रमण, जमीन संबंधी दिक्कते आदि से संबंधित आवेदन दिए. उन सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में थाना स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबंधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए निराकरण कराने का निर्देश दिए.           

जनता दरबार में जमीन से संबंधित अत्यधिक मामले को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने आए आवेदनों को सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि अच्छे तरीके से आए आवेदनों को जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के लिए आदेशित करें. इसके साथ ही प्राप्त कई आवेदनों के विरुद्ध वरीय पदाधिकारी नामित कर जांच के लिए निर्देशित किया है। साथ ही जांच पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदन को अधिकतम 7 दिनों में जांच करते हुए दोषी कर्मी/ पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रेषित करें.

             जनता दरबार में कई व्यक्ति परिमार्जन के संबंध में आवेदन दिए जिस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि परिमार्जन के लिए लंबित आवेदनों को तेजी से निष्पादन करें.

             जनता दरबार के सुनवाई में आपदा विभाग के तहत विभिन्न लंबित आवेदन के विरुद्ध जांच करते हुए जिला आपदा पदाधिकारी उसे तेजी से अनुपालन करवाये.

             जनता दरबार में बिजली विभाग के बिजली बिल ज्यादा आने, घर का बिजली कनेक्शन जोड़ने सहित अन्य मामले पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बिजली पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों को जांच करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बिजली बिल ज्यादा आना तथा एवरेज बिल आना इत्यादि के मामले ज्यादा आ रहे हैं, ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि उस एरिया के संबंधित जे०ई० से जांच करवाएं तथा खराब बिजली मीटर को बदलवाने का कार्य करे. जहां भी ज्यादा बिल आने की शिकायत है उसे जांच करवाकर मीटर बदले.

             जिले के कई जल स्रोतों यथा आहार, पाइन,  पोखर इत्यादि के जमीन को भरकर अतिक्रमण करने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है. ज़िला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि यदि आपके क्षेत्र से जल स्रोत में अतिक्रमण होने की सूचना मिलती है तो उसे तुरंत जांच कराएं इसके अलावा जिला पदाधिकारी तथा अन्य माध्यम से जो आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उसके आलोक में निश्चित तौर पर भौतिक रूप से निरीक्षण करें. उन्होंने कहा कि जल स्रोत के जमीन में कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो निरीक्षण के पश्चात तुरंत प्राथमिकी दर्ज करते हुए संबंधित जल स्रोत के भूमि को अतिक्रमण मुक्त करावे. इस कार्य में थोड़ी सी भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


आलोक कुमार

मुआवजे का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

 * जिला में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के तहत किये जा रहे भू-अर्जन कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

* मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप लगाकर भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश

* बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के 89 पथों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होगा शुरू, तीन अलग-अलग पैकेज के तहत निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में

नालंदा.जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज समीक्षा बैठक की.विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं- हिलसा बाईपास (पूर्वी), इस्लामपुर बाईपास, नूरसराय बाईपास, नूरसराय-सिलाव पथ, तेलमर नरसंडा सालेपुर पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (बख्तियारपुर- रजौली खंड) के फोरलेन निर्माण, भारतमाला परियोजना के तहत एनएच-119 डी (आमस-रामनगर) पथ,दरियापुर वीयर आदि परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्य की एक-एक कर समीक्षा की गई.

          हिलसा पूर्वी बाईपास के लिए 6 मौजे के 548 अवार्डी से लगभग 47 एकड़ भूमि अर्जित की गई है.इनमें से 447 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त की गई है. शेष लोगों से भी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मुआवजे का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

     इसलामपुर बाईपास के लिए 5 मौजे के 501 अवार्डी से लगभग 55 एकड़ भूमि अर्जित की गई है.इनमें से 326 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त  की गई है. शेष अवार्डी को भुगतान में तेजी लाने के लिए विशेष शिविर लगाकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने को कहा गया.

         नूरसराय बाईपास के लिए 3 मौजे के 152 अवार्डी से लगभग 23 एकड़ भूमि अर्जित की गई है, अबतक 140 अवार्डी द्वारा भुगतान प्राप्त किया गया है. नूरसराय-सिलाव पथ के लिए 16 मौजे के 1204 अवॉर्डी से लगभग 124 एकड़ भूमि अर्जित की गई है.इनमें से अबतक 826 अवार्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त की गई है.शेष को भी त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 तेलमर-नरसंडा- सालेपुर- पथ के लिए 11 मौजे के 945 अवार्डी में से 520 द्वारा भुगतान प्राप्त किया गया है. शेष को भी तेजी से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया.अन्य सभी परियोजनाओं के लिए भी भू-अर्जन से संबंधित लंबित मुआवजे के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. इसके लिए नियमित रूप से विशेष शिविर लगाकर भू धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा जरूरतमंद को एलपीसी निर्गत करने को कहा गया.

     माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में बिहार शरीफ शहर की सड़कों का जीर्णाेद्धार का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होने वाला है. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत  शहर की 89 सड़कों के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए तीन अलग-अलग पैकेज में निविदा की प्रक्रिया अंतिम  चरण में है.

      बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, संबंधित कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...