🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

‘कृतज्ञता जीवन की पूर्णता की राह खोलती है.‘ -मेलोडी बीट्टी


 आज सेंट माइकल्स हाई स्कूल में धन्यवाद दिवस  (2024-25) मनाया गयी


‘कृतज्ञता जीवन की पूर्णता की राह खोलती है.‘ -मेलोडी बीट्टी


पटना.सेंट माइकल्स हाई स्कूल ने एक धन्यवाद दिवस का आयोजित किया.यह समझा गया कि यह दिवस स्कूल प्रबंधन, माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों के साथ इकट्ठा होने और हमें मिले आशीर्वाद पर विचार करने का एक शानदार समय है.

       जो हमारे पूरे स्कूल को पूरे साल 2024-25 में मिले आशीर्वाद का प्रतिबिंब और अनुस्मारक है.प्रतिभाशाली छात्रों के शानदार प्रदर्शन का मुख्य फोकस मेधावी छात्रों के पुरस्कार वितरण (सत्र 2023-2024) के साथ-साथ कृतज्ञता और करुणा के बुनियादी मूल्यों और उन्हें विकसित करने के तरीकों को विकसित करना था.

       समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर (डॉ.) प्रकाश लुइस, एस.जे., निदेशक, जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च, और अन्य गणमान्य व्यक्ति के स्वागत से हुई.इसके बाद अंतरधार्मिक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया.प्राचार्य फादर. ए. क्रिस्टु सावरीराजन, एस.जे. ने सभा को संबोधित किया और शिक्षकों, अभिभावकों और मेधावी छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की. कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण प्रार्थना गीत के साथ हुई, जिसके बाद एक विशेष नाटक का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से कृतज्ञता और प्रशंसा साझा की. जैसा कि कहा जाता है, 'कृतज्ञता हमारे पास जो कुछ है उसे पर्याप्त में बदल देती है'. कार्यक्रम का समापन सेंट माइकल्स हाई स्कूल द्वारा आयोजित ओलंपियाड के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ हुआ.

     ज्ञातव्य है कि सेंट माइकल्स हाई स्कूल ने इस वर्ष से ओलंपियाड आयोजित करने का निर्णय लिया था.दो चरणों में इसे सफलतापूर्वक आयोजित कर विद्यालय ने पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उसे पूर्णता प्रदान की.विभिन्न विषयों के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की गई.समागम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.


आलोक कुमार

विख्यात संत जेवियर हाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका मार्टिना जेवियर का निधन


विख्यात संत जेवियर हाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका मार्टिना जेवियर का निधन

प्रदेश अध्यक्ष सहित नेताओं ने जताया शोक

 कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र आयान के असामयिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक


’कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष सहित नेताओं ने जताया शोक


पटना.बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र आयान   खान के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जताया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि बारहवीं में पढ़ने वाले आयान बहुत ही नेकदिल और संस्कारी थे। उनके असामयिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत है और ईश्वर से कामना करता हूं कि उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की हिम्मत दें. 

  डॉ शकील अहमद खान के पुत्र आयान के निधन पर विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद्र मिश्र, डॉ. समीर कुमार सिंह, नरेद्र कुमार, अवधेश कुमार सिंह, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, लाल बाबु लाल,  विधायक इजहारुल हुसैन, मुन्ना तिवारी, डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रवक्ता आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, राजकिशोर सिंह, निधि पाण्डेय, सुदय शर्मा सहित अन्य नेताओं ने गहरा दुख जताया है.

 

आलोक कुमार

वार्ड नंबर 69 में सामुदायिक भवन सह सड़क का उद्घाटन और पुलिया का शिलान्यास

 क्षेत्रीय विकास के लिए  तत्परता ही जनप्रतिनिधियों का है कर्तव्य : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 69 में सामुदायिक भवन सह सड़क का उद्घाटन और पुलिया का शिलान्यास क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता के उपस्थिति में किए.

    उद्घाटन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने क्षेत्रीय पार्षद के विकासवादी योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि का यह दायित्व है कि वें अपने क्षेत्र के विकास को जनहित में लगातार कार्य करते रहें.क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को उनके प्रयासों से सीख लेने की बात कही. साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने की बात भी कही.

क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता ने इस अवसर पर पहुंचे उद्घाटनकर्ता डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का पारंपरिक रूप से स्वागत किया और उनके स्वागत भाषण में कहा कि उच्च सदन के सदस्य होने और तमाम जिम्मेदारियों के बीच लगातार सभी को प्रेरित करने वाला व्यक्तित्व डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के पास है.

उदघाटन सह शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुन
न,  लालबाबू लाल ,कपिलदेव प्रसाद यादव, अशफर अहमद,  शशि रंजन, निधि पांडे , फिरोज हसन, धर्मवीर शुक्ला सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.


आलोक कुमार

कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनी


 कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनी


पटना, (आलोक कुमार) . आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया.सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

   इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी के त्याग एवं बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है. उन्होंने कहा कि आई.सी.एस. की परीक्षा में उच्च स्थान पाने के बाद भी उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े.

     इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि 1938 में नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने.उनकी संगठन क्षमता अद्वितीय थी। सुभाष चन्द्र बोस 1939 में भारी बहुमत से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए. भारत को स्वतंत्र कराने के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने करीब पैंतीस हजार लोगों से आजाद हिन्द फौज की सेना खड़ी की और देश की आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई.नेताजी में अद्भुत राष्ट्रीयता एवं देश समर्पण की भावना थी.

      इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, लाल बाबू लाल,  आनन्द माधव, डा0 स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, डा0 संजय यादव  निधि पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार सिंह,  डा0 मधुबाला, उदय शंकर पटेल, राज छविराज,  सुदय शर्मा, कामरान हुसैन  मृणाल अनामय, विमलेश तिवारी, मंजीत आनन्द साहू,,राज किशोर सिंह,विश्वनाथ बैठा, अब्दुल शमसी, राजेन्द्र चौधरी , सुधीर कुमार, रणधीर यादव, अमित सिकन्दर, मो0 अब्दुल बकी सज्जन, वसीम अहमद एवं अन्य कांग्रेस जनों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया.


आलोक कुमार

उदय शंकर पटेल को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का उपाध्यक्ष मनोनीत

 पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) के अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता उदय शंकर पटेल को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया हैं.

   उन्होंने बताया कि उदय शंकर पटेल छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं. इसके बाद वे युवा कांग्रेस में भी विभिन्न पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह किया. इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में उदय चन्द्रवंशी, दीपक पटेल, राजीव कुमार, राजनन्दन कुमार, रंजीत पटेल, केदार सिंह पटेल, अमित सिकन्दर इत्यादि प्रमुख हैं.

आलोक कुमार
 

कांग्रेस के न्याय युद्ध का मकसद समतामूलक समावेशी समाज का निर्माण करना


पटना.आज पटना जिला कांग्रेस मुख्यालय नेशनल हाल‌, कदमकुंआ पटना आवश्यक बैठक की गई. इस बैठक में जननायक राहुल गाँधी जी के पटना आगमन के संदर्भ में व्यापक चर्चा की गई.    

     पटना जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने कांग्रेस के न्याय युद्ध विषयक तथ्यों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के न्याय युद्ध का मकसद समतामूलक समावेशी समाज का निर्माण करना है. इस प्रक्रिया में जाति जनगणना एक आवश्यक सोपान है.संविधान का रक्षण और संरक्षण इस दौर में प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बचाने की जरूरी हो गया है. कारण जाहिर है कि कभी प्रत्यक्ष  तौर पर, तो कभी छुप कर संवैधानिक संस्थाओं और परंपराओं पर बीजेपी कुठाराघात कर रही है. इनका मकसद नफरत फैला कर हिन्दुस्तानीअवाम को बांटना है. कांग्रेस जननायक राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में इस न्याय युद्धको लड़ रही है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान केदर्शन विचार, मूल्यों और मकसद को जमीन पर उतार लें.इस वैचारिक संघर्ष में संविधान हमारामार्गदर्शक और सारथी है.पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजनने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के राष्ट्र विरोधी बयान का राष्ट्रव्यापीविरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे.भाजपा-आरएसएस के लोग पहले से ही हमारा राष्ट्रीयध्वज तिरंगा का अपमान करने का काम किया है. भाजपा सांसद द्वारा 2014 के बाद भारत आजाद हुआ और आरएसएस प्रमुख मोहनभागवत द्वारा राम मंदिर बनने के बाद भारत को आजादी मिली यह भारतीय इतिहास कोशर्मसार करने वाला है.सौ वर्ष तक देश को आजादी दिलाने वाले शहीद स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने वाले को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. मोहन भागवत को यह बतानाचाहिए की देश में शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार धाम और एक दर्जन ज्योतिर्लिंग केस्थापना पर आरएसएस का क्या विचार है. राहुल गांधी जी का बिहार आगमन पूरे भारत मेंमहात्मा गांधी के द्वारा किये गये आन्दोलन को आधार बनाकर देश में एक नया संदेशदेने का काम करेगी.संवाददाता सम्मेलन में पटना  नगर जिला कांग्रेस कमिटी के मुख्य प्रवक्ता निशांत करपटने , प्रवक्ता कमलेश पाण्डेय सहित जिला कांग्रेसके सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे.

आलोक कुमार

chingariprimenews.blogspot.com

Jharkhand : निष्पक्ष जांच, पीड़ित के उपचार और संस्थानों की सुरक्षा पर जोर

  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला: पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद, अब न्याय और सुरक्षा की बारी  खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधा...