✦ Latest News Loading...

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

नेपाल क्रिकेट का बढ़ता कद, हार में भी जीत की झलक

 नेपाल क्रिकेट का बढ़ता कद, हार में भी जीत की झलक

नेपाल क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिखाई दे रहा है.बीते कुछ वर्षों में टीम नेपाल ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह अब सिर्फ़ भागीदारी निभाने वाली टीम नहीं रही, बल्कि बड़ी क्रिकेट शक्तियों को कड़ी चुनौती देने में सक्षम है.

साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टेस्ट नेशन के खिलाफ नेपाल की टीम महज़ एक रन से हार गई. यह मुकाबला भले ही परिणाम में हार रहा हो, लेकिन खेल के स्तर ने दुनिया का ध्यान नेपाल की ओर खींचा.इसके बाद टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल केवल चार रन से पराजित हुआ, जिसने यह साफ कर दिया कि टीम बड़े मंच पर दबाव में भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है.

नेपाल की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा और निडर खिलाड़ी हैं, जो बिना किसी डर के शीर्ष टीमों का सामना कर रहे हैं.सीमित संसाधनों और कम अंतरराष्ट्रीय अवसरों के बावजूद नेपाल ने अपने खेल से अलग पहचान बनाई है.

अगर टीम को निरंतर मौके और मजबूत ढांचा मिलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब नेपाल क्रिकेट विश्व क्रिकेट में एक सशक्त और सम्मानित नाम के रूप में उभरेगा.हार का अंतर भले छोटा हो, लेकिन नेपाल क्रिकेट के सपने बहुत बड़े हैं.


आलोक कुमार

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-XXXX" crossorigin="anonymous"></script>

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/