रविवार, 14 दिसंबर 2025

शहादत की अमर विरासत

 संसद पर हमला: शहादत की अमर विरासत


नई दिल्ली.13 दिसंबर 2001 का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक अत्यंत संवेदनशील और निर्णायक अध्याय है. इसी दिन आतंकवादियों ने देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था—संसद—पर हमला कर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का दुस्साहस किया। किंतु उनके मंसूबों को हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर विफल कर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि यह दर्शाती है कि राष्ट्र आज भी उन शहीदों के बलिदान को एकजुट होकर नमन करता है.यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उस कर्तव्यबोध की पुनः स्मृति है, जिसने देश को एक अडिग सुरक्षा कवच प्रदान किया.

संसद की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों का साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा है.उनका बलिदान यह संदेश देता है कि लोकतंत्र की रक्षा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि संकल्प और त्याग से होती है.

आज जब आतंकवाद नए-नए रूपों में वैश्विक चुनौती बना हुआ है, तब 13 दिसंबर 2001 के शहीद हमें सतत सजग रहने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने की सीख देते हैं.देश उन वीरों और उनके परिवारों का सदा ऋणी रहेगा। उनका बलिदान अमर है और भारत की राष्ट्रीय चेतना में सदैव जीवित रहेगा.                 

 आलोक कुमार

शनिवार, 13 दिसंबर 2025

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर शिक्षा का वह एकमात्र ठिकाना मिट्टी में मिला दिया

 


पटना. पटना नगर निगम का वार्ड संख्या–1, जो राजधानी के विकास की चमक के बीच स्थित है, आज भी सामाजिक हाशिए पर खड़े समुदायों की उपेक्षा का जीवंत उदाहरण बन गया है.इस वार्ड की निर्वाचित प्रतिनिधि छठिया देवी स्वयं महादलित मुसहर समुदाय से आती हैं, लेकिन विडंबना यह है कि उन्हीं की बिरादरी आज सबसे अधिक उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रही है.दीघा मुसहरी के लोग समस्याओं के ऐसे मकड़जाल में उलझे हैं, वहां से निकलने का कोई स्पष्ट रास्ता दिखाई नहीं देता.

     दीघा मुसहरी में कभी सरकारी स्कूल की व्यवस्था थी. भवन के अभाव में शिक्षक केदार मांझी की झोपड़ी में पढ़ाने को विवश थे, जहां पास ही सूअरों का बखौर था. यह दृश्य ही बताता है कि शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरत को किस हद तक नजरअंदाज किया गया. वर्षों बाद सड़क किनारे स्कूल भवन बना, जिसने बच्चों और अभिभावकों में उम्मीद जगाई. लेकिन जैसे ही दीघा–पटना रेलखंड पर अटल पथ निर्माण की योजना आई, स्कूल भवन को विकास की भेंट चढ़ा दिया गया.सड़क चौड़ीकरण के नाम पर शिक्षा का वह एकमात्र ठिकाना मिट्टी में मिला दिया गया.

    इसी क्रम में वार्ड पार्षद द्वारा ‘हर घर नल-जल’ योजना के तहत जलापूर्ति केंद्र, शौचालय और स्नानघर का निर्माण कराया गया. कुछ समय के लिए ही सही, महादलित समुदाय को लगा कि सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उनकी बुनियादी जरूरतों को समझ रहे हैं.लेकिन यह खुशी भी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी. सरकारी योजना से बने सामुदायिक भवन की परिधि में जलापूर्ति केंद्र और शौचालय को शामिल कर लिया गया और बाद में उस भवन पर ताला जड़ दिया गया.नतीजा यह हुआ कि जिन सुविधाओं के लिए योजनाएं बनी थीं, उन्हीं से महादलित मुसहर समुदाय को वंचित कर दिया गया.

   जल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से कट जाने के बाद, समाज के सबसे कमजोर तबके के लोग महाजनों से कर्ज लेकर अपने घरों में शौचालय बनवाने और पानी की पाइप लाइन खुद गाड़ने को मजबूर हुए. यह केवल एक बस्ती की कहानी नहीं है, बल्कि ‘हर घर नल का जल’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना के जमीनी क्रियान्वयन पर बड़ा सवाल है. बिहार के कई हिस्सों से यह शिकायत सामने आ रही है कि पाइप तो बिछा दिए गए, लेकिन पानी या तो अनियमित है या बिल्कुल नहीं है.

     दीघा मुसहरी के निवासियों की पहल—खुद पाइपलाइन बिछाना—उनके संघर्ष और जिजीविषा को दर्शाती है, लेकिन यह भी बताती है कि सरकारी व्यवस्था किस हद तक असफल रही है. विकास तब सार्थक माना जाएगा, जब योजनाओं का लाभ सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे. अन्यथा, सामुदायिक भवनों पर ताले और सूखी नल-टोटियां केवल सरकारी दावों की पोल खोलती रहेंगी.

इस गंभीर स्थानीय समस्या के समाधान के लिए जरूरी है कि जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) और पटना नगर निगम तत्काल हस्तक्षेप करें. दीघा मुसहरी के महादलित मुसहर समुदाय को जल और स्वच्छता की सुविधाओं से वंचित रखना न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि सामाजिक न्याय की अवधारणा पर भी गहरा आघात है.

आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735
Site: chingariprimenews.blogspot.com

शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

पश्चिम चंपारण के नये जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह

 पश्चिम चंपारण के नये जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने किया पदभार ग्रहण.जिले के विकास के लिए टीम भावना अनिवार्य ताकि सरकार की प्राथमिकताएं पूरी शिद्दत के साथ धरातल पर उतारी जा सके.सभी योजनाओं और परियोजनाओं को पूरी तत्परता और तेज गति से लक्ष्य तक पहुंचाया जाएगा.....


बेतिया. पश्चिम चम्पारण जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारी का नया अध्याय आज गुरुवार को शुरू हो गया, जब भा.प्र.से. के अधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने समाहरणालय बेतिया पहुंचकर विधिवत रूप से जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया.पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रही योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की स्थिति पर प्रारंभिक जानकारी ली.

    उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में वे प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन कर जिला प्रशासन की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देंगे.जिला पदाधिकारी ने पदभार ग्रहण करते ही जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा.उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि जिले के विकास के लिए टीम भावना अनिवार्य है, इसलिए हर अधिकारी को विभागीय समन्वय मजबूत करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकारी प्राथमिकताएँ पूरी शिद्दत के साथ धरातल पर उतारी जा सकें.

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जनहित से जुड़े कार्य अनावश्यक कारणों से लंबित न रहें और सभी योजनाओं का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने पश्चिम चंपारण जिले की गौरवशाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पवित्र और संघर्षशील धरती पर पदस्थापित होकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन को तेजी और ईमानदारी के साथ काम करना होगा तथा सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए. 

  उन्हें आश्वस्त किया कि जिले के विकास को सबसे ऊपर रखते हुए सभी योजनाओं और परियोजनाओं को पूरी तत्परता और तेज गति से लक्ष्य तक पहुंचाया जाएगा.इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया श्री लक्ष्मण तिवारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री अरुण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री सुजीत कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल थे.सभी अधिकारियों ने नए जिलाधिकारी का स्वागत किया और जिले के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.


आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735
Site: chingariprimenews.blogspot.com

गुरुवार, 11 दिसंबर 2025

कैथोलिक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात

 

पटना.बिहार की राजनीति में 8 दिसंबर 2025 का दिन केवल एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट नहीं था, बल्कि यह उस विश्वास और संवाद की परंपरा का प्रतीक था जिसे लोकतांत्रिक व्यवस्था अपने भीतर संजोए रहती है. पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा के नेतृत्व में कैथोलिक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी—एक उपलब्धि जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) ने भी दर्ज कर इतिहास का हिस्सा बना दिया है.

     इस प्रतिनिधिमंडल में विकार जनरल फादर जेम्स जॉर्ज, एक्सलरीज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मार्टिन पोरस, पटना वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. एम. रश्मि ए.सी., तथा अन्य प्रमुख शिक्षाविद और सामाजिक नेता शामिल थे। स्पष्ट है कि यह मुलाकात केवल राजनीतिक औपचारिकता तक सीमित नहीं थी, बल्कि बिहार के सामाजिक ताने-बाने और सामुदायिक विश्वास को मजबूती देने की एक पहल भी थी.

     नीतीश कुमार के लंबे शासनकाल को लेकर आम राय यही रही है कि अल्पसंख्यक समुदाय—विशेषकर ईसाई—खुद को सुरक्षित और संरक्षित महसूस करते हैं। लेकिन सुरक्षा और विश्वास का यह वातावरण तभी पूर्ण माना जाएगा, जब प्रतिनिधित्व भी समान गति से आगे बढ़े. ईसाई समुदाय की यह अपेक्षा कि उन्हें बिहार विधान परिषद में उचित प्रतिनिधित्व मिले, बिल्कुल न्यायसंगत और लोकतांत्रिक कल्पना के अनुरूप है.

      इसी तरह, बिहार अल्पसंख्यक आयोग में ईसाई समुदाय की भागीदारी लगभग समाप्तप्राय है—जो न केवल असंतुलन का संकेत है, बल्कि शासन की सर्वसमावेशी प्रतिबद्धता के विपरीत भी जाता है.जनादेश भले ही व्यापक हो, लेकिन विकास और विश्वास का समीकरण तब ही संतुलित बनता है जब हर समुदाय को अपने अनुभव, अपनी समस्याएँ और अपना दृष्टिकोण साझा करने का संवैधानिक मंच मिलता है.

      नई सरकार के सामने चुनौती नहीं, बल्कि अवसर है कि वह इस प्रतिनिधित्वहीनता को दूर करे. यदि मुख्यमंत्री यह पहल करते हैं, तो यह कदम न केवल बिहार के ईसाई समुदाय के लिए आश्वस्ति का संदेश होगा, बल्कि राज्य की सामाजिक समरसता को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय भी साबित होगा.

     आखिरकार, एक प्रगतिशील लोकतंत्र की पहचान ही यही है—जहाँ मुलाकातें प्रतीक नहीं, बदलाव की शुरुआत बनें.​


आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735

Site: chingariprimenews.blogspot.com

बुधवार, 10 दिसंबर 2025

अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया

 पटना. माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा था। यात्रा के दौरान जो लोगों का फीडबैक मिला और जमीनी स्तर पर मुझे जो कमी दिखी उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिस पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.उन्होंने कहा कि सभी 38 जिलों से संबंधित इन योजनाओं की लगातार समीक्षा करते रहें और कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के लिए इसका सतत अनुश्रवण करते रहें। सभी विभाग लंबित योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए शीघ्र पूरा करें.

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हम लोग लगातार प्रयत्नशील हैं. राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है.लोगों के उत्थान के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं उस पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें.हम सभी चाहते हैं कि बिहार देश के 05 अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो.


आलोक कुमार


Publisher ID: pub-4394035046473735
Site: chingariprimenews.blogspot.com

मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की 112 वीं जयंती

 *बिहार में शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों के जनक थे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय: राजेश राम


पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की 112 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करके मनाई गई.

     इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय को कांग्रेस के आम कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक के सफर को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया.उन्होंने कहा कि प्रखंड कमेटी से प्रदेश अध्यक्ष और फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद तक जाने वाले स्व. पांडेय कांग्रेस के निष्ठावान नेता रहें. स्व. केदार पांडेय को कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने वाला सच्चा सिपाही बताया.उन्होंने शैक्षणिक सुधारों को लेकर कहा कि परीक्षा में नकल रोकने से लेकर शिक्षकों को उचित मानदेय देने का काम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय ने किया.इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की पुत्रवधू कांग्रेस नेता नूतन पांडेय और उनके पौत्र शाश्वत केदार पांडेय भी  मौजूद रहें.

      इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू,डा0 संजय यादव, सौरभ सिन्हा, नूतन पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, रौशन कुमार सिंह,मृणाल अनामय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र  चौधरी  , मनोज शर्मा, रूपम झा,शाश्वत केदार, उदय शंकर पटेल,सुधीर शर्मा,हीरा सिंह वग्गा, विश्वनाथ बैठा,अभिषेक कुमार, फिरोज हसन, सुरेश मुखिया राजीव कुमार, संजय महाराज, वरुण शर्मा, सुनील कुमार सिंह के अलावे अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.


आलोक कुमार


Publisher ID: pub-4394035046473735

Site: chingariprimenews.blogspot.com

सोमवार, 8 दिसंबर 2025

इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है


 


11 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन

बेतिया .जिला नियोजनालय के नंबर 06254-295737 पर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अभ्यर्थी.श्रम संसाधन विभाग के द्वारा दिनांक 11.12.2025 को जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन निर्धारित है.इस दिन 11.00 बजे पूर्वाह्न से 04.00 बजे अपराह्न तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है.

     जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 11 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में आयोजित जॉब कैंप में निजी नियोजक द्वारा विभिन्न पदों यथा-ग्राहक मित्र, सिनियर ग्राहक मित्र पर कार्य करने के लिए कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 11000/26000 रुपये मानदेय प्रदान जायेगी.कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण/पूर्वी चंपारण/मुजफ्फरपुर होगा. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के नंबर 06254-295737 पर संपर्क कर सकते हैं.


आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735

Site: chingariprimenews.blogspot.com

रविवार, 7 दिसंबर 2025

कलकत्ता महाधर्मप्रांत में है अवर लेडी ऑफ द मोस्ट होली रोजरी कैथेड्रल, मुर्गीहाटा

 

कलकत्ता महाधर्मप्रांत में है अवर लेडी ऑफ द मोस्ट होली रोजरी कैथेड्रल, मुर्गीहाटा

अवर लेडी ऑफ़ द मोस्ट होली रोज़री कैथेड्रल, मुर्गीहाटा

कलकत्ता . कलकत्ता महाधर्मप्रांत केआर्चबिशप एलियास फ्रैंक का कोट ऑफ़ आर्म्स कैथेड्रा पर स्थापित; आर्चडायोसीज़ के नए अध्याय का औपचारिक उद्घोष.मुर्गीहाटा — अवर लेडी ऑफ़ द मोस्ट होली रोज़री कैथेड्रल में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण का साक्षात्कार हुआ, जब 1 दिसंबर 2025 को कैथेड्रा—बिशप की आधिकारिक सीट—के ऊपर नवनियुक्त  आर्चबिशप एलियास फ्रैंक का कोट ऑफ़ आर्म्स औपचारिक रूप से स्थापित किया गया.इस समारोह ने आर्चडायोसीज़ ऑफ़ कलकत्ता में उनके आध्यात्मिक नेतृत्व के नए दौर की शुरुआत को सार्वजनिक रूप से प्रतीकात्मक स्वीकृति प्रदान की.

कैथेड्रा: अधिकार, सेवा और शिक्षण का प्रतीक

कैथोलिक परंपरा में कैथेड्रा केवल एक भव्य कुर्सी नहीं, बल्कि बिशप के शिक्षण अधिकार (Magisterium), पादरी नेतृत्व और सेवा की प्रतिबद्धता का केंद्र माना जाता है. इसी कैथेड्रा से बिशप अपने समुदाय को मार्गदर्शन देते हैं, और इसी कारण किसी चर्च को कैथेड्रल की उपाधि प्राप्त होती है.कैथेड्रल के मुख्य वेदी–संग्रह के मध्य स्थित कैथेड्रा पर आर्कबिशप फ्रैंक का कोट ऑफ़ आर्म्स लगना इस बात का संकेत है कि यह सीट अब आधिकारिक रूप से उनके पादरी नेतृत्व के अधीन है.

कोट ऑफ़ आर्म्स और उसका आध्यात्मिक संदेश

आर्चबिशप एलियास फ्रैंक का कोट ऑफ़ आर्म्स गहरे आध्यात्मिक अर्थों और प्रतीकों से निर्मित है। इसके केंद्रीय तत्व ईसाई मूल्यों, पवित्र शास्त्र और पादरी सेवा को दर्शाते हैं। सबसे प्रमुख है इसका ध्येय वाक्य—"Non Ministrari Sed Ministrare" —"मेरी सेवा न की जाए, बल्कि मैं सेवा करूँ"यह वाक्य  आर्चबिशप के पादरी दृष्टिकोण और उनकी आध्यात्मिक प्राथमिकताओं—समर्पण, करुणा और विनम्रता—को स्पष्ट रूप से दर्शाता है.

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

कोट ऑफ़ आर्म्स की स्थापना केवल एक सौंदर्यात्मक कार्य नहीं, बल्कि चर्च की परंपरा में गहरे अर्थ रखने वाला संस्कारात्मक क्षण है। यह बिशप और उनके समुदाय के बीच संबंधों का औपचारिक नवीनीकरण करता है और यह घोषणा भी करता है कि नया पादरी नेतृत्व अब पूरी तरह अपने उत्तरदायित्वों को ग्रहण कर चुका है.समारोह के दौरान स्थानीय पादरियों, धार्मिक संघों, कैथेड्रल के विश्वासी समुदाय और विभिन्न चर्च संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज की। सभी ने इस नए अध्याय का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया.

आर्चडायोसीज़ के लिए नए युग की शुरुआत

आर्चबिशप एलियास फ्रैंक का कोट ऑफ़ आर्म्स कैथेड्रा पर स्थापित होना न केवल एक परंपरा का निर्वाह है, बल्कि आने वाले समय में आर्चडायोसीज़ की आध्यात्मिक दिशा, सामुदायिक सहभागिता और पादरी सेवा की दृष्टि के लिए एक सुदृढ़ आधार भी स्थापित करता है.यह समारोह इस विश्वास के साथ संपन्न हुआ कि  आर्चबिशप फ्रैंक के नेतृत्व में आर्चडायोसीज़ नई ऊर्जा, करुणा और समर्पण के साथ आगे बढ़ेगा.

आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735

Site: chingariprimenews.blogspot.com

शनिवार, 6 दिसंबर 2025

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70 वीं पुण्यतिथि


संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70 वीं पुण्यतिथि  

महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में सदाकत आश्रम में मनाई गई

पटना . आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में भारत के संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70 वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  राजेश राम ने की.इस अवसर पर राजेश राम के नेतृत्व  में कांग्रेसजनों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया.

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश राम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और मानव गरिमा के सबसे बड़े हिमायती थे. आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने और देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं.उन्होंने हमें लोकतंत्र का वह आधार दिया है, जिस पर आज भारत खड़ा है.

    उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक उदाहरण है. बाबा साहेब ने भारत के संविधान में न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थान दिया, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उम्मीद की किरण जगाई. उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि वे डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग—समानता, बंधुत्व और न्याय—को अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सर्वोपरि रखें.

      इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता,ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, पूर्व विधायक अनिल कुमार, सौरभ सिन्हा, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, नदीम अख्तर अंसारी, चिन्मय कृति सिंह, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार सुमन, विजय कुमार, अमित विक्रम के अलावे अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.

आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735

Site: chingariprimenews.blogspot.com

  

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

ऐतिहासिक महारैली 14 दिसंबर को रामलीला मैदान,नई दिल्ली में

दिल्ली रामलीला मैदान में SIR के मुद्दे पर 14 दिसंबर को बिहार से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कांग्रेसजन: राजेश राम

*रामलीला मैदान में एसआईआर के खिलाफ बिहार से बड़ी संख्या शामिल होंगे कांग्रेसजन: राजेश राम

पटना,(आलोक कुमार). आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में एस.आई.आर. (SIR) से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान,


नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महारैली की पूर्ण सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त सभी जिला पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अध्यक्षता में आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संबोधित करते हुए  कहा कि एस.आई.आर. के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी और जनता की चिंता को नज़रअंदाज़ करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. आगामी 14 दिसंबर की महारैली देशभर के पीड़ितों और चिंतित नागरिकों की आवाज़ को केंद्र सरकार तक शक्तिशाली रूप में पहुँचाएगी और चुनाव आयोग के द्वारा भेदभाव पूर्ण रूप से की जा रही इस प्रक्रिया के मनमानी को राष्ट्रीय स्तर पर रखा जाएगा.

इस महारैली को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है और आज सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रभार जिलों से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें तथा रैली की तैयारियों में पूरी सक्रियता दिखाएं. उन्होंने कहा कि यह महारैली न केवल एस.आई.आर. से प्रभावित लोगों की पीड़ा को सामने लाने का माध्यम है, बल्कि यह केंद्र सरकार की नीतिगत विफलताओं के विरुद्ध जनता का लोकतांत्रिक प्रतिरोध भी है। बिहार के चुनाव में एसआईआर के कारण युवा, पिछड़े, दलितों का वोट काटने का कुकृत्य किया गया.

बैठक में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों ने रैली को पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प दोहराया. बैठक में कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, अजय चौधरी, अनिल कुमार, असित नाथ तिवारी, रौशन कुमार सिंह, चन्द्रभूषण राजपूत, कैसर कुमार सिंह, कमल देव नारायण शुक्ला, वैद्यनाथ शर्मा,  रंजीत कुमार, अमर आजाद पासवान उमेश कुमार राम, त्रिलोकी कुमार मांझी, मृणाल अनामय, संजय कुमार भारती, सुधीर शर्मा ,मनोज शर्मा, नदीम अंसारी ,गुरदयाल सिंह, अरविन्द लाल रजक, दौलत इमाम,  मुदस्सीर शम्स, संजय महाराज, हीरा सिंह बग्गा,किशोर कुमार, राजेन्द्र चौधरी, सुनील कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश मिश्र, अमन कुमार, पवन कुमार यादव, पवन कुमार केसरी, लालू सदा, सत्येन्द्र नारायण, राहुल सिंह चौहान, लालमणि भारती, अभिषेक कुमार, सहित अन्य नेता मौजूद रहें.

आलोक कुमार


Publisher ID: pub-4394035046473735

Site: chingariprimenews.blogspot.com

गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

सदाकत आश्रम में मनाई गई राजेंद्र बाबू की जयंती

 


सदाकत आश्रम में मनाई गई राजेंद्र बाबू की जयंती

 पटना .भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद की 141 वीं जयंती  आज सदाकत आश्रम में मनाई गई.बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम  के नेतृत्व में सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित डा0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया.

      इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संविधान निर्माण और राष्ट्र निर्माण के अतुलनीय पुरोधा थे. उनका सादा जीवन, उच्च विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी, जो डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों की सच्ची विरासत है.

     राजेश राम ने कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद में विलक्षण प्रतिभा  के साथ साथ  उनका स्वाभाव भी बहुत ही  मृदुल था.देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले राजेन्द्र बाबू सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे.प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये और सदाकत आश्रम में ही अंतिम सांस ली.

         इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन, असित नाथ तिवारी, सौरभ सिन्हा, अजय चौधरी, रौशन कुमार सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ला, मंजीत आनन्द साहू, मनोज शर्मा ,अरविन्द लाल रजक, सुधीर शर्मा, उदय शंकर पटेल, नदीम अंसारी,दुर्गा प्रसाद, राजेन्द्र चौधरी, अरूण पाठक, सत्येन्द्र कुमार सिंह, विशाल यादव, यशवन्त कुमार चमन, किशोर कुमार, पल्लवी कुमारी, मृणाल अनामय,अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भी राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.


आलोक कुमार

 AdSense pub-4394035046473735

Alok Kumar

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...