शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन

 

*दुर्गापूजा में दूर दराज से मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में की गई है नि:शुल्क व्यवस्था

*विश्राम स्थल में मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा रहेगी उपलब्ध, साथ में होगा प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष

* स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन

बिहारशरीफ। दुर्गा पूजा के अवसर पर  दूर दराज से मेला देखने बिहारशरीफ आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में विश्राम स्थल बनाया गया है।

  यहाँ मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। मेला अवधि में यहाँ प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क की गई है। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस विश्राम स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

  इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, सहायक समाहर्त्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

आलोक कुमार


गांधी मैदान में दशहरा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक

 

गया।  मंगलवार 24 अक्टूबर को गांधी मैदान गया में विजयदशमी के तिथि में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा संयुक्त रुप से गांधी मैदान में दशहरा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक  एवं निरीक्षण किया गया। दुर्गा पूजा 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था। 

      बैठक में दशहरा आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि विजयदशमी की तिथि में रावण दहन कार्यक्रम के पहले गया रेलवे स्टेशन से दोपहर 2ः00 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होता है, जो गोल पत्थर, जीबी रोड, काशीनाथ होते हुए संध्या 4ः30 बजे के आसपास गांधी मैदान में पहुंचता है। शोभायात्रा में शामिल भगवान राम, सीता माता तथा अन्य देवी देवताओं का रूप बनाकर शोभायात्रा के शामिल लोग द्वारा रावण वध किया जाता है। उसके पश्चात संध्या 5ः00 बजे के आसपास रावण दहन का कार्यक्रम प्रारंभ होते हुए 15 से 20 मिनट में समाप्त हो जाता है। 

      जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि रावण दहन के पुतलो के बीच का रास्ता पूरी मजबूती से बेरीकटिंग करावे ताकि कोई भी व्यक्ति उस रावणदहन के डी-एरिया में प्रवेश ना कर सके।

      जिला पदाधिकारी ने दसहरा आयोजन समिति को स्पष्ट निर्देश दिया कि आतिशबाजी का कार्य एक्सपोर्ट व्यक्ति से ही करावे। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में सेंड बैग रखें आतिशबाजी से संबंधित पूरी प्रिकॉशन को पालन करें ताकि कोई भी छोटी से छोटी घटना ना हो सके।

      जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम की स्थिति में अत्यधिक भीड़ एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में लाइट तथा पर्याप्त रोशनी के लिए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करवाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान के अंदर जहां पर ही उबड़ खाबड़ रास्ता है उसे समतल करावे। इसके साथ ही गांधी मैदान से जितने भी एंट्रेंस वाले रास्ते हैं सभी स्थानों पर जंगल झाड़ को साफ करावे।

      उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि लोगों का भीड़ एक जगह एकत्रित ना हो तथा भीड़ को नियंत्रण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर वॉच टावर के साथ-साथ यथासंभव निरीक्षण करते हुए पूरी मजबूती बैरिकेडिंग करवाएं।

      उन्होंने कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिया कि गांधी मैदान क्षेत्र के अंदर एवं बाहर जितने भी लूज वायर या जर्जर वायर हैं उसे हटाते हुए नए सिरे से वायर को बन्चिंग करें ताकि बिजली से संबंधित कोई भी समस्या ना उत्पन्न हो सके।

      उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि क्राउड कंट्रोल पर पूरी नियंत्रित व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार करें इसके साथ ही पर्याप्त स्थानों पर पी एस सिस्टम भी लगवाए। भीड़ नियंत्रण हेतु कंट्रोल रूम का भी स्थापना करें। हर एक बिंदु पर सीसीटीवी कैमरा भी लगावे। इसके साथ ही एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की वाहन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करें यह सुनिश्चित करावे। भीड़ पर नजर रखने हेतु ड्रोन से भी निगरानी करवाये।

      निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गांधी मैदान में कुल 9 गेट हैं। एंट्री एवं एग्जिट के लिए सभी गेटों को खोला जाएगा। इसके साथ ही सभी एंट्री पॉइंट पर मेटल डिटेक्टर मशीन भी लगाया जाएगा। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कुल 9 गेटों का भौतिक सत्यापन करते हुए सभी गेटों को फंक्शनल करावे। उन्होंने कहा कि क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट को अच्छे से रेगुलेट करना होगा।

      गांधी मैदान के परिधि में किसी भी व्यक्तियों का वाहन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक यातायात को रूट मैप तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

      इसके पश्चात विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अनेक सुझाव दिए गए हैं जिस पर विचार करते हुए और बेहतर व्यवस्था कराने के लिए अनुपालन कराया जा रहा है।

      अंत में जिला पदाधिकारी में कहां की पूरी डीप अंधेरा होने के पहले रावण दहन कार्यक्रम को संपन्न करवा ले ताकि रोशनी रहते हुए गांधी मैदान रावण दहन देखने आए सभी आगंतुकों को प्रोपर तरीके से निकास करवाया जा सके।

      निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एव दशहरा कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।


आलोक कुमार

नवप्रवर्तन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी

 मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन का किया निरीक्षण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की ली जानकारी

पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सरदार पटेल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 5वें तल्ले पर स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय गये और वहाँ के कार्यों तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्रा ने आपदा प्रबंधन के लिये किये जा रहे कार्यों, नई पहल, नवप्रवर्तन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को सुरक्षित शनिवार और सुरक्षित रविवार को प्रशिक्षित किया जाता है। जीविका दीदियों, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों आदि को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित किया जाता रहा है। नवीनतम तकनीक के आधार पर भी चेतावनी प्रणाली को द्रुत बनाया गया है। कई नई पहल और नव प्रवर्तन किये गये हैं। लोगों को आपदा से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जाता है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण संवेदनशीलता के साथ आपदा से बचाव को लेकर बेहतर ढंग से कार्य करते रहें ।

            इस दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री पी०एन० राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री कौशल किशोर मिश्रा, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्टी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे । 

आलोक कुमार

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह का महत्वपूर्ण योगदान

 ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है पादरी की हवेली

पटना.पौराणिक शहर पटना सिटी के गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली महागिरजाघर 395 वर्ष पुराना है. ईसाई समुदाय द्वारा 1628 ई. में स्थापित पादरी की हवेली सैकड़ों वर्ष बाद भी अपने भीतर उस दौर का सूबसूरत इतिहास समेटे हुए है.यहां पर बिशप हार्टमन रहते थे.इस लिए पादरी की हवेली महागिरजाघर को कैथेड्रल कहा जाता है.इस समय बांकीपुर में संत जोसेफ प्रो केथेड्रल में आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा रहते हैं.यह प्रो केथेड्रल 1927 में बना था.1934 में भूकंप आने से छत खराब होने से मरम्मत की गयी.

                 बिहार के सबसे पुराने गिरजाघर  पादरी की हवेली है.यहां बिशप हार्टमैन की कुछ अवशेष मौजूद हैं.बिशप हार्टमैन की मध्यस्थता से कई चमत्कार हुए हैं और उन्हें संत बनने की कड़ी में सर्वेंट ऑफ गॉड की उपाधि भी मिल गई है. बिशप हार्टमैन के कमरे भी है. जहां  उनके कपड़े का अंश, हड्डियां और उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली कुर्सी थी.इजरायल के पत्थर भी है.

         

इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह कहते है कि शुरू से ही सामाजिक कार्य करते थे.इसी के बल पर स्थानीय कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में नौकरी लगी.यहां पर क्रेडिट मैनेजर पद पर कार्य किया.यहां बता दे कि इस हॉस्पिटल में सितंबर-अक्टूबर के बीच में हमेशा हंगामा होता था.ऐसे लोगों से मुकाबला करना पड़ता था.ऐसे लोगों से लोहा लेते-लेते बाद में कांग्रेस में चले गये.उस समय कांग्रेस में अकेले ईसाई थे.यहां बहुत जल्द ही कांग्रेसी नेता बन गए.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक बना दिया गया. बता दे कि कांग्रेस में मान सम्मान काफी मिलता है.अभी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह हैं.

                  कुर्जी पल्ली के निवासी होने के बाद भी पादरी की हवेली से संबंधित रहा हूं.मेरे परिवार के लोग पादरी की हवेली यानी संत मेरी चर्च में सेवा प्रदान किए है.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक के कार्यकाल में केंद्र सरकार को पत्र लिखे.ऐतिहासिक पादरी की हवेली महागिरजाघर को पर्यटन स्थल घोषित किया.सिसिल साल कहते है कि मेरे चार वर्षों के अथक प्रयास रंग लाया, बिहार सरकार द्वारा  18 नवम्बर 2013 को मेरे नाम से पत्र द्वारा सूचित किया गया कि अब बिहार के पर्यटक स्थल में पादरी की हवेली, पटना सिटी चर्च को ले लिया गया ! इस तरह पर्यटन स्थल घोषित करवाने में कामयाबी हासिल कर पाये.इसमें उस समय का पल्ली पुरोहित फादर जेराेम का भी योगदान रहा.

             वर्ष 2013 के नवंबर माह में पादरी की हवेली पर्यटन विभाग के मानचित्र पर आ गया. पादरी की हवेली महा गिरजाघर के मुख्य द्वार का निर्माण फादर जेरोम ने वर्ष 2014 में कराया. पटना सिटी आने वाले पर्यटकों के लिए पादरी की हवेली महागिरिजाघर आकर्षण का केंद्र है.

 

आलोक कुमार



जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज मुरगावां में तालाब का निरीक्षण किया


 



*जिलाधिकारी ने बेन प्रखंड में मुरगावां तालाब एवं उच्च विद्यालय का किया अवलोकन


 नालंदा। बेन प्रखंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज मुरगावां में तालाब का निरीक्षण किया। इस तालाब का जीर्णोद्धार लघु जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया है।

        मुरगावां स्थित राजकीय कृत नेफा बलिदान स्मारक +2 उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कार्य मनरेगा के माध्यम से कराने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया।

    क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने परवलपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ का भी भ्रमण किया। इस विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण मनरेगा के माध्यम से 9.94 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। चहारदीवारी निर्माण के उपरांत खेल मैदान का विकास किया जाएगा।

   इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

आलोक कुमार

खेल मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य मनरेगा के माध्यम से

 ’जिलाधिकारी की उपस्थिति में स्थानीय मुखिया द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ के चहारदीवारी निर्माण कार्य एवं चौसंडा पंचायत के बबुरबन्ना में पंचायत सरकार भवन के पास खेल मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभ

नालंदा। जिला में मनरेगा के  माध्यम से कई विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण एवं खेल मैदान के विकास का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी की उपस्थिति में स्थानीय मुखिया द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ के चहारदीवारी निर्माण कार्य एवं चौसंडा पंचायत के बबुरबन्ना में पंचायत सरकार भवन के पास खेल मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

     इस संबंध में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसी योजनाओं की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जा रही है। परवलपुर प्रखंड में विगत दिनों आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भी ऐसी कुछ आवश्यकताओं के बारे में बताया गया था।

     इनमें से उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनावाँ के चहारदीवारी निर्माण कार्य एवं चौसंडा पंचायत के बबुरबन्ना स्थित पंचायत सरकार भवन के पास खेल मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य मनरेगा के माध्यम से कराया जा रहा है। आज स्थानीय मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी की उपस्थिति में दोनों योजनाओं का कार्यारम्भ किया गया।

    मध्य विद्यालय सिनावाँ के चहारदीवारी का निर्माण 9.94 लाख रुपये एवं बबुरबन्ना में खेल मैदान का विकास एवं सौंदर्यीकरण 7.26 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। खेल मैदान में दौड़ने के लिए ट्रैक, फुटबॉल एवं क्रिकेट पिच आदि भी तैयार किया जायेगा। लांग जम्प एवं हाई जम्प के लिए भी उपयुक्त पिट बनाया जाएगा।

   इस अवसर पर उपविकास आयुक्त , संबंधित पंचायत के मुखियागण, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा स्थानीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।



आलोक कुमार


बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया

 जमीनी नेताओं के आकर्षण का केन्द्र है कांग्रेसरू डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना। प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है और खामियाजा भुगत रही है भाजपा की नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन। कारण है एनडीए के घटक दलों से पलायन का सिलसिला। इसका एक नजारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज फिर देखने को मिला जहाँ एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गौरतलब है कि जब से डा0 सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली है तब से भाजपा समेत उसके सभी सहयोगी दलों से नेता और कार्यकर्त्ताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है। 

      आज रालोसपा की पूर्व गया जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला परिषद सदस्य श्वेता सिंह यादव कांग्रेस नेतृत्व के तेबर में आये बदलाव से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उसी तरह भाजपा नेत्री एवं गया जिला परिषद सदस्य संगीता चौधरी ने भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनका कहना था कि मोदी जी का जुमला और फरेबी वादा से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने की मंशा बना ली। इसी तरह भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष विजय मेहता ने भी प्रदेश कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के उद्देश्य से आज पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा करीब आधा दर्जन पूर्व मुखिया एवं उप मुखिया तथा वार्ड सदस्य अपने-अपने दल को छोड़कर आज कांग्रेस की विचारधारा में समाहित हो गए। इनमें पूर्व मुखिया राजेश रंजन, उप मुखिया धर्मेन्द्र यादव व अजय यादव, पूर्व जिला पार्षद अजित पासवान एवं उप मुखिया श्रीबाबू का नाम इसमें शामिल है। वार्ड सदस्यों की बात करें तो केदार राजबंशी, शम्भू कुमार और मनोज चौधरी प्रमुख नाम हैं जो आज कांग्रेस में शामिल हुए। 

       प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने इन सभी जमीनी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि इससे यह बात साबित हो रही है कि जमीन से जुड़े नेताओं का कांग्रेस के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है और यह सुखद संकेत है कि हमारी जमीनी राजनीति का दायरा बढ़ रहा है। 

        आज के इस आयोजन में कांग्रेस के जो नेता मुख्य रूप से शामिल हुए वे हैं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान, विधायक मुन्ना तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, कपिलदेव प्रसाद यादव, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, विनोद शर्मा, मनोज कुमार सिंह, आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, प्रमोद कुमार सिंह, डा0 संजय यादव, सुमन कुमार मल्लिक, शशि कांत तिवारी, राजकिशोर सिंह, अविनाश शर्मा, रीता सिंह, दुर्गा प्रसाद, आजमी बारी, निधि पाण्डेय, फिरोज हसन, अखिलेश्वर सिंह, सुन्दर सहनी, अरूणा सिंह।


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post