🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

पूरे प्रदेश में गुंडों का राज कायम

 बिहार में गुंडों का राज स्थापित-डा0 अखिलेश


पटना ।मुजफ्फरपुर की तीन नावलिग लड़कियों की हत्या का मामला सामने आने के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला। डा0 सिंह ने कहा कि नीतीश-भाजपा शासनकाल में बिहार में गुंडाराज स्थापित हो गया है। ऐसे में नीतीश सरकार नावालिग बच्चियों के शोषण और हत्या के लिए खासतौर पर कुख्यात रही है। अभी हाल की ताजा घटना में मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके से दो दलित नावालिग एवं एक अति पिछड़े समुदाय की लड़की की हत्या होश उड़ाने वाली है। तीनों बच्चियों की उम्र 13 से 14 साल की है और तीनों एक साथ मुजफ्फरपुर से लापता हो गयी थी। जानकारी के मुताबिक तीनों की लाश उत्तर प्रदेश से बरामद हुई है। पुलिस इतने सनसनीखेज मामले में भी कितनी लापरवाही बरतती है।


उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले पटना में एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। गुंडों का हौसला आसमान छू रहा है। पूरे प्रदेश में गुंडों का राज कायम हो गया है।


उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों की इस तरह की हत्या समाज और शासन के लिए कलंक है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूँ। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : निष्पक्ष जांच, पीड़ित के उपचार और संस्थानों की सुरक्षा पर जोर

  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला: पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद, अब न्याय और सुरक्षा की बारी  खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधा...