बुधवार, 15 मई 2024

पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी ने अपने समर्थकों संग ली कांग्रेस की सदस्यता

 कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ही देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकती है : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

 पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी ने अपने समर्थकों संग ली कांग्रेस की सदस्यता


पटना. जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों ग्रहण की.

    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के तत्पश्चात संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दीघा से विधायक रही पूनम देवी के कांग्रेस पार्टी में ऐन चुनाव से पहले शामिल होना इंडिया गठबंधन के ताकत में इजाफा करेगा.      उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव बीत चुके हैं और अब अंतिम तीन चरण में भी एनडीए के घटक दलों और भाजपा की स्थिति नाजुक ही रहेगी. उन्होंने पूनम देवी को कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि इनके कांग्रेस में शामिल होने से पटना साहिब और पाटलिपुत्र दोनों ही लोकसभा सीटों पर पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव में बढ़िया लाभ मिलेगा.

     संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम देवी ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार के द्वारा फैलाए जा रहे अराजक माहौल से अजीज आकर वें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए आज में शामिल हुई. उन्होंने बिहार में एनडीए को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

         पूर्व विधायक पूनम देवी के अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई जिनमें प्रमुख रूप से मीनू सिंह, अजय कुमार, पवन कुमार सिंह, चंदन कुमार, अनिल कुमार सिंह, नीलू कुमारी आदि रहें.

       मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, डॉ. अम्बुज किशोर झा, डॉ. संजय यादव,सुमन कुमार मल्लिक, मोहम्मद अर्फराज साहिल, शिवपूजन सिंह उपस्थित थे.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...