शनिवार, 9 सितंबर 2023

संत बनने की कड़ी में सर्वेंट ऑफ गॉड की उपाधि भी मिल गई है


यहां बिशप हार्टमैन की कुछ अवशेष मौजूद हैं। जिसे देखने कि मुझे तीव्र लालसा थी। बिशप हार्टमैन की मध्यस्थता से कई चमत्कार हुए हैं और उन्हें संत बनने की कड़ी में सर्वेंट ऑफ गॉड की उपाधि भी मिल गई है।


पटना सिटी। बेतिया धर्मप्रांत के चुहड़ी पल्ली में रहने वाले भाजू समुदाय के आकाश सेंसिल कल बिहार के सबसे पुराने गिरजाघर पटना सिटी स्थित पादरी की हवेली गए थे। उनका कहना है कि यह बहुत ही सौभाग्य से मुझे मौका मिला।

उन्होंने कहा कि बहुत पहले ही मैंने अपने अध्ययन के दौरान पड़ा था यहां बिशप हार्टमैन की कुछ अवशेष मौजूद हैं। जिसे देखने कि मुझे तीव्र लालसा थी। बिशप हार्टमैन की मध्यस्थता से कई चमत्कार हुए हैं और उन्हें संत बनने की कड़ी में सर्वेंट ऑफ गॉड की उपाधि भी मिल गई है।

   वहां के सुपेरियर फादर संदीप सोरेन है। जो ओएमएम केप समाज से हैं। उन्होंने मुझे चर्च के इतिहास के बारे में बहुत सी जानकारियां दी। और साथ ही बिशप हार्टमैन के कमरे का भी दौरा कराया। जहां उनके कपड़े का अंश, हड्डियां और उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली कुर्सी थी। फादर ने हरसंभव मेरा पूरा सहयोग किया। उसके बाद बगल में ही मिशनरीज ऑफ चौरिटी की मदर सुपीरियर से मिलने गया



। जहां सिस्टर ने मुझे मदर टेरेसा का रेलिक ( संत से जुड़ा कोई वस्तु ) दिया।

  बता दे कि  पादरी की हवेली जिसे सेंट मैरी चर्च के नाम से भी जाना जाता है, पटना और वास्तव में बिहार का सबसे पुराना चर्च है।जबकि चर्च पहली बार 1713 में बनाया गया था, आज हम जिस संरचना को देखते हैं, उसे 1772 में एक वेनिस के वास्तुकार, तिर्रेटो द्वारा डिजाइन किया गया था। यहां पर एक मरिया घंटा है। जिसे पृथ्वी नारायण शाह देव( वही राजा जिन्होंने 1769 में  नेवार  ईसाइयों को नेपाल से निष्कासित कर दिया।)  के पुत्र बहादुर पृथ्वी शाह देव के द्वारा 1782  में गिरजाघर को दिया गया है।चर्च ने कई हमलों का सामना किया है, जिसमें 1763 में नवाब मीर कासिम और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुए हमले भी शामिल हैं।  यह काफी हद तक अच्छी तरह से संरक्षित है और इतिहास और विरासत स्मारकों में रुचि रखने वालों के लिए इसे अवश्य देखना चाहिए।

   अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह कहते हैं कि  मेरे चार वर्षों के अथक प्रयास रंग लाया, बिहार सरकार द्वारा  18 नवम्बर 2013 को मेरे नाम से पत्र द्वारा सूचित किया गया कि अब बिहार के पर्यटक स्थल में  पादरी की हवेली, पटना सिटी चर्च को ले लिया गया ! दुःखद बात ये है कि 10 वर्ष पूरा होने पर भी , चर्च के रखरखाव के लिए कोई फंड की व्यवस्था बिहार सरकार  ने नहीं किया, बारम्बार बिहार सरकार से निवेदन किया गया, पर फंड नहीं दिया गया।

  हुआ यह कि मेडिकल मिशन सिस्टर सोसाइटी की स्थापना 30 सितम्बर 1925 हुई थी। इसकी संस्थापिका सिस्टर डॉक्टर अन्ना डेंगल और कुछ सिस्टर्स के द्वारा की गयी थी.स्थापना के 14 साल बाद 27 दिसंबर 1939 में सिस्टरगण भारत आई थीं। तब पटना शहर के पटना सिटी में स्थित गायघाट से 3.5 किलोमीटर दूर भव्य रोमन कैथोलिक चर्च पादरी की हवेली पहुंची। यह प्रसिद्ध भवन 1772 ई. में बना। ईसाइयों के एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में 8 दिसंबर 1779 ई. से यह चर्चित हुआ।जहां दूर-दूर से लोग प्रार्थना के लिए आते हैं। प्रार्थना करने पहुंचने पर पादरी हवेली के फादर ने गौशाला की ओर इंगित कर मेडिकल मिशन सिस्टर सोसाइटी की संस्थापिका अन्ना डेंगल व उनके साथियों से कहा कि आप लोगों का होली फैमिली के द्वारा स्वागत है। तब सिस्टर काफी प्रभावित हुईं।उसके बाद मेडिकल मिशन सिस्टर सोसाइटी द्वारा निर्मित हॉस्पिटल का नाम होली फैमिली रखा जाने लगा।मेडिकल मिशन सिस्टर सोसाइटी के द्वारा छोटा हॉस्पिटल भी खोला गया था,जहां संत टेरेसा प्राथमिक उपचार का कोर्स की थीं।


आलोक कुमार

बिहार कांग्रेस के पुनरूत्थान का जो सिलसिला चन्द महीनों पहले जो शुरू हुआ

 इंडिया के सामने मोदी हुए नियाजी: डा0 अखिलेश

पटना।डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में
बिहार कांग्रेस के पुनरूत्थान का जो सिलसिला चन्द महीनों पहले जो शुरू हुआ था वह अब पूरा रफ्तार पकड़ चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में विशाल रैली आयोजित करने की योजना के तहत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह आज मगध के मुख्यालय गया पहुँचे। पटना से जहानाबाद होते हुए गया के बीच करीब 40 जगहों पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने करीब 300 गाड़ियों के काफिले के साथ चल रहे प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिवादन हुआ।

अपने सम्बोधन में डा0 सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सत्य के लिए है। भाजपा और कांग्रेस के बीच की लड़ाई बास्तव में परसेप्शन और रियलीटी की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अजीब पार्टी है। उसमें एक ही खिलाड़ी है बांकी सब चीयरलीडर। इंडिया गठबन्धन बनने के बाद मोदी जी बेचैन हैं। कहते हैं कि जो करते थे सांप से काटने का इलाज उसी के तहखाने से साँपों का ठिकाना निकला। इंडिया गठबन्धन का बनना इसी का नतीजा है। अब भाजपा छटपटा रही है और मोदी करामात की फिराक में हैं। इसलिए इंडिया और भारत के बीच विवाद खड़ा किया जा रहा है। प्रेसीडेन्ट आफ इंडिया की जगह प्रेसीडेन्ट आफ भारत लिखकर मोदी सरकार ने इंडिया नाम से अपनी चिढ़ दिखाई है। ताज्जुब होता है कि जो व्यक्ति संविधान की शपथ ले चुका है कि संविधान की बातों का पालन करेंगे उसे इतना नहीं मालूम कि संविधान में लिखा क्या है तो फिर पालन क्या करेगा? इस देश का दो नाम है भारत और इंडिया।

   उन्होंने कहा कि संविधान की आत्मा है प्रस्तावना जिसके पहले लाइन में लिखा है- वी, द पीपुल ऑफ इंडिया। इसके अलावा अनुछेद-1 में भी लिखा है भारत दैट इज इंडिया। मोदी जी इंडिया को बदलने चले हैं। आखिर इंडिया से इतनी चिढ़ क्यों है? खुद मोदी जी मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसे जुमलों का ढिढोरा पिटते रहे हैं अब अचानक इंडिया गठबन्धन बनने के बाद उनको इंडिया से चिढ़ हो गई है। लेकिन इंडिया से भाग कर जायेंगे कहाँ? इंडिया से चिढ़ तो पाकिस्तानी को है।  

   डा0 सिंह ने कहा कि मुझको तो लगता है कि नरेन्द्र मोदी इंडिया के लिए नियाजी साबित होंगे। जिस तरह 1971 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना का कप्तान नियाजी भारतीय सेना के सामने 90 हजार सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था उसी तरह नरेन्द्र मोदी अपने भाजपा कुनवा के साथ 2024 में इंडिया के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे।

     पटना से प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह जी के कारवां में शामिल नेताओं में निम्नलिखित लोग मुख्य हैं- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, विधायक राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, आनन्द शंकर, नीतू सिंह, छत्रपति यादव, सरवत जहां फातिमा, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, बंटी चैधरी,  कपिलदेव प्रसाद यादव, मिन्नत रहमानी, असफर अहमद, संजय यादव।


आलोक कुमार

कुर्जी पल्ली के पूर्व पल्ली पुरोहित थे फादर सुसाईराज का निधन


रोमन कैथोलिक चर्च खगौल के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सुसाईराज का निधन  


  कुर्जी पल्ली के पूर्व पल्ली पुरोहित थे फादर सुसाईराज   

           

   कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल नहीं रूबेन हॉस्पिटल में जाते समय राह में दम तोड़ दिए       


    जन्म -07.05.1955 और मृत्यु 09.09.2023 


पटना. रोमन कैथोलिक चर्च खगौल के प्रधान पल्ली  फादर सुसाईराज थे.शुक्रवार की रात में सोने गए थे.शनिवार को सुबह उठकर चर्च गए.फादर सुसाईराज सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए.उन्होंने पहला वाचन किया.उन्होंने समुदाय के बाकी लोगों के साथ नाश्ता नहीं किया. जब फादर टॉमी निशांत दोपहर लगभग 12.45 बजे जेसुइट आवास पर लौटे, तो हमारे लिए खाना बनाने वाली लड़की ने मुझे बताया कि फादर सुसाई ने नाश्ता नहीं किया है.इसलिए फादर टॉमी उसके कमरे में गया और उसे एक कुर्सी पर अपने पैर बिस्तर पर टिकाए हुए पाया.उसका बायां हाथ नीचे लटका हुआ था और स्मार्ट मोबाइल उसकी गोद में था.

    चूँकि उसने मेरे बार-बार बुलाने पर कोई उत्तर नहीं दिया, इसलिए मैं उसके कमरे में गया और उसे हिलाया.उसने कोई जवाब नहीं दिया.फिर हम उसे रूबेन अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

   फादर टॉमी निशांत कहते है कि यह पहली बार है जब मैं अकेले किसी की मौत का सामना कर रहा हूं.' हमेशा की तरह वह कम प्रोफ़ाइल में रहे और पैरिश प्रीस्ट का अपना काम बड़ी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ किया. वे 68 वर्ष वर्ष के थे.

       फादर सुसईराज केरल के थे.07.05.1955 में जन्म लिए थे.जब 20 साल के थे,तब 01.07.1975 को विश्व विख्यात 'येसु समाज' में प्रवेश किया.24.04.1985 में पुरोहित बने.उस समय 30 वर्ष के थे. उनका 38 में ही अंतिम ग्रेड 03.12.1993 को  हुआ.

       बता दें कि 05.09.1993 को फादर Jacob Ayiravelil का,  05.09.2003 को फादर Joseph Parakatt का,06.09.2001 को फादर John Morrison का,07.09.1988 को फादर Thomas Paruvannany का 08.09.1984 को फादर Leo Birner का और 09.09.2001 में फादर Charles Law का निधन हुआ था.अब 09.09.2023 में फादर फादर सुसईराज का नाम जुड़ गया है.

      फादर टॉमी निशांत ने कहा कि फादर सुसाईराज का पार्थिव शरीर को एक्सटीटीआई के परिसर में स्थित जेवियर भवन के कमरा नं.दो में रखा गया है.उन्होंने कहा कि सोमवार 11.09. 2023 को अंतिम संस्कार का पवित्र मिस्सा 4.00 बजे से एक्सटीटीआई चर्च में होगा. उसके बाद एक्सटीटीआई में ही जेसुइट पुरोहितों के लिए निर्मित खास कब्रिस्तान में दफन होगा.यह पूछे जाने पर कहा कि हार्ट रोग से पीड़ित थे.हार्ट अटैक ही हुआ होगा.


आलोक कुमार 

राजीव नगर थाना क्षेत्र के चर्चित भू माफिया दीपक दुबे है


 पटना.राजीव नगर थाना क्षेत्र के चर्चित भू माफिया दीपक दुबे है.उसने जमीन देने के नाम पर 20 लाख रुपए डकार लिया है.इस क्षेत्र में उसका आतंक चलता है. दीपक का दबदबा ऐसा था कि जमीन देने के नाम पर 20 लाख रुपए देने वाले रितेश कुमार पुलिस तक नहीं पहुंच पा रहा था और वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहा था. रितेश बताते हैं कि जब दीपक दुबे के जेल जाने की खबर मिली तब जाकर उसकी हिम्मत बढ़ गई और वह एफआईआर कराने थाना पहुंच गया. इस बीच कांड संख्या 360/23 धारा 406, 420, 506 के अभियुक्त दीपक दुबे के विरुद्ध इश्तिहार का विधिवत तमिल किया गया.डुगडुगी बजाकर लोगों को बताया कि इसके अमल होने के बाद 7 दिनों में आत्मसमर्पण नहीं करने पर मकान पर बुलडोजर चलाया जाएगा.

     पटना में भू-माफिया दीपक दुबे पर राजीव नगर थाना में एक और ठगी का एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. कंकड़बाग के डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले रितेश कुमार ने दीपक दुबे पर गुरुवार की देर रात राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है.

   कंकड़बाग के रहने वाले रितेश कुमार नाम के युवक ने राजीव नगर इलाके के चर्चित भू माफिया दीपक दुबे पर आरोप लगाया है कि उनसे जमीन देने के नाम पर रितेश से 20 लाख रु ले लिया. इस दौरान सालों बीतने के बाद भी दुबे ने न तो उसे जमीन दिया और न ही उसके पैसा लौटाए. रितेश ने राजीव नगर थाना को लिखत शिकायत करते हुए बताया है कि उसने इलाके के भू माफिया दीपक दुबे को जमीन के लिए पहली बार 12 लाख और दूसरी बार 8 लाख रु दिया था.

   रितेश ने पुलिस को बताया कि जब भी दीपक से पैसे या जमीन लिखवाने की बात कही तो शुरू में उसने टालमटोल किया और बाद में वह रंगदारी पर उतर आया. दीपक का दबदबा ऐसा था कि वह पुलिस तक नहीं पहुंच रहा था और वह खुद को ठगा सा महसूस करता था. रितेश बताते हैं कि दीपक दुबे के जेल जाने की खबर मिलते ही उसकी हिम्मत बढ़ गई और वह एफआईआर कराने थाना पहुंच गया.वहीं राजीव नगर थानेदार नीरज कुमार ने दीपक दुबे पर केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

   राजीव नगर के नेपाली नगर में बुलडोजर चलने के बाद से राजीव नगर थाने की पुलिस अब तक दीपक दुबे सहित 12 भू-माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.दीपक दुबे को राजीव नगर थाने की पुलिस ने बीते 17 मार्च को चंद्र विहार कालोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था उसके बाद भी उसके ठगी का सिलसिला जेल के अंदर से बैठे-बैठे जारी है. दीपक दुबे के आवास बोर्ड की जमीन अवैध तरीके से दर्जनों लोगों को ठगी से बेचकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. इस मामले में ईओयू भी जांच कर रही है.

       राजीव नगर थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि दीपक पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, जमीन कब्जा करने, आवास बोर्ड की जमीन अवैध रूप से बेचने, ठगी के कुल 14 मामले राजीव नगर थाना में दर्ज हैं. दीपक दुबे पर पहला केस 2015 में दर्ज हुआ था और उसके बाद एक के बाद दीपक ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

केक काटकर माता मरियम का जन्मदिन मनाया




 


केक काटकर माता मरियम का जन्मदिन मनाया



बक्सर. प्रभु येसु ख्रीस्त की मां माता मरियम है.आज उनका जन्मदिन है.आज शुक्रवार 8 सितंबर को यहां माता मरियम का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बक्सर धर्मप्रांत के शाहपुर पल्ली में स्थित St. Mary Magdalene Church में जन्म उत्सव का विशेष आयोजन किया गया था.यहां माता मरियम के नाम पर माला विनती की गई.

     शाहपुर पल्ली में माता मरियम का जन्मदिन मनाने  फादर अल्विन, एस.जे.आए थे.संत मेरी मगदलीनी चर्च में फादर अल्विन, एस.जे.ने इस  उत्सव के मुख्य अनुष्ठानकर्ता थे. उनके साथ फादर विक्टर डेनिस, फादर अरोग्या दास और फादर Pratap Dalaya शामिल थे.

   इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने विशेष प्रार्थना की.चर्च में हुए विशेष प्रार्थना के दौरान फादर फादर अल्विन  ने कहा कि माता मरियम का जन्म, उनकी शुद्धता और समर्पित जीवन अनुकरणीय है.माता मरियम ईश्वर के सामने शक्तिशाली मध्यस्थ है. उनसे मदद मांगने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ता है.लोगों को माता मरियम को जीवन में महसूस करने की आवश्यकता है.इस दौरान धार्मिक गीत के बीच लोगों ने माता मरियम का गुणगान किया.

    शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर ने कहा कि माता मरियम के जन्मोत्सव के पहले तीन दिन रोजाना चर्च में प्रार्थना किया जाता था. शुक्रवार को  जन्मोत्सव पर चर्च में विशेष प्रार्थना किया गया.


आलोक क

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया

  प्रगति ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया 

नौबतपुर.पटना जिले में नौबतपुर है.यहां पर प्रगति ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया गया.

   प्रगति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को शिक्षा जागरूकता समागम सप्ताह के अंतर्गत आज नौबतपुर के अमरपुरा मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा जागरूकता समागम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं लगभग 500 से ज्यादा किशोर- किशोरियों ने अपनी भागीदारी निभाई. 

         सर्वप्रथम इस अवसर पर  महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.शिक्षा जागरूकता समागम सप्ताह समारोह के अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया.इसके उपरांत बच्चों ने जय जगत पुकारे जा सर अमन पर बारेजा का गीत गाया .

     समारोह को संबोधित करते हुए समाज सेवी गांधीवादी कार्यकर्ता प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा की शिक्षा एक ज्योति है जो हर जगह रोशनी फैलाती है इसलिए हर इंसान को शिक्षा को अपनाना चाहिए.जब आप शिक्षा को अपनाते हैं तो आपको खुद के साथ-साथ आपके आसपास के लोगों को भी अंधकार से मुक्ति मिलती है और प्रकाश का अवतरण होता है.                          

उन्होंने जोर देकर कहा कि अंधविश्वास, छुआछूत और भेदभाव को मुक्त करने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान रहा है.इस ओर सामाजिक संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति ने लगातार पिछले 35 सालों से क्षेत्र में


शिक्षा की अलख जगाने में कामयाब हुआ है.आज नौबतपुर में शिक्षा का दर 70% हो गया है यह आप सबके सक्रिय भागीदारी और सहयोग के कारण संभव हो सका है.

        इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री उमाशंकर वर्मा जी ने इस आयोजन को काफी सराहना की और कहा कि विद्यालय में आने वाले बच्चों में काफी प्रेरणा मिल रही है.

इस अवसर पर छह बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने काफी संघर्ष कर अपनी पढ़ाई जारी रखी है अंत में प्रगति ग्रामीण विकास समिति के मंजुला डुंगडुंग, सिंधु सिन्हा,शिव ठाकुर ने भी संबोधित करते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने अपील किया. जिसे विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार कर लिया.


आलोक कुमार

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाये जानें की परम्परा प्रारंभ

 


समेली(कटिहार). समेली प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मलहरिया में भगवान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के साथ भव्य मेले का आयोजन शुभारंभ हो चुका है। बताते चलें कि मलहरिया में मेले के आयोजन के पीछे आध्यात्मिक रहस्य के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाये जानें की परम्परा प्रारंभ हुई।

  यहां दरभंगा महाराज जी के सैकड़ों एकड़ जमीन गांव के बाहर था। जिसके देखरेख के लिए उसका नौकर यहां रहा करते थे।वह कृष्ण भगवान का अन्यन भक्त था वह अपने कामत पर कन्हैया जी की प्रतिमा स्थापित कर नित्य पूजा अर्चना किया करते थे।एक दिन उनके स्वप्न में भगवान  श्री कृष्ण ने उनसे कहा कि हमें इस बगीचे वाले कामत से मुझे गांव में स्थापित करो।

    इसी बात को लेकर वह गांव के प्रबुद्ध जनों से मिला और ग्रामीणों की एक विशाल बैठक आयोजित किया गया।तभी से इस गांव में भव्य मेले का आयोजन शुभारंभ हुआ।इस उत्सव के साथ यहां सामाजिक, धार्मिक, ऐतिहासिक देशभक्ति पर आधारित नाटकों का मंचन होने लगा जिससे कालान्तर में इस मेले का विस्तारीकरण होता चला गया। जगह के कारण मेला दो भागों में विभक्त हो गया है।एक श्रीं श्रीं 108 राधा कृष्ण मंदिर तो दूसरी तरफ सार्वजनिक नवनिर्मित कृष्ण मंदिर मलहरिया में गत वर्ष की भांति धूम धाम से जन्म महोत्सव मनाया रहा है। मेले के आयोजन को लेकर गांव के प्रत्येक वार्डों से दस दस युवा को लेकर शशक्त आयोजन समिति बनाया गया है।

  संयुक्त रूप से सफल संचालन के लिए आयोजन कमिटी के अध्यक्ष युवा मुखिया राज कुमार भारती, सचिव अजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मंडल, संयोजक अवधेश कुमार आर्य, कार्यक्रम प्रभारी प्रभाष कुमार,सह प्रभारी नरेश कुमार उर्फ धनंजय कुमार, यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल, विजय कुमार पासवान,संरक्षक सरपंच मोहन लाल राम , सदस्यों में रुपेश कुमार मंडल, महामंत्री उप मुखिया चंदन कुमार, विजय कुमार मंडल,उप सचिव, अरुण कुमार मंडल, सुभाष कुमार हिटलर,डॉ रोहित कुमार, मटरु मंडल, सहित सत्ताईस सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।

    सार्वजनिक नवनिर्मित कृष्ण मंदिर मलहरिया मेले के आयोजन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुख्ता व्यवस्था किया गया।इस बाबत मेले सहित गांव के प्रमुख चौक चौराहों पर सी सी टीवी कैमरों को लगाया जा रहा है।ताकि मेले में उत्पाद मचाने वाले उच्चकों पर पैनी नजर रखी जा सके।मेले के सफल आयोजन के लिए पोठिया ओपी अध्यक्ष संजय पांडे के सकारात्मक पहल पर दर्जनों अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करा लिया है।

    शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक मुहल्ले से करीब एक सौ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है जिसे प्रत्येक प्रमुख चौक चौराहों पर तैनात किया जाएगा।मेला कमेटी के अध्यक्ष युवा मुखिया राज कुमार भारती एवं सचिव अजय कुमार मंडल ने सांस्कृतिक विरासत की धरती मलहरिया उच्च कोटि के कालाकारों नशा मुक्ति व्यस्न शक्ति,,नारी शक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,बाल विवाह, दहेज की भींख ,लोक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य , भक्ति संगीत के द्वारा कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति मानो लोगों के दिलों को छू ले वाली होती है। कलाकारों की दुनिया में मलहरिया का भी एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही। बताते चलें कि मंच निर्देशक के रूप विख्यात स्व. महावीर ततमा,स्व. महावीर प्रसाद मंडल, श्री दर्वेश्वर प्रसाद मंडल, धीरेन्द्र प्रसाद मंडल आदि सरीखे व्यक्ति ने कला को जन्म दिया है। स्वरचित प्रस्तुति से इस मौके पर यहां का माहौल भक्तिमय हो जाता है।



आलोक कुमार

इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही सरकार बेचैन

 


लूट-खसोट मोदी सरकार के डी0एन0ए0 में: डा0 अखिलेश  

पटना।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लूट-खसोट भाजपा की फितरत है और यह उसका डी0एन0ए0 है। यही कारण है कि देश की आज माली हालत इतनी खस्ता हाल में है कि आम देशवासी महंगाई की मार से त्रस्त है।

  उन्होंने कहा कि पिछले पन्द्रह सोलह महीने में सब्ज़ियों की बढ़ती क़ीमत के कारण खुदरा मँहगाई दर अपने उच्चतम शिखर पर रहा। पेट्रोल गैस की क़ीमत में जो कमी आई हैए पर वह आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। देश भाजपा की रिवर्स रोबिनहुड हरकत को अच्छी तरह पहचानती है। क्योंकि केंद्र सरकार पहले ही पेट्रोल.डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के जरिए कुल 72,160 करोड़ रुपए कमा चुकी है। लेकिन सरकार 2020-21 के 10 महीनों में ही 2.94 लाख करोड़ रुपए कमा चुकी है।

     उन्होंने कहा कि पिछले साठ सालों में आम आदमी की आय केवल 38 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बिपरीत सरकार ने लोगों से आपसे पेट्रोल पर 220 प्रतिशत और डीजल पर 600 प्रतिशत ज्यादा टैक्स वसूला आपके पैसे से ही सरकार अपना झोली भर रही। रोज़मर्रा के इस्तेमाल की चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं और फायदा अंबानी और अडानी को हो रहा है।

     डा0 सिंह ने कहा कि जी- 20 के नाम पर जनता के पैसे पर अपना प्रचार कर रही है। मंहगाई से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। कभी भारत और इंडिया के नाम पर विवाद खड़ा करती है तो कभी संसद का विशेष सत्र बुलाकर एक देश एक चुनाव का सगूफा छोड़ती है। इतिहास में पहली बार देश के राष्ट्रपति रह चुके व्यक्ति को सरकार के अधीन काम करने पर मजबूर करती है। यह सरकार दृष्टि विहीन सरकार है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही सरकार बेचैन है, क्योंकि उसे मालूम है कि विपक्ष 60 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है।

   प्रेसवार्ता को कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने भी सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में डा0 खान ने कहा कि 2014 से आज तक मोदी सरकार ने वादों की झड़ी लगा दी लेकिन आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया।

       प्रेसवार्ता में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, राज कुमार राज, चन्द्र प्रकाश सिंह, आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, प्रभात कुमार सिंह, नवनीत जयपुरयार और ज्ञान रंजन प्रमुख हैं।


आलोक कुमार

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया नारा नहीं भविष्य की आकाशवाणी है: डा0 अखिलेश

जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया नारा नहीं भविष्य की आकाशवाणी हैरू डा0 अखिलेश

पटना।आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगाँठ पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली। पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान से शुरू होने वाली ये पदयात्रा गोलघर, बाँसघाट, राजापुल, गोसाईटोला से होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक कार्यकर्तासम्मेलन में तब्दील हो गई। गौरतलब है कि आज के ही दिन 2022 में राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक की अपनी ऐतिहासिक पदयात्रा की शुरुआत की थी। उसी की याद में आज कांग्रेस की ओर से राज्यव्यापी पदयात्रा निकाली गई।

कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पिछले साल की अपनी बांका के मंदार पर्वत से पटना के गाँधी मैदान तक की अपनी पदयात्रा का अनुभव भी साझा किया और राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा को याद किया। डा0 सिंह ने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को याद करके मन रोमांचित हो जाता है। जिस तरह राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई चेतना का संचार हुआ उसने विपक्ष की राजनीति को नई दिशा दी। और कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार किया।  उसी का परिणाम है कि आज देश के सारे विपक्षी दल एक मंच से पूरे देश को सम्बोधित कर रहा है।

डा0 सिंह ने आगे कहा कि जब राहुल जी ने अपने पदयात्रा का नाम भारत जोड़ो रखा तो भाजपा यह दुष्प्रचार करने लगी कि भारत टूटा कब था। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व बौद्धिक दिवालियापन से जूझ रहा है। वे समझ नहीं पाये कि राहुल जी भावनात्मक जुड़ाव की बात कर रहे थे। जिसे मोदी सरकार छिन्न-भिन्न करने में लगी है। मोदी जी को नारी औरत दिखती है, लेकिन राहुल जी नारी में मातृत्व देखते हैं। यही फर्क है मोदी और राहुल जी में, भाजपा और कांग्रेस में। राहुल जी जानते थे जबतक साम्प्रदायिक उन्माद से खंडित समाज को जोड़ा नहीं जायेगा तबतक आजाद भारत की तस्वीर मुक्कमल नहीं होगी। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का संकल्प है जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया। यह कोई नारा नहीं बल्कि भविष्य की आकाशवाणी है।

इस पदयात्रा में बिहार प्रदेश का पूरा नेतृत्व शामिल रहा जिसमें प्रमुख है निखिल कुमार, डा0 शकील अहमद, कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्र, डा0 अशोक कुमार, डा0 समीर कुमार सिंह, विजय शंकर दूबे, बिजेन्द्र चौधरी, अजय कुमार सिंह, वीणा शाही, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, मुन्ना शाही, विनय वर्मा, सरबत जहां फातिमा, कपिलदेव प्रसाद यादव, आनन्द माधव, राज कुमार राजन, डा0 अजय कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, डा0 विनोद शर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, ज्ञान रंजन, चन्द्र प्रकाश सिंह, मिन्नत रहमानी, कुमार आशीष, डा0 संजय यादव, शशि रंजन, शशि कुमार सिंह, सौरभ सिन्हा, अनुराग चन्दन, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, रीता सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, कैशर खान, आशुतोष शर्मा, अरविन्द लाल रजक, राहुल कुमार, सुधा मिश्रा, अविनाश शर्मा, निरज कुमार, नवनीत जयपुरयार, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, परवेज अहमद, असफर अहमद, बैद्यनाथ शर्मा, निधि पाण्डेय, विमलेश तिवारी, राजेश मिश्र, रवि गोल्डेन, गुरूजीत सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रेखा देवी, दौलत इमाम, पूनम गुप्ता, मो0 शहनवाज, वशी अख्तर, गुरूदयाल सिंह, रमाशंकर प्रसाद, डा0 गौतम।


आलोक कुमार

 बेतिया.बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी में रहते हैं जेम्स माइकल.बेतिया पल्ली परिषद के सम्मानित सदस्य हैं.एक सम्मानित टीचर भी है जेम्स माइकल.उनकी मां सुजाना माइकल है. उनका निधन 19.02.2023 में हो गया.वे 85 वर्ष की थी.


चहलपहल बेतिया शुक्रवार को

बेतिया धर्मप्रांत 1998 में गठित किया गया था. बेतिया धर्मप्रांत गठित होने के बाद बेतिया धर्मप्रांत के प्रथम बिहारी बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर बने थे.इसके बाद यहां के नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी चर्च को कैथेड्रल बनाया गया था.कैथेड्रल बने 25 साल हो गया है.इस साल 23 अक्टूबर 2023 को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा.        बता दें कि प्रारंभ में पटना धर्मप्रांत के अंग्रेज Augustine Wildermuth, S.J . बिशप थे.वे सेवानिवृत होने वाले थे.तब कैथोलिक धर्म के शिखर पोस्ट पर बैठे संत पिता ने पटना धर्मप्रांत को विभक्त कर 1980 में Pope John Paul II ने मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत बनाया. पटना धर्मप्रांत के प्रथम भारतीय( बिहारी) बिशप बेनेडिक्ट जौन ओस्ता और मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के प्रथम भारतीय (बिहारी)बिशप जौन बापतिस्ट ठाकुर बने.        इसके बाद संत पिता ने 1998 में मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत को विभक्त कर बेतिया धर्मप्रांत बनाया. बेतिया धर्मप्रांत के प्रथम बिहारी बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर बने.इस तरह नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी चर्च कैथेड्रल बने 25 साल हो गया.रजत जयंती वर्ष के रूप में  23 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा.नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी का पर्व मनाया जाएगा.
     शुक्रवार को माता मरियम का जन्मदिन है.इस अवसर को पल्ली दिवस के रूप में मनाया जाएगा.बता दें कि ईसाई समुदाय का उद्गम स्थल बेतिया में आध्यात्मिक प्रार्थना सभा कार्यक्रम 25 अगस्त से शुरू हुआ था.जो तीन दिनों का था, वह 27 अगस्त तक चला.उसके बाद 30 अगस्त से नोवेना प्रार्थना शुरू होगी.वह 7 सितंबर तक जारी रहा. 8 सितंबर को धन्य वर्जिन मेरी चर्च (नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी) बेतिया चर्च में महापर्व का मिस्सा पूजा होगा.बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो के कहा कि पल्ली में होने वाले धार्मिक आयोजन में सपरिवार भारी संख्या में भाग ले.लंच और टी सर्व किया जाएगा.   प्रत्येक साल की तरह आठ सितंबर को माता मरियम का पर्व है.इस दिन बेतिया में पल्ली दिवस मनाया जाता है.पल्ली में धार्मिक माहौल बनाने के लिए नौ दिवसीय नोवेना का आयोजन किया गया है.महागिरजाघर का नाम नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी है.जो बेतिया कैथेड्रल के नाम से प्रचलित है.दिनांक 8 सितम्बर को पल्ली का महापर्व है.इस अवसर पर पहला मिस्सा बलिदान सुबह 6ः30 बजे होगा और उस मिस्सा बलिदान में छोटे बच्चे एवं बच्चियों का प्रथम पवित्र परमप्रसाद दिया जायेगा. शाम का मिस्सा बलिदान संध्या 5ः00 बजे होगा और उस दिन सुबह का दूसरा मिस्सा नहीं होगा. इन सभी कार्यक्रमों में आप सभी बेतिया के पल्ली वासियों से अनुरोध है कि सपरिवार भाग लेकर माँ मरियम का आर्शीवाद प्राप्त करें.
सुजाना माइकल मेमोरियल अवार्ड 2023
बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी में रहते हैं जेम्स माइकल. बेतिया पल्ली परिषद के सम्मानित सदस्य हैं.एक सम्मानित टीचर भी है जेम्स माइकल.उनकी मां सुजाना माइकल है. उनका निधन 19 फरवरी 2023 में हो गया.वे 85 वर्ष की थी. बहुआयामी व्यक्तित्व करने वाले जेम्स माइकल के द्वारा सुजाना माइकल मेमोरियल अवार्ड 2023 प्रायोजित किया गया है.सुजाना माइकल मेमोरियल अवार्ड 2023 से बेतिया पैरिश कैथोलिक छात्र के मेधावी छात्र सम्मानित कल होंगे.

इनको मिलेगा सुजाना माइकल पुरस्कार
सुजाना माइकल पुरस्कार के लिए मेधावी कैथोलिक छात्र 2023(मैट्रिक स्तर)1. मुस्कान साह 91%), 2. पुष्कर एंजेलो .. 88.6%, 3. हर्षित लारेन्स 83.8%.
सांत्वना पुरस्कार
1.पीयूष भूषण 82%, 2.ऋषिका डक्रूज़ 80%, 3. ऋषभ ऑगस्टीन 79.6%, 4.निखिल कुमार 77%, 5.आयशा रोनेल्ड 73%, 6. अनीशा रॉबिन70.8%, 7. मोनिका केरकेट्टा 70%, 8. आकांशा अमृत.63%.
       
ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और आकर्षक पुरस्कार
सारी तैयारी पूर्ण.आपलोग सम्मानित होने वाले कार्यक्रम में जरूर आकर मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करें.
सभी से अनुरोध है कि वे 8 सितंबर, 2023 को मिशन मिडिल स्कूल मंच पर प्रथम जनसमूह के बाद माता-पिता के साथ पुरस्कार और पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित हों.

आलोक कुमार

भारतवासियों की एकजुटता का संदेश पूरी दुनिया को देने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4080 किलोमीटर की पदयात्रा की

 

पटना. भारत जोड़ो यात्रा का एक साल.ऐतिहासिक दिन 07 सितंबर 2022. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने भारतवासियों की एकजुटता का संदेश पूरी दुनिया को  देने के लिए  कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4080 किलोमीटर की पदयात्रा की शुरुआत किया था.

 ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर पटना महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पदयात्रा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है. पदयात्रा संध्या पांच बजे गांधी मूर्ति पटना के गांधी मैदान से शुभारंभ होकर सदाकत आश्रम पटना में संगोष्ठी कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी.

     पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय सांसद डा अखिलेश प्रसाद सिंह जी करेंगे जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की भागीदारी होनी है.कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शशिरंजन करेंगे.

     ज्ञातव्य है कि श्री राहुल गांधी जी ने सात सितम्बर 2022 को भारतवासियों की एकजुटता का संदेश  पूरी दुनिया को  देने के लिए  कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4080 किलोमीटर की पदयात्रा  की शुरुआत  किया था और  उन्होंने 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से पदयात्रा करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और प्रत्यक्ष  संबंध स्थापित किया,  इस पदयात्रा के माध्यम से बहुरंगी भारत के  एक सूत्र में बंधे होने का  जबरदस्त उद्घोष हुआ.

  ध्यातव्य है कि उस दौर में भी पटना महानगर जिला कांग्रेस ने इस यात्रा में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महती भूमिका निभाया था.

  वर्तमान समय में यह बात जाहिर हो चुकी है कि लूट भाजपा के डीएनए में मौजूद है. उसकी नीतियां अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बना रही है. घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तु एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी है और पिछले नौ वर्षाे में दोगुनी से भी ज्यादा हो गयी है. 2020 से भाजपा सरकार ने सबसीडी देना भी बंद कर दिया.मोदी सरकार ने इस रसोई गैस के दाम में लगातार वृद्धि कर देशवासियों को लूटा है.इन लोगों ने जनता की जेब से 8 लाख 33 हजार करोड़ से ज्यादा की लूट की है. अभी एलपीजी सिलेंडर में जो दो सौ रुपये की कटौती की गई है यह बस मतदाताओं को लुभाने तथा आगामी पांच राज्यों के चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का राजनीतिक स्टंट है.

 फिर, उन्ही भारत जोडो पदयात्रा के ऐतिहासिक क्षणों तथा संदेशों के विस्तार और जन सरोकार से जुड़े मसलो को उजागर करने के लिए पदयात्रा और संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है.


आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...