🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

शिवाजी नगर दीघा में क्रिसमस गेट टू गेदर का कार्यक्रम संपन्न

 टीचर्स एनक्लेव कॉलोनी,शिवाजी नगर दीघा में क्रिसमस गेट टू गेदर का कार्यक्रम संपन्न हुआ



पटना। क्रिसमस की तैयारी के उपलक्ष में आज टीचर्स एनक्लेव कॉलोनी,दीघा में क्रिसमस गेट टू गेदर का कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें कॉलोनी के सभी परिवार के सदस्य हर्षोल्लास के साथ शामिल हुये।कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलोनी के सबसे बुजुर्ग एस.के. लॉरेन्स ने प्रभु येसु के बालक के रूप में जन्म लेने तथा उनके आगमन से संबंधित गीत 'दूर कहीं से आवाज आई,मुक्तिदाता आने वाला है'   प्रस्तुत किया।तत्पश्चात हमेशा की तरह एस.के.लॉरेन्स ने गरीब एवं जरुरतमंदों को सिस्टर अलका के माध्यम से कम्बल का वितरण किया।ज्ञात हो कि एस.के.लॉरेन्स ने कुछ दिन पहले ही नवज्योति निकेतन, कुर्जी में क्रिसमस मिलन समारोह के दौरान बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री माननीय जमा खान साहब तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सलीम परवेज साहब के माध्यम से गरीब तथा जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया था।तत्पश्चात सिस्टर ने प्रार्थना की।क्रिसमस के गीत गाए गये,क्रिसमस का संदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम की संचालिका कॉलोनी की ही स्टेला पॉल ने अनुप ऐन्ड्रू तथा अन्य लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया।


आलोक कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...