शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित

 


कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर ने ईसाई धर्मरीति के अनुसार प्रार्थना की

कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित

खाजपुरा पटना में शांतियज्ञ एवं शांतिभोज तीन बजे से 

पटना.इन दिनों दीघा विधान सभा के विधायक डॉ संजीव चौरसिया मातृ शोक में है.सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी की धर्मपत्नी और दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया जी की मां कमला देवी जी थी.उनका निधन 09 नवंबर को हो गया था.वे 83 साल 01 माह 15 दिन जीर्वित रही.

     आज विधायक जी के आवास आर्य भवन, खाजपुरा पटना में जाकर कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर ने ईसाई धर्मरीति के अनुसार प्रार्थना और माता जी की तस्वीर पर पवित्र जल का छिड़काव किया.प्रभु सर्वेश्रर से उनकी आत्मा को शांति देने और जन्नत में भेजने का निवेदन किया.इसके साथ कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किये. मौके पर विधायक डॉ संजीव चौरसिया, बीजेपी के नेता राजन क्लेमेंट साह आदि लोग उपस्थित थे. मालूम हो कि विधायक जी के पिताश्री श्री गंगा प्रसाद जी सिक्किम के पूर्व राज्यपाल है.

दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने अनुरोध किया है कि दिवगंत आत्मा की शांति व सद्गगति के लिए 24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) को आर्य भवन, खाजपुरा पटना में शांतियज्ञ एवं शांतिभोज तीन बजे से होना है.समय तआप पधारने की कृपा करें।

       सर्वश्री जमुना प्रसाद, विनय कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, संजीव चौरसिया (दीघा विधायक),उमेश कुमार (आईपीएस), दीपक चौरसिया,राजीव कुमार,अमित प्रकाश, मनीष कुमार, विकास कुमार,विवेक कुमार, राहुल, राघव, ऋषम, सोनू,ओंकार एवं समस्त शोकाकुल परिवार ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अनुगृहीत करें.


आलोक कुमार

गुरुवार, 23 नवंबर 2023

विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई

 



योजनाओं की सही जानकारी ग्रामीणों को हो:जिलाधिकारी

लौरिया. पश्चिम चंपारण जिलांतर्गत लौरिया प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा आज सिसवनिया पंचायत एवं योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत पिपरा नौरंगिया पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया.

             योजनाओं की सही जानकारी ग्रामीणों को हो, इसके लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है.योजनाओं के और बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों से  सुझाव एवं प्रतिक्रिया लिया जा रहा है.

              जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग/कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई.

              इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय सहित सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

आलोक कुमार


बुधवार, 22 नवंबर 2023

पश्चिम बंगाल से बिहार में आकर गोद लिया


पश्चिम बंगाल से बिहार में आकर गोद लिया

गया.एक परिवार ने लड़की को जन्म लेने पर दुत्कार दिया और मंगलवार को दूसरे परिवार ने अपनाया लिया.मंगलवार को सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल संजय साहा गया आये थे.उनके साथ धर्मपत्नी सेविका साहा भी थीं. पश्चिम बंगाल के दंपति हैं.दोनों दंपति को संतान की आवश्यकता थी.जो दोनों ने मांगा वह गया में मिल गया.

   गया जिले में बालिका गृह संचालित है.यहां पर बालिका किरण कुमारी रहती थीं.जिले के जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी के नियमानुसार पश्चिम बंगाल के दंपति श्री संजय साहा एवं श्रीमती सेविका साहा विश्वास को दत्तक में दिया गया.

       श्री साहा आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल हैं जो हुगली जिले के कोन्नगर के निवासी हैं. दोनो दंपति बालिका को प्राप्त कर बहुत प्रसन्न और संतुष्ट हैं. ज़िला पदाधिकारी ने उज्जवल भविष्य की कामना की.

आलोक कुमार 

मंगलवार, 21 नवंबर 2023

नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

गया.इन दिनों लोकतान्त्रिक जनपहल के द्वारा गया जिले के चुनिंदा प्रखंडों में लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत यात्रा जारी है.इस दौरान नुक्कड़ नाटक और आम सभा की जाती है.लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान अतरी प्रखंड में 16 नवंबर से दो दिवसीय कार्यक्रम करके वजीरगंज प्रखंड में तीन दिवसीय कार्यक्रम किये.

      लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के नेशनल कोर कमिटी के सदस्य कारू ने कहा कि 18 नवम्बर को वजीरगंज प्रखंड के महुएत पंचायत के पारपइन पाले गांव के भागलपुर टोले नुक्कड़ नाटक और भावना यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम हुआ.अगले दिन 19 नवम्बर को महुएत पंचायत के सरसा, बुध घरेया, पाले और फैदनगर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. 

     उन्होंने कहा कि आज 20 नवम्बर को लक्ष्मीपुर, घरेया, मझौली, भीखमपुर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नाटक के मंचन पर कुछ लोगों ने कलाकारों की सराहना करते हुए  कहा कि नाटक की प्रस्तुति बहुत सशक्त और देश की आर्थिक,  सामाजिक और राजनीतिक परिस्थिति पर सटीक टिप्पणी है.

      सभा को बुद्ध बिहार के पुतुल कुमारी, उपेंद्र सिंह, रामराज ,फादर अन्टो जोसेफ, लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के नेशनल कोर कमिटी के सदस्य कारू ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन करने वाले साथी मझौली निवासी जगरूप और पंकज जी भी ने अपने विचार व्यक्त किए.

   अंत में सभी कलाकारों का परिचय कराया गया.1.नरेश राम एकता परिषद रजौली नवादा,सुजीत, निरंकारी,धर्मेन्द्र कुमार ग्राम टियारी नूरसराय, नालंदा.सूरज कुमार यादव,, संजीत कुमार बोधगया और नुक्कड़ नाटक के निदेशक जगत भूषण है.


आलोक कुमार

रविवार, 19 नवंबर 2023

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती


इन्दिरा गाँधी देश की ही नहीं विश्व की नेता थी : डॉ. अखिलेश 


पटना । देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती  आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व् राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली से भेजे अपने संदेश में कहा कि इन्दिरा गाँधी देश की ही नहीं विश्व की नेता थी। 1971 के युद्ध के बाद श्रीमती गाँधी विश्व स्तर की नेता बन गई। देश के नवनिर्माण में आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध देश की इकलौते महिला प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी की अहम भूमिका रही है। 

डॉ. सिंह ने कहा कि उन्होंने देश की राजनीति में अपनी नीतियों से अहम योगदान दिया है और अपने कार्यकाल में देश से गरीबी हटाने,  बैंकों का राष्ट्रीयकरण, राजा-महाराजाओं के प्रीवी पर्स हटाने जैसे बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य किए। और अंत में उन्होंने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपनी कुर्बानी तक दे दी। कृतज्ञ राष्ट्र अनन्त काल तक उनके त्याग और बलिदान को याद रखेगा। 

इस मौके पर उपस्थित नेताओं व् कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित इन्दिरा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चन्दन बागची, कौकब कादरी, डा0 अशोक कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल,  मुन्ना शाही, सरवत जहाँ फातिमा,  मधुरेन्द्र सिंह, शशिकांत तिवारी, डॉ. विनोद शर्मा, शशि रंजन,  उदय शंकर पटेल, अखिलेश्वर सिंह, डॉ. विनोद यादव, उमेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, वसी अख्तर, ललित सिंह, विमलेश तिवारी, सिद्धार्थ क्षत्रिय, सुदय शर्मा, प्रियंका सिंह, चितरंजन कुमार, अक्षत कुमार, बकी सज्जन, सुभाष झा, पवन केशरी, शर्मानंद पाण्डेय ने भी इन्दिरा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

आलोक कुमार

शनिवार, 18 नवंबर 2023

डॉ० मदन मोहन झा ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किया

बिहार कांग्रेस ने छठ व्रतियों के बीच  पूजा सामग्री का किया वितरण

पटना. आस्था का महापर्व छठ पर्व के  अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर  प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष  द्वारा आयोजित छठ सामग्री को बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता
डॉ० मदन मोहन झा ने  छठ व्रतियों  के बीच वितरित किया ।

इस अवसर पर  डॉ० मदन मोहन झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति  इस वर्ष भी  बिहार कांग्रेस के द्वारा छठ व्रतियों के लिए आवश्यक पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया । लोक आस्था के इस महापर्व छठ  पूजा में बिहार कांग्रेस के सभी नेतागण और कार्यकर्ता अपने जिले में व्रतियों के सेवा के लिए अपने स्तर से कार्यरत हैं।

पूजा सामग्री वितरण में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक भावना झा, पटना जिला महानगर अध्यक्ष शशि रंजन, चुन्नू सिंह, नीरज यादव, दौलत इमाम, सौरभ सिन्हा, विमलेश तिवारी, विशाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, सुदय शर्मा  सहित अन्य प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

आलोक कुमार 

शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

छठ व्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

 छठ व्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बगहा के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

बेतिया। छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं समय पूरा करने का निर्देश।जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा कल देर संध्या बगहा के विभिन्न छठ घाटों यथा-दीनदयाल नगर घाट, शास्त्री नगर घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया तथा छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया।

     निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों, माननीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवकों, स्थानीय नागरिकों से छठ घाट से संबंधित फीडबैक जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बगहा एवं एसडीएम, बगहा द्वारा लिया गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि छठ पर्व के अवसर पर काफी संख्या में छठव्रती महिला-पुरूष विभिन्न नदी घाटों एवं तालाब घाटों पर एकत्रित होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे।

       इस दौरान अर्घ्य देने के समय भगदड़ नहीं मचे, कोई भी श्रद्धालु पानी में डूबे नहीं इसका खास ख्याल रखना है। छठ व्रत के दिन नावों के परिचालन पर पूर्णतः रोक लगा दी जाय। घाटों पर पटाखों की बिक्री एवं संचालन को नियंत्रित किया जाय। उन्होंने कहा कि क्राउट मैनेजमेंट सहित अन्य व्यवस्थाएं छठ घाटों पर सुदृढ़ रखनी है ताकि छठव्रतियों को परेशानी नहीं हो।उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों पर समुचित साफ-सफाई, अच्छे तरीके से बैरिकेडिंग के साथ ही साथ पूरे छठ घाट परिसरों में आयोजकों से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। साथ ही महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देजनर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाय ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

      उन्होंने कहा कि जहां गहराई ज्यादा हो वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। ज्यादा गहराई वाले घाटों पर इसके आगे जाना खतरनाक है की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दें।कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बगहा को घाटों की तरफ जाने वाली सड़कों, पहुंच पथों की लेबलिंग कराने, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, चूना/ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाय। पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। छठव्रती महिलाओं एवं पुरुषों को पूजा में व्यवधान नहीं हो, इसे के लिए कारगर कार्रवाई की जाय। घाटों पर सभी आवश्यक संसाधन की व्यवस्था की जाय।

      ज्ञातव्य हो कि छठ महापर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण सहित छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का जिला प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा एवं जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण के निर्देश के आलोक में सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों का लगातार निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

         इस अवसर पर माननीय विधान पार्षद, श्री भीष्म सहनी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, थानाध्यक्ष अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


आलोक कुमार




रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला

 

24 नवंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन

हेल्प सेन्टर के दूरभाष संख्या-06254-295737 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं

बेतिया। श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-24.11.2023 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।

       जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 24 नवंबर 2023 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

       उन्होंने बताया कि आमधनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ट्रेनी  एवं मोल्डिंग ऑपरेटर के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-50 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा ट्रेनी पद  के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 10275-12661 रूपया तथा मोल्डिंग ऑपरेटर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 11500-15500 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी। कार्यक्षेत्र नोयडा होगा।

       उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेंटर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं।



आलोक कुमार



कुछ मार्गों पर रोक रहेगा

 छठ महापर्व 2023 के अवसर पर नगर क्षेत्रान्तर्गत वाहनों के सुगम संचालन के लिए बेतिया नगर क्षेत्र का ट्रैफिक प्लान

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी के दिशा-निर्देश के आलोक में बेतिया  नगर क्षेत्र में छठ महापर्व 2023 के अवसर पर यातायात संचालन के लिए शहर के कुछ मार्गो को चिन्हित किया गया है। चिन्हित कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन संचालित रहेगा तथा कुछ मार्गों पर रोक रहेगा।

दिनांक-19.11.2023 को छठ महापर्व का संध्याकालीन अर्घ्य के समय अपराह्न -


02ः 00 बजे से दिनांक 20.11.2023 को पूर्वाह्न 08ः 00 बजे तक वाहनों की परिचालन पर रोक रहेगा, जो निम्न प्रकार हैं:-

● आलोक भारती रोड एवं सोआ बाबू चौक की ओर से आने वाली वाहनें नेपाली चौक से होकर जनता सिनेमा रोड में आएगी।

● नौरंगाबाग रोड से सागर पोखरा होकर आने वाली सभी परिचालन के वाहनों पर रोक रहेगी।

● नौरंगाबाग से आने वाली वाहनों को आलोक भारती रोड होते हुए भोला एम०पी० चौक से इमली चौक की ओर जायेगी।

● जगदीशपुर से चेकपोस्ट होकर आने वाली वाहनों को सर्किट हाउस से मुहर्रम चौक की ओर मोड़ देना है।

● बंगाली कॉलोनी एवं दुर्गाबाग मंदिर की ओर से सागर पोखरा रोड में आने वाली वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

● बंगाली कॉलोनी दुर्गा बाग मंदिर की ओर से आने वाली वाहनों को इमली चौक से होकर निकलेंगी।

● छठव्रती वाला छोटा वाहन का पर्किग सागर पोखरा के पास अवस्थित पेट्रोल पंप के पास पार्किंग किया जाएगा।

● छावनी जायसवाल पेट्रोल पंप से उतरवारी पोखरा की ओर जाने वाली सभी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

● पुरानी गुदरी एवं द्वार देवी चौक से उतरवारी पोखरा के तरफ से आने वाली सभी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

● गुलाब मेमोरियल कॉलेज एवं इन्दिरा चौक से संत घाट की ओर आने वाली वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

● छठव्रती का वाहन इंदिरा चौक से आगे स्थित अमर यादव के विवाह भवन में पार्किंग किया जाएगा।

● हाट सरैया चौक, श्रीनगर एवं बैरिया से संत घाट की ओर आने वाली वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। ये वाहनें श्रीनगर एवं हाटसरैया की तरफ जायेगी।


आलोक कुमार

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

बिहार में धार्मिक शोभा यात्रा और जुलूस के लिए कड़े प्रावधान

 पटना.बिहार सरकार ने बिहार में धार्मिक शोभा यात्रा और जुलूस के लिए कड़े प्रावधान कर दिए गए हैं.कड़े प्रावधान का असर ईसाई समुदाय के यूखरिस्तीय यात्रा पर पड़ने की संभावना है.अब जुलूस में शामिल होने वाले 15 से 20 लोगों की लिस्ट देनी होगी.उनको यह बताना होगा कि जुलूस और शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की हिंसा नहीं होगी.


          सर्वज्ञात है कि ईसाई समुदाय के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से यूखरिस्तीय यात्रा निकाली जाती है.फिर भी असामाजिक तत्व के द्वारा विघ्न डालने का प्रयास हो सकता है तो सचेत रहना जरूरी ही है.जानकारी के अनुसार बक्सर धर्मप्रांत में 24 नवंबर से तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन होने वाला है.यहां के संत मेरीस कैथेड्रल,नयी बाजार में 24 और 25 नवंबर को साधना और प्रार्थना करने का कार्यक्रम है.उसके बाद साधना और प्रार्थना के अंतिम दिन 26 नवंबर को जुलूस निकाला जाएगा. झारखंड में स्थित डिवाइन आश्रम,हजारीबाग के लोगों के द्वारा   आध्यात्मिक सम्मेलन का संचालन होगा. मौके पर पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा द्वारा पवित्र मिस्सा बलिदान और पटना महाधर्मप्रांत के एमेरिटस महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा के द्वारा पवित्र यूखरिस्त अर्पित करेंगे.बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जेम्स शेखर द्वारा समापन समारोह में शिरकत करेंगे.

            बक्सर धर्मप्रांत में बक्सर, भोजपुर, भभुआ और रोहतास जिले हैै.आरा पल्ली के अलावे अन्य पीरो, शाहपुर, बक्सर, डुमरांव, इटाढ़ी, चेनारी, कोआथ और सासाराम पल्ली है.यहां पर ईसाई समुदायों की संख्या और आकार में वृद्धि हुई है. चर्च संस्थान और संगठनात्मक संरचनाएं उनके साथ बढ़ती गईं, जिससे क्षेत्र के बहुसंख्यक दलित ईसाइयों के बीच महत्वपूर्ण सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तन आया है.इसके आलोक में भारी संख्या में लोग तीन दिवसीय अध्यात्मिक सम्मेलन में भाग लेने आएंगे.

               इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों के डीएम और पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में पत्र जारी कर सूचित कर दिया गया है. बिहार गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में धार्मिक जुलूसों को विनियमित करने और जुलूसों को अनुज्ञप्ति निर्गत करने को लेकर कई नियमों को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. इसमें कहा गया है कि ऐसे दृष्टांत सामने आए हैं जिनमें विभिन्न पर्व त्योहारों के अवसर पर धार्मिक जुलूसों शोभा यात्राओं में शामिल लोगों द्वारा माइक्रोफोन / लाउडस्पीकर से काफी उच्च ध्वनि में धार्मिक नारे लगाने, डीजे बजाने और परम्परागत हथियारों के प्रदर्शन को लेकर साम्प्रदायिक तनाव के कारण विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई.

                 इसमें कहा गया है कि धार्मिक जुलूसों की स्वीकृति एवं उनके लिए दिए जाने वाली अनुज्ञप्ति में यह शर्त निश्चित रूप से शामिल किया जाए कि धार्मिक जुलूसों में माइक्रोफोन / पब्लिक एड्रेस सिस्टम या अन्य विस्तारक के शोर का स्तर उस क्षेत्र के लिए निर्धारित मानक स्तर से अधिक न हो तथा जुलूस नेतृत्व द्वारा मात्र जुलूस के नियंत्रण के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक ध्वनि विस्तारक के उपयोग के लिए अलग से अनुज्ञप्ति निर्गत किया जायेगा.

                  प्रत्येक अनुज्ञप्ति में डेसिबल स्पष्ट रूप से अंकित हो. प्रत्येक ध्वनि विस्तारक यंत्र का डेसिबल मिलान किया जायेगा. डेसिबल मिलान के लिए मोबाइल पर ऐप उपलब्ध है जिसके माध्यम से सुगमतापूर्वक इसकी जांच की जा सकती है. जुलूस या शोभायात्राओं के दौरान कई लोगों द्वारा समूह में लाठी, भाला, तलवार, आग्नेयास्त्र एवं अन्य हथियारों का उत्तेजक प्रदर्शन किया जाता है. कुछ खास परिस्थिति यथा सिख समुदाय द्वारा धारित कृपाण को छोड़कर किसी भी जुलूस या शोभायात्रा में हथियार ले जाना अथवा प्रदर्शन किया जाना आर्म्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित है. यदि किसी कारण से तलवार इत्यादि ले जाना आवश्यक हो तो उसके लिए अलग से प्रत्येक ऐसे व्यक्ति जो तलवार इत्यादि धारित करेंगे को अनुमति लेना आवश्यक होगा. साथ ही जुलूस या शोभायात्राओं में भाग ले रहे कम से कम 10 से 25 लोगों से उपक्रम लिया जाय कि विधि व्यवस्था जुलूस में संधारित करेंगे एवं 10 से 25 लोगों का नाम, पता तथा आधार कार्ड का नंबर भी प्राप्त कर लिया जाय.

                   जो मजिस्ट्रेट अथवा पुलिस पदाधिकारी इस जुलूस में प्रतिनियुक्त रहेंगे, उपरोक्त कंडिकाओं में उल्लेखित शर्तों की जांच कर सुनिश्चित होने एवं कंडिका-5 के अन्तर्गत उपक्रम प्राप्त होने के पश्चात हीं प्रारम्भिक स्थल से जुलूस के प्रस्थान की अनुमति देंगे। संबंधित थाना के थाना प्रभारी को इसकी सूचना प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी द्वारा तुरंत दी जाएगी.

                    जाहिर है कि लाठी, तलवार भाला, बरछी पर पाबंदी लगा दी गई है. अब जुलूस में शामिल होने वाले 15 से 20 लोगों की लिस्ट देनी होगी. उनको यह बताना होगा कि जुलूस और शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की हिंसा नहीं होगी. बिहार सरकार में सभी जिला अधिकारी एसपी को इसे लेकर निर्देश जारी किया है. सरकार का कहना है कि शोभा यात्रा और धार्मिक जुलूस के दौरान माइक्रोफोन, लाउडस्पीकर से काफी तेज आवाज होती है. धार्मिक नारे लगाने, डीजे बजाने, परम्परागत हथियारों के प्रदर्शन से साम्प्रदायिक तनाव फैसला है। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है.


आलोक कुमार


चुनाव निकट देख विशेष दर्जा पर राजनीति शुरू करते हैं नीतीश कुमार

 केंद्र ने बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देकर विशेष दर्जा से ज्यादा मदद की 

*14 वें वित्त आयोग ने खारिज की विशेष राज्य की अवधारणा

*
चुनाव निकट देख विशेष दर्जा पर राजनीति शुरू करते हैं नीतीश कुमार

* केंद्र में पावरफुल मंत्री रहते लालू  क्यों नहीं दिला पाए विशेष दर्जा

* केंद्रीय मदद से ही हुए बड़े विकास,

* 2.5 करोड़ लोगों की गरीबी दूर हुई

* कई मेगा ब्रिज, 6- लेन सड़कें, पटना-दरभंगा एयरपोर्ट विस्तार क्या केंद्रीय सहायता नहीं?

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग ने "विशेष राज्य" की अवधारणा को ही अमान्य कर दिया है  और अब किसी राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देकर विशेष दर्जा से कई गुना अधिक मदद कर रहे हैं।

             श्री मोदी ने कहा कि स्वयं नीतीश कुमार की पहल पर कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जो रघुराम राजन कमेटी गठित करायी थी, उसने भी "विशेष राज्य" की मांग को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब केंद्र के विरोधी खेमे में रहते हैं, तब केंद्र की परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने में अड़ंगेबाजी करते हैं और चुनाव निकट देख कर केंद्र को बदनाम करने के लिए विशेष दर्जे की मांग पर राजनीति शुरू कर देते हैं।

              श्री मोदी ने कहा कि जब नीतीश कुमार और लालू प्रसाद केंद्र सरकार में ताकतवर मंत्री रहे, तब इन लोगों ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाया ?उन्होंने  कहा कि एक लाख करोड़ से अधिक राशि खर्च कर बिहार में जो आधा दर्जन से ज्यादा मेगा ब्रिज  और 4-लेन,6- लेन सड़कों का  नेटवर्क तैयार हो रहा है, वह क्या केंद्रीय मदद नहीं है?

               श्री मोदी ने कहा कि बिहार में जो भी बड़ा ढांचागत विकास हुआ, वह विशेष आर्थिक पैकेज और केंद्र की सहायता से संभव हुआ। इससे बिहार के हजारों परिवारों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि क्या बिना केंद्रीय मदद के राज्य के 2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए? केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में बिहार को उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 1.02 लाख करोड़ की राशि मिलती है। क्या यह केंद्रीय सहायता नहीं है?

               श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 8,500 करोड़ रुपये खर्च कर बरौनी खाद कारखाना का आधुनिकीकरण कर इसे फिर चालू कराया। उन्होंने कहा कि यदि विकास की चिंता होती तो नीतीश कुमार उनके साथ नहीं जाते, जिनके शासन में बरौनी सहित कई कारखाने बंद हुए, बेरोजगारी तेजी से बढ़ी और पलायन की नौबत आयी । श्री मोदी ने कहा कि दरभंगा , बिहटा और पटना एयरपोर्ट का विस्तार क्या बिना केंद्रीय सहायता के संभव था?



आलोक कुमार

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...