रविवार, 13 अगस्त 2023

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

 

* वरिष्ठ नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष
डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रही है.इसी क्रम में आज सदाकत आश्रम में पूर्वी चम्पारण के तीन वरिष्ठ नेता डा0 सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जो नेता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उनमें पूर्वी चम्पारण जिला परिषद के उपाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य किरण कुशवाहा एवं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी माला ठाकुर शामिल हैं.

         कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि राहुल गाँधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनैतिक विचारधारा से प्रभावित होकर एवं डा0 सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पुर्नउत्थान अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तीनों नेताओं के आने से आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस में आने वाले नेताओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर पूर्वी चम्पारण कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई0 शशि भूषण राय उर्फ़ गप्पू राइ एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय उपस्थित थे.

आलोक कुमार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...